Halloween party ideas 2015
युवा पसंद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

  *‘कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय’*





1. गौ-वंशीय पशुओं में नस्ल सुधार हेतु भ्रूण प्रत्यारोपण कर शुद्ध पशुओं के उत्पादन व दुग्ध वृद्धि की पायलट परियोजना को मंत्रीमण्डल ने दी अनुमति।


पशुपालन विभाग द्वारा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हेतु उच्च आनुवंशिकी के पशु शीघ्रता से उत्पादित हो। इस दृष्टि से प्रदेश में गौ-वंशीय पशुओं में नस्ल सुधार हेतु भ्रूण प्रत्यारोपण कर शुद्ध पशुओं के उत्पादन व दुग्ध वृद्धि की पायलट परियोजना प्रस्तावित की गई, जिसे मंत्रीमण्डल द्वारा स्वीकृति दी गई।


2. चार धाम यात्रा में प्रयोग किये जाने वाले अश्ववंशीय पशुओं का बीमा प्रीमियम की 20 प्रतिशत धनराशि राज्य सैक्टर के अन्तर्गत वहन किये जाने पर कैबिनेट ने लगाई मोहर।


राज्य सरकार ने केदारनाथ, यमुनोत्री और हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्ग पर चलने वाले घोड़े-खच्चरों (अश्ववंशीय पशुओं) के स्वामियों को बड़ी राहत देते हुए बीमा प्रीमियम की 20 प्रतिशत धनराशि खुद वहन करने का निर्णय लिया है, जबकि शेष 80 प्रतिशत धनराशि पशु स्वामियों द्वारा दी जाएगी। इस योजना के तहत वर्ष 2026 की यात्रा के लिए अनुमानित 15,000 पंजीकृत घोड़े-खच्चरों को कवर किया जाएगा, जहां प्रति पशु ₹ 70,000 की कीमत पर 5 प्रतिशत बीमा दर के अनुसार कुल ₹525 लाख के प्रीमियम में से राज्य सरकार अपने हिस्से के ₹ 105 लाख का वित्तीय भार उठाएगी। इस पर मंत्रीमण्डल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।


3. उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान चिन्हित आन्दोलनकारियों तथा उनके आश्रितों को राज्याधीन सेवाओं में प्राप्त 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के तहत अधिसूचना संख्या 244 दिनांक 18.08. 2024 के प्रख्यापन तथा एतत् सम्बन्धी शासनादेश संख्या 139, दिनांक  24.11.2024 के जारी होने के मध्य उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञाप्ति तीन भर्ती परीक्षाएं कनिष्ठ सहायक एवं अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा, 2024, आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरूष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरूष) भर्ती परीक्षा, 2024 एवं अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक एवं अन्य पदों की भर्ती परीक्षा, 2024 में आवेदन जमा किये जाने की अंतिम तिथि के पश्चात् निर्धारित प्रारूप पर राज्य आंदोलनकारी आरक्षण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों को सन्निरीक्षा (Document Verification) के दौरान एक बार के लिए अनुमन्य किये जाने का मंत्रीमण्डल द्वारा निर्णय लिया गया।


4. बिटुमिनस् की कीमतों में हुई अत्यधिक वृद्धि के दृष्टिगत बिटुमिनस् कार्यों हेतु अनुबंधों में मूल्य समायोजन किये जाने के संबंध में मंत्रिमण्डल ने दी सहमति।


मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से भारत में पेट्रोलियम प्रोडेक्ट की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि से बिटुमिन की कीमतों में लगभग 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हो जाने के फलस्वरूप मात्र बिटुमिनस् कार्यों हेतु कार्यहित में निर्धारित प्राविधानों के अनुसार उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग में दिनांक 01-04-2026 से पूर्व गठित बिटुमिनस् कार्य के ऐसे सभी अनुबन्धों, जिनमें अनुबन्ध की समयावधि उपलब्ध है तथा बिटुमिनस् कार्य किये जाने शेष हैं, में संशोधन करते हुये, दिनांक 01-05-2026 से दिनांक 30-06-2026 तक की अवधि के लिये मात्र बिटुमिनस् कार्यों हेतु मूल्य समायोजन (price adjustment)  किये जाने के संबंध में दिशा-निर्देश निर्गत किये जाने पर मंत्रिमण्डल द्वारा सहमति प्रदान की गई है।


5. आबकारी नीति विषयक नियमावली, 2025-26, 2026-27 व 2027-28 (त्रिवर्षीय आबकारी नीति) से सम्बन्धित शासन की अधिसूचना संख्याः 112/दिनांक 31 मार्च, 2026 के परिशिष्ट ‘क‘ एवं ‘ख‘ में अंकित उपकर को वैट अधिनियम, 2005 के प्राविधानों के अन्तर्गत वैट गणना का भाग बनाए जाने एवं नियम 12.2 सम्बन्धी तालिका में होलोग्राम शुल्क के दोहराव की स्थिति उत्पन्न होने के दृष्टिगत उक्त अधिसूचना के परिशिष्ट ‘ख‘ के क्रमांक 4 में सम्मिलित किए गए होलोग्राम शुल्क को विलोपित करते हुए संशोधन/प्रतिस्थापन किए जाने पर मंत्रीमण्डल द्वारा सहमति प्रदान की गई।


6. Trade Infrastructure for Export Scheme (TIES)  योजनान्तर्गत सगन्ध तेलों/उत्पादों में मिलावट की जांच हेतु सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई में अत्याधुनिक Accelerator Mass Spectrometry (AMS) Machine  के संचालन के लिए पी.एम.यू. गठन किए जाने हेतु 05 पद सृजित किए जाने हेतु त्रीमण्डल ने दी स्वीकृति।


राज्य के प्राकृतिक उत्पादों यथा-ऑयल्स/एक्स्ट्रैक्ट एवं अन्य प्रकार के सगन्ध/हर्बल/ फार्मास्यूटिकल्स उत्पादों में मिलावट की जांच उपरान्त सिंथेटिक एवं प्राकृतिक उत्पादों के मध्य प्रमाणिकता को सिद्ध करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्यात को बढ़ावा दिए जाने के लिए सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई में कृषकों/उद्योगों/संस्थानों से क्रय किये जाने वाले विभिन्न प्रकार के सगन्ध तेलों/उत्पादों में मिलावट की जांच Accelerator Mass Spectrometry (AMS) Machine  से की जानी है। इस मशीन संचालन के लिए पी.एम.यू. गठन किए जाने हेतु 05 विशेषज्ञ पद (Project Scientist-III, Senior Project Associate, Project Associate-II, 02 Technical Assistant) सृजित किए जाने के प्रस्ताव पर मंत्रीमण्डल द्वारा दी गई स्वीकृति।


7. उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने के उददेश्य से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन किया जाना अतिआवश्यक है, जिससे उत्तराखण्ड राज्य अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन की दृष्टिकोण से अपना स्थान बना सकें। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय हिमालयन कार रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिस हेतु अनुभवी संस्था का चयन किया जाना अतिआवश्यक है। उक्त रैली में कुल 120 से अधिक एन्ट्री को शामिल किये जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 25 अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिभागी, 25 एशिया कॉस कन्ट्री रैली, 20 क्लासिक कार रैली, 50 भारतीय राष्ट्रीय रैली चौम्पियनशिप शामिल हैं। हिमालयन कार रैली के आयोजन हेतु संस्था का चयन एकल स्रोत के माध्यम से किये जाने को लेकर मंत्रीमण्डल द्वारा अनुमति प्रदान की गई।


8. मा. उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल  द्वारा पारित आदेश दिनांक 20.04.2026 के क्रम में उपनल के माध्यम से योजित कार्मिकों को समान कार्य हेतु समान वेतन प्रदान किये जाने हेतु पूर्व में निर्धारित पात्रता की कट ऑफ डेट की तिथि (12.11.2018) को संशोधित कर मा. सर्वाेच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश दिनांक 15.10.2024 तिथि निर्धारित किये जाने के प्रस्ताव पर मा. मंत्रिमण्डल द्वारा सहमति प्रदान की गई।


9. ‘उत्तराखण्ड कारागार (संशोधन) नियमावली, 2026‘ के प्रख्यापन को मंत्रीमण्डल द्वारा दी गई सहमति।


मा. सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 03.10.2024 के अनुपालन में उत्तराखण्ड कारागार नियमावली, 2023  में अभ्यस्त अपराधी, जिसे इस नियमावली के प्रारंभ होने से पूर्व या पश्चात् उत्तर प्रदेश अभ्यस्त अपराधी प्रतिरोध, अधिनियम, 1952 की अनुसूची में उल्लिखित किसी एक या अन्य अपराध के लिये कम से कम तीन पृथक-पृथक अवसरों पर मौलिक अवधि के कारावास का दण्ड दिया गया हो और ऐसा दण्डादेश अपील अथवा पुनरीक्षण में अपास्त  न कर दिया गया हो, में संशोधन हेतु उत्तराखण्ड कारागार (संशोधन) नियमावली, 2026 प्रख्यापित किये जाने के प्रस्ताव पर मंत्रीमण्डल द्वारा दी गई सहमति प्रदान की गई।


10. उत्तराखण्ड कारागार कारापाल अधीनस्थ (राजपत्रित) सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को मंत्रीमण्डल द्वारा दी गई सहमति।


कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग, उत्तराखण्ड की संरचना में अधीनस्थ कारागारों हेतु कारापाल के कुल 14 पद सृजित हैं, जो स्थायी उप कारापालों से पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने वाले पद हैं। वर्तमान में कारागार विभाग में उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश जेल कारागार कार्यपालक अधीनस्थ (राजपत्रित) सेवा नियमावली, 1980) अनुकूलन उपान्तरण आदेश, 2002 लागू है। उत्तराखण्ड राज्य गठन के पश्चात कारागार विभाग में पृथक से कारापाल सेवा नियमावली को प्रख्यापित नहीं किया गया है। विभागीय एवं कर्मचारी हित में उत्तराखण्ड कारागार कारापाल अधीनस्थ (राजपत्रित) सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन के प्रस्ताव पर मंत्रीमण्डल द्वारा सहमति प्रदान की गयी।


11. उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा (संशोधन) विनियमावली, 2026 के प्रख्यापन को मंत्रीमण्डल की सहमति।


राज्य में संस्कृत विद्यालयों को मान्यता प्रदान करने, पाठ्यक्रम निर्धारण एवं परीक्षा संचालन हेतु उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा परिषद् को विधि द्वारा गठित संस्था के रूप में स्थापित करने के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा अधिनियम, 2014 प्रख्यापित किया गया। उक्त अधिसूचना के कार्यान्वयन हेतु उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा विनियमावली, 2023 प्रख्यापित की गयी, जिसमें कतिपय संशोधन/परिर्वतन के दृष्टिगत उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा (संशोधन) विनियमावली, 2026 प्रख्यापित किये जाने के प्रस्ताव पर मंत्रिमण्डल सहमति प्रदान की गई।


12. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप साक्षरता के मानकों के आधार पर उत्तराखण्ड राज्य को पूर्णतः साक्षर राज्य (Fully Literate State) घोषित किये जाने के प्रस्ताव पर मंत्रीमण्डल ने सहमति प्रदान की।


13. राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना (गोल्डन कार्ड) के तहत विभिन्न चिकित्सालयों में लम्बित बिलों के भुगतान के लिए राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग को वित्तीय सहायता उपलब्ध करायेगी।


वर्षों से लंबित‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनाए जाने पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।


 मंत्रिमंडल द्वारा उपनल कार्मिकों के संबंध में लिए गए निर्णय के संबंध में पुनः स्पष्ट करना है कि —


1. उपनल कार्मिकों को “समान कार्य के लिए समान वेतन” का लाभ प्रदान किए जाने के लिए १५-१०-२०२४ को कट ऑफ डेट निर्धारित करने पर सहमति व्यक्त की गई। उक्त निर्णय के क्रियान्वयन हेतु अपनाई जाने वाली प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं (Modalities) के निर्धारण के लिए प्रकरण को मंत्रिमंडलीय उप-समिति के को संदर्भित किया गया। उप-समिति द्वारा विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत अपनी संस्तुतियां मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी।

2.  दिनांक 01 मार्च 2026 से “समान कार्य के लिए समान वेतन” का लाभ प्रदान किया जाएगा।

3. उपनल कार्मिकों से संबंधित अन्य विषयों अथवा भविष्य में उत्पन्न होने वाले संबंधित मुद्दों पर मंत्रिमंडलीय उप-समिति द्वारा विचार करते हुए आवश्यक अग्रिम कार्यवाही एवं संस्तुतियां की जाएंगी।

बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार*


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में राज्य संपत्ति विभाग ने बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह निर्माण परियोजना को गति दे दी है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को राज्य सचिवालय में सचिव आवास एवं राज्य सम्पत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बागेश्वर के ग्राम ठेलापालन में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में परियोजना के प्रस्तुतीकरण के बाद सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्तमान आवश्यकताओं के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत है, इसलिए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए और निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा हो।


*45 नाली भूमि पर विकसित होगा अतिथि गृह*

प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह बागेश्वर तहसील के ग्राम ठेलापालन में लगभग 0.900 हेक्टेयर (45 नाली) भूमि पर विकसित किया जाएगा। पर्वतीय जनपदों में सरकारी कार्यक्रमों, वीआईपी आवागमन तथा प्रशासनिक गतिविधियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस अतिथि गृह का निर्माण किया जा रहा है। बैठक में परियोजना का प्रारंभिक खाका प्रस्तुत किया गया, जिसमें भवन की संरचना, आवश्यक सुविधाओं तथा भविष्य में संभावित विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा हुई। सचिव ने निर्देश दिए कि भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाए ताकि यह आने वाले वर्षों की जरूरतों को भी पूरा कर सके।


*भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनेगी डीपीआर*

डॉ. आर. राजेश कुमार ने कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, बागेश्वर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीपीआर में पर्याप्त संख्या में अतिथि कक्ष, बैठक कक्ष, प्रशासनिक कक्ष और अन्य आवश्यक सुविधाओं का समुचित प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि भवन केवल वर्तमान जरूरतों के लिए नहीं बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए तैयार किया जाना चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना का प्रत्येक पहलू तकनीकी मानकों के अनुरूप हो तथा निर्माण गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। डीपीआर को शीघ्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए ताकि स्वीकृति की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।


*पार्किंग और आधुनिक सुविधाओं पर विशेष जोर*

बैठक के दौरान सचिव ने प्रस्तावित परिसर में पार्किंग क्षमता बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में अतिथि गृह में बढ़ने वाली गतिविधियों को देखते हुए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था आवश्यक होगी। इसके साथ ही भवन में आवश्यक फर्नीचर, विद्युत उपकरण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को भी डीपीआर में शामिल करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी व्यवस्थाएं मितव्ययता के सिद्धांतों के अनुरूप हों, ताकि सरकारी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।


*सभी आवश्यक अनुमतियां साथ लगाने के निर्देश*

सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीपीआर के साथ स्थल चयन समिति की रिपोर्ट तथा संबंधित जिला प्राधिकरण से प्राप्त ले-आउट स्वीकृति एवं अन्य आवश्यक अनुमोदन भी संलग्न किए जाएं। इससे परियोजना की स्वीकृति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होगा और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के सभी दस्तावेज तकनीकी और प्रशासनिक दृष्टि से पूर्ण होने चाहिए ताकि शासन स्तर पर निर्णय लेने में आसानी हो।


*उच्चस्तरीय अधिकारियों ने लिया भाग*

बैठक में शासन स्तर से अपर सचिव एवं राज्य सम्पत्ति अधिकारी लक्ष्मण सिंह, उप सचिव हनुमान प्रसाद तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं कार्यदायी संस्था की ओर से प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग बागेश्वर के अधिशासी अभियंता इंजी. एस.के. पाण्डे और सहायक अभियंता इंजी. तनीशा पांगती ने परियोजना का प्रस्तुतीकरण किया। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकासपरक सोच के अनुरूप बागेश्वर में बनने वाला यह राज्य अतिथि गृह न केवल प्रशासनिक गतिविधियों को नई सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि जिले में आने वाले विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों के लिए भी आधुनिक एवं सुव्यवस्थित आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराएगा। सरकार की प्राथमिकता है कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी हो और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।


*आईटीआई श्रीनगर में लगेगा रोजगार मेला, ऑटोमोबाइल सेक्टर की बड़ी कंपनियां लेंगी हिस्सा*



कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में दिनांक 5 मई, 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), श्रीनगर (गढ़वाल) में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ होगा।


क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी, लैंसडाउन उत्तम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में हरिद्वार परिक्षेत्र की ऑटोमोबाइल सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे जेके टायर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज मोटर्स, रॉकमैन, शिवम ऑटोटेक तथा मुंजाल शोवा सहित लगभग 10 से 12 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिभाग करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मेले के माध्यम से लगभग 700 से 800 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, हालांकि रिक्तियों की संख्या आवश्यकता के अनुसार परिवर्तनीय हो सकती है।


सेवायोजन अधिकारी ने कहा कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, ऑटोमोबाइल), डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल) तथा बीएससी स्नातक निर्धारित की गयी है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थियों से अपेक्षा की गयी है कि वे अपने साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, अद्यतन बायोडाटा, सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण पत्र लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर मेले में उपस्थित हों।




दिनांक: 16 अगस्त, 2025


देहरादून:

Tribute to Atal Bihari Vajpayi by Trivendra Singh Rawat


 भाजपा प्रदेश कार्यालय, उत्तराखंड में आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सांसद हरिद्वार एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया।


इस अवसर पर श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि अटल जी न केवल एक प्रखर वक्ता और दूरदर्शी नेता थे, बल्कि उत्तराखंड राज्य के प्रणेता भी रहे। उनका सम्पूर्ण जीवन समर्पण, त्याग और राष्ट्रसेवा की अमिट गाथा है। अटल जी के विचार और कार्य हमें राष्ट्रहित में दृढ़ संकल्प और निष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अटल जी की अमूल्य विरासत हमारे पथ को आलोकित करती रहेगी और आने वाली पीढ़ियों तक राष्ट्रसेवा की ज्योति जलाती रहेगी।


श्रद्धांजलि सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड श्री महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठरी, विधायक राजपुर श्री खजान दास सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



AiIMS rishikesh


-एम्स की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया बैच 2024 समारोह का शुभारंभ


एम्स, ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में वर्ष 2024 बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग प्रथम वर्ष के नए बैच के स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह, मुख्य अतिथि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एजुकेशन पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की प्रिसिपल प्रोफेसर (डॉ.) सुखपाल कौर व विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने संयुक्तरूप से विधिवत शुभारंभ किया। नर्सिंग पेशेवरों से जु़ड़े इस समारोह में डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर डॉ. जया चतुर्वेदी,  चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार मित्तल, डीन परीक्षा प्रो. प्रशांत एम पाटिल ने विशेषरूप से शिरकत की। 

इस अवसर पर बीएससी तृतीय वर्ष नर्सिंग की छात्रा सुश्री अनित्रा उन्नी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यकारी निदेशक और सीईओ प्रो. मीनू सिंह ने छात्राओं को आशीर्वाद देने के साथ ही नर्सिंग पेशे में शामिल होने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि एम्स ऋषिकेश के लोगो ‘विश्ववर्गोग्यम ही धर्मो न’ के अनुसार एम्स ऋषिकेश का उद्देश्य लोगों को बीमारी से मुक्त करना है । उन्होंने नर्सिंग शिक्षा में अधिकारी जैसी गुणवत्ता लाने का सुझाव दिया। नर्सिंग एक विशिष्ट पेशा है, जिसमें टीम वर्क की आवश्यकता होती है और इसमें एक नेता अथवा नेतृत्व क्षमता के गुणों को विकसित किया जाना चाहिए।


प्राचार्य, नर्सिंग कॉलेज प्रो. (डॉ.) स्मृति अरोड़ा ने समारोह में शिरकत करने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों, संकाय सदस्यों, नर्सिंग ट्यूटर्स और विद्यार्थियों को बधाई दी और उनका स्वागत किया। साथ ही नर्सिंग सेवा की शपथ लेने वाले सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने नर्सिंग कॉलेज और विद्यार्थियों की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।  कहा कि यह शपथ एक औपचारिक वायदा है कि नर्सें उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने, नर्सिंग सेवा की गरिमा बनाए रखने के लिए नैतिकता व जिम्मेदारी से प्रयासरत रहेंगी। 


डीन एकेडमिक्स, प्रो.( डॉक्टर) जया चतुर्वेदी ने नर्सिंग छात्राओं को अपने पेशेवर विकास के लिए जितना हो सके उतना बेहतर सीखने के लिए प्रेरित किया और छात्राओं को ए, बी, सी और डी यानी उपलब्धता और उपस्थिति, व्यवहार, करुणा और अनुशासन का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा  कि  यह इसलिए भी जरुरी है क्योंकि नर्सिंग देखभाल का पर्याय है।

चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार मित्तल ने नर्सिंग कॉलेज की उपलब्धियों को काविलेगौर बताया व उनकी सराहना की। इस दौरान उन्होंने नर्सिंग कॉलेज को अस्पताल के साथ एकीकृत करने का भी उल्लेख किया। 

मुख्य अतिथि  पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की  प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) सुखपाल कौर ने सभी छात्रा नर्सेस को इस महान पेशे को चुनने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नर्सिंग छात्रा को नर्सिंग शपथ में प्रत्येक शब्द के महत्व को समझना चाहिए, क्योंकि यह पेशे के लिए बहुत महत्व रखता है और इसे अपने दैनिक जीवन में उपयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह उत्सव पेशे के प्रति खुद को प्रतिबद्ध करने और रोगी की देखभाल की जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि नर्सों को रोगियों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार का प्रदर्शन करना चाहिए। 

विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने नर्सिंग छात्राओं से आह्वान किया कि  ‘नए सफर में प्रगतिशील होकर आगे बढ़ते रहना, शिक्षा लेकर इस मंदिर में सेवा करते रहना’ जरुरी है। उन्होंने छात्राओं को ड्यूटी के दौरान आत्मरक्षा और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। 

नौसीखिया नर्सों को मार्गदर्शन देने वाले इस समारोह का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग संकाय के प्रोफेसर (डॉ.) सुखपाल और प्रोफेसर स्मृति अरोड़ा द्वारा नर्सिंग के नए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करना था। प्रोफेसर (डॉ.) स्मृति अरोड़ा (प्रधानाचार्य, नर्सिंग कॉलेज) के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की शपथ ली।


इस दौरान नर्सिंग विद्यार्थियों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन पर आधारित एक रोल प्ले भी किया। समारोह में "ऋषि नर्सिंग न्यूजलेटर" का विमोचन भी किया गया, जिसमें गत वर्ष एम्स नर्सिंग कॉलेज द्वारा की विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया गया।


इस दौरान सत्र 2023-2024 के शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन पर सुश्री रूपिंदर देओल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


हरिद्वार:

Celebration of holi with slum children


प्रेरक संदेश देते हुए होली पर्व के अवसर पर शहर के युवाओ ने भगत सिंह चौक के समीप रविवार को झुग्गी झोपड़ी बस्ती में रहने वाले बच्चो ,महिलाओं के साथ होली खेली।इस अवसर पर गुजिया मिष्ठान वितरण भी झुग्गी झोपड़ी वासियों के लिए किया गया।


बच्चे व महिलाएं गुलाल रंग लगाकर साथ ही गुजिया खाकर खुश नजर आए।


युवा गायिका, कोरियोग्राफर ,संगीत मार्मज्ञ अनन्या भटनागर ने बताया की हर माह वे स्वैच्छिक रूप से धनराशि जमा करते है ताकि जरुरतमंद झुग्गी झोपड़ी के बच्चो के लिए कुछ योगदान कर सके।


लेखन से जुड़े संदीप रावत ने बताया की वे हर महीने सामाजिक प्रकल्प करते है जिसमे युवा काफी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते है।

योग  से जुड़ी काजल के अनुसार उन्हें जरूरत मंद लोगो के लिए योगदान कर मन की संतुष्टि मिलती है।

हरिद्वार गौ सेवा वा सामाजिक गतिविधियों से जुड़ें युवा अभिषेक ने बताया की 40 से ज्यादा युवा सदस्य इस सामाजिक कार्य में जुड़े हुए हैं।

मिष्ठान वितरण के अवसर पर छात्र आर्यन बक्षी, प्रिया,निहारिका ,प्रेरित ओजस आदि सदस्य मौजूद रहे।बैंगलोर से मनीषा राणा द्वारा किए गए इस होली कार्यक्रम के लिए विशेष सहयोग के लिए भी टीम सदस्यों ने आभार व्यक्त किया।

युवाओं की इस पहल को नेहरू युवा केंद्र के सुखबीर सिंह ने काफ़ी सराहना की।कहा की इसी तरह हमारी युवा पीढ़ी समाज के निचले जरुरतमंद तबके के लिए प्रयासरत रही तो भारत देश सही मायनो में समृद्ध राष्ट्र बन जायेगा।


देहरादून :

English literate KG Bahal


कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से अंग्रेजी साहित्यकार केजी बहल ने श्रीमद् भागवत की अंग्रेजी अनुवाद की पुस्तक भेंट की। बता दें कि भगवत गीता द फिलोसिपी आफ लाइफ पुस्तक साहित्यकार केजी बहल द्वारा अंग्रेजी में अनुवादित की गई है।


डा. अग्रवाल को पुस्तक भेंट के दौरान साहित्यकार केजी बहल ने बताया कि भागवत गीता की अंग्रेजी अनुवाद की पुस्तक पाने के लिए उनकी ओर से कई जगह प्रयास किए गए। मगर, सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि हिंदी अनुवाद में श्रीमद् भागवत की पुस्तक को उनके द्वारा अंग्रेजी में आसान शब्दों में अनुवादित किया गया है।


उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत में सांसारिक विचारधाराओं का समावेश है, इसके अध्ययन से मोह माया से छुटकारा तो मिलता ही है। साथ ही जीवन को सार्थक और उज्ज्वल भी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह बार-बार इस पुस्तक का अध्ययन करते हैं।


इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही जीवन से नकारात्मकता को दूर भगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसका अध्ययन जिस जगह होता है, वहां के कोसों दूर तक सकारात्मक माहौल बना रहता है। डा. अग्रवाल ने साहित्यकार केजी बहल को पुस्तक के लिए आभार प्रकट किया। इस दौरान सुदामा सिंघल तथा कृष्ण कुमार सिंघल उपस्थित रहे।

 डॉ रोहिताश यादव को मिला एम्स ऋषिकेश से बेस्ट शोध अवार्ड-2023


ऋषिकेश:





डॉ रोहिताश यादव को एम्स ऋषिकेश में आयोजित वार्षिक शोध कार्यक्रम में बेस्ट शोध अवार्ड-2023  से सम्मानित किया गया। रोहिताश को यह अवार्ड एम्स ऋषिकेश में संन 2022 -23 में हाईएस्ट इम्पैक्ट फैक्टर के इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित शोध कार्य के लिए मिला। रोहिताश ने अपना शोध पत्र "मल्टीपल मायलोमा के लिए PSMβ5 को लक्षित करने वाले संभावित प्रोटियासोम अवरोधकों की पहचान और इन-विट्रो विश्लेषण" बायोमेडिसिन एवं फार्माकोथेरेपी  जर्नल में प्रकाशित किया था। जिसके लिए रोहिताश को  एम्स ऋषिकेश में आयोजित वार्षिक शोध कार्यक्रम में जेआईपीएमईआर पुद्दुचेरी के अध्यक्ष एवं आईसीएमआर के पूर्व महानिदेशक प्रोफेसर वि.एम. कटोच, पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक प्रोफेसर विवेक कुमार लाल, एम्स ऋषिकेश की निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह, शैक्षणिक डीन प्रोफेसर जया चतुर्वेदी, रिसर्च डीन प्रोफेसर शैलेन्द्र हांडू आदि सम्मननिय अथितियो ने बेस्ट शोध अवार्ड एवं प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया। डॉ रोहिताश ने अपना शोध एम्स ऋषिकेश के डॉ पुनीत धमीजा एवं सीडीआरआई लखनऊ के डॉ नीरज जैन के मार्गदर्शन में किया था।

 उत्तराखंड के  वायरल बॉय चमन को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाने के लिए विधायक उमेश कुमार तैयार।


उत्तराखंड : 

MLA khanpur


इन दिनो सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के अल्मोडा के मासी गांव का चमन वायरल है। आपको बता दें कि चमन हवा से लेकर पानी तक में स्टंट करता नजर आ रहा है। 

ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स चमन को खूब वायरल कर रहे हैं लेकिन वर्तमान में चमन को और अच्छी ट्रेनिंग की जरूरत है। 

ऐसे में उत्तराखंड के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार आगे आए हैं उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखकर चमन की  ट्रेनिंग करवाने और उसका खर्च उठाने को आगे आये | 

आपको बता दें कि उमेश कुमार सामाजिक हितों में भी हमेशा आगे रहते हैं। इससे पूर्व वो कई निर्धन और अनाथ बच्चों की पढ़ाई का खर्चा भी उठाते रहे हैं। 

विधायक उमेश कुमार हमेशा ही अपने सामाजिक कार्यों की वजह से चर्चाओं में रहते हैं | ऐसे में वायरल बॉय चमन यदि चाहे तो विधायक उमेश कुमार मदद करने के लिए तैयार हैं।


देहरादून:



कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने मैक्स अस्पताल पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री वंशीधर भगत का स्वास्थ्य हाल जाना। उन्होंने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। 

Cabinet minister with Banshidhar Bhagat


शनिवार को मंत्री डा. अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान श्री भगत जी का उपचार कर रहे चिकित्सको की टीम से भी वार्ता की। डॉ अग्रवाल ने उच्च स्तरीय उपचार के साथ शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

डोईवाला:


भारतीय जनता पार्टी महा जनसंपर्क अभियान के तहत डोईवाला  मंडल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में हिमालयन हॉस्पिटल कि स्त्री रोग विशेषज्ञ /स्पर्श गंगा अभियान की ब्रांड एम्बेसडर डॉ ज्योति द्विवेदी, अठुरवाला निवासी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक डॉ  बिजेंद्र प्रसाद चमोली , आर्यन हॉस्पिटल के संचालक डॉ गजेंद्र नागर, डॉ पुनीत  को शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया एवं महा जनसंपर्क अभियान के 90 90 90 2024  फोन नंबर पर मिस कॉल करवाई , मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल ने कहा कि पूरे देश भर में महा जनसंपर्क अभियान के तहत समाज के विशिष्ट वर्गों का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है और आगामी लोकसभा एवं नगरपालिका चुनाव में भारत जनता पार्टी ऐतिहासिक मतों से विजयी होगी । 




जनसंपर्क अभियान में मंडल अद्यक्ष श्रीमान  नरेंद्र सिंह नेगी ,पूर्व प्रधान   पुरुषोत्तम डोभाल ,  मंडल कोषाध्यक्ष  राजन गोयल जी , कुमारी गौरी गोयल  ,  मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल  ,  मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नितिन कोठारी जी ,  जिला सह संयोजक आई टी युवा मोर्चा सुबोध नौटियाल  , मंडल सोशल मीडिया प्रभारी  आदेश पंवार  ,  मंडल मंत्री श्रीमान गणेश रावत  ,  मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा श्रीमान तुषार नेगी आदि उपस्थित रहे।।

 उत्तरकाशी:

गंगोत्री, यमुनोत्री धाम समेत जिले भर में अफसरों से लेकर आमजन ने किया योग,फिट रहने का दिया संदेश।




         जिले भर में नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के साथ ही गंगा ग्रामों,नमामि गंगे स्नान घाटों व जनपद मुख्यालय पर केदारघाट एवं कीर्ति इंटर कालेज परिसर में स्थानीय नागरिकों,अधिकारियों एवं कर्मचारियों,आईटीबीपी व मीडिया कर्मियों द्वारा योगाभ्यास किया गया। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कीर्ति इंटर कालेज परिसर एवं केदारघाट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया औऱ योगाभ्यास किया। जिले भर में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ''वन वल्ड, वन हेल्थ'' (वसुधैव कुटुम्बकम) की परंपरा का अनुश्रवण किया गया। तथा विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रम में लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया। 


        जिलाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की जनपदवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को उत्साह के साथ प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग के माध्यम से शरीर को अनेक लाभ मिलते है। कहा कि दैनिक जीवन में योग को महत्व देने से जीवन अनुशासित रहने के साथ मन शांत रहता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने विशेषकर युवाओं से आवाह्न करते हुए योग को अपने जीवन में आत्मसात करने एवं नित्य प्रतिदिन योगाभ्यास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग करने से जहां शारीरिक स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा वहीं मानसिक संतुलन भी अच्छा रहेगा। साथ ही स्वस्थ जीवन बिताने के लिए योग आवश्यक है,इसलिए योग जरूर करें। इस दौरान जागेश्वर धाम से माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सीधे प्रसारण के माध्यम से देखा व सुना गया। 


      केदारघाट में आयोजित योग कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक एडवोकेट अभयराज सिंह बिष्ट एवं कीर्ति इंटर कालेज में योग प्रशिक्षक कृष्णानंद विजलवाण द्वारा योगाभ्यास कराया गया।


        इस दौरान योगाभ्यास में वरिष्ठ भाजपा नेता विजयपाल मखलोगा,एडीएम तीर्थपाल सिंह,प्रशिक्षु आईएएस अनामिका,पीडी रमेशचंद्र, एसडीएम

चतर सिंह चौहान,मीनाक्षी पटवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी जेएन काला,आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


 हम साथ-साथ हैं...

सभी आदरणीय व अत्यंत प्रिय, कार्यरत एवं सेवानिवृत्त टीचर्स का सानिध्य और आशीर्वाद लिए विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,सेक्टर 5बी, रानीपुर, बीएचईएल, हरिद्वार के पूर्व छात्र-छात्राओं (टीम-बीएचईएल-ईएमबी-वीएमआईसी 5बी) द्वारा फिऱ कुछ स्मृतियों को तैयार किया है। 






भावनाओं को एकल परिवार में एकत्रित कर, विभिन्न क्षेत्रों और प्रदेशों से आए पूर्व छात्र-छात्राओं ने "मैत्रीय पारिवारिक समागम-2023" कार्यक्रम में अपनी सहभागिता के साथ कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की

 हमारे विद्यालय की संस्कृति और संस्कारों को चरितार्थ करते हुए, मर्यादित आचरण के साथ कार्यक्रम को सदैव ही की भाँति कालजयी बना दिया। जहाँ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनोरंजक प्रस्तुतियों का समागम अद्भुत आभा लिए था।

 सीनियर और जूनियर छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की...भावनाओं के मानवीयकरण की सुंदरता देखते ही बनती थी। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया और साथ ही दो मिनट का मौन उन सभी गुरुजनों और साथियों के लिए रखा गया जो असमय ही छोड़ कर ईश्वर के पास चले गए। गायन-नृत्य-समूही नृत्यों ने संध्या काल का वातावरण लयबद्ध परिक्रमा करते हुए आनन्दमय बना दिया था। जहाँ आरती कश्यप, रुद्रप्रयाग से आई मंजू बालियान, पूनम शर्मा, नेहा मित्तल और दिल्ली से आई मीनाक्षी सक्सेना ने अपने नृत्यों से समा बांध दिया वहीं सर्वश्रेष्ठ मंच संचालन में पूनम पांडे एवं दीपक भारद्वाज ने तारम्यता और निरन्तरता बनाए रखी। दीपीका भारती के द्वारा तैयार की मनोरंजक और रोचक प्रतियोगिता ने सभी को कार्यक्रम के अंत तक बांधे रखा। आरती कश्यप द्वारा कठिन परिश्रम से तैयार को गई साज-सज्जा ने स्मृतियों को सँजोने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व विद्यार्थियों क्रमशः श्याम सिंह, दीपक भारद्वाज, अनिल रावत, मेघा गुप्ता, संदीप धीमान, सुमन रावत, संजीव शर्मा, कृष्ण गुप्ता मधेसिया, डॉ रजनी चौधरी, प्रार्थना द्विवेदी, अमित क्षेत्री, मनोज ओली लीना सक्सेना, दीपक शर्मा, पूजा शर्मा, देहरादून से डॉ अनामिका चौधरी, ऋतिशा डोभाल रतूड़ी, अखिल रंजन, अनुज कुमार, सुशील चौधरी, प्रिया रोहिला, शिखा शर्मा, सरिता शर्मा, मंशा मिश्रा, राजेश गैरोला, दुर्गा प्रसाद, समीर वर्मा, सुनीता मेहता, किरन शर्मा, सीमा शर्मा, संध्या शर्मा, शिवानी गुसाईं, प्रतिभा सारस्वत, धनीराम, पुनीत गुप्ता, तरुण कुमार चौहान, अंकित सैनी, प्रवीण कुमार यादव, नवीन गोयल, दीपाली गोयल, संदीप खन्ना, चेतना सिंह, रेणु बिष्ट, चंदन सिंह, विपिन शर्मा, अश्वनी चौहान, संदीप अग्रवाल, राजेश कुमार, किरन श्रीवास्तव, रोली श्रीवास्तव, अनीता नौटियाल, शैलेंद्र, पूनम तिवारी, निहारिका, दीपिका शर्मा, राकेश चौहान, जितेंद्र परमार, सन्नी शर्मा आदि नेअग्रणी भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के लिए एक-दूसरे को जोड़े रखना एवं समय-समय पर युवा पीढ़ी को नशे जैसी कुरीतियों से दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाना साथ ही बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान रहा जिसके प्रतीकात्मक रूप में रुड़की के पास के एक गावँ की दो बेटियों कु.अंशिका व कु. वंशिका के स्कूल में प्रथम स्थान पर आने पर उनको पुरुस्कार स्वरूप वर्ष भर के लिए शिक सामग्री दी गई जो आगे भी जारी रहेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर धन्यवाद के साथ एक दूसरे को बधाई दी एवं भविष्य में पुनः ऐसे आयोजन की पुनरावृत्ति के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार में शिवालिक नगर स्थित एक तीन सितारा होटल में किया गया।


देहरादून:


सबको पसंद आ रही है निरोगी भारत संस्था की अनोखी पहल समय बैंक। 

समय बैंक से हमारे युवा विलंटियर्स ऐसे बुजुर्गों से मिलने जाते हैं, जो अकेलापन महसूस कर रहे हैं, इस से हैप्पीनेस इंडेक्स गिर रहा था; निरोगी भारत मिशन की यह पहल हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाने का काम करेगी।

रोहित ममगाईं

आज मोहित नगर में टाइम बैंक की मीटिंग संपन्न हुई। 



मीटिंग में 10 वॉलंटियर्स शामिल हुए। रिटायर्ड इंजीनियर, अवधेश कुमार एवं सुनिल कुमार जी ने इस पहल को व्यापक स्तर पर फैलाने के लिए सुझाव दिए। 


समय बैंक में सेवा करके वह टाइम सबसे जरूरत पड़ने पर वापिस लिया जा सकता है।

हरिद्वार:

विदित हो कि मिगलानी भाई हाई कोर्ट में अधिवक्ता है। जिसमे पंकज मिगलानी अधिवक्ता  प्राइवेट एम ललित मिगलानी अधिवक्ता सहायक शासकीय अधिवक्ता है। दोनों भाइयों ने आपने पने स्थान पर रहकर कई महत्वपूर्ण निर्णयों में कोर्ट की मदद की। जहा माँ गंगा, गलिशयर एम पेड़ पौधों नदियों को जीवित व्यक्ति का दर्जा देने जैसे उत्तराखंड हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण निर्णय में दोनों भाइयों का योगदान रहा  है,वही समाज मे कानून की जागरूकता में भी दोनों भाईयों ने अपना योगदान कई वर्षों से देते रहते है।



 हाल ही में बाबा रामदेव  से दोनों भाइयों की मुलाकात हुई जिसमें बाबा ने दोनों के कार्यो की सराहना की ओर उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

 

हरिद्वार:


आज दिनांक 15.4.2023 को भारतीय जागरूकता समिति द्वारा हरिद्वार पुलिस एम ए आर टी ओ हरिद्वार के सहयोग से सेवा सदन महिला इंटर कॉलेज हरिद्वार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि हाई कोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी, हरिद्वार कोतवाली के विरिष्ठ उप निरीक्षण आनद सिंह मेहरा, आर टी ओ टैक्स ऑफिसर वरुणा सैनी, विनोद कुमार, दीपाली शर्मा, आदि उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में अधिवक्ता ललित मिगलानी में छात्राओं को महिला संबंधित कानून की जानकारी दी जिसमे उनको बताया गया कि कानून किस तरह उनकी मदद करता। विरिष्ठ उप निरीक्षक आनंद सिंह मेहरा ने छात्राओं को गौरा शक्ति आप्लिकेशन के बारे के बताया और वो किस तरह कार्य करती है।

ए आर टी ओ टेक्स ऑफिसर ने छात्राओं को रोड सेफ्टी एम ट्रैफिक लॉ पर जानकारी दी।

विनोद कुमार जी ने बच्चो को jjact के बारे में बताया। 

दीपाली शर्मा ने समिति के बारे में बताया।

कॉलेज की प्रिंसिपल सरिता परिहार ने समिति के प्रयासों की सराहना की ओर भविष्य में।सहयोग करने के की कामना की।

 जयपुर:


मिस स्वेता राजे परमार के पिता  गजेंद्र सिंह परमार  और मां डोली राजे परमार हैं। स्वेता राजे  मिस राजस्थान की विनर बनी हैं। 1500 लड़कियों ने भाग लिया जिसका ऑडिशन जयपुर कोटा जोधपुर और अजमेर मैं हुआ। और अंत मैं मिस स्वेता राजे biggest beauty pageant Elite Miss Rajasthan की विनर बनी। कार्यक्रम का आयोजन संस्कारा रिजॉर्ट जयपुर  राजस्थान मैं हुआ। 

स्वेता राजे ने इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ गर्ल्स राजस्थान से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है। स्वेता राजे परमार की सुरु से ही मॉडलिंग मैं रुचि थी। स्वेता राजे ने न केवल राजस्थान को गौरवान्वित है बल्कि मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है। 

वो तहसील करेरा, जिला शिवपुरी के डामरॉन खुर्द की रहने वाली हैं। पिता जी भारतीय सेना मैं कप्तान रैंक के अधिकारी रह चुके हैं।अभी इन्डियन वेटरन्स ओर्गनाईजेशन तहसील करैरा  जिला शिवपुरी म प्र के अध्यक्ष हैं। 

  वेटरन चन्द्र प्रकाश शर्मा जिला अध्यक्ष , इन्डियन वेटरन्स ओर्गनाईजेशन शिवपुरी म प्र ने अपनी टीम की और सें उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की है .

Sweta raje negi become miss rajasthan


इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को परखने के लिए जजेज़ के तौर पर चार्वी तान्या दत्ता, अदिति ह्युंदिया, हिम्मत सिंह और आकांक्षा भल्ला मौजूद रही। राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर, कोटा जैसे शहरों के साथ ही छोटे क्षेत्र और गांवों से आए टैलेंट को रैंप पर अपना हुनर दिखाने का मौका मिला। जजेज़ ने मॉडल्स के टैलेंट, कॉन्फिडेंस, इंटेलिजेंस और इंट्रोडक्शन को देखते हुए टॉप 3 की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान शहर के कई दिग्गज फैशन डिज़ाइनर्स, इंडस्ट्री सेलेब्रिटी और फैशन गुरु भी मौजूद रहे।


•  राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर में रसायन‌विभाग में बतौर प्राध्यापिका कार्यरत हैं।

• महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी।


देहरादून:




   अमेरिका के प्रतिष्ठित स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में जारी की गयी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की सूची में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर (देहरादून) के रसायन विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉo रुचि बडोनी सेमवाल को स्थान मिला है I  

सम्बन्धित गुणवत्ता परख शोध सर्वे की सूची का प्रकाशन एल्सवियर द्वारा किया गया है I उक्त सूची में इस वर्ष राज्य सरकार के अधीन संस्थानो में कुमाऊं विश्वविद्यालय से 01, दून विश्वविद्यालय से 01, आयुर्वेद विश्वविद्यालय से 01, जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय से 03, राजकीय महाविद्यालयों से 01 एवम्‌ जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज पौड़ी से 02 वैज्ञानिकों को स्थान मिला है I  इसके अलावा उत्तराखंड के आइआइटी रूड़की से 61, आइआइपी देहरादून से 07, गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर से 02, वाडिया इंस्टिट्यूट से 02, एनआइटी श्रीनगर से 01, जीबी पंत हिमालयन पर्यावरण संस्थान से 01, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से 01, पैट्रोलियम विश्वविद्यालय से 03, उत्तरांचल विश्वविद्यालय से 01  पतंजलि योगपीठ से 01, डीआइटी से 01 एवम्‌ ग्राफिक ईरा से 05 वैज्ञानिकों को स्थान मिला है I डॉ रुचि सेमवाल की प्राथमिक शिक्षा अगस्तमुनि (चमोली) तथा माध्यमिक एवम्‌ उच्च शिक्षा श्रीनगर गढ़वाल से हुई है I गढ़वाल विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने के उपरांत उनके द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ एवम्‌ श्वाने विश्वविद्यालय प्रिटोरिया साउथ अफ्रीका से पोस्ट डॉक्टरेट शोध कार्य किया गया । उनके द्वारा हिमालय के कई औषधीय पौधों पर शोध किया गया है एवम्‌ उनके 100 से अधिक शोधपत्र कई अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं I इसके अलावा उनके द्वारा 05 पुस्तक एवम्‌ 2 पेटेंट का भी प्रकाशन किया जा चुका है I वैज्ञानिकों द्वारा आज तक उनके शोधपत्रों को 2500 से अधिक बार साइट किया जा चुका है एवम्‌ उनका एच इंडेक्स 22 है I उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट शोध कार्यों से आज के युवा वैज्ञानिकों विशेष रूप से महिला वैज्ञानिकों को प्रेरणा मिलेगी I डाकपत्थर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने डॉ रुचि बडोनी सेमवाल की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तिरंगा सम्मान तथा उत्तराखण्ड की शौर्य विरासत तथा सैनिको के शहादत की पृष्ठ भूमि पर आधारित गीत गाने वाले सुधान सिंह कैंतुरा तथा आईटीबीपी के जवान अर्जुन खेरियाल को भी सम्मानित किया जिन्होंने तेरी मिट्टी में मिल जांवा...................... गीत गाकर सभी को शहीदों की शहादत से जोड़ने का प्रयास किया। 



इस अवसर पर मेयर देहरादून श्री सुनिल उनियाल गामा ने भी शहीदों का स्मरण कर नगर निगम द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता के लिये किये जा रहे प्रयास की जानकारी दी। 

कार्यक्रम का संचालन आरजे काव्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा छात्र-छात्राये उपस्थित रही।


ARtist rajesh chander honored by governor Uttarakhand


 राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने विश्व महासागर दिवस पर संयुक्त राष्ट्र संगठन में अपनी कला का प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम रौशन करने वाले तीर्थनगरी के युवा  कला शिक्षक राजेश चंद्र को राजभवन में सम्मानित किया।

 राजेश अभी  आर एन आई इंटर कॉलेज में  कला शिक्षक  के  पद पर कार्यरत हैं व कुछ दिन पहले विश्व सागर दिवस पर उन्हें व उनके व विद्यार्थियों के प्रदूषण के खिलाफ बनाई गयी कला को  संयुक्त राष्ट्र विश्व महासागर दिवस में  प्रदर्शित किया गया।

 इसके साथ ही राजेश लगातार तीन बार सयुंक्त राष्ट्र संघ में प्रदर्शित हो चुके हैं । उन्होंने अपनी पेंटिंग पेपर बोट माननीय राज्यपाल जी को भेंट की  जिसे उन्होंने बहुत सराहा व राजेश की पर्यावरण बचाओ का संदेश देने वाली कलाकारी से प्रभावित होकर उन्हें एक एक और चित्र बनाने को कहा जो कि देवभूमि और जीरो प्लास्टिल थीम पर बेस्ड होगा जिसे खुद राज्यपाल जी अनावरण करेंगे। 

 आने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक में भी राजेश को आमंत्रित किया जिसमें उत्तराखंड से प्लास्टिक को खत्म करने को मुहिम पर कार्य किया जाएगा । 

राज्यपाल ने राजेश को लगातार तीन बार संयुक्त राष्ट्र में शामिल होने के लिए बधाई दी और उनके पर्यावरण अभियानों के लिए उनका समर्थन करने का वादा किया। 

उन्होंने राजेश   को पेन और टाई सेट भेंट कर सम्मानित किया, जिस पर राजभवन उत्तराखंड की मुहर थी। इस अवसर पर राजेश के मामा  साथ रहे  ।


          

         बरसात की दस्तक के साथ ही किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए सेनानायक एसडीआरएफ,श्री मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार एसडीआरएफ द्वारा रोज़ाना मॉक ड्रिल के साथ विभिन्न गांवों, विद्यालयों व पुलिसकर्मियों में आपदा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।





            इसी क्रम में आज एसडीआरएफ टीम द्वारा कुमाऊं परिक्षेत्र के जनपद पिथौरागढ़ में सेना के 8th कुमाऊं  रेजीमेंट  एवम गढ़वाल परिक्षेत्र में जनपद चमोली के चौकी/थानों के अधिकारी/ कर्मचारियों को आपदा सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्राकृतिक आपदा आने पर पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही, रेस्क्यू उपकरणों की जाँच व प्रयोग,घायलों को निकालने व ले जाने का सही तरीका,प्राथमिक उपचार,रोप रेसक्यू एवं राहत बचाव कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए अभ्यास भी कराया गया।


सेनानायक SDRF द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि एसडीआरएफ ने अपने स्थापना के पश्चात से ही रेस्क्यू कार्यों के साथ-साथ आपदा जनजागरूकता  एंव प्रशिक्षण अभियानों के माध्यम से मानव / आपदा क्षति न्यूनीकरण को गति प्रदान की है। वर्ष 2022 में अल्प समय में ही एसडीआरएफ ने प्रदेशभर में सैंकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं एंव एन. सी. सी. कैडेट ,सेना/अर्धसैनिक बलों के कार्मिक, पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं अन्य संस्थाओं के स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित एंव जागरूक किया है। जिसका उद्देश्य आपदा के प्रति संवेदनशील प्रदेश में आपदा के दौरान प्रथम प्रतिक्रिया एंव अनुरूप सामजंस्य स्थापित करना है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.