Halloween party ideas 2015
धर्मक्षेत्रे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

 उत्तरकाशी:

CS uttarakhand worshipped at gangotri


*मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*


जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम में मां गंगा और विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधिवत पूजा कर मां गंगा से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।


पूजा-अर्चना के बाद मुख्य सचिव ने गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर गंगोत्री धाम में चल रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।


मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।


उन्होंने गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही घाटों पर स्वच्छता व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों एवं मंदिर परिसर के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे और श्रद्धालुओं को दर्शन एवं स्नान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।



इस दौरान मंदिर समिति सचिव सुरेश सेमवाल, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र सहित अन्य अधिकारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार*

*नगर पंचायतों ने अभियान चलाकर एकत्रित किया 798 टन कचरा*

*मुख्यमंत्री धामी के आह्वान का श्रद्धालु भी हुए जागरूक*


चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने को धामी सरकार की मुहिम रंग लाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर जहां श्रद्धालु धामों की पवित्रता और स्वच्छता के प्रति जागरूक हुए हैं, वहीं सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेदार विभागों की कार्य संस्कृति में भी बदलाव आया है। नगर पंचायतों के प्रयासों से इस यात्राकाल में अब तक 798 टन कचरा एकत्रित किया जा चुका है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री में नगर पंचायत प्रशासन विशेष अभियान चलाकर कचरे को निस्तारित कर रहा है। यमुनोत्री में सफाई की व्यवस्था जिला पंचायत के जिम्मे है।


*केदारनाथ*

केदारनाथ धाम नगर पंचायत क्षेत्र में इस यात्रा सीजन के दौरान अब तक कुल 32 टन सॉलिड वेस्ट एकत्रित किया जा चुका है, जिसमें 20 टन प्लास्टिक वेस्ट शामिल है। इस बार धाम में शहरी विकास विभाग द्वारा एक अतिरिक्त कॉम्पेक्टर मशीन लगाई गई है। इस तरह जमा सॉलिड वेस्ट को गौरीकुंड पहुंचाया जा रहा है, जिसके बाद इसे नीलाम किया जाएगा। इधर, केदारनाथ के पैदल मार्ग, सफाई का प्रबंधन सुलभ इंटरनेशनल द्वारा किया जाता है, संस्था इस यात्रा सीजन में अब तक 270 टन सॉलिड वेस्ट जमा कर चुकी है, जिसमें से अब तक साढ़े छह टन प्लास्टिक वेस्ट, रिसाइकिल के लिए भेजा जा चुका है। 


*बद्रीनाथ*

बद्रीनाथ धाम में इस यात्रा सीजन के दौरान अब तक कुल 393 टन कचरा जमा हो चुका है। इसमें 161 टन सूखा कूड़ा है, बद्रीनाथ नगर पंचायत द्वारा धाम में ही सॉलिड वेस्ट को कॉम्पेक्ट किया जा रहा है, इस आधार पर अब तक करीब 24 टन प्लास्टिक वेस्ट अलग निकाला जा चुका है, जिसमें सर्वाधिक प्लास्टिक वेस्ट पानी की बोतलों का है। इस जमा प्लास्टिक वेस्ट को अब नीलामी के लिए तैयार किया रहा है। 


*गंगोत्री*

गंगोत्री धाम में यात्राकाल में अब तक कुल 98 टन कचरा एकत्रित किया जा चुका है। इसमें नगर पंचायत 22 टन प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल कर इससे ₹55,000 की आय भी अर्जित कर चुकी है। इसके अलावा ढाई टन खाद भी कूड़े से तैयार की गई है। धाम क्षेत्र में सफाई और पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर पंचायत की ओर से हर रोज विशेष सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। 

*यमुनोत्री*

यमुनोत्री धाम की यात्रा में 4.85 टन प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर उसका सुरक्षित निस्तारण किया गया है। इसमें 1790 किलो जानकीचट्टी बाजार से ग्रामीण बाजार डामटा तक और 3060 किलो जानकीचट्टी से खरसाली बाजार क्षेत्र से एकत्रित किया गया है। यहां सफाई का जिम्मा जिला पंचायत के पास है।


चारधाम हमारी आस्था और संस्कृति के साथ-साथ हिमालय की संवेदनशील पारिस्थितिकी का भी हिस्सा हैं। हम चारधाम यात्रा को स्वच्छ, सुगम और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चारों धामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, प्लास्टिक कचरे के रिसाइकिल किए जाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अभियान की सफलता के लिए सरकार के साथ श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और व्यापारियों की सहभागिता भी जरूरी है।”

*पुष्कर सिंह धामी*

*मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड*


भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी  माता मूर्ति से मिलने पहुंचे।

narayan representative meet mata murti


 *बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित समिति पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता मूर्ति के दर्शन।* 


श्री बदरीनाथ धाम, 23 सितंबर। भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष द्वादशी, बामन द्वादशी के पावन अवसर पर आज बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति महोत्सव धूमधाम एवं धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,सलाहकार माधव सेमवाल, सदस्य डा. विनीत  पोस्ती सहित हजारों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री माता मूर्ति मंदिर में   पूजा-अर्चना तथा श्री उद्धव जी के अभिषेक पूजा में शामिल हुए तथा माता मूर्ति के दर्शन किए।

आज बुधवार प्रातः 10 बजे श्री बदरीनाथ मंदिर में भोग लगने के पश्चात गढ़वाल स्काउट के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी ने डोली में विराजमान होकर समारोहपूर्वक माता मूर्ति मंदिर के लिए प्रस्थान किया बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ तथा अन्य श्रद्धालुगण कुबेर जी एवं भगवान नारायण की डोली सेवा में मुख्य रूप से शामिल रहे।


माता मूर्ति मंदिर पहुंचने श्री कुबेर जी की  विधिवत पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया गया। दिन के भोग के बाद अपराह्न 3 बजे श्री उद्धव जी वापस श्री बदरीनाथ मंदिर लौट आए। इस अवधि में श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद रहे। इसके साथ ही माता मूर्ति मेले का समापन हुआ।

इससे पूर्व मंगलवार देर शाम माणा के घन्याल श्री घंटाकर्ण महाराज ने भगवान बदरीविशाल को माता मूर्ति मंदिर आने का न्योता दिया था। वहीं  बीकेटीसी के अधीनस्थ श्री त्रियुगीनारायण मंदिर  ( रूद्रप्रयाग) में भी बामन द्वादशी मेला चल रहा है।


 बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने माता मूर्ति  मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले उन्होंने श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये। बीकेटीसी कार्यालय में श्री बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्था की समीक्षा की अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर कर दर्शन पूजा के पश्चात उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम में आयोजित होने वाला माता मूर्ति मेला प्राचीन धार्मिक विरासत एवं संस्कृति  प्रतीक है मार्ग में श्रद्धालुओं ने हरियाली भेंट कर बीकेटीसी अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया।


धार्मिक परंपरा अनुसार इस बार भी भाद्रपद द्वादशी तिथि को बदरीश पंचायत से श्री बदरीनाथ धाम के रावल की अगुवाई में डिमरी पंचायत के सदस्यों ने भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी को डोली में ले जाकर माता मूर्ति मंदिर पहुंचाया।श्री उद्धव जी ने माता मूर्ति मंदिर पहुंचकर भगवान बदरीविशाल  की माता जी   मूर्ति  देवी से मिले तथा माता मूर्ति की कुशल क्षेम मालूम की । इससे पहले माणा गांव के महिला मंगल दल एवं श्रद्धालुओं द्वारा श्री उद्धव जी को जौ की हरियाली भेंट की।


जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि माता मूर्ति मंदिर में रावल अमरनाथ नाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,वाणी विलास डिमरी, अमित बंदोलिया पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने पूजा-अर्चना तथा अभिषेक पूजा संपन्न की तथा  हरियाली प्रसाद वितरित किया। माता मूर्ति मेले के अवसर पर आईटीबीपी, सेना एवं दानी-दाताओं की ओर से भंडारे भीआयोजित किए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं तथा तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये।


माता मूर्ति मेले के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष  हेमंत द्विवेदी,उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी सलाहकार माधव सेमवाल, बीकेटीसी पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं सदस्य विनीत पोस्ती रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़,  धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल,ग्राम प्रधान  माणा पीतांबर मोल्फा, वेदपाठी डा. रवीन्द्र भट्ट, माता मूर्ति पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी,प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, प्रोटोकॉल प्रभारी जगमोहन बर्त्वाल, सहित तीर्थ पुरोहितगण, तीर्थयात्री, पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड तथा मंदिर समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।परंपरा के अनुसार  आज बुधवार शाम कुबेर जी के पश्वा द्वारा मंदिर में स्नान की धार्मिक परंपरा भी संपन्न की जाएगी।


विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के साथ देवभूमि को आगे बढ़ा रही सरकार: मुख्यमंत्री* 

 *धार्मिक पर्यटन से युवाओं को रोजगार, मातृशक्ति को अवसर और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बाजार* 



 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नैनीताल में आयोजित माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने माँ नंदा-सुनंदा के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने महोत्सव में उपस्थित माताओं-बहनों, वरिष्ठजनों, युवाओं एवं बच्चों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।


 *नंदा देवी महोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का उत्सव: मुख्यमंत्री* 


मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि नैनीताल का नंदा देवी महोत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का उत्सव है। माँ नंदा-सुनंदा के स्वागत की परंपरा, लोकगीत, झोड़ा-चांचरी, ढोल-दमाऊं सहित लोक संस्कृति की विविध परंपराएं इस महोत्सव के माध्यम से जीवंत होती हैं। जिस समाज को अपनी जड़ों और संस्कृति पर गर्व होता है, वही समाज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता है।


उन्होंने कहा कि नैनीताल अपनी खूबसूरत झील, पहाड़ों और हरी-भरी वादियों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है, लेकिन यह केवल पर्यटन नगरी ही नहीं, बल्कि आस्था और अध्यात्म की भी भूमि है। यहां माँ नैना देवी का पावन धाम, हनुमानगढ़ी तथा कैंची धाम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। मुक्तेश्वर में देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। प्रकृति और अध्यात्म का यह संगम नैनीताल को विशिष्ट पहचान प्रदान करता है।


“ *विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड* 


मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि देश में प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संवारने का कार्य किया जा रहा है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक तथा केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में हुए विकास कार्यों से आस्था के प्रमुख केंद्रों को नई पहचान मिली है। इसी भावना के साथ उत्तराखंड सरकार भी “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के साथ देवभूमि को आगे बढ़ा रही है।


उन्होंने कहा कि केदारखंड की तर्ज पर कुमाऊं क्षेत्र में भी मानसखंड मंदिर माला मिशन के माध्यम से प्रमुख पौराणिक एवं धार्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही हमारी प्राचीन विरासत के मूल स्वरूप को संरक्षित रखना है। माँ नैना देवी, कैंची धाम और मुक्तेश्वर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।


 *धार्मिक पर्यटन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर* 


मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। धार्मिक पर्यटन बढ़ने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, मातृशक्ति को स्वरोजगार के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार मिलेगा। इससे उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराएं देश-दुनिया तक पहुंचेंगी।


उन्होंने कहा कि नैनीताल जनपद के समग्र विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पर्यटन और कनेक्टिविटी सहित आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि पहाड़ में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं के लिए अनावश्यक रूप से दूर न जाना पड़े और विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचे।


 *देवभूमि की भूमि, संस्कृति और पहचान की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध सरकार* 


मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि विकास के साथ देवभूमि की जमीन, संसाधनों और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा करना भी सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य में भूमि संबंधी कानूनों को मजबूत किया गया है। वर्ष 2025 में किए गए संशोधन के तहत 11 पर्वतीय जिलों में बाहरी राज्यों के लोगों द्वारा कृषि एवं उद्यान श्रेणी की भूमि खरीद पर रोक का प्रावधान किया गया है।


उन्होंने कहा कि सरकार देवभूमि की संस्कृति, पहचान और संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है तथा लैंड जिहाद और लव जिहाद जैसी गतिविधियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।


 *समान नागरिक संहिता से महिलाओं के अधिकार हुए मजबूत* 


मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू की गई है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता 27 जनवरी 2025 से प्रभावी है।


 *35 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में मिला अवसर* 


मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे मेहनत करने वाले युवाओं के हित सुरक्षित रहें।


उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 35 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार का अवसर मिला है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने उपस्थित जनसमूह से संवाद करते हुए पूछा कि पिछले पांच वर्षों में कितने युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं, जिस पर जनसमूह ने “35 हजार” का उत्तर दिया।


 *मातृशक्ति के उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार* 


मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। स्वयं सहायता समूहों, एकल महिला स्वरोजगार तथा अन्य माध्यमों से स्थानीय उत्पाद तैयार करने वाली महिलाओं को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए उचित स्थान और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि महिलाओं को ऐसे केंद्र उपलब्ध कराए जाएंगे, जहां वे अपने उत्पादों को उचित मूल्य पर बेच सकें। इससे मातृशक्ति को अपने हुनर को व्यवसाय में बदलने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को ₹5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।


मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को उचित बाजार और उचित मूल्य मिलने से महिलाओं की आय बढ़ेगी तथा वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगी।


 *माँ नंदा-सुनंदा की आरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री* 


महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी माँ नंदा-सुनंदा की आरती में भी शामिल हुए। उन्होंने विधिवत आरती कर माँ नंदा-सुनंदा का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।


मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिलें, मातृशक्ति सशक्त बने, हमारी संस्कृति एवं विरासत सुरक्षित रहे और उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।


उन्होंने माँ नंदा-सुनंदा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि माँ की कृपा उत्तराखंड पर सदैव बनी रहे और देवभूमि निरंतर खुशहाल एवं समृद्ध बने। उन्होंने महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं इससे जुड़े लोगों को बधाई देते हुए प्रदेशवासियों को माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।





इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा, विधायक श्रीमती सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट, दर्जाधारी राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, श्रीमती शांति मेहरा, श्री शंकर कोरंगा, महाधिवक्ता श्री एस.एन. बाबुलकर, मंडलायुक्त श्री दीपक रावत, आईजी श्रीमती निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी श्री ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी., पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कत्याल, डॉ. जगदीश चंद्रा, अपर जिलाधिकारी श्री विवेक राय, श्री सौरभ असवाल, मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की, डीएसए सचिव श्री मनोज जोशी, श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष श्री मनोज शाह, महासचिव श्री जगदीश बवाड़ी, श्री मनोज जोशी मंटू, प्रो. ललित तिवारी, श्री दया किशन पोखरिया, पंडित भगवती प्रसाद जोशी, श्री विमल चौधरी, श्री कमलेश ढोंढियाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा*


*भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की*


*मास्टर प्लान के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश*


*बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल*

श्री badri vishal CM Dhami



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आस्था पथ सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ही धाम की धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पारंपरिक गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में श्री बदरीनाथ धाम को उसके धार्मिक एवं पौराणिक महत्व के अनुरूप भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। मास्टर प्लान के अंतर्गत विकसित की जा रही सुविधाओं से धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में धाम की पारंपरिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक स्वरूप के संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।


इसके बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के तत्वावधान में आयोजित ‘बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव’ में प्रतिभाग किया। महोत्सव में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 150 से अधिक संत-साध्वी तथा 1200 से अधिक हरिभक्त शामिल हुए। इस अवसर पर श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के पूज्यपाद महंत स्वामी श्री देवप्रसाददास जी स्वामी, पूज्यपाद सद्गुरुवर्य धर्मवल्लभदास जी स्वामी सहित बड़ी संख्या में संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम आना अपने आप में एक विशिष्ट आध्यात्मिक अनुभूति है। भगवान बदरीविशाल की कृपा और आशीर्वाद से इस पावन धाम में संतों एवं श्रद्धालुओं के बीच आयोजित कथा महोत्सव में सहभागी होना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम भारत की सनातन चेतना और आध्यात्मिक विरासत का प्रमुख केंद्र है। भारतीय शास्त्रों में भी इस पवित्र धाम की महिमा का विशेष वर्णन मिलता है। यह भूमि सदियों से तप, साधना और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्राचीन विरासत, सनातन संस्कृति और आस्था के केंद्रों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड के प्रमुख तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार के साथ ही उनकी धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा केदार की भूमि से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया था। राज्य सरकार इस संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उत्तराखण्ड को प्रकृति ने अनुपम सौंदर्य के साथ ही अद्वितीय आध्यात्मिक संपदा भी प्रदान की है। चारधाम, पवित्र गंगा-यमुना, हिमालय और हेमकुंड साहिब सहित अनेक धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल देवभूमि की विशिष्ट पहचान हैं। सरकार का प्रयास है कि इन तीर्थस्थलों का विकास श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप सुव्यवस्थित तरीके से हो और उनकी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा भी अक्षुण्ण रहे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि संत समाज का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन समाज और राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजनों से हमारी सनातन परंपराओं, संस्कृति और जीवन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित संतों एवं श्रद्धालुओं का आभार भी व्यक्त किया।


इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री हरक सिंह, श्री माधव प्रसाद सेमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गजपाल सिंह बर्त्वाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह रावत, भाजपा जिला महामंत्री श्री विनोद कनवासी, श्री अरुण मैठाणी, जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*


*


 *दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को बदरीनाथ धाम में महाभिषेक,केदारनाथ में रुद्राभिषेक संपन्न: हेमंत द्विवेदी*

PM  M9di Birthday puja in Badrinath


 *•  बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी आज अपराह्न यमकेश्वर क्षेत्र स्थित स्वर्गाश्रम मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गंगा आरती तथा प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर  सेवा संकल्प अभियान तथा 76 आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल हुए* 



श्री बदरीनाथ धाम/श्री केदारनाथ धाम/ ऋषिकेश / देहरादून:17 सितंबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस आज गुरुवार, 17 सितंबर को पूरे देश के साथ उत्तराखंड में भी उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)  अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से आगामी 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू हो गया है। इस दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा।


बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी आज अपराह्न यमकेश्वर स्थिति भाजपा मंडल स्वर्गाश्रम में आयोजित गंगा आरती में शामिल हुए तथा प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना तथा  देश प्रदेश की सुख-समृद्धि हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से 76 आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित किये तथा सेवा संकल्प अभियान में शामिल हुए इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित  यमकेश्वर प्रभारी रमेश मैखुरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा वरिष्ठ संगठन पदाधिकारीगण, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं साधुसंत भी गंगा आरती एवं आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम में शामिल हुए।


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज प्रातः श्री बदरीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम सहित मंदिर समिति के अधीनस्थ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। श्री बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से बीकेटीसी द्वारा विशेष महाभिषेक पूजा संपन्न करायी गयी। रात्रि में श्री बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 76 आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित किए गये।


इसी क्रम में श्री केदारनाथ धाम में भगवान केदारनाथ जी का विशेष रुद्राभिषेक किया गया। सायंकाल मंदिर परिसर में आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित हुए तथा मंदाकिनी गंगा आरती का आयोजन भी हुआ। वहीं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के गृह क्षेत्र स्थित पौराणिक श्री यमकेश्वर महादेव मंदिर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद भगवान महादेव का जलाभिषेक किया गया।


बीकेटीसी अध्यक्ष  हेमंत द्विवेदी के  दिशा-निर्देश में बीते कल बुधवार 16 सितंबर को श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस भी धूमधाम से मनाया गया बीते कल इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्री यमकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना, हवन एवं जलाभिषेक किया ।


आज श्री बदरीनाथ धाम में धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी आचार्य वाणी विलास डिमरी,अमित बंदोलिया, राकेश झिंक्वाण, विकास सनवाल तथा तीर्थ पुरोहित आचार्य पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कार्यक्रम में शामिल रहे श्री केदारनाथ धाम में पुजारी टी. गंगाधर लिंग, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, अधिकारीगण क्रमश डीएस भुजवाण, किशन त्रिवेदी, अरविंद शुक्ला, आनंद त्रिवेदी, हेमंत कुर्माचली सहित तीर्थ पुरोहित  अंकित सेमवाल, प्रवीण तिवारी, विनोद शुक्ला  पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं रुद्राभिषेक, गंगा आरती में शामिल हुए इस अवसर पर श्री केदार सभा के पदाधिकारी, मंदिर समिति अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थयात्री मौजूद रहे।



 

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

दिनभर अष्टम भाव का प्रभाव रहने से काम में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन रात के बाद भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में दिन के समय जोखिम लेने से बचें। लव पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें, संयम से बात करें। खर्चों पर काबू रखें। दिन में थोड़ी थकान रह सकती है, बाद में राहत मिलेगी।

Rashifal


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

दिनभर व्यापार और जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। रात के बाद थोड़ा संभलकर चलें। साझेदारी के कामों में दिन के समय बड़ा मुनाफा हो सकता है। लव लाइफ में दिनभर रोमांस बना रहेगा। वित्तीय लाभ के अच्छे योग हैं। रात के समय खानपान में लापरवाही न बरतें।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

दिनभर विरोधियों पर आपकी बढ़त बनी रहेगी। रात के बाद व्यापार और दांपत्य जीवन में चमक आएगी। ऑफिस में रुके हुए काम पूरे होंगे। लव पार्टनर के साथ संवाद बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, रुका धन मिल सकता है। दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

दिनभर बौद्धिक क्षमता से काम बनेंगे। विरोधियों पर सतर्कता जरूरी होगी। शेयर या ट्रेडिंग से जुड़े लोगों लाभ होगा। लव लाइफ में दिनभर मिठास रहेगी। धन आगमन सुचारू रहेगा। पेट का ध्यान रखें, बाहर के खाने से बचें।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

दिनभर घरेलू सुख-सुविधाओं पर ध्यान रहेगा। निर्णय क्षमता और बौद्धिक लाभ बढ़ेगा। प्रॉपर्टी के सौदे फाइनल हो सकते हैं। लव पार्टनर से सुखद समाचार मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। माता की सेहत में सुधार होगा।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

दिनभर पराक्रम और नेटवर्किंग से काम बनेंगे। रात के बाद ध्यान परिवार पर रहेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी। लव पार्टनर के साथ यात्रा या आउटिंग का प्लान बन सकता है। आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा। गर्दन या हाथों में थोड़ी थकान हो सकती है।



तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

दिनभर धन लाभ और वाणी से प्रभाव बढ़ेगा। पराक्रम और नेटवर्किंग में तेजी आएगी। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक संचय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

दिनभर आपकी ही राशि में चंद्रमा रहने से प्रभाव बढ़ेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। बिजनेस में नए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।



धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

दिनभर खर्च और भागदौड़ रह सकती है। चंद्रमा आपकी ही राशि में आकर नया आत्मविश्वास देगा। उधारी से बचें, नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे। लव लाइफ में गलतफहमियां दूर होंगी। दिन में खर्च अधिक रहेगा, रात में स्थिति सुधरेगी। रात के बाद मानसिक तनाव समाप्त होगा।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

दिनभर जबरदस्त लाभ और नेटवर्किंग का माहौल रहेगा। रात के बाद खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होने के योग हैं। लव पार्टनर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है। धन आवक बहुत अच्छी रहेगी। दिनभर सेहत अच्छी रहेगी, रात में विश्राम करें।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

दिनभर कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। नौकरी और बिजनेस दोनों में तरक्की के योग हैं। लव पार्टनर के साथ यादगार समय बीतेगा। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ रहेगा। स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा।



मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

दिनभर भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारिक विस्तार के लिए दिन उत्तम है। लव लाइफ में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।



 *माँ जमुना कृष्ण मंदिर का शिलान्यास, कालसी के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विकास को मिली नई दिशा*

  *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर माँ यमुना के पावन तट पर हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, श्रद्धा और आस्था से जगमगाया कालसी* 

*2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट”

 *कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण* 


Yamuna ghat hari ghat CM uttarakhand Dhami


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कालसी पहुंचकर क्षेत्र को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास की महत्वपूर्ण सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण, हरिघाट का लोकार्पण तथा माँ यमुना कृष्ण मंदिर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर माँ यमुना के पावन तट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ यमुना आरती का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी साधु-संतों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह के साथ यमुना आरती में श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग किया। श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन से कालसी का यमुना तट आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कालसी की धरती इतिहास, आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की भूमि है। माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण, हरिघाट का लोकार्पण और यमुना आरती जैसे आयोजन इस क्षेत्र की आध्यात्मिक पहचान को और मजबूती प्रदान करेंगे। माँ यमुना कृष्ण मंदिर का शिलान्यास भी कालसी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


‘ *आशीर्वाद का दीया’ और यमुना आरती, 2100 दीपो से जगमगाया माँ यमुना का पावन तट* 


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर माँ यमुना के पावन तट पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम एवं यमुना आरती श्रद्धा और आध्यात्मिक भाव के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी माँ यमुना के तट पर एक दीया प्रज्वलित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ साधु-संतों, श्रद्धालुओं और बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने दीप प्रज्ज्वलित किए। इस अवसर पर कुल 2100 दीपों से माँ यमुना का पावन तट जगमगा उठा।


एक साथ प्रज्ज्वलित 2100 दीपों की रोशनी ने यमुना तट को भव्य और दिव्य आभा से भर दिया। दीपों की जगमगाहट के बीच मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने साधु-संतों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय जनसमूह के साथ माँ यमुना की आरती में श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई। आस्था, प्रकाश और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर यह दृश्य कालसी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की जीवंत अभिव्यक्ति बन गया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सनातन परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने के साथ ही प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



 *हनोल मास्टर प्लान को ₹150 करोड़ की स्वीकृति* 


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जौनसार-बावर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हनोल मास्टर प्लान के लिए ₹150 करोड़ की स्वीकृति इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन से जुड़ी अवस्थापना सुविधाओं के विकास और श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य आगे बढ़ेगा।


उन्होंने कहा कि लाखामंडल सहित जौनसार क्षेत्र के अन्य ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है। इन क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ ही पर्यटन की संभावनाओं को विकसित किया जा रहा है।


 *धार्मिक पर्यटन के साथ स्थानीय लोगों की आर्थिकी को मिलेगा लाभ* 


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास केवल तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि इन विकास कार्यों का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचाना भी प्राथमिकता है। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से होमस्टे, स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प, परिवहन, खान-पान और अन्य स्वरोजगार गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं और उद्यमियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा क्षेत्र की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी।


उन्होंने कहा कि जौनसार-बावर की विशिष्ट लोक संस्कृति, परंपराएं, वास्तुकला और प्राकृतिक सौंदर्य उत्तराखंड की अमूल्य धरोहर हैं। विकास के साथ इन परंपराओं और विरासत का संरक्षण सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।


 *आस्था, विरासत और विकास का संगम बन रहा उत्तराखंड* 


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के विकास को नई गति मिली है। चारधाम के साथ ही प्रदेश के विभिन्न पौराणिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कालसी, हनोल, लाखामंडल और जौनसार-बावर क्षेत्र के धार्मिक एवं पर्यटन महत्व को नई पहचान देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य हो रहा है।


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड की आस्था और आध्यात्मिक विरासत आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के साथ जुड़कर प्रदेश के विकास और स्थानीय रोजगार का आधार बने।


इस अवसर पर  विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान,  सचिव श्री रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी,  परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न साधु-संत तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 *श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक* 


*प्रथम चरण की  श्री बदरीनाथ केदारनाथ धाम यात्रा हेतु मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया ।* 



ऋषिकेश 12 सितंबर;


श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)  की बोर्ड बैठक  ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट केंप कार्यालय सभागार में आज शनिवार पूर्वाह्न को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक भगवान बदरीविशाल तथा भगवान केदारनाथ जी की स्तुति के बाद विधिवत रूप से शुरू हुई सर्वप्रथम विशेष आमंत्रित सदस्यों का स्वागत किया गया तत्पश्चात पिछली बैठक की कार्रवाई की अनुपालन रिपोर्ट की समीक्षा की गयी उसके पश्चात बैठक के एजेंडे पर चर्चा शुरू हुई तथा यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी।


बैठक को संबोधित करते हुए बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के दिशा-निर्देश में वर्ष 2026   चारधाम सहित श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ यात्रा ऐतिहासिक रही है तथा द्वितीय चरण की यात्रा शुरू हो रही है इसके लिए बीकेटीसी बोर्ड ने प्रदेश सरकार का आभार जताया।


बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक 50 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री हेमकुंड साहिब सहित चारधाम के दर्शन किये है वहीं 32 लाख से अधिक रिकार्ड तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये है चारधाम हेतु तथा 60 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके है।

बताया कि  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचनेवाले तीर्थयात्रियों की संख्या 1722908 तथा श्री केदारनाथ पहुंचनेवाले तीर्थयात्रियों की संख्या 1492047 रही वहीं दोनों धामों से 76 करोड़ से अधिक आय प्राप्त हुई है। बताया कि अभी तक पिछले वर्ष की तुलना में बीस फीसदी अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके है जबकि अभी कपाट बंद होने में दो माह शेष है।


बैठक का संचालन करते हुए मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बेठक  ऐजेंडा चर्चा हेतु रखा मुख्य रूप से द्वितीय चरण की यात्रा व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त किये जाने, मंदिर गुप्तकाशी शोणितपुर स्थित संस्कृत महाविद्यालय का समिति के दिवंगत सदस्य श्रीनिवास पोस्ती के नाम से   रखे जाने,वेबसाइट का आधुनिकीकरण, यात्रा एसओपी पर विचार किये जाने,धामों तथा अधीनस्थ मंदिरों में सीसीटीवी व्यवस्था पुख्ता करने, चढावे की पारदर्शी रूप से गणनाकार्य को अधिक पारदर्शी करने,श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ के जीर्णोद्धार के द्वितीय चरण के कार्य किये जाने, श्री तुंगनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार, श्री त्रिजुगीनारायण मंदिर को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने संबंधित प्रस्तावों पर विचार हुआ तथा प्रस्ताव चर्चा पश्चात पारित किये गये।


इसके अलावा अस्थायी कर्मचारियों के स्थायीकरण तथा समान कार्य समान वेतन पर चर्चा, स्थायी कर्मचारियों की पदौन्नति किये जाने, तथा असमय दिवंगत अस्थायी कर्मचारियों को आर्थिक सहायता,तथा बिना स्थायी हुए कार्मिकों के अधिवर्षता आयु पूरी होने पर एकमुश्त राशि दिये जाने,हकहकूकधारियों, दस्तूरधारियों, बाजीगरों के आवेदनों, दस्तूर आदि पर विचार, भीड़ प्रबंधन हेतु विषय विशेषज्ञों से सहायता, कर्मचारी सेवानियमावली में अपेक्षित सुधार किये जाने, वेद संस्कृत महाविद्यालय  खुलवाने,संबंधित चर्चा हुई तथा प्रस्ताव पारित किये गये।


बैठक में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवान सदस्य नीलम पुरी,राजपाल सिंह जड़धारी, महेन्द्र शर्मा दिनेश डोभाल, विनीत पोस्ती,प्रहलाद पुष्पवान, देवी प्रसाद दैवली,राजेन्द्र डिमरी, धीरज पंचभैया मोनू ,राकेश भण्डारी, कमला बगवाड़ी , जेपी सेमवाल, राजकुमार तिवारी, रजनीश भट्ट सहित मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़,वित्त नियंत्रक हेम कांडपाल,अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी,  एसएस बर्त्वाल, नोडल अधिकारी राकेश सेमवाल, डा. हरीश गौड़, अतुल डिमरी, संजय भट्ट,विश्वनाथ दीपेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।



आज का राशिफ़ल

दिनाँक 13 सितम्बर,2026

दिन-रविवार

Rashifal
मेष
काम में नेतृत्व की भूमिका निभाने का अवसर मिल सकता है। वरिष्ठों से संवाद रखें। नए ग्राहकों से संपर्क बन सकता है। बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। अटका पैसा वापस मिल सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। ऊर्जा ठीक रहेगी। तनाव से बचें।



वृषभ
सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना बेहतर रहेगा। विवादों से बचें। बड़े सौदों की शर्तों की जांच करें और जल्दबाजी न करें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। अनावश्यक चीजों पर पैसा लगाने से बचें। छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। बातचीत से समाधान निकालें। गर्दन या कंधे में खिंचाव हो सकता है।



मिथुन
संवाद और नेटवर्किंग से अवसर मिल सकते हैं। अपनी बात स्पष्ट रखें। मार्केटिंग और संपर्कों से जुड़े काम में गति आ सकती है। आय के नए स्रोत खुलेंगे और बैंक बैलेंस में सुधार होगा। रिश्तों में मधुरता रहेगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मानसिक शांति के लिए पर्याप्त आराम करें।



कर्क
दिन के शुरुआती हिस्से में काम का दबाव महसूस हो सकता है। शांत रहकर निर्णय लें। लेनदेन में सावधानी रखें और पुराने समझौतों की समीक्षा करें। वित्तीय स्थिति में संतुलन बनाए रखें। उधारी देने से बचें। पार्टनर का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बाहर का भोजन कम करें।



सिंह
चंद्रमा के सिंह में आने के बाद आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना बढ़ सकती है। अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। नए प्रस्तावों पर विचार कर सकते हैं, लेकिन जोखिम का आकलन जरूर करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश के लिए समय सही है। प्रेम संबंधों में रोमांस और उत्साह बढ़ सकता है। ऊर्जा अच्छी रहेगी। नियमित दिनचर्या बनाए रखें।



कन्या
ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। अपने काम पर ध्यान देना बेहतर होगा। बड़े बदलाव करने से पहले सलाह लें और मौजूदा योजनाओं की समीक्षा करें। पैसों के मामले में सतर्क रहें। गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें। संवादहीनता से बचें और अपनी बात स्पष्ट रखें। आंखों की थकान या सिरदर्द हो सकता है।



तुला
टीम के सहयोग से काम आगे बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में पहचान मिल सकती है। साझेदारी में काम करने वालों के लिए नए अवसर बन सकते हैं। आर्थिक आवक अच्छी रहेगी। रुका धन मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुख-शांति रहेगी। सामान्य स्वास्थ्य रहेगा। हल्का व्यायाम करें।



वृश्चिक
काम की अधिकता रहेगी, लेकिन मेहनत से लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। जोखिम वाले सौदों से बचें और देनदारियों पर ध्यान दें। वित्तीय मामलों में समझदारी से निर्णय लें। लेनदेन में सतर्कता बरतें। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। तनाव और सिरदर्द से बचने की कोशिश करें।



धनु
अटके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। नए काम या समझौते पर विचार किया जा सकता है, लेकिन पूरी जानकारी जुटाएं। आय में वृद्धि होगी। शेयर बाजार से फायदा मिल सकता है। पार्टनर के साथ आउटिंग की योजना बन सकती है। मानसिक और शारीरिक रूप से सामान्य महसूस करेंगे।



मकर
मेहनत से कठिन काम पूरे होंगे। काम का दबाव रह सकता है। प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन से जुड़े काम में गतिविधियां बढ़ सकती हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। अचल संपत्ति की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घुटनों और जोड़ों का ध्यान रखें।



कुंभ
रचनात्मक कार्यों में पहचान मिल सकती है। बदलाव के नए विकल्प सामने आएंगे। तकनीकी क्षेत्र में नए संपर्क और प्रोजेक्ट की संभावनाएं बन सकती हैं। आय-व्यय का संतुलन बना रहेगा। बेवजह की खरीदारी से बचें। पार्टनर से मन की बात साझा करें। मानसिक तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन करें।


 

मीन
आपकी प्रतिभा की सराहना हो सकती है। वरिष्ठों के साथ संवाद अच्छा रखें। दूर के बाजारों से नए संपर्क बन सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है। धन की आवक सुचारू रूप से होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बना रहेगा। ऊर्जा अच्छी रहेगी। योग को दिनचर्या में शामिल करें।


 

Rashifal

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

काम में मेहनत और नेतृत्व क्षमता का अच्छा इस्तेमाल कर पाएंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है। व्यापारिक योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाएं। नए सौदे में शर्तें ध्यान से देखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और अटका धन मिलने की संभावना है। पुराने मतभेद बातचीत से दूर किए जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय रहेगा। ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन काम के बीच आराम करें।


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

काम का दबाव रह सकता है। विवादों से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। निवेश के मामलों में सावधानी बरतें। साझेदारों के साथ पारदर्शिता रखें। अनियोजित खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं, इसलिए खरीदारी पर नियंत्रण रखें। पार्टनर के विचारों को समझने की कोशिश करें। गले या पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

नेटवर्किंग और बातचीत से कामकाज में नए अवसर बन सकते हैं। मार्केटिंग और संचार से जुड़े कारोबार में गतिविधियां बढ़ सकती हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और वित्तीय मामले आपके पक्ष में रहेंगे। प्रेम जीवन में ताजगी रहेगी। साथ समय बिताने की योजना बन सकती है। मानसिक शांति बनी रहेगी। पर्याप्त नींद लें।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम व्यवस्थित तरीके से पूरे करने पर ध्यान दें। नए संपर्क बन सकते हैं। किसी भी आर्थिक लेनदेन में लिखापढ़ी रखें। पैसों के लेनदेन में सतर्कता बरतें और बड़ा उधार देने से बचें। परिवार और जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। पाचन तंत्र का ध्यान रखें और घर का हल्का भोजन करें।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

चंद्रमा के सिंह में होने से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता मजबूत रह सकती है। नई जिम्मेदारी संभालने का अवसर मिल सकता है। कारोबार में नई रणनीति बनाने का अच्छा समय है। बड़े जोखिम से पहले सोच-विचार करें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। दांपत्य जीवन में गर्मजोशी और आपसी समझ बनी रहेगी। ऊर्जा अच्छी रहेगी। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

ऑफिस की राजनीति से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर रखें। कागजी मामलों में सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। फिजूलखर्ची पर ब्रेक लगाएं। संवाद बनाए रखने से रिश्ते में गलतफहमियां नहीं बढ़ेंगी। थकान और आंखों में भारीपन हो सकता है।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

टीम वर्क से काम बेहतर तरीके से पूरा होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी और व्यापारिक संपर्कों से नए अवसर मिल सकते हैं। धन का प्रवाह अच्छा रहेगा और रुका पैसा वापस मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अविवाहितों के लिए नए रिश्ते पर बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। योग और प्राणायाम लाभकारी रहेंगे।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

कठिन काम भी मेहनत से पूरे किए जा सकते हैं। अधिकारियों से संवाद अच्छा रखें। जोखिमभरे सौदों से बचें और पुराने आर्थिक दायित्वों को व्यवस्थित करें। पैसों के मामले में सतर्क रहें। लेनदेन संभलकर करें। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। सिरदर्द या तनाव हो सकता है। आराम और पर्याप्त पानी का ध्यान रखें।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। अटके हुए काम पूरे करने पर ध्यान दें। नए समझौतों पर विचार कर सकते हैं। आर्थिक शर्तों की अच्छी तरह जांच करें। आय में वृद्धि के योग हैं। शेयर या म्यूचुअल फंड में समझदारी से निवेश फायदा देगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से सामान्य महसूस करेंगे।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

निरंतर मेहनत से काम में प्रगति होगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन से जुड़े काम में नई संभावनाएं बन सकती हैं। धन संचय में सफलता मिलेगी। अचल संपत्ति की योजना बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। घुटनों या जोड़ों में दर्द हो सकता है। अधिक भागदौड़ से बचें।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

रचनात्मक काम करने वालों को पहचान मिल सकती है। नौकरी से जुड़े नए विकल्प सामने आएंगे। तकनीकी क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट और संपर्क मिल सकते हैं। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। अचानक होने वाले खर्चों से बचें। पार्टनर के साथ मन की बात साझा करने से विश्वास मजबूत होगा। मानसिक तनाव कम करने के लिए ध्यान और आराम करें।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

काम में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। वरिष्ठों से सराहना मिल सकती है। दूर के बाजारों और ग्राहकों से नए संपर्क बन सकते हैं। धन की आवक सुचारू रूप से बनी रहेगी और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बनी रहेगी। ऊर्जा अच्छी रहेगी। योग और नियमित व्यायाम जारी रखें।



  नन्दाजात) यात्रा 2026

हिमालय महाकुंभ से विख्यात विश्व की सबसे लंबी पवित्र,ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पैदल महायात्रा 2026


Nanda  Rajjaat yatra2026


श्री नन्दादेवी बड़ीजात (नन्दाजात) यात्रा 2026 

05 सितम्बर से 30 सितम्बर 2026

प्रस्थान  05 सितंबर 2026 को "श्री नन्दा देवी सिद्धपीठ कुरुड़" से 20 सितम्बर नन्दानवमी तिथि के दिन  सम्पूर्ण विधि-विधान, पौराणिक परंपरा एवं धार्मिक रीति-रिवाजों पूजा पाठ साथ माता को होमकुंड में चौसिंग्या खाडू के साथ मायके से ससुराल कैलाश विदाई कार्यक्रम सम्पन्न होगी.


नंदानगर स्थित श्री नन्दादेवी राजराजेश्वरी सिद्धपीठ कुरुड़ से शुरू होकर कैलाश हिमालय होमकुण्ड की यात्रा   ने माँ नंदा देवी की विदाई पर फूट फूट कर रोई महिलाएं। मायके से कैलाश को रवाना करते हुए , महिलाओ ने चांचरी नृत्य और गायन द्वारा माँ  नंदा को प्रसन्न भी किया।


 देहरादून;.


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एमडीडीए की ओर से प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं


मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण का संदेश देता है। उनका जीवन समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा, करुणा और समरसता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया निष्काम कर्म का संदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। गीता हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देती है।


एमडीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि सुनियोजित, संतुलित और जनहितकारी विकास भी कर्तव्यनिष्ठा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एमडीडीए निरंतर प्रयासरत है कि देहरादून-मसूरी क्षेत्र का विकास नियोजित ढंग से हो और शहरों में बेहतर सुविधाओं के साथ स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित वातावरण विकसित किया जा सके।


इस अवसर पर एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने भी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।


*भगवान श्रीकृष्ण मानवता के सच्चे संरक्षक, मार्गदर्शक और जीवन-दर्शन के प्रेरणास्रोत हैं :मुख्यमंत्री

shrikrishnajanmashtami,3026


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होनें भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मानवता के सच्चे संरक्षक, मार्गदर्शक और जीवन-दर्शन के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन हमें प्रेम, त्याग, सेवा, करुणा, सद्भाव और समरसता के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के वंचित एवं उपेक्षित वर्गों के प्रति संवेदनशीलता तथा उनके कल्याण का भी संदेश दिया।


उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया निष्काम कर्म का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने गीता के माध्यम से मानव मात्र को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने तथा फल की चिंता किए बिना कर्म करते रहने का मार्ग दिखाया। गीता में निहित भक्ति, ज्ञान, योग और कर्म का संदेश जीवन में सकारात्मकता, आत्मविश्वास और संतुलन प्रदान करता है।


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से भगवान श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, भाईचारे व समरसता की भावना को बढ़ावा देकर प्रदेश के विकास मेे भागीदार बनने का भी आह्वान किया है।

पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री*

*नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन : मुख्यमंत्री*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी एवं 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना युवाओं के परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। आज से वे उत्तराखण्ड सरकार का अभिन्न हिस्सा बनने के साथ ही जनसेवा की महत्वपूर्ण यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने ज्ञान, ऊर्जा और नए विचारों के माध्यम से शासकीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अपनी कार्यशैली से उदाहरण प्रस्तुत करने की अपेक्षा की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए देश का सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। आज सरकारी नौकरियां सिफारिश या पहचान से नहीं, बल्कि युवाओं की मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रही हैं। पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवा सरकारी नौकरी पाने में सफल रहे हैं। यह पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और युवाओं को उनकी प्रतिभा के आधार पर अवसर प्रदान करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था से सीधे जुड़े हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पशुपालन हजारों परिवारों की आजीविका, मातृशक्ति के आर्थिक सशक्तीकरण और गांवों की समृद्धि का महत्वपूर्ण आधार है। राज्य सरकार पशुपालन को रोजगार, स्वरोजगार और ग्रामीण विकास का सशक्त माध्यम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना और मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के माध्यम से पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है। पशुपालकों को अनुदान पर गाय, बकरी, भेड़ और मुर्गी पालन की इकाइयां उपलब्ध कराने के साथ ही पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण और बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गन्ना किसानों के हितों के प्रति भी प्रतिबद्ध है। गन्ना सर्वेक्षण की व्यवस्था को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया गया है। किसानों को नई तकनीक, उन्नत गन्ना प्रजातियों और वैज्ञानिक खेती की जानकारी देने के लिए गन्ना क्लीनिक एवं परामर्श केंद्र शुरू किए गए हैं। उत्तराखण्ड में गन्ना किसानों को उत्तर प्रदेश की तुलना में 05 रुपये प्रति कुंतल अधिक गन्ना मूल्य दिया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों से कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्हें किसानों और पशुपालकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझते हुए समाधान के लिए संवेदनशीलता से कार्य करना होगा। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से कहा कि आम नागरिक को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। शासकीय कार्यप्रणाली में ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तराखण्ड भी इस राष्ट्रीय संकल्प की सिद्धि में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण में अपना शत-प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया।


इस अवसर पर  कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा, श्री गणेश जोशी, श्री खजानदास, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्री दुर्गेश्वर लाल, सचिव श्री एस.एन पाण्डेय एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।





 आज का राशिफल

 दिन  - बुधवार

दिनाँक-  03 सितंबर,2026

rashifal today,  03 sep 2026


मेष

नौकरी में पदोन्नति की संभावनाएं बनेंगी, टीम के साथ काम सफल रहेगा। कारोबार में ग्राहकों से नए ऑर्डर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम रिश्तों में मधुरता आएगी। अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, नियमित वॉक करें।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, नए लक्ष्य हासिल करेंगे। कारोबार में जोखिमभरे फैसलों से बचें। बाजार देखकर ही आगे बढ़ें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें, फिजूलखर्ची से बचें। बीपी और तनाव पर नियंत्रण रखना जरूरी है।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, अटके प्रोजेक्ट्स गति पकड़ेंगे। कारोबारी हैं तो विदेशों या दूर के स्थानों से जुड़े काम में मुनाफा होगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। घूमने का प्लान बन सकता है। धन आगमन के रास्ते सुगम होंगे। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया रहेगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे

मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

कार्यस्थल पर राजनीति से दूर रहें, अपने काम पर केंद्रित रहें। कारोबार में नई डील साइन करने में हड़बड़ी न करें। लव पार्टनर आपकी स्थिति को समझेगा। अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। सतर्क रहें। जोड़ों या पीठ का दर्द परेशान कर सकता है।

l

कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कार्यस्थल पर सहकर्मियों के सहयोग से कठिन कार्य भी आसानी से निपट जाएंगे। कारोबारी हैं तो व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आय में सुधार होगा, निवेश के नए मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। योग और प्राणायाम करते रहें।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

नौकरी में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कारोबारी हैं तो व्यापारिक साख बढ़ेगी। पुराने क्लाइंट से बड़ा लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बहुत शानदार रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन खानपान का संतुलन रखें।


 श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव




आज 1.9.2026 मंगलवार  को

श्रीमद भागवत कथा का आरंभ श्री आदर्श मंदिर पटेल नगर में हुआ

सुबह 9:00 बजे आज के प्रथम दिन के यजमान श्री सतपाल कश्यप जी के परिवार द्वारा पूजन करवाया गया।

         दोपहर 3:00 बजे कलश यात्रा

(आदर्श मंदिर,विजय रतूड़ी मार्ग का भ्रमण कर आदर्श मंदिर तक)निकली जिसमे रुचि शर्मा ,श्यामा बक्शी,ममता सैनी,संगीता नवानी ,मीता सभरवाल,पदम रतूड़ी,सुदेश वर्मा,रानी,संतोष,उषा,

उमा, आदि महिलाये कलश लेकर यात्रा में सम्मलित रही।


दोपहर 4 बजे से सांय 7 बजे तक  कथा अमृत कथा व्यास पंडित श्री कृष्ण कन्हैया जी द्वारा भागवत कथा के महत्व के विषय मे बताया गया।आज कथा में सुखदेव जी का आगमन हुआ भागवत कथा के रचयिता और सुखदेव जी के पिता  महा ऋषी वेदव्यास जी ने उन्हें विस्तार से भागवत कथा के विषय मे बताया। भागवत कथा में श्री कृष्ण साक्षत समाए है भागवत कथा सुनने से ही प्राणी के सभी पापो का नाश हो जाता है वो जन्म मरण के भेद को समझ पाता है।यह कथा देवताओ को भी दुर्लभ है उन्हें भी इस कथा को सुनने के लिए पृथ्वी पर आना पड़ता हैं।

भागवत पुराण सनातन धर्म के अठारह पुराणों में से एक है।इसका मुख्य विषय भक्ति योग है। सांय 7:30 भण्डारा प्रशाद वितरित किया गया।

इस कार्य मे समिति के प्रबंधक अरुण कुमार शर्मा,अध्यक्ष सतपाल कश्यप,व  मंगतराम धीमान , राजू सभरवाल,मदन मोहन,रमन सेठी,हरीश धीमान,परवीन आनंद ,सुमित सभरवाल,नरेश वर्मा  ,राहुल,  आदि  रहे।


               

 

Rashifal

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

कार्यस्‍थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन काम का बोझ बढ़ सकता है। कारोबारी हैं तो विदेश या दूर के संपर्कों से लाभ मिलेगा। लव पार्टनर के साथ संवाद खुला रखें ताकि कोई भ्रम न रहे। अवांछित खर्चों पर नियंत्रण रखें, बजट संतुलित बनाना होगा। आंखों या नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है, पर्याप्त आराम लें।


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

कार्यक्षेत्र में लंबे समय से अटकी योजनाएं गति पकड़ेंगी। दिन सफलता दिलाने वाला है। व्यापारिक मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। नए सौदे लाभदायक रहेंगे। प्रेम रिश्तों में मिठास और आपसी समझ बढ़ेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत उत्तम रहेगी, ऊर्जावान महसूस करेंगे।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

कार्यक्षेत्र में आपकी बौद्धिक क्षमता और निर्णय कौशल की सराहना होगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कारोबारी हैं तो नेटवर्किंग और संपर्कों से व्यापार विस्तार में मदद मिलेगी। जीवनसाथी या लव पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वित्तीय लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, आय स्थिर रहेगी। मानसिक रूप से शांति और प्रसन्नता का अनुभव होगा।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबारी हैं तो लंबी दूरी की व्यापारिक यात्राएं लाभप्रद सिद्ध होंगी। लव पार्टनर के साथ यात्रा कार्यक्रम की योजना बनेगी। धन का प्रवाह अच्छा रहेगा, बचत करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पिता की सेहत का ध्यान रखें।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

कार्यक्षेत्र में सतर्कता बनाए रखें, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। कारोबारी हैं तो नया निवेश करने से बचें, कागजी कार्रवाई जांच-परखकर करें। प्रेम जीवन में वाणी में मधुरता रखें ताकि साथी के साथ बहस न हो। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, पैतृक धन से जुड़ा मामला उठ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। खानपान सही रखें।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

दफ़्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा, साथियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कारोबार में व्यावसायिक अनुबंध मजबूत होंगे, नए साझेदार जुड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम संबंधों में भरोसा बढ़ेगा। आय के योग उत्तम हैं, व्यावसायिक लेनदेन में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। योग और ध्यान से लाभ मिलेगा।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

दफ़्तर में विरोधी शांत रहेंगे। काम की तारीफ होगी। मुश्किल लक्ष्यों को हासिल करेंगे। कारोबार में कर्ज या लोन से जुड़े काम आसानी से निपट जाएंगे। लव पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बातों पर उलझने से बचें। वित्तीय प्रबंधन मजबूत रहेगा। व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगेगी। मांसपेशियों में हल्का खिंचाव हो सकता है। व्यायाम करें।



वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

कलात्मक और रचनात्मक कार्यों में विशेष रुचि व सफलता मिलेगी। शेयर बाजार व परामर्श (कंसल्टेंसी) के काम से अच्छा लाभ होगा। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आकस्मिक लाभ के योग हैं, आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा। मानसिक रूप से तरोताजा रहेंगे, दिन खुशनुमा बीतेगा।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

दफ़्तर में काम का दबाव रहेगा, लेकिन समय पर काम पूरे होंगे। रियल एस्टेट या भूमि-भवन से जुड़े कार्यों में लाभ के योग हैं। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आपका पराक्रम और आत्मविश्वास कार्यस्थल पर नई दिशा देगा। करियर को बल मिलेगा। कारोबारी हैं तो मीडिया, मार्केटिंग व लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास और मजबूती आएगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वित्तीय आवक अच्छी होगी। दिनभर चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी।



कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

वाणी और सौम्य व्यवहार से कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कारोबारी हैं तो धन संचय के नए रास्ते खुलेंगे। पुराना निवेश फायदा देगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। आर्थिक आवक में बढ़ोतरी होगी। बैंक बैलेंस मजबूत होगा। मुख या गले में समस्या हो सकती है। खानपान संतुलित रखें।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। कारोबारी हैं तो नए बिजनेस प्लान लागू करने के लिए दिन बेहद शुभ है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक लाभ की स्थिति बनी रहेगी, धन का आगमन सहज होगा। मानसिक तनाव दूर होगा, सेहत उत्तम बनी रहेगी।



प्रेम की डोर, संस्कृति का सुंदर उत्सव-रक्षाबंधन

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी एवं पूज्य साध्वी भगवती सरस्वती जी ने अमेरिका में मनाया रक्षाबंधन*

*पौधों को रक्षासूत्र बांधकर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

ऋषिकुमारों को राखी बांधकर स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की प्रार्थना

ऋषिकेश;



 रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में प्रेम, विश्वास, जिम्मेदारी, कर्तव्य और संरक्षण का उत्सव है। श्रावणी पूर्णिमा के पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन में रक्षाबंधन को आध्यात्मिक चेतना, सनातन संस्कारों और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया।


पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और पूज्य साध्वी भगवती सरस्वती जी ने अमेरिका में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाते हुए इस पर्व के संदेश को परिवार और रिश्तों से आगे बढ़ाकर समाज, संस्कृति और प्रकृति से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर पौधों को रक्षासूत्र बांधकर प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया गया। यह संदेश दिया गया कि जिस प्रकार राखी की डोर हमें अपने प्रियजनों की रक्षा और उनके प्रति अपने दायित्व का स्मरण कराती है, उसी प्रकार हमें पृथ्वी, जल, वायु, वन और वृक्षों के संरक्षण का भी संकल्प लेना होगा।


पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम और संरक्षण की संस्कृति का पर्व है। राखी की छोटी-सी डोर हमें एक बहुत बड़ा संदेश देती है, जिससे प्रेम हो, उसकी रक्षा का दायित्व भी हमारा है। आज आवश्यकता है कि हम इस रक्षा-सूत्र को परिवार की सीमाओं से आगे ले जाकर समाज और प्रकृति से जोड़ें। हमारी नदियाँ, वृक्ष, पर्वत, वन और धरती माता भी हमारी जिम्मेदारी हैं। यदि हम प्रकृति की रक्षा करेंगे, तो प्रकृति आने वाली पीढ़ियों की रक्षा करेगी।


उन्होंने कहा कि आज दुनिया अनेक पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे समय में भारतीय संस्कृति का यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और संरक्षण का संस्कार देता है। एक वृक्ष को रक्षासूत्र बांधना केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि यह स्वयं से किया गया संकल्प है कि हम वृक्षों को बचाए, अधिक से अधिक पौधे लगाएं और प्रकृति के साथ अपने संबंधों को सुदृढ़ करें।


परमार्थ निकेतन में इस पावन अवसर पर ऋषिकुमारों का उपनयन संस्कार विधिवत सम्पन्न हुआ। वैदिक परंपरा के अनुसार उपनयन संस्कार जीवन में ज्ञान, अनुशासन, साधना, सेवा और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ने का दिव्य संस्कार है। ऋषिकुमारों ने आचार्यों के सान्निध्य में वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की और अपनी जीवन-यात्रा को ज्ञान एवं संस्कारों से प्रकाशित करने का संकल्प लिया।


वेदमंत्रों की पवित्र ध्वनि, यज्ञ की सुगंध और आध्यात्मिक वातावरण ने श्रावणी पूर्णिमा के इस अवसर को और भी दिव्य बना दिया। यह आयोजन एक धार्मिक अनुष्ठान के साथ भारत की प्राचीन ऋषि-परंपरा, ज्ञान-संस्कृति और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम बना।


रक्षाबंधन का पर्व हमें यह संदेश देता है कि रिश्ते केवल अधिकारों से नहीं, बल्कि कर्तव्यों और समर्पण से मजबूत होते हैं। आज आवश्यकता है कि हम अपने परिवारों में प्रेम और संवाद बढ़ाएँ, समाज में करुणा और सहयोग की भावना विकसित करें तथा प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को समझें।


आइए, इस रक्षाबंधन हम एक ऐसी डोर बाँधें जो केवल भाई-बहन को नहीं, बल्कि मनुष्य को मनुष्य से, समाज को सेवा से और मानवता को प्रकृति से जोड़े। प्रेम से रिश्ते सँवारें, करुणा से समाज जोड़ें और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता से जीवन सँवारें।

मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की*



 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज , महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज  एवं टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।


मुख्यमंत्री ने भगवान टपकेश्वर महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।


मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा के आयोजन से जुड़े सभी संत-महात्माओं, आयोजन समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान टपकेश्वर महादेव की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे और उत्तराखण्ड निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान टपकेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।



मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। व्यापार में पुराने ग्राहकों से फिर से अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर सार्थक बातचीत होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, थोड़ी थकान संभव है।

Rashifal


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

आपकी व्यावहारिक सोच और अनुशासन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। व्यापार में नई रणनीति कारगर साबित होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आय में वृद्धि होगी, जिससे बचत में सुधार होगा। हल्का व सुपाच्य भोजन लें।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

डिजिटल और आईटी सेक्टर वालों के लिए बड़ा अवसर मिल सकता है। संचार तकनीकों से व्यापार में प्रगति होगी। पुरानी गलतफहमियों का अंत होगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। धन प्राप्ति के नए रास्ते मिलेंगे। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन वरिष्ठों का मार्गदर्शन काम आएगा। व्यापार में उधारी देने से बचें। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे। आय-व्यय का संतुलन बनाए रखें। पर्याप्त नींद लें।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

नौकरी में आत्मबल मजबूत रहेगा। व्यापारिक विस्तार की योजनाएं मूर्त रूप ले सकती हैं। व्यस्तता के बीच साथी के लिए समय न निकालने पर हल्की नाराजगी हो सकती है। धन प्रवाह अच्छा रहेगा, हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। एसिडिटी से बचें।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कार्यस्थल पर आपकी बारीकी और व्यवस्थित कार्यशैली की तारीफ होगी। नया व्यापारिक सौदा पक्का हो सकता है। पार्टनर की भावनाओं को प्राथमिकता दें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। बचत के लिए अच्छा दिन है। खान-पान में लापरवाही न बरतें।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर काम करने से बड़ा लाभ होगा। व्यापारिक वादों को समय पर पूरा करें। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। धन की आवक अच्छी रहेगी। गर्दन या कंधे का ख्याल रखें।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

एकाग्रता से काम करने पर सफलता आपके कदम चूमेगी। पुराने सौदों से आर्थिक लाभ होगा। आपसी विश्वास और भावनात्मक संबंध गहरे होंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

नौकरी में शिक्षा, कंसल्टेंसी और मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ। विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को शानदार परिणाम मिलेंगे। विस्तार की योजना बनेगी। पार्टनर के साथ खुशनुमा समय बीतेगा, विश्वास बढ़ेगा। वित्तीय स्थिति संतोषजनक रहेगी। अतिउत्साह में खुद को थकाएं नहीं।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

कार्यक्षेत्र में आपका फोकस बेहतरीन रहेगा। नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने से पहले शर्तों को ध्यान से पढ़ें। लव पार्टनर के साथ गंभीर मुद्दों पर सहमति बनेगी। बजट अनुसार काम होगा। जोड़ों की देखभाल करें।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

नौकरी में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से आप कारोबार में आगे रहेंगे। साथी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। आय बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। आराम के लिए समय जरूर निकालें।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आपकी क्रिएटिविटी रंग लाएगी। किसी बड़े व महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। कारोबार है तो नए ग्राहक और नए अवसर मिलने के स्पष्ट संकेत हैं। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ के कई अवसर सामने आएंगे, हालांकि खर्च भी संभव हैं। स्वास्थ्य सामान्य व बेहतर रहेगा।




 

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। कारोबारी हैं तो निवेश के लिए अच्छा दिन है। पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा।


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

नौकरी-पेशा लोगों को एकाग्रता की जरूरत है। व्यापार में नए सौदे हो सकते हैं। परिवार में भावनात्मक फैसलों से बचें। निर्णय लेने में विवेक का इस्तेमाल करें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। खानपान से जुड़ी समस्याएं रह सकती हैं।


Rashifal


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

कार्यस्थल पर संवाद के बल पर काम पूरे होंगे। कारोबारियों को पुराने निवेश से लाभ संभव है। प्रॉपर्टी संबंधी सौदे टाल दें। घर में क्लेश से बचें। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

सहकर्मी की मदद से जटिल प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। कारोबारी हैं तो आपका नेटवर्क मजबूत होगा। अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें। धन-संपत्ति के मामलों में फायदा होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कारोबारी हैं तो यह दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। धन संचय के प्रयास सफल होंगे। शारीरिक रूप से सक्रिय महसूस करेंगे।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आपका दृष्टिकोण व्यावहारिक रहेगा। पुराने काम खत्म होंगे। कारोबारी हैं तो लाभ की संभावना है। लव पार्टनर को लेकर बहस हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। एलर्जी से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

कार्यस्थल पर दिन सामान्य रहेगा। साझेदारी के बिजनेस में मुनाफा होगा। शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा। उधारी देने से बचें, पैसा फंस सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

नौकरी में तरक्की के योग हैं। कारोबारी है तो आपके लिए निर्णय लेने का दिन है। पार्टनर के प्रति आपका विश्वास मजबूत होगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिलेगा। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आपके काम की तारीफ होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबारी हैं तो लंबे समय के निवेश के लिए दिन उत्तम है। पार्टनर के साथ कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खानपान का ध्यान रखें।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

नौकरी में मेहनत ज्यादा और परिणाम थोड़े कम मिल सकते हैं। कारोबारी हैं तो विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी की बातों को समझने का प्रयास करें। अचानक कोई अप्रत्याशित खर्च आ सकता है। थकान और कमजोरी हो सकती है।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद न करें। नए व्यावसायिक संबंधों से भविष्य में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। आय के योग सामान्य से बेहतर हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

कार्यस्थल पर अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखें, बड़ा मुनाफा संभव है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। मौसमी बीमारियों से बचाव करें।


www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.