Halloween party ideas 2015
.राजनीति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

डोईवाला :


कांग्रेसियों ने डोईवाला  में  प्रदर्शन व पुतला दहन करते हुए कहा है कि मंत्री अग्रवाल को बर्खास्त  बर्खास्त करना चहियर। कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मांग उठाते  हुए

Effigy-of-minister-Agarwal-burned-by-congress.


 विधानसभा सत्र के दौरान अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में उत्तराखंड के संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। 


कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री से अग्रवाल को मंत्री पद से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। 

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीदेव सुमन चौक, जौलीग्रांट पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर प्रदेश की जनता से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए मंत्री और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए।


इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए परवादून कांग्रेस  जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा, भाजपा की प्रदेश सरकार तानाशाह हो गई है, सरकार का अपने मंत्रियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने सदन में प्रदेश की जनता के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस तब तक आंदोलन जारी रखेगी, जब तक कि प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद से बर्खास्त नहीं किया जाता ।जिम्मेदार भाजपा के सभी विद्यायक व मंत्री भी हैं जो उत्तराखण्ड वासियों के लिए सदन में अपशब्द सुनने के बाद भी मौन हैं । ऐसी हिटलरशाही व बेशर्म सरकार का पतन निश्चित है । 


डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा, प्रदेश सरकार का ध्यान प्रदेश के विकास के जरूरी मुद्दों की तरफ नहीं है। सरकार के मंत्री तो सिर्फ लोगों के बीच नफरत पैदा करने की कोशिश में जुटे हैं। सरकार की यह कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जनता से अभद्रता करते हैं। सड़क चलते लोगों से मारपीट करते हैं, पर मुख्यमंत्री मौन रहते हैं। भाजपा संगठन कोई कार्रवाई नहीं करता। इससे समझा जा सकता है कि मंत्री की इन गतिविधियों में सभी की शह है। 


प्रदर्शनकारियों मे परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरुवाण शास्त्री,नरेंद्र चौहान,जिला उपाध्यक्ष एसपी बहुगुणा,लक्षमण बिष्ट,जिला महासचिव गजेंद्र विक्रम शाही,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर,अमित सैनी,पूर्व प्रधान उमेद बोरा,एससी विभाग जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी,सेवादल जिलाध्यक्ष रेनु चुनारा,अफसाना अंसारी,मनोज नेगी,आरिफ अली,भव्य चमोला,राहुल मनवाल,मुकेश प्रसाद,विमल किशोर तिवारी,रईस अहमद,चंडी प्रसाद थपलियाल,साजिद अली,शैलेंद्र बर्थवाल,विनोद कोठियाल,मोइन खान,राहुल आर्य,सोहैब अली,सूरज भट्ट,साहिल अली,संजीव भट्ट,चंद्र प्रकाश काला,गम्भीर ज्याडा,शेर सिंह सक्सेना,रघुबीर सिंह कृशाली,गंभीर सिंह बिष्ट,आशीष राणा आदि उपस्थित रहे ।


ऋषिकेश :


Rishikesh BJP  election office inaugurated


नगर निगम ऋषिकेश के मेयर पद पर भाजपा उम्मीदवार शम्भू पासवान तथा 40 वार्डों के भाजपा उम्मीदवारों के चुनावी कार्यालय का पूजा अर्चना के बाद विधिवत शुभारंभ किया गया।


मुखर्जी मार्ग पर खोले गए चुनावी कार्यालय का शुभारंभ संगठन महामंत्री अजेय जी तथा कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर महामंत्री संगठन अजेय जी ने कहा कि भाजपा प्रदेश के निकाय चुनावों में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। कहा कि भाजपा ने सभी पद के लिए उम्मीदवारों का चयन आम कार्यकर्ताओं के बीच जाकर किया है। 


इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को हर घर कैंपेन कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को प्रचारित करने का आवाहन किया। साथ ही भाजपा के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं का जमघट देखने को मिला।


इस अवसर पर भाजपा मेयर पद के उम्मीदवार शम्भू पासवान तथा सभी 40 वार्डों के भाजपा उम्मीदवारों के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज कराने के लिये आवाहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन के पक्ष में नारे लगाए।


इस मौके पर महामंत्री संगठन अजेय कुमार, चुनाव प्रभारी दान सिंह रावत, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, कविता शाह, चुनाव संयोजक संजय शास्त्री, मेयर प्रत्याशी शम्भू पासवान, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, सुरेंद्र कुमार, निवर्तमान मेयर अनिता ममगई, चुनाव सह संयोजक इंद्र कुमार गोदवानी, पुनीता भंडारी, संदीप गुप्ता, ज्योति सजवाण, सुरेंद्र मोंगा, विनय उनियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा, जिला महामंत्री दीपक धमीजा सहित सभी 40 वार्डों के भाजपा प्रत्याशी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

 

  


कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में दो दिन तक व्यापक जनसंपर्क व  सभाएं की इससे पूर्व श्री रावत का जनपद रुद्रप्रयाग में पहुंचने पर जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया

      यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के  प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने बताया पार्टी के स्टार प्रचारक पूर्व विधायक रंजीत रावत द्वारा सिला बमन गांव डांगी गुप्तकाशी नारायण कोठी व नाल में कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील करते हुए कहा भाजपा की राज में अधिकांश सरकारी संपत्तियों को बड़े उद्योगपतियों के हाथों में गिरवी रख दिया है जिस रोजगार के अवसर खत्म होते जा रहे हैं और देश में बेरोजगारी बेतहसा बढ़ गई है वहीं उन्होंने कहा कि राज्य कर्ज के दलदल में डूब गया है सरकार फिजूल खर्ची करने पर लगी है युवा नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है सरकारी परीक्षाओं के पेपर लीक किए जा रहे हैं जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले नौजवानों को खाली हाथ बैठना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि राज्य का किसान त्रस्त है उनको उनकी फसलों के उचित दाम तक नहीं मिल पा रहे हैं राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की भारी दुर्दशई हैं आए दिन राज्य में बड़ी दुर्घटनाएं देखने को मिल रही हैं ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है जिससे ग्रामीणों को देर देर तक ऊर्जा प्रदेश में अंधेरे में रहने को मजबूर किया जाता है श्री रावत बोले की समय पर प्रदेश के अस्पतालों में लोगों को इलाज नहीं मिलता है सरकारी एंबुलेंस की स्थिति दयनीय है ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था दम तोड़ रही है सरकार ने नौकरशाही के आगे घुटने टेक दिए हैं जिसके चलते नौकर साहू ने केदार घाटी के गरीब स्वरोजगार बेरोजगारों के रोजगार को मिटाने का काम किया है उन्होंने कहा कि सरकार के पास केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रोजगार कर रहे बेरोजगारों के भविष्य के लिए कोई ठोस नीति नहीं है जिसके चलते अधिकारियों ने अपनी मनमानी चलाई है इसका खामियाजा  भाजपा को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भुगतना होगा जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर भाजपा को करारा जवाब देगी इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक डॉ जीतराम पूर्व विधायक ललित फरस्वाँन रुद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष कुंवर सजवान देवप्रयाग जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल उखीमठ ब्लॉक अध्यक्ष अवतार नेगी जिला महामंत्री दीपक भंडारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीर सिंह बुधेरा सेवादल से दिनेश पुरोहित वीरेंद्र अग्रवाल के अलावा कई कार्यकर्ता उपस्थित  थे


देहरादून:



 आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड कांग्रेस सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा शाम 5:45 की इंडिगो फ्लाइट से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया । केदारनाथ उपचुनाव के सम्बंध में कल कांग्रेस सह-प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय,देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कोआर्डिनेशन कमेटी व पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे । 


स्वागत करने वालों में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,कांग्रेस प्रदेश महासचिव नवीन जोशी,पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला,प्रदेश सचिव सागर मनवाल,ऋषिकेश कांग्रेस महानगर अध्य्क्ष राकेश सिंह,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल,कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी,शुभम काम्बोज आदि उपस्थित रहे ।

  रीजनल पार्टी अध्यक्ष से यूकेडी नेताओं की मुलाकात 




मूलनिवास , भूकानून तांडव रैली को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय उपाध्यक्ष तथा राज्य आंदोलनकारी श्रीमती प्रमिला रावत जी तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और वरिष्ठ यूकेडी नेता विपिन रावत जी समर्थन मांगने हेतु राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यालय मे पधारे।

 राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष  सुलोचना ईष्टवाल जी ने क्षेत्रीय मुद्दों पर  यूकेडी को सहर्ष समर्थन प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

इस अवसर पर श्रीमती प्रमिला रावत जी ने श्रीमती सुलोचना ईष्टवाल जी को राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पुष्प गुच्छ देकर बधाई भी दी।

 15 अक्टूबर को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ इस संबंध मे मीटिंग आयोजित की गयी है। इस अवसर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी उत्तराखंड  के प्रदेश संगठन सहसचिव श्री राजेंद्र गुसाई जी भी उपस्थित थे।

ऋषिकेश:



भाजपा के जिला ऋषिकेश के रायवाला मंडल में सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार को  छिद्दरवाला के दोनों शक्तिकेंद्रों के बूथ 01 से बूथ 09 में लगभग 150 नये लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। यह अभियान पार्टी के विस्तारक देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त, रायवाला मंडल के अन्य बूथों पर 100 और लोगों को भी भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।


बैठक में मंडल संयोजक  सत्यपाल सैनी, सह संयोजक  सोबन सिंह कैंतुरा, ब्लॉक प्रमुख  भगवान सिंह पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य  विमला नैथानी, अनीता राणा, मंडल महामंत्री सुरेन्द्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा समा पंवार, महामंत्री महिला मोर्चा सुशीला नेगी, ग्राम प्रधान चकजोगी वाला भगवान सिंह मेहर, प्रधान प्रतिनिधि बलविंदर सिंह, उप प्रधान हुकुम सिंह रांगड़, शैलेन्द्र रांगड़, हरीश पैन्युली, बूथ प्रभारी भूपेंद्र सिंह रावत, बूथ अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान, बैशाख सिंह कैंतुरा, अम्बर गुरूँग, और  राजकुमारी पंवार सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद  रहे।


सदस्यता अभियान के तहत संगठन द्वारा जो लक्ष्य दिया गया था, उसे पूरा करने के लिए विस्तारक  देवेंद्र सिंह नेगी ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करें।


देहरादून :



 केंद्रीय मंत्री श्री रामदास अठावले ने राहुल पर तंज करते हुए कहा, वे पहले अपनी पार्टी बचाने का काम करें, संविधान बचाने और उसे संवर्धन का काम मोदी  कर रहे हैं । साथ ही कहा, भ्रष्टाचार पर मोदी जी के प्रहार से कांग्रेस पूरी तरह टूट गई है, लिहाजा इस बार एनडीए 400 पार और कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएगी । उन्होंने दलित समाज और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जुटने का आह्वाहन किया।


 प्रदेश मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री  रामदास अठावले ने मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा इन 10 सालो मे देश प्रगति की दिशा में तेजी से आगे बढ रहा है। मोदी जी ने 2014 और  2019 की संसद में संविधान पर माथा टेक कर कहा था कि वे जीवनपर्यंत संविधान को मजबूत करने का काम करेंगे । तब से लेकर आज तक पिछले दलित एवं अन्य सभी समाज के लिए  किए गए विकास कार्यों और योजनाओं ने देश में संविधान को अधिक मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने तंज करते हुए कहा, संविधान को बचाने और संवर्धन करने का काम मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए बखूबी कर रही है इसलिए राहुल गांधी जी को अपनी पार्टी बढ़ाने पर काम करना चाहिए। क्योंकि जिस तरह मोदी जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार विहीन एवं पारदर्शी व्यवस्था स्थापित हुई है उसके बाद कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं के लिए भ्रष्टाचार करने की गुंजाइश समाप्त हो गई है। वही जिन्होंने पूर्व में गड़बड़ घोटाले किए हैं या अब भी ऐसे कामों में संलिप्त हैं उन सभी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। इंडी गठबंधन के कई मंत्री मुख्यमंत्री और बड़े नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल के अंदर है और बड़ी संख्या में उनके बड़े-बड़े नेता बेल पर बाहर हैं। मोदी ने ऐसा प्रहार किया कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार दुनिया के सामने आ गया और उनकी पार्टी पूरी तरह टूट गई है ।

 उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा या एनडीए सरकार किसी को जेल में नहीं डालते बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत यह सब हो रहा है। साथ यूपीए कार्यकाल के घोटालों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, अपने कर्मों का हिसाब तो न्यायिक प्रक्रिया को देना ही होगा। 


केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो और अन्य यात्राओं को पूरी तरह से नाटक करार देते हुए कहा, वे अब नाटक करना सीख गए हैं। उनकी सरकारों ने 60 साल सत्ता में रहते कभी देश को जोड़ने का कोई काम नहीं किया । जबकि बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को एक करने का काम किया और आज प्रधानमंत्री मोदी उनके कामों को आगे बढ़ते हुए संविधान को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे उनके साथ गठबंधन में थे तो अनेकों बार उनके द्वारा दिल्ली स्थित बाबा साहब के म्यूजियम को लेकर प्रार्थना की गई लेकिन तत्कालीन सरकारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब मोदी जी कई जनकल्याण योजनाओं के माध्यम से दलित और पिछड़ों की स्थिति में लगातार सुधार कर रहे हैं तो विपक्ष संविधान खतरे में होने का भ्रम फैला रही है।


 अठावले ने रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष होने के नाते दलित समाज और अपने कार्यकर्ताओं से मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए भाजपा के कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने दलित समाज को याद दिलाया कि चुनाव हारने के बाद किस तरह यूपीए सरकार ने सरकारी आवास से उनके सामान को भगवान बुद्ध की मूर्ति और संविधान की कृतियों के साथ सड़क पर फेंका था। उन्होंने कहा जिस कांग्रेस ने मेरा सामान बाहर निकाला, उसे मैं सत्ता से बाहर निकले रखने का संकल्प लिए हुआ है। उन्होंने मुस्लिम समाज में फैलाई जा रहे भ्रम को लेकर स्पष्ट किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाएं सर्व धर्म, सर्व समाज सम्भाव के अनुशार संचालित की जा रही है लिहाजा अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भ्रम में आने की कतई जरूरत नहीं है। उन्होंने प्रदेश के दलित एवं पिछड़े वर्ग से भाजपा के उम्मीदवारों को समर्थन देने का अनुरोध किया।


 धामी सरकार के कामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मिशन का उत्तराखंड में वह बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। यूसीसी लागू करने को लेकर उन्होंने कहा, पिछड़ों की सुरक्षा एवं अल्पसंख्यक समाज में महिलाओं के अधिकारों के हित में यह बहुत बड़ा निर्णय है। इसी तरह त्रिवेंद्र रावत सरकार में सभी कार्यालय में भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का चित्र लगाने का शासनादेश करने वाला पहला प्रदेश होने का भी जिक्र कर प्रशंसा की।



श्री अठावले ने एनडीए के लक्ष्य पर जोर देते हुए कहा अबकी बार 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार और कांग्रेस नहीं कर पाएगी 40 बार । क्योंकि पिछली बार कांग्रेस को केरल ने बचा दिया था जहां उन्होंने 19 लोकसभा सीट प्राप्त की थी । लेकिन इस बार मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए दक्षिण का किला भी फतह करने वाला है।


पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता श्री सुरेश जोशी, विधायक खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री देशराज कर्नवाल,  राजेंद्र नेगी, मानिक निधि शर्मा, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी, श्रीमती हनी पाठक, श्रीमती कमलेश रमन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



 देहरादून।



 प्रधानमंत्री मोदी के आदेशों को दरकिनार कर आबकारी विभाग का प्लास्टिक होलोग्राम !

आबकारी विभाग का 150 करोड़ प्रतिबंधित प्लास्टिक होलोग्राम उत्तराखंड के पर्यावरण में जहर घोलेंगे !


आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में प्रेस-वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 अगस्त 2019 के लाल-किले से भाषण के अंश को दिखाया जिसमें उन्होंने पूरे देश से Single Use Plastic (SUP) पर प्रतिबंध की अपील करी। प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) द्वारा उत्तराखंड के आबकारी विभाग को 18.01.2024 पर प्लास्टिक युक्त होलिग्राम की शिकायत पर तीन हफ्ते में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिये, किन्तु तीन हफ्ते बीत जाने के बाद भी आबकारी विभाग ने केंद्र सरकार के आदेशों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं करी और आश्चर्यजनक रूप से प्रतिबंधित SUP नीति पर प्रधानमंत्री कार्यालय के आदेशों को दरकिनार कर 150 करोड़ प्लास्टिक होलोग्राम की प्रकिया जारी है।

उत्तराखंड के पर्यावरण को Irreversible Loss के लिए आबकारी विभाग उत्तराखंड द्वारा प्रतिबंधित - बैन सिंगल यूज प्लास्टिक (SUP) का 150 करोड़ होलोग्राम (लेबल्स) के टेंडर में घोर अन्नमित्ताओ पर तथ्यों के साथ पूर्व में पर्यावरणविद पद्मविभूषण सुंदर लाल बहुगुणा के जन्मदिवस पर कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने 09.01.2024 को प्रेसवार्ता करी। यह कार्य केंद्र सरकार की प्रतिबंधित सिंगल उपयोग प्लास्टिक (SUP) बैन की नीति, प्रधानमंत्री कार्यालय व नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल नई दिल्ली द्वारा जारी (SUP) के प्रतिबंध की गाइडलाइंस के बिलकुल विपरीत है।

 आबकारी विभाग उत्तराखंड ने 20.11.23 को उत्तराखंड में शराब की बोतलों में लगने वाली होलोग्राम का टेंडर निकाला जिसमे उन्होंने पॉलिस्टर Plastic युक्त 36 माइक्रोन का होलोग्राम की मुख्य मांग रखी जबकि केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF) कार्यालय द्वारा 30.06.2022 को जारी गाइडलाइन के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक (SUP) 100 माइक्रोन से कम पर संपूर्ण रूप से प्रतिबंधित है और इन बिंदुओं पर कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने 23.12.2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र दिया और उत्तराखंड में 150 करोड़ प्रतिबंधित Non–Biodegradable Plastic से होने वाले नुकसान के बारे मे अवगत कराया और इस टेंडर को निरस्त करने के लिए प्रत्यावेदन दिया। इस विषय पर प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा संज्ञान लिया गया और केंद्र के पर्यावरण मंत्रालय MoEF द्वारा SUP Ban की गाइडलाइन के अनुसार 3 हफ्ते में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश 18 जनवरी 2024 को दिए किन्तु आबकारी विभाग केंद्र के आदेशों को दरकिनार कर 5 वर्षो में 150 करोड़ Plastic लेबल के हजारों कुंतल प्लास्टिक के टेंडर पर हैरतअंगेज रूप से कार्य की प्रक्रिया गतिमान है।

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा की ये वो खतरनाक plastic है जिसकों  पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF) भारत सरकार, प्रधानमंत्री कार्यालय, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, नई दिल्ली व स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी प्रतिबंधित-Ban किया गया है किन्तु फिर भी राज्य सरकार ने शायद किसी अनैतिक लाभ के लिए इन सब नियम कानून और प्रधान मोदी नरेंद्र मोदी के आदेशों का भी उलंघन करते हुए उत्तराखंड के पर्यावरण के लिये यह प्लास्टिक-जहर का कार्य करने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने कहा की उत्तराखंड की गंगा– यमुना जैसी तमाम नदीयों, वन आदि में प्रतिबंधित SUP (Single Use Plastic) के Non biodegradable 150 करोड़ प्लास्टिक लेबल पर्यावरण में जहर की तरह घुल जाएंगे । इन होलोग्राम से न सिर्फ उत्तराखंड के पर्यावरण को 300 वर्षों तक घनघोर ( Irreversible loss ) अपूर्णीय क्षति होने वाली है बल्कि प्रदेश के वन्य जीव , नदियों, झीलें, ग्लेशियर और अन्य पर्यावरणीय श्रोत्र पर गंभीर तरीके से संकट खड़ा होने वाला है। यह चिंतनीय विषय है की अगले 5 सालो में जब 150 करोड़ प्रतिबंधित प्लास्टिक लेबल जो, हजारों कुंतल प्लास्टिक होगी, जब वो हमारे वातावरण में जहर की तरह घुलेगी तो हिमालय के ग्लेशियर और नदियों पर कितना बुरा असर पड़ेगा और उत्तराखंड के हिमालय और नदियों से भारत के पर्यावरण को इसके नुकसान की चपेट में आयेगा किंतु केंद्र सरकार के 18.01.2024 को हस्तक्षेप के बाद भी अभी तक राज्य सरकार की आंख नहीं खुली है।

राज्य में इस पर्यावरण पर उत्तराखंड सरकार की गंभीर चोट से इस प्रेसवार्ता के माध्यम से कांग्रेस ने सरकार को यह चेतावनी देते हैं की यदि उत्तराखंड के पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किया जाएगा और भारत सरकार की पर्यावरण नीति के खिलाफ भी राज्य सरकार काम करेगी तो हम उत्तराखंड के पर्यावरण को बचाने की लड़ाई लड़ेंगे व पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस आंदोलन खड़ा करेगी ।

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी के आदेशों को दरकिनार कर उत्तराखंड के पर्यावरण को अपूर्णीय क्षति पहुंचाने वाले इन प्रतिबंधित प्लास्टिक (36 माइक्रोन के प्रतिबंधित SUP) के 150 करोड़ प्लाटिक होलोग्रामों की कार्यवाही किसके दबाव में गतिमान है ? क्या कोई अफसर, कोई कंपनी, कोई रिटायर्ड IAS अफसर के दबाव में प्रधानमंत्री मोदी के आदेशों को डबल इंजन सरकार द्वारा दरकिनार किया जा रहा है ? प्लास्टिक के इस जहर को घोलने वाले इस टेंडर को तत्काल निरस्त कर जांच बिठाई जाय, दोषी अफसरों पर कार्यवाही हो और किन कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए इतना बड़ा खेल हमारे पर्यावरण हिमालय, ग्लेशियर और नदियों को ताक पर रख कर किया जा रहा है, उनका भी नाम जनता के सामने लाया जाए। प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी, शीशपाल सिंह बिष्ट, नवनीत सती व नवीन जोशी ने भाग लिया ।


*विश्वविद्यालय परिसरों व महाविद्यालयों में एक ही दिन होंगे चुनाव*

*कहा, छात्र संघ चुनाव में लागू होगी लिंगदोह समिति की सिफारिशें*

Dr Dhan Singh Rawat Uttarakhand


देहरादून:

 

सूबे राजकीय विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में आगामी पांच नवम्बर तक एक ही तिथि पर छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न कराये जायेंगे। छात्र संघ चुनावों में लिंगदोह समिति की सिफारिशों का अनुपालन किया जायेगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपतियों एवं निदेशक उच्च शिक्षा को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दे दिये गये हैं। 


सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में उच्च शिक्षा के सत्र को नियमति करने के लिये सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। जिसके अंतर्गत एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम, एक चुनाव व एक दीक्षांत शामिल है। इसी क्रम में विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपंरात पांच नवम्बर से पहले गत वर्ष की भांति एक ही तिथि में छात्रसंघ चुनाव आयोजन करने का निर्णय लिया गया है ताकि छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन में होने वाले अनावश्यक व्यवधान को रोका जा सके। इस संबंध में राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों व निदेशक उच्च शिक्षा को छात्र संघ चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दे दिये गये हैं। डॉ. रावत ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में लिंगदोह समिति की सिफारिशें लागू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। जिसके तहत कोई भी छात्र छात्रसंघ पदाधिकारी का चुनाव केवल एक बार व कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव दो बार लड़ सकता है। इसी प्रकार छात्रसंघ प्रत्याशियों द्वारा प्रचार-प्रसार महाविद्यालय व विश्वविद्यालय परिसर में ही किया जा सकता है। जिसका अधिकतम खर्चा रूपये पांच हजार नियत है। छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशियों को अपने चुनाव व्यय का ब्योरा चुनाव परिणाम घोषित होने के दो माह के भीतर देना होगा। प्रत्याशियों के लिये चुनाव अवधि में सर्वाजनिक व निजी परिसर, भवनों, प्रतिष्ठानों आदि की दीवारों व बोर्डों पर पोस्टर, पम्पलेट, बैनर, नारेबाजी आदि पर प्रतिबंध रहेगा। इसी प्रकार कॉलेज परिसर में किसी भी तरह के हथियार ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा सभी प्रत्याशियों को लिंगदोह समिति की अन्य सिफारिशों का भी पालन करना होगा। यदि कोई प्रत्याशी छात्रसंघ चुनाव के दौरान लिंगदोह समिति की सिफारिशों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरूद्ध विश्वविद्यालय व कॉलेज प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जायेगी। 


 देहरादून:


कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज विधानसभा भवन में खानपुर विधायक उमेश कुमार के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार के किसानों ने मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को हरिद्वार जनपद में किसानों को आ रही समस्या के संबंध में अवगत कराया।

    किसानों ने मंत्री को अवगत कराया की जनपद हरिद्वार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बरसात में आई आपदा के दौरान उनकी फसलों का उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। किसानों ने द्वारा अवगत कराया गया कि झबरेड़ा, मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के कई किसानों को उनकी फसलों को बारिश से हुए नुकसान का भुगतान तथा कई किसानों का फसलों खेतों का सर्वे नहीं किया गया है। 

      कृषि मंत्री गणेश जोशी ने तत्काल टेलीफोन के माध्यम से जिलाधिकारी हरिद्वार को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। मंत्री ने सचिव कृषि को भी दुबारा हरिद्वार जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र का कैंप करने के निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा शीघ्र ही पूर्ण आकलन के तुरंत बाद किसानों को भारी बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। 

Farmers of haridwar meet to agriculture minister

विधानसभा भवन में कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात करते जनपद हरिद्वार के किसान



Agriculture minister Ganesh Joshi


       इस अवसर पर विधायक खानपुर उमेश कुमार, विकास सैनी, विनोद प्रजापति, अनिल चौधरी, कुलदीप सैनी आदि उपस्थित रहे।

 डोईवाला :

भाजपा ; डोईवाला मण्डल  अध्यक्ष 


नेगी के  नेतृत्व मे पूर्व प्रधानमंत्री स्व, अटल बिहारी वाजपेई की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बाजपेई जी के चित्र  के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि बाजपेई  भारत माता के सच्चे सपूत और सर्व मान्य राजनेता के रूप में जाने जाते हैं उन्होंने देश को एक नई दिशा देने का कार्य किया वो एक राजनेता के साथ साथ महान कवि भी थे उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दी और साथ ही प्रधानमंत्री  बाजपेई  के नेतृत्व में  भारत हर तरह की चुनौतियों से सफलतापूर्वक  निबटने मेंसफल रहा !मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी  ने अटल बिहारी बाजपेई भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में कल्याण के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा उनकी  अटल आवाज़  और उनके द्वारा किए महान कार्य हमेशा राष्ट्र के बीच अमर रहेंगे ! अटल बिहारी वाजपेई ने प्रधानमंत्री रहते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए पोखरण में पांच भूमिगत परमाणु परीक्षण विस्फोट कर संपूर्ण विश्व को भारत के शक्ति का एहसास कराया श्रद्धांजलि देने वालो में महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती लखेड़ा, राममूर्ति ताई, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री विशालक्षेत्री, जिला मंत्री विनय कडवाल, सोशल मीडिया प्रभारी आदेश पंवार, मण्डल मंत्री गणेश रावत, पंकज शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह पम्मीराज, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हरविंदर सिंह हंसी,पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल, मनोज कांबोज, युवा मोर्चा महामंत्री मनीष क्षेत्री, मण्डल महामंत्री मंगल रौथान, प्रकाश कोठारी, सभासद संदीप नेगी, राकेश डोभाल,सौरव पाल आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 देहरादून :




आज आम आदमी पार्टी ने अपने सीवाईएसएस प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी अधिक जानकारी देते हुए प्रदेश प्रभारी सीवाईएसएस राजेश बिष्ट ने बताया कि
कुमारी आरती राणा को प्रदेश सह प्रभारी
 प्रमोद कुमार को प्रभारी अल्मोड़ा लोकसभा
 हर्षिता चमोला को प्रभारी पौड़ी लोक सभा
 प्रदीप बेलवाल को प्रभारी नैनीताल लोकसभा
 अंशुल शर्मा को प्रभारी हरिद्वार ।लोकसभा और रितिक राणा को प्रभारी टिहरी लोकसभा का प्रभार दिया गया है सीवाईएसएस आम आदमी पार्टी का विद्यार्थी विंग है एवं पार्टी ने इन सभी पदाधिकारियों से भविष्य में पार्टी को मजबूत करने हेतु आशा व्यक्त की है।


देहरादून :


 भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि  अगर, प्रदेश में कांग्रेस इसी तरह से तुष्टिकरण का खेल जारी रखती है तो निश्चित रूप से जो आज हिजाब को लेकर कर्नाटक में हो रहा है कल देवभूमि में भी ऐसी ही कट्टरपंथी प्रवृति का बढ़ना तय है। 



श्री चौहान ने कहा कि यह भी हो सकता है कि मुसलिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करने वाले कल उत्तराखंड के स्कूलों में हिजाब पहनने की मांग करते नज़र आएंगे। चौहान ने आगाह करते हुए कहा कि कोई यूँ ही  वोटों की खातिर जुम्मे की नमाज की छुट्टी कर दे या फिर मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा कर दे जनता को इस पर सतर्क होने की जरुरत है| क्यूंकि समाज के एक  तबके को खुश करने की यह राजनीति यहीं नहीं रुकने वाली है और इसका अगला कदम  ऐसी सभी गैर जरूरी मांगे होगी जैसी कर्नाटक में की जा रही हैं। उन्होने कहा कि कर्नाटक में विपक्षी पार्टियों की शह पर केरल के वामपंथी छात्र संघटनों द्धारा यह आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसमे मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनकर यानि चेहरा छिपाकर विधालयों में आने की मांग को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि देवभूमि की जनता बखूबी जानती है अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कॉंग्रेस चंद वोटों की लालच में उत्तराखंड की सनातनी संस्कृति को भी दांव पर लगाने से नही चूकने वाली है।उन्होने कहा कि कर्नाटक में कट्टरपंथियों की आड़ में स्कूलों के लिए समान ड्रेस कोड का विरोध किया जा रहा है ताकि हिन्दू मुस्लिम में मतभेद दिखाई दे। कॉंग्रेस के स्थानीय नेताओं को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि यदि उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि अगर, वह इसे स्वीकार नहीं करते तो उन्हे आगे आकर सार्वजनिक रूप में हिजाब आंदोलन का विरोध करना चाहिए।

 


 

 उत्तराखंड क्रांति दल आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए अभी 16 नामों की घोषणा की है जो इस प्रकार है---



1- 10 देवप्रयाग विधानसभा टिहरी गढ़वाल श्री दिवाकर भट्ट 

2- 48 द्वाराहाट श्री पुष्पेंद्र सिंह त्रिपाठी, 

3- 38 श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल श्री मोहन काला

 4- धनोल्टी टेहरी गढ़वाल श्रीमती उषा पवार

5-  40 लैंसडाउन श्री एपी जुयाल

 6- 52 अल्मोड़ा श्री भानु प्रकाश जोशी

 7- 63 काशीपुर श्री मनोज डोबरियाल 

8- 36 यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल श्री शांति प्रसाद भट्ट 

9- केदारनाथ श्री गजपाल सिंह रावत( एडवोकेट ) 

10- रायपुर देहरादून श्री अनिल डोभाल 

11- ऋषिकेश श्री मोहन सिंह  अस्वाल 

12- देहरादून कैंट श्री अनिरुद्ध काला, 

13- चोबताखाल पौड़ी गढ़वाल श्री धीरेंद्र सिंह रावत,

14-  टिहरी विधानसभा उर्मिला महर्षि 

15- किच्छा उधम सिंह नगर श्री जीवन सिंह नेगी 

16- डोईवाला  श्री शिवप्रसाद  सेमवाल के नामों की घोषणा की गई।


 डोईवाला :

केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री  थावरचंद गहलोत  जेट एयरलाइंस से एयरपोर्ट जौली ग्रांट पहुंचे जहां पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शमशेर सिंह पुंडीर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देहरादून के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री श्री थावरचंद गहलोत का  स्वागत किया इस अवसर पर गहलोत ने कहा है कि  मोदी सरकार ने इन 55 महीनों में कितने ऐतिहासिक कार्य किए हैं जितने कांग्रेस सरकार 55 वर्षों में भी नहीं कर पाई।
कांग्रेस की सोनिया- मनमोहन सरकार ने  10 वर्षों में 12 लाख करोड़ रुपए से अधिक के घपले घोटाले किए थे और आज भी सोनिया गांधी और राहुल दोनों 5000 करोड़ रुपए के घोटाले में जमानत पर हैं कांग्रेस का पूरा इतिहास भ्रष्टाचार और घोटालों से भरा पड़ा है देश के चौकीदार के सामने सभी घोटालेबाजों को भागना पड़ रहा है ।


 श्री गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यों के दम पर भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ पुनः विजय होगी और एक बार फिर देश की सेवा करेगी ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शमशेर सिंह पुंडीर, राजपुर विधायक खजान दास, ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौड़, भगवती प्रसाद मकवाना, जिला उपाध्यक्ष नवीन चौधरी, जिला मंत्री दिनेश सजवान, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मंडोली, त्रिलोक रावत, गौरव जोशी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

रूद्रप्रयाग :


यहाँ  कांग्रेस संगठन पूरी तरह से अन्तर्कलह से जूझ रही है। हालांकि कांग्रेस संगठन में  हंगामें की कई खबरे पहले भी देखी  गई हैं लेकिन शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खूब हागांमा देखने को मिला। दरअसल पौडी लोक सभा सीट के प्रत्याशी मनीष खण्डूडी की रूद्रप्रयाग में चमोली और रूद्रप्रयाग के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक थी, पहले तो शांतिपूर्ण ढंग से बैठक चली., यहां तक कि मनीष खण्डूडी रूद्रप्रयाग के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बहुत ही संयमित और अनुशासित बता रहे थे 

लेकिन बाद में कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता शांति भट्ट ने हंगामा काटते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पुराने कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर नहीं चल रहे हैं और कांग्रेस में सारे नये कार्यकर्ता आ गये हैं जो अनुभवहीन हैं, इस पर अन्य कार्यकर्ताओं ने रोष जाहिर किया तो हंगामा बढ गया स्थिति तू-तू मैं-मैं तक पहुंच गई। हांलाकि बाद मीडिया केमरे देख स्थिति सामान्य होने का स्वांग जरूर किया गया लेकिन इस घटनाक्रम ने यह जरूर दर्शा दिया है कि कांग्रेस अपनों के ही अन्तर्कलह से जूझ रही है जो आगामी चुनावों कांग्रेस की लुटिया डूबोने बडी भूमिका निभायेगीवही   भाजपा के प्रत्याशी तीरथ सिहं रावत.लोकसभा के चुनाव को लेकर प्रत्याशी अब गांव गांव शहर शहर भ्रमण करने लग गये हैं और जनता के बीच  जाकर बोट मांग रहे हैं गढ़वाल सीट के लिए   भाजपा के प्रत्याशी तीरथ सिहं रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और जनपद मुख्यालय में भ्रमण किया।

 उन्होने भाजपा चुनाव कार्यालय का भी उदघाटन किया । उन्होने कहा कि भाजपा पांच सीटों पर चुनाव जीतेगी और बहुत बडे अन्तराल से अपने प्रतिद्धद्धी को हरायेगी। उन्होने कहा कांगे्रस के पास दूर दूर तक कोई भी कार्यकर्ता दिखाई नहीं दे रहा हैं वे अपनी पार्टी के अस्त्तिव की लडाई लड रहे है। उन्होने कहा कि मोदी जैसा विकास पुरूष आज तक न हुआ हेै और न होगा । उन्ही के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर से सरकार बनायेगी। 




नई दिल्ली:


एनडीए उम्मीदवार हरिवंश , विपक्षी उम्मीदवार बी के हरिप्रसाद को हराकर राज्य सभा के उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं।  सदन में मतदान के विभाजन में वोट हासिल किए गए , जबकि उनके विरोध में हरिवंश ने 125 वोट हासिल किये । अध्यक्ष एम वेंकैया नायडू ने परिणामों की घोषणा की।बाद में, श्री हरिवंश सदन के नेता अरुण जेटली और संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार द्वारा उनकी सीट पर बैठाये गए।
 एक अनुभवी पत्रकार श्री हरिवंश सदन में एक जेडी (यू) सदस्य के रूप में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा के उप सभापति पद के लिए अपने चुनाव पर एनडीए उम्मीदवार हरिवंश को बधाई दी। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा," श्री हरिवंश ने सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए काम किया। उन्होंने यह भी उम्मीद की कि सदन के आचरण में श्री हरिवंश के समृद्ध अनुभव और सामाजिक प्रतिबद्धता का बहुत अच्छा उपयोग होगा"।सदन के नेता अरुण जेटली ने कामना की कि श्री हरिवंश सदन की गरिमा को बनाए रखेंगे और सार्वजनिक उपदेश का स्तर बढ़ाएंगे। उन्होंने यह भी उम्मीद की कि श्री हरिवंश सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए सभी सदस्यों को अवसर प्रदान करेंगे।विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि श्री हरिवंश जाति, पंथ और धर्म के बावजूद समाज के सभी वर्गों के लिए गैर-पक्षपातपूर्ण तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। 
 समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव, टीएमसी के डेरेक ओ'ब्रायन और अन्य दलों के नेताओं ने भी अपने चुनाव में सदन के नए उप सभापति को बधाई दी।नव निर्वाचित राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने आश्वस्त किया है कि वह सदन की कार्यवाही गैर-पक्षपातपूर्ण तरीके से करेंगे, और कहा कि वह किसी भी पार्टी से संबंधित नहीं है। 
 पद के चुनाव में सदस्यों द्वारा किए गए सम्मानों के जवाब में श्री हरिवंश ने सदन के सुचारू संचालन में अपना सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि उनके लिए शक्ति के गलियारे तक पहुंचने और राष्ट्र के विकास के लिए काम करना गर्व की बात है। 
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने राफले सौदे पर सवाल उठाने के लिए विपक्ष की आलोचना की है। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में,उन्होंने कहा कि 2016 के अंतर सरकारी समझौते, आईजीए ने उचित प्रक्रिया का पालन किया है और देश के लाभ के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष 2016 में भारत और फ्रांस के बीच हस्ताक्षर किए गए समझौते के बारे में फर्जी तथ्यों को दोहराकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.