देहरादून :
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) सांसद श्री के0सी0 वेणुगोपाल जी 9 जुलाई 2026 को पहुंचेंगे उत्तराखंड।
प्रदेश मुख्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न समितियों एवं सभी संगठनों के प्रदेश अध्यक्षगणों के साथ करेंगे बैठकः- राजीव महर्षि
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) मा0 सांसद श्री के0सी0 वेणुगोपाल 9 जुलाई 2026 को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन श्री के0सी0 वेणुगोपाल जी दिनांक 9 जुलाई 2026 को अपने दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच रहे हैं। श्री वेणुगोपाल दिनांक 9 जुलाई 2026 को अपराह्न 12 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, केन्द्रीय इलेक्शन कमेटी (सीईसी) सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्लूसी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे इसके उपरान्त अपराह्न 14ः00 बजे प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक मामले समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे। सायं 16ः00 बजे जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों एवं 18ः00 बजे पार्टी के अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों के साथ बैठक करेंगे।
श्री के0सी0 वेणुगोपाल दिनांक 10 जुलाई 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों से मुलाकात करेंगे तथा अपराह्न 3:00 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के उपरान्त नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
निष्कासन--
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन, राजेन्द्र सिंह भंडारी की ओर से जारी पत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र लंुठी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती भावना नगरकोटी एवं दीपक लुंठी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छः वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।
प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेशभर में ’’परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’’ आयोजित किये जा रहे हैं, जिसके तहत दिनंाक 30.06.2026 को मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उपरोक्त तीनों कांग्रेसजनों द्वारा मा0 प्रदेश अध्यक्ष जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपने सहयोगियों के साथ कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया गया जो कि घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इन तीनों कांग्रेसजनों द्वारा कार्यक्रम के मंच पर किये गये कृत्य एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों से पार्टी संगठन की छबि धूमिल हुई जिसे पार्टी नेतृत्व द्वारा गम्भीरता से लिया गया तथा उनको नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया तथा जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई जिसके आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व से दिशा निर्देश के उपरान्त तीनों कांग्रेसजनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से छः वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
.png)

एक टिप्पणी भेजें