Halloween party ideas 2015

डोईवाला :


कांग्रेसियों ने डोईवाला  में  प्रदर्शन व पुतला दहन करते हुए कहा है कि मंत्री अग्रवाल को बर्खास्त  बर्खास्त करना चहियर। कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मांग उठाते  हुए

Effigy-of-minister-Agarwal-burned-by-congress.


 विधानसभा सत्र के दौरान अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में उत्तराखंड के संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। 


कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री से अग्रवाल को मंत्री पद से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। 

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीदेव सुमन चौक, जौलीग्रांट पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर प्रदेश की जनता से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए मंत्री और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए।


इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए परवादून कांग्रेस  जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा, भाजपा की प्रदेश सरकार तानाशाह हो गई है, सरकार का अपने मंत्रियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने सदन में प्रदेश की जनता के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस तब तक आंदोलन जारी रखेगी, जब तक कि प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद से बर्खास्त नहीं किया जाता ।जिम्मेदार भाजपा के सभी विद्यायक व मंत्री भी हैं जो उत्तराखण्ड वासियों के लिए सदन में अपशब्द सुनने के बाद भी मौन हैं । ऐसी हिटलरशाही व बेशर्म सरकार का पतन निश्चित है । 


डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा, प्रदेश सरकार का ध्यान प्रदेश के विकास के जरूरी मुद्दों की तरफ नहीं है। सरकार के मंत्री तो सिर्फ लोगों के बीच नफरत पैदा करने की कोशिश में जुटे हैं। सरकार की यह कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जनता से अभद्रता करते हैं। सड़क चलते लोगों से मारपीट करते हैं, पर मुख्यमंत्री मौन रहते हैं। भाजपा संगठन कोई कार्रवाई नहीं करता। इससे समझा जा सकता है कि मंत्री की इन गतिविधियों में सभी की शह है। 


प्रदर्शनकारियों मे परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरुवाण शास्त्री,नरेंद्र चौहान,जिला उपाध्यक्ष एसपी बहुगुणा,लक्षमण बिष्ट,जिला महासचिव गजेंद्र विक्रम शाही,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर,अमित सैनी,पूर्व प्रधान उमेद बोरा,एससी विभाग जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी,सेवादल जिलाध्यक्ष रेनु चुनारा,अफसाना अंसारी,मनोज नेगी,आरिफ अली,भव्य चमोला,राहुल मनवाल,मुकेश प्रसाद,विमल किशोर तिवारी,रईस अहमद,चंडी प्रसाद थपलियाल,साजिद अली,शैलेंद्र बर्थवाल,विनोद कोठियाल,मोइन खान,राहुल आर्य,सोहैब अली,सूरज भट्ट,साहिल अली,संजीव भट्ट,चंद्र प्रकाश काला,गम्भीर ज्याडा,शेर सिंह सक्सेना,रघुबीर सिंह कृशाली,गंभीर सिंह बिष्ट,आशीष राणा आदि उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.