Halloween party ideas 2015
राजनीति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं


 *बूथ स्तर तक प्रकोष्ठ का गठन कर, सम्पूर्ण ऊर्जा और समर्पण से चुनावी तैयारियों में जुटे: भट्ट* 


काशीपुर/देहरादून :




 भाजपा अपने संगठन प्रकोष्ठों के माध्यम से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता, 27 के चुनावों के लिए उतारने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने महत्वपूर्ण बैठक में प्रकोष्ठों की विशेष भूमिका को रेखांकित करते हुए, शीघ्र मंडल बूथ स्तर मजबूत टीम गठन के निर्देश दिए हैं। जो सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को नीचे तक लेकर जायेंगे और जनता का आशीर्वाद जीतने के प्रयास में सहभागी बनेंगे।


पार्टी के प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आज काशीपुर जिला कार्यालय में  आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन देते हुए प्रकोष्ठों की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

इस दौरान प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, जिला प्रभारी पुष्कर काला, सह प्रभारी भारत भूषण चुग, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में व्यवसायिक, व्यापार, आर्थिक, सहकारिता एवं खेलकूद प्रकोष्ठों के प्रदेश एवं जिला संयोजक तथा सह संयोजकों ने भी सहभागिता की।


अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रकोष्ठ संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। जो केवल राजनीतिक कार्यकर्ताओं का नहीं, बल्कि समाज के प्रबुद्ध, विषय विशेषज्ञ एवं विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले व्यक्तियों का संगठन है। उन्होंने सभी प्रकोष्ठों से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संगठन की नीतियों, विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत बनाने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में प्रभावी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अभी से पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।



कार्यशाला में प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी श्री कौस्तुभानंद जोशी ने प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में विभिन्न प्रकोष्ठों के माध्यम से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर सक्रिय रूप से कार्य में लगाया जा रहा है। जिसके लिए चार चरणों में आयोजित होने वाली प्रकोष्ठ कार्यशालाओं एवं प्रशिक्षण बैठकों के माध्यम से प्रत्येक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठनात्मक एवं चुनावी दृष्टि से पूरी तरह तैयार करना है।

इसी क्रम में काशीपुर के बाद शीघ्र ही रुद्रपुर, देहरादून और हरिद्वार में भी प्रकोष्ठ कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।


कार्यशाला का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।



 देहरादून :

K C  venugopal congress national secretary uttarakhand


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) सांसद श्री के0सी0 वेणुगोपाल जी 9 जुलाई 2026 को पहुंचेंगे उत्तराखंड। 

प्रदेश मुख्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न समितियों एवं सभी संगठनों के प्रदेश अध्यक्षगणों के साथ करेंगे बैठकः- राजीव महर्षि



अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) मा0 सांसद श्री के0सी0 वेणुगोपाल 9 जुलाई 2026 को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन श्री के0सी0 वेणुगोपाल जी दिनांक 9 जुलाई 2026 को अपने दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच रहे हैं। श्री वेणुगोपाल दिनांक 9 जुलाई 2026 को अपराह्न 12 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, केन्द्रीय इलेक्शन कमेटी (सीईसी) सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्लूसी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे इसके उपरान्त अपराह्न 14ः00 बजे प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक मामले समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे। सायं 16ः00 बजे जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों एवं 18ः00 बजे पार्टी के  अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों के साथ बैठक करेंगे।

श्री के0सी0 वेणुगोपाल दिनांक 10 जुलाई 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों से मुलाकात करेंगे तथा अपराह्न 3:00 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के उपरान्त नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।



निष्कासन--


उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तीन कांग्रेस नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन, राजेन्द्र सिंह भंडारी की ओर से जारी पत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र लंुठी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती भावना नगरकोटी एवं दीपक लुंठी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छः वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।
प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेशभर में ’’परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’’ आयोजित किये जा रहे हैं, जिसके तहत दिनंाक 30.06.2026 को मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उपरोक्त तीनों कांग्रेसजनों द्वारा मा0 प्रदेश अध्यक्ष जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपने सहयोगियों के साथ कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया गया जो कि घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इन तीनों कांग्रेसजनों द्वारा कार्यक्रम के मंच पर किये गये कृत्य एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों से पार्टी संगठन की छबि धूमिल हुई जिसे पार्टी नेतृत्व द्वारा गम्भीरता से लिया गया तथा उनको नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया तथा जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई जिसके आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व से दिशा निर्देश के उपरान्त तीनों कांग्रेसजनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से छः वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।


आईडीपीएल वीरभद्र इकाई उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष परवादून आनंद सिंह राणा  की अध्यक्षता में बैठक हुई। 

जिसमें आईडीपीएल इकाई के प्रभारी श्री प्रेम सिंह नेगी रागी  को नियुक्त किया ।

ukd IDPL


 सह प्रभारी के. डी. जोशी जी को जिम्मेदारी दी गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल ने कहा कि आईडीपीएल क्षेत्र के अंतर्गत घर-घर चर्चा हर घर पर्चा की मुहिम को लेकर घर-घर उत्तराखंड क्रांति दल राज्य निर्माता पार्टी की रीति नीति को पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा तथा कार्यकारिणी का विस्तार किया जाए। 



नवनियुक्त प्रभारी प्रेम सिंह बिष्ट जी ने कहा है कि युवाओं को अधिक से अधिक दल की सदस्यता दिलाई जाएगी और मातृ शक्ति को भी दल में जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व महानगर के अध्यक्ष सौरभ सेमवाल कार्यालय के शह प्रभारी केडी जोशी, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह बिष्ट जी महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील बिष्ट जी, सत्य प्रकाश भट्ट जी अटल बिहारी व शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

  देहरादून;


आज भाजपा युवा मोर्चा द्वारा महानगर कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया,बैठक में  संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए  जिला अध्यक्ष भाजयुमो कुलदीप पंत ने कहा मंडलों में शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष बूथ एवं युवा प्रमुखों  की नियुक्ति और अधिक सक्रिय बनाने, प्रत्येक शक्ति केंद्र पर वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया गया। 


इसके साथ ही 1 बूथ–20 यूथ अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया।

जिला सह प्रभारी संजय तोमर ने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने 28 जून को आयोजित होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम को प्रत्येक मंडल में व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित करने की चर्चा की।साथ ही 15 से 30 जुलाई के बीच आयोजित होने वाले युवा संवाद, 3 से 10 अगस्त तक खेल प्रतियोगिता एवं खिलाड़ी सम्मान सम्मेलन तथा सभी आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर  प्रदेश कोषाध्यक्ष समर गुप्ता, विमल चौधरी,राहुल भट्ट,सौरभ शर्मा, विपिन कांबोज,सागर सोनकरजिला  आदि लोग उपस्थित रहे


देहरादून 27 जून:

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया।



JP nadda at dehradun airport CM Dhami




प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई ईंधन बचत की अपील पर अमल करते हुए साइकिल अपनाने वाले पार्टी कार्यकर्ता नवीन ठाकुर का हौसला केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा ने बढ़ाया। पीएम की प्रेरणा से वे अब तक लगभग 4 हजार किलोमीटर से अधिक साइकिल चलाकर ऊर्जा संरक्षण का संदेश फैला चुके हैं। 


आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर नवीन ठाकुर साइकिल से ही वहां पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार और प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान की मौजदगी में केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने नवीन से मुलाकात की और उनका प्रोत्साहन किया। उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए श्री नड्डा ने उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि साइकिल का उपयोग केवल ईंधन बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, बेहतर स्वास्थ्य और यातायात का दबाव कम करने की दिशा में भी एक प्रभावी पहल है। उनकी इस मुहिम से प्रेरित होकर अनेक युवाओं ने भी अपने दैनिक छोटे-छोटे कार्यों के लिए साइकिल का उपयोग शुरू किया है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है। कहा कि यदि अधिक से अधिक लोग छोटी दूरी की यात्रा साइकिल से करना शुरू करें तो देश में ईंधन की बचत, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को एक साथ बढ़ावा मिल सकता है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "ऊर्जा संरक्षण और राष्ट्रहित" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम भी है। 


इस अवसर पर अपने अभियान की जानकारी देते हुए नवीन ने बताया कि पीएम श्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई 2026 को देशवासियों से ईंधन की बचत का आह्वान किए जाने के बाद उन्होंने स्थानीय यात्राओं के लिए साइकिल को अपना नियमित परिवहन माध्यम बना लिया है। इस दौरान वे प्रधानमंत्री ने वैश्विक परिस्थितियों और भारत द्वारा अपनी लगभग 85 प्रतिशत ऊर्जा आयात किए जाने का उल्लेख करते हुए नागरिकों से पेट्रोल-डीजल का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील भी करते हैं। इसी प्रेरणा से नवीन ठाकुर ने संकल्प लिया कि सहसपुर, विकासनगर, डाकपत्थर तथा देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय सहित आसपास के सभी स्थानीय कार्यों के लिए वे साइकिल का ही उपयोग करेंगे। इसी तरह उनके घर से बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय की दूरी लगभग 37 किलोमीटर है। ऐसे में वे नियमित रूप से प्रतिदिन लगभग 70 से 80 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर संगठनात्मक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। वहीं, संगठनात्मक दायित्वों के तहत दूरस्थ जिलों—जैसे उत्तरकाशी, पुरोला, टिहरी, कोटद्वार और चंपावत आदि—की यात्राएं वे दोपहिया वाहन से करते हैं, जिससे अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों के उपयोग और ईंधन की खपत को कम किया जा सके।



 

देहरादून:


Dr sunita Baurai mussourie assembly election


भाजपा नेत्री डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने मसूरी विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी को मजबूती से रखते हुए कहा कि आज़ादी के बाद से अब तक मसूरी विधानसभा को एक भी महिला विधायक नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाओं को नेतृत्व का अवसर दिया जाए और क्षेत्र की जनता एक नई सोच एवं नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े।


वह देहरादून में 'संविधान हत्या दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुई। 

  उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल संविधान हत्या दिवस के 51 वें वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ प्रतिभाग किया. 

उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने वाले सभी वीर सेनानियों के साहस, त्याग एवं बलिदान को विनम्र श्रद्धांजलि दी

डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने कहा कि वह लंबे समय से जनसेवा, महिला सशक्तिकरण और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व और जनता उन्हें सेवा का अवसर प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा की जनता विकास, पारदर्शिता और संवेदनशील नेतृत्व चाहती है। यदि उन्हें अवसर मिलता है तो वह क्षेत्र के समग्र विकास, महिलाओं, युवाओं और किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए काम करेंगी।

डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है और मसूरी विधानसभा में महिला विधायक बनने का अवसर क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से सहयोग एवं आशीर्वाद की अपील भी की।भाजपा उत्तराखंड कार्यालय में प्रेस वार्ता में डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के समग्र विकास, महिला सशक्तिकरण और आम जनता के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है।

डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान करना और विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने प्रदेश में विकास कार्यों, महिलाओं की भागीदारी और युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है तथा जनता का विश्वास ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

देहरादून, :



jila panchayat ddun board meeting



जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों के प्रस्तावों को बैठक में रखा गया। बैठक में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आदि के सम्बन्ध में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं रखी। 

जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए तथा विकास योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत एवं विभागीय अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद में विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों द्वारा उठाए गए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक का समापन जनपद के सर्वांगीण विकास एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ किया गया।



देहरादून:




अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी, लोकसभा सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा 17 और 18 जून को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह पार्टी संगठन को मजबूत करने और नेताओं के साथ समन्वय को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगी। ये जानकारी कॉंग्रेस के प्रदेश मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि ने दी हैI 


राजीव महर्षि ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुमारी सैलजा 17 जून की सुबह 9 बजे नई दिल्ली से इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-5298 से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और सुबह 9:50 बजे देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद वह देहरादून पहुंचकर सुबह 11 बजे जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक प्रदर्शन और पार्टी गतिविधियों को लेकर बैठक करेंगी।


दोपहर 2 बजे वह पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों, विभागों और फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। वहीं शाम 4 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ एक-से-एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रात्रि विश्राम देहरादून में होगा।


18 जून को दोपहर 12 बजे कुमारी सैलजा उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगी, जिसमें संगठनात्मक मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।


बैठक के बाद वह दोपहर 3 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। शाम 4:35 बजे इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6227 से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी और शाम 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी।


कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय बढ़ाना तथा पार्टी को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है।



नई दिल्ली



उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि और उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री अजय  सिंह ने नई दिल्ली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।


इस अवसर पर दोनों नेताओं ने  संगठनात्मक विषयों तथा आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों को लेकर श्री डी.के.शिवकुमार से विस्तृत चर्चा की। राजीव महर्षि ने उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के प्रयासों की जानकारी साझा की।


दोनों ने डी.के. शिवकुमार को उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर आने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत पूरे देश के लिए आस्था का केंद्र है और उनके आगमन से प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलेगी।


भेंट के दौरान राजीव महर्षि ने डी.के. शिवकुमार से उत्तराखंड आने तथा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस संगठन को मार्गदर्शन देने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ उत्तराखंड कांग्रेस को मिलेगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सहायता प्राप्त होगी।


डी.के. शिवकुमार ने उत्तराखंड के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त करते हुए चारधाम यात्रा के निमंत्रण के लिए आभार जताया तथा भविष्य में उत्तराखंड आने की सकारात्मक इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कांग्रेस संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।




हरिद्वार;




भाजपा महिला मोर्चा की मध्य हरिद्वार मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने यह ने घोषणा की।अनीता शर्मा को मंडल महामंत्री का पदभार सौंपा गया है। 

अनिता शर्मा एक समाजसेवी होने के साथ साथ गरीब बच्चों के लिये  पढ़ाई की व्यवस्था भी करती है।

 भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला प्रभारी संजीव चौधरी और मंडल अध्यक्ष तुषांक भट्ट से विचार- विमर्श के बाद यह निर्णय लिया। 

 उमा चौहान, निर्मल राजपूत और माला गिरी को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनीषा वर्मा, रीना धीमान और रजनी सैनी मंडल महामंत्री नियुक्त की गई हैं।

सीमा नामदेव, नीतू श्रीवास्तव, कमलेश शर्मा और रीना विश्नोई कार्यकारिणी  सदस्य बनी हैं।


टिहरी गढ़वाल;



रिटर्निंग अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा ने अवगत कराया कि अध्यक्ष पद हेतु कुल 06 नाम-निर्देशन पत्र वितरित किए गए, जिनमें से 02 नाम-निर्देशन पत्र नामांकन के लिए प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार सदस्य पद हेतु कुल 19 नाम-निर्देशन पत्र वितरित किए गए, जिनमें से 17 नाम-निर्देशन पत्र नामांकन हेतु प्राप्त हुए हैं। नामांकन करने की प्रकिया आज सायं 5 बजे समाप्त हो गई।


उन्होंने बताया कि निर्वाचन से संबंधित समस्त कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित किए जा रहे हैं। नाम-निर्देशन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है।



 


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों के प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन प्रेषित करते हुए राज्य में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था में सुधार लाये जाने तथा नसिंग अभ्यर्थियों के मामले में स्वास्थय महानिदेशक द्वारा भेजे गये प्रस्तावानुसार निर्णय लिये जाने हेतु राज्य सरकार को निर्देर्शित करने की मांग की। 


कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक लखपत सिंह बुटोला, मीडिया चेयरमैंन राजीव महर्षि, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, अमरेन्द्र सिंह बिष्ट, अश्विनी बहुगुणा, विरेन्द्र पोखरियाल, ओमप्रकाश सती, अमरजीत सिंह, अखिलेश उनियाल शामिल थे।


 रायवाला:



आज रायवाला मंडल के छिद्दरवाला में पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर जश्न मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट जी के नेतृत्व में जश्न मनाया गया एवं मिठाई बांटी गई।



 किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रभान पाल जिला उपाध्यक्ष शोबन सिंह कैतूरा पूर्व ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ग्राम प्रधान मोहर सिंह जसवाल पूर्व जिला पंचायत अनीता राणा पूर्व मंडल अध्यक्ष समा पवार मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा हरीश पैनौली मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा हरजीत सिंह पूर्व प्रधान हरीश कक्कड़ बलविंदर सिंह भीम सिंह नेगी संगीता गुरु गीता थापा तारा गुरंग अतुल शर्मा। आदि सम्मानित क्षेत्र की जनता एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

डोईवाला-परवादून की जनसमस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ।


डोईवाला/देहरादून:



परवादून जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा परवादून क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं और विकास संबंधी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।


परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की क्षेत्र की जनता लंबे समय से विभिन्न मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, जिनमें प्रमुख रूप से रानीपोखरी में प्रस्तावित विधि विश्वविद्यालय की स्थापना को निरस्त किए जाने का मुद्दा, बापूनगर (ऋषिकेश) में वन भूमि विवाद, डोईवाला टोल प्लाजा से आम जनता पर पड़ रहा आर्थिक बोझ, डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण, महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था,अंकिता भंडारी को न्याय देने की मांग,सुसवा नदी में बढ़ता प्रदूषण शामिल हैं।

मोहित उनियाल ने कहा कि रानीपोखरी में विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास वर्ष 2019 में किया गया था, लेकिन वर्तमान में उस भूमि का अन्यत्र उपयोग किया जाना क्षेत्रवासियों की भावनाओं के साथ अन्याय है। इसको लेकर पिछले कई दिनों से क्षेत्रीय जनता आंदोलनरत है।


उन्होंने यह भी कहा कि सुसवा नदी में देहरादून का सीवरेज और प्लास्टिक कचरा गिराया जा रहा है, जो सीधे गंगा को प्रदूषित कर रहा है। आगामी कुंभ के दृष्टिगत यह स्थिति अत्यंत गंभीर है और तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है।

प्रेस विज्ञप्ति में मांग की गई है कि विधि विश्वविद्यालय को पूर्व निर्धारित स्थान पर शीघ्र स्थापित किया जाए,बापूनगर के निवासियों को वन भूमि विवाद में स्थायी राहत दी जाए व राजस्व ग्राम घोषित किया जाए,डोईवाला टोल प्लाजा को हटाया जाए या स्थानीय लोगों को पूर्ण छूट मिले,डोईवाला स्वास्थ्य केंद्र को उपजिला चिकित्सालय में उच्चीकृत किया जाए,महिला सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं,अंकिता भंडारी का मुद्दा तथा सुसवा नदी को प्रदूषण मुक्त करने हेतु सख्त कार्रवाई की जाए।


उनियाल ने कहा कि आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जैसे पावन अवसर पर लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों का खुलेआम हनन किया गया। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोका गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस दिन देश संविधान और अधिकारों के रक्षक बाबा साहेब को याद करता है, उसी दिन आम जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जो लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। इस प्रकार की कार्रवाई न केवल निंदनीय है, बल्कि यह दर्शाती है कि जनता के मुद्दों को उठाने वालों के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है।


डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि इन मुद्दों का समाधान क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनता के विश्वास को मजबूत करने के लिए अत्यंत आवश्यक है, और उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेगी।


इस दौरान परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,अश्विनी बहुगुणा,प्रमोद कप्रवान शास्त्री,राहुल सैनी,स्वतंत्र बिष्ट,गौरव मल्होत्रा,अमित सैनी,शार्दूल नेगी,उमेद बोरा,जितेंद्र कुमार,अफसाना अंसारी,रेखा कांडपाल सती,रीता क्षेत्री,सुनील बर्मन,राजेंद्र सेमवाल,विमल, किशोर तिवारी,गजेंद्र विक्रम शाही,तेजपाल सिंह मोंटी,मुकेश प्रसाद,सावन राठौर,आरिफ अली,विवेक सैनी,राहुल आर्य,अनुज कन्नौजिया,सोहेब अली,संदीप थापा,समीर,वसीम अली,मोइन अली,आशिक अली,साहिल अली, सूरज भट्ट,शुभम कांबोज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अत्याचारी और षड्यंत्रकारी राजनीति का सामना कर हम बने हैं सबसे बड़ी पार्टी!* 

 *वर्तमान झूठ, प्रपंच की राजनीति, पार्टी द्वारा सहे अत्याचारियों के सामने कुछ भी नही!* 

देहरादून :

BJP foundation day 2026 CM Dhami



भाजपा परिवार ने 27 में जीत की हैट्रिक के प्रण के साथ अपना स्थापना दिवस हर्षौल्लास से मनाया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, जिस अत्याचारी और षड्यंत्रकारी विपक्षी माहौल के मध्य भी हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बने हैं, उसके सामने तो आज की झूठ और भ्रम की राजनीति कुछ भी नही है।


पार्टी प्रदेश कार्यालय में हुए मुख्य समारोह में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार की उपस्थित में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस 47वे स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी ध्वज फहराया गया और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी । उद्घोष और मिष्ठान वितरित करने के साथ सभी वक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन के सफर की विस्तार से चर्चा की।


इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने सर्वप्रथम संगठन निर्माण में बलिदानी और तपस्वी कार्यकर्ताओं को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ऐसे अनगिनत कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण से ही 1952 में दो सीट से शुरू हमारा सफर आज लगातार तीन बार केंद्र की सरकार बनाने के साथ निरंतर जारी है। पार्टी और देश को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने अतुलनीय प्रताड़ना सही हैं, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तो कश्मीर को देश से जोड़े रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। आपातकालीन में जब हम उतनी बड़ी राजनीतिक ताकत भी नहीं थे,तब भी लोकतंत्र की आजादी के लिए हमारे हजारों कार्यकर्ताओं ने यातनाएं झेली। देश के विकास और संस्कृति के संरक्षण के लिए हमारी सरकारें प्रतिबद्धता से काम कर रही हैं। उत्तराखंड में भी बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत अनेकों धार्मिक स्थलों का विकास और पुनरोद्धार भी हमारी राष्ट्रवादी संस्कृति का परिचायक है। 


उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह की अत्याचारी एवं षड्यंत्रकारी राजनीति का सामना करते हुए दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, वर्तमान परिस्थितियां तो कुछ भी नही हैं। आज विपक्ष लाख झूठ और भ्रम फैलाए, लेकिन भाजपा के संकल्प और समर्पण को तोड़ नहीं सकता है। हम सभी इस स्थापना दिवस में प्रण ले रहे हैं कि अगला स्थापना दिवस 27 के चुनावों में हैट्रिक के साथ मनाएंगे 


इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्थापना दिवस हम सबके लिए बहुत गर्व का विषय है, जिससे हमे नई ऊर्जा सृजित कर देश समाज को आगे बढ़ाने में जुटना है। चरावेति चरावेति के सिद्धांत पर काम करते हुए हमें आने वाले दिनों में बूथ स्तर पर संवाद आगे बढ़ाना है। जो राजनैतिक हित के अधिक देशहित और सामाजहित की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं, लिहाजा हमारी जिम्मेदारी भी सबसे अधिक है, इसी भाव के साथ हमे स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना है। बूथ स्तर पर पार्टी ध्वजारोहण के साथ संवाद बैठक करनी है, जिसमें प्राथमिक एवं सक्रिय कार्यकर्ता भागेदारी करेंगे। विचार गोष्ठी हो, स्वच्छता कार्यक्रम हो, जागरूकता अभियान हो, प्रदर्शनी या अन्य कार्यक्रम हों, सभी में अधिक से अधिक जनसहभागिता को सुनिश्चित करवाना है। 


इस अवसर पर राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, श्रीमती दीप्ति रावत, श्री तरुण बंसल, महापौर श्री सौरभ थपलियाल, विधायक श्री उमेश काऊ, सरकार में दायित्वधारी श्री विनोद सुयाल, श्री हेमराज बिष्ट, श्री सुभाष बड़थ्वाल, श्री गीता राम गौड़, शादाब शम्स, प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान, श्रीमती नेहा जोशी, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगनमोहन रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता श्री मथुरा दत्त जोशी, श्रीमती कमलेश रमन, श्रीमती हनी पाठक समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


मनवीर सिंह चौहान 

प्रदेश मीडिया प्रभारी 

भाजपा, उत्तराखंड


आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल एवं कैबिनेट मंत्री खजानदास के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 



महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अवगत कराया की आज सैकड़ो की संख्या में सोनू गहलोत के नेतृत्व में युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी है और आज का युवा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रेरित हो रहा है उनकी नीतियों से उत्साहित है और हर कोई भारतीय जनता पार्टी की मजबूत रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहता है। 


देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  जहां युवाओं के रोजगार के प्रति सहजता के साथ रोजगार देने की ओर कार्य कर रहे हैं वही कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को उद्योगपति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं आज का युवा मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाना चाहता है इसलिए आज युवाओं के इस हम फैसले पर मैं सभी का धन्यवाद एवं हार्दिक अभिनंदन करता हूं। 


कैबिनेट मंत्री खजान दास ने भी सभी कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी का अंग वस्त्र पहनकर स्वागत अभिनंदन किया और कहा कि आप सभी युवाओं की भारतीय जनता पार्टी को जरूरत है ऐसे युवा जो अपनी नई नीतियों के साथ संगठन को और समाज को आगे लेकर जाना चाहते हैं हमारी सरकार भी लगातार पुष्कर सिंह धामी  के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है ।

पिछले 4 वर्षों में हमारी सरकार ने युवाओं को हजारों नौकरियां देकर उनका सम्मान बढ़ाया है नकल विरोधी कानून लाकर युवाओं के लिए उत्साहित हित कार्य किए हैं आगे भी हमारी सरकार समाज को नई दिशा देते हुए उत्तराखंड के विकास में निरंतर कार्यबद्ध है। 


सदस्यता ग्रहण करने में सोनू गहलोत अनिल चंचल भोला लक्ष्मण गहलोत कृष्ण अर्जुन विशाल सुमित आशीष कुमार लकी साहिल मनीष रमन शुभम आकाश अमित दीपक हिमांशु विक्की कल प्रिंस मनीष गॉड रवि अंबेडकर गुड्डू सुनील कुमार मनोज कुमार राहुल चर्चा विशाल पूनम जाटव सोनिया राहुल संगीता सरोज ऋतिक विशाल विक्की कुमार रईस खान नफीस खान आदि सैकड़ो कार्यकर्ता युवा उपस्थित रहे।


 
torch procession congess dehradun
 देहरादून:

क्षेत्र में दिन-दहाड़े घटित हो रही हत्याकांड की घटनाओं को लेकर आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट ’बंटू’ के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पुलिस मुख्यालय तक मशाल जुलूस निकाल कर प्रदेश की धामी सरकार और पुलिस प्रशासन को जगाने का काम किया। 

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल सहित सैकडों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बडी संख्या में प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए जहां से उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के साथ विनीत भट्ट के नेतृत्व में भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर हाथों में मशाल लेकर मार्च किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि पिछले एक माह के अन्दर राजधानी देहरादून में हत्या एवं गंभीर आपराधिक घटनाओं से आमजन में भय, असुरक्षा एवं चिंता का वातावरण व्याप्त है। उत्तराखंड जैसे शांतिप्रिय एवं देवभूमि कहे जाने वाले राज्य की राजधानी में पिछले एक माह में दिन-दहाड़े घटित हुई हत्याकांड की घटनाओं ने समूचे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। 

राजधानी देहरादून में लगातार घट रही इस प्रकार की घटनाएँ राज्य की कानून-व्यवस्था पर एक बडा प्रश्नचिह्न लगा रही हैं। जिस प्रकार से दिन दहाडे हत्याकांड हो रहे हैं उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राजधानी की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा चुकी है तथा अपराधियों के मन से पुलिस और कानून का भय समाप्त हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि दिनांक 30 मार्च 2026 को ब्रिगेडियर मुकेश जोशी जी की राह चलते गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई इससे पूर्व कोतवाली क्षेत्र में युवती की गला काट कर हत्या तथा पुलिस मुख्यालय से 200 मीटर की दूरी पर युवक की गोली मारकर हत्या तथा राजपुर रोड़ पर एक व्यवसायी की गोलीमार कर हत्या सहित दिन दहाड़े 7 जघन्य हत्याकांड की घटनायें घटित हो चुकी हैं, इन हत्याकांडों से पूरे देहरादून में दहशत का मालौल है। 

इन हत्याकांडों से राज्य की ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था की पोल खुल चुकी है। 

पुलिस की नाक के नीचे हुई इन हत्याकांड की घटनाओं में शामिल अपराधियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत भट्ट ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस पुलिस प्रशासन से देहरादून में हुए सभी हत्याकांडों की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच करवाते हुए अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करती है।

 


cabinet minister madan kaushik, ranjeeta chohan

हरिद्वार:
भाजपा महिला मोर्चा हरिद्वार की नवनियुक्त  पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक से मुलाकात की।

 उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारी श्रीमती रंजीता चौहान को जिला सहसंयोजक मीडिया हरिद्वार नियुक्त किए जाने पर सम्मानित भी किया ।
  साथ ही उन्होंने महिला मोर्चा को सशक्त बनाने हेतु लगन  से  कार्य करने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दी। 


 देहरादून:



प्रदेश महिला  कांग्रेस   नेताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से मुलाकात कर सोशल मीडिया में फर्जी एआई जनरेटेड पोस्टों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी एवं उसके वरिष्ठ नेतागणों की छवि धूमिल किए जाने पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि सोशल मीडिया में फर्जी एआई जनरेटेड पोस्टों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी एवं उसके वरिष्ठ नेतागणों की छवि धूमिल किया जाना अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक विषय है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कुछ पेज/ग्रुप जिनमें “धाकड़ धामी”, “वसूली अभियान मोर्चा”, “सनातनी धामी” एवं “धामी की धमक” द्वारा निरंतर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी एवं उसके नेताओं की छवि को धूमिल करने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। 


इन पेजों के माध्यम से आपत्तिजनक, भ्रामक, तथ्यहीन एवं द्वेषपूर्ण सामग्री प्रसारित की जा रही है। विशेष रूप से आधुनिक तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दुरुपयोग करते हुए झूठे, मनगढ़ंत एवं भ्रामक कंटेंट तैयार कर एक विशेष धर्म का सहारा लेकर कांग्रेस पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

इस प्रकार की सामग्री समाज में भ्रम, वैमनस्य एवं साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न कर सकती है, जो सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था के लिए अत्यंत घातक है। उल्लेखनीय है कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री गणेश गोदियाल , पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत  की छवि को भी इसी प्रकार सोशल मीडिया पर धूमिल किया जा रहा है। 


इस संबंध में उनके द्वारा लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई गई थी, किंतु आज तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे असामाजिक तत्वों के मनोबल में वृद्धि हो रही है और वे निरंतर इस प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं।

 असामाजिक तत्वों द्वारा किया जा रहा यह कृत्य न केवल सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक मर्यादाओं एवं सामाजिक एकता के भी प्रतिकूल है।

श्रीमती ज्योति रौतेला ने मांग करते हुए कहा कि उपर्युक्त फेसबुक पेजों एवं उनसे जुड़े व्यक्तियों की शीघ्र, निष्पक्ष एवं गहन जांच कर उनके विरुद्ध आईटी एक्ट की सक्षम धाराओं में शिकायत दर्ज कराते हुए नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस प्रशासन इस विषय की गंभीरता को समझते हुए उपरोक्त मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करेगा।

महिला  कांग्रेस  ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के शिकायती पत्र पर 15 (पंद्रह) दिनों के भीतर यदि उचित एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो प्रदेश महिला कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन हेतु पुलिस मुख्यालय के बाहर बैठने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, महासचिव निधि नेगी, चन्द्रकला नेगी आदि कांग्रेस पदाधिकारी शामिल थे।  



देहरादून 16 फरवरीः



प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्री प्रीतम सिंह ने आज महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महंगाई व जंगली जानवरों के हमलों के खिलाफ आयोजित ऐतिहासिक राजभवन घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। 

श्री गणेश गोदियाल एवं श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिस उत्साह से हजारों की संख्या में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए देहरादून के परेड ग्राउंड में एकजुट हुए उससे आने वाले समय में पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी तथा हम और अधिक ताकत से भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों तथा अलोकतांत्रिक हिटलरशाही का जवाब देने के लिए तत्पर रहेंगे।  
प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि  कांग्रेस   पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की सुख्या में पहुंचकर ऐतिहासिक राजभवन घेराव कर भाजपा की धामी सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोकी है। 
श्री गणेश गोदियाल नेराजभवन घेराव कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के माध्यम से  कांग्रेस   कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जड़ों को हिलाने का काम कर दिया है और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से इसका लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलेगा और जनता भाजपा सरकार की तानाशाही, जनविरोधी नीतियों और कुशासन से निजात पायेगी।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.