Halloween party ideas 2015

 आजकल  देखा जा रहा है कई लोग समय समय पर सोशल मीडिया पर या अन्य सामाजिक प्लेटफार्म पर किसी जाती विशेष पर अभद्र टिप्पणी कर समाज में अराजकता का माहौल बनने का प्रयास करते है ऐसे में कानून में क्या व्यवस्था है।


 इसके लिए कानून के जानकार वरिष्ठ हाई कोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी से जानते है कि उन व्यक्तियों पर जो ऐसा प्रयास करते है उन पर कानून में क्या प्रावधान है। 

मिगलानी ने बताया भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 के तहत, किसी धर्म या उसकी मान्यताओं का जान-बूझकर अपमान करने पर सज़ा का प्रावधान है. इस धारा का मकसद, किसी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली कार्रवाइयों को रोकना है. 

बीएनएस की धारा 299 के तहत सज़ा: 

इस धारा के तहत दोषी को तीन साल तक की जेल हो सकती है.

जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

सज़ा कोर्ट की विवेक पर निर्भर करती है.

कोर्ट, अपराध की गंभीरता और परिस्थिति को देखते हुए सज़ा तय करता है.

बीएनएस की धारा 299 के तहत अपराध:

मौखिक, लिखित, डिजिटल संचार, और दृश्य प्रस्तुतियों के ज़रिए धर्म या उसकी मान्यताओं का अपमान करना. 

किसी धर्म या उसकी मान्यताओं का अपमान करने का प्रयास करना 

मिगलानी ने आगे भी बताया कि सोशल मीडिया में अगर कोई ऐसा कार्य करता है तो उसपर इस धारा के साथ आई टी एक्ट 2000 की भी गंभीर धाराएं लगाई जा सकतीं है, आई टी एक्ट में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से किये जाने वाले अपराधों को रोकने एवं उस से जुड़े अपराधों की सज़ा देने के लिए बनाया गया था। सोशल मीडिया से सम्बंधित अपराध भी आई टी एक्ट के अंतर्गत ही आते हैं।

 मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई



कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में ‘सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल’ पर आधारित उत्तराखंड की झांकी को लोगों की पसंद के आधार पर देश में तीसरा स्थान मिला है।

 गुजरात की झांकी ‘स्वर्णिम भारत: विकास और विरासत’ को प्रथम तथा उत्तर प्रदेश की झांकी महाकुंभ 2025- स्वर्णिम भारत विकास और विरासत को द्वितीय स्थान मिला। 


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की झांकी को तीसरा स्थान मिलने पर प्रदेशवासियों और इसमें प्रतिभाग करने वाले सभी कलाकारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की झांकी ने कर्तव्य पथ पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उत्तराखण्ड की झांकी में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और यहां के साहसिक खेलों को बखूबी प्रस्तुत किया गया। राज्य सरकार द्वारा पर्यटकों को सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य किये जा रहे हैं। 


महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी में राज्य से 16 कलाकारों ने भाग लिया। झांकी में उत्तराखण्ड की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को दर्शाती प्रसिद्ध ऐपण कला, उत्तराखण्ड के साहसिक खेलों एवं साहसिक पर्यटन को चित्रित किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और साहसिक खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए गणतंत्र दिवस की परेड में झांकी के रूप में प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया। 

 

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड की झांकी का नेतृत्व संयुक्त निदेशक सूचना श्री के. एस. चौहान द्वारा किया गया। राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी उत्तराखण्ड के कलाकारों को द्वितीय स्थान मिला था।

 डोईवाला:



दूधली से दो नाबालिक लड़कियों को गायब हुए 05 दिन हो गए है ,उनकी अभी तक कोई जानकारी हाथ नही लग पाई है।

25 जनवरी को गायब हुई दोनो किशोरियां दूधली, नांगल बुलन्दवाला डोईवाला की रहने वाली वैष्णवी धामी 14 वर्षीय और इशिका लोधी 15 वर्षीय दो दिन पूर्व कोचिंग के लिये कहकर घर से निकली थी।परन्तु कोचिंग में नहींपंहुची।

तब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, फुटेज में  पता चला कि उन्होंने अपनी स्कूटी गणेश ज्वेलर्स के सामने खड़ी की और ऋषिकेश की बस में चढ़ गई। 

एक लड़की नौवीं में और एक दसवीं में पढ़ती है। परिजन और क्षेत्रवासी अत्यंत परेशान है।



 मौसम में गर्मी के कारण किसानों ने गन्ने की बुआई की तैयारी शुरू कर दी है गेहूं के साथ गन्ने की बुआई से जहां किसानों को दोहरा फायदा मिलेगा।

Double Agriculture


 वहीं गर्मी के मौसम मार्च से अप्रैल तक किसानों के सामने गन्ने बुआई की चुनौती रहतीं हैं शुगर मिल डोईवाला कम गन्ने के क्षेत्र के चलते अप्रैल माह में ही सीजन बंध कर देती है .

एक तरफ जहां किसानों को अभी तक आधा गन्ना सप्लाई समय से पर्ची न मिलने से नहीं कर पा रहे हैं वहीं कम समय में गन्ने बुआई के साथ गन्ने की सप्लाई चुनौती भरी है एक ओर जहां होली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार में किसानों की लेवर समस्याओं से जूझना पड़ता है।

 वहीं शुगर मिल बंद होने का भय रहता है।

 उमेद बोरा पूर्व प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा गन्ना समिति के साथ शुगर मिल डोईवाला किसानों को समय से अच्छे गन्ने के बीज उपलब्ध कराये साथ ही रासायनिक खाद व दवाईयां समय से उपलब्ध कराते जिससे किसान समय रहते गन्ने की बुआई कर सके साथ ही अधिक उत्पादन लेकर लाभ उठा सकें। 

 



 ऋषिकेश:

ग्राम पंचायत छिद्दरवाला में कृषि विभाग द्वारा  सोमवार को एक  दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री  किसान सम्मान निधि से संबंधित दस्तावेजों को दुरुस्त किया गया। शिविर में लगभग 50 किसानों की केवाईसी की गयी । इस अवसर  सहायक कृषि अधिकारी सोहन सिंह पोखरियाल, सोनिया चौहान, संजय बड़थ्वाल, ग्राम प्रशासक छिददरवाला कमलदीप कौर ,समाजसेवी बलविंदर सिंह मौजूद रहे |

 आज का राशिफल

*दिनांक:- 29/01/2025, बुधवार*

अमावस्या, कृष्ण पक्ष,

माघ 


Rashifal today 29 jan 2025



*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *मौनी अमावस्या 


*देवपितृकार्य अमावस्या 


*शाही स्नान प्रयागराज 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


कुग्रामवासः कुलहीनसेवा ।

कुभोजनं क्रोधमुखी च भार्या ।।

पुत्रश्च मूर्खो विधवा च कन्या ।

विनाग्निमेते प्रदहन्ति कायम् ।।

।। चा o नी o।।


निम्नलिखित बाते व्यक्ति को बिना आग के ही जलाती है...

१. एक छोटे गाव में बसना जहा रहने की सुविधाए उपलब्ध नहीं.

२. एक ऐसे व्यक्ति के यहाँ नौकरी करना जो नीच कुल में पैदा हुआ है.

३. अस्वास्थय्वर्धक भोजन का सेवन करना.

४. जिसकी पत्नी हरदम गुस्से में होती है.

५. जिसको मुर्ख पुत्र है.

६. जिसकी पुत्री विधवा हो गयी है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:  क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग अo-13


यावत्सञ्जायते किञ्चित्सत्त्वं स्थावरजङ्‍गमम्‌ ।,

क्षेत्रक्षेत्रज्ञसंयोगात्तद्विद्धि भरतर्षभ ॥,


हे अर्जुन! यावन्मात्र जितने भी स्थावर-जंगम प्राणी उत्पन्न होते हैं, उन सबको तू क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ के संयोग से ही उत्पन्न जान॥,26॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। घर में तनाव रह सकता है।


🐂वृष

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।


👫मिथुन

पुराना रोग उभर सकता है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।


🦀कर्क

किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।


🐅सिंह

कुसंगति से हानि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।


🙍‍♀️कन्या

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।


⚖️तुला

पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें।


🦂वृश्चिक

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी।


🏹धनु

धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।


🐊मकर

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।


🍯कुंभ

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा।


🐟मीन

लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 38 वें राष्ट्रीय खेल-एक नजर

PM Modi  in dehradun


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 38 वे राष्ट्रीय खेल का भव्य उद्घाटन महाराणा प्रताप स्टेडियम देहरादून उत्तराखंड में आज किया।

लगभग 25 हज़ार लोगों की उपस्थिति में पीएम मोदी ने अभिवादन स्वीकार करते हुए, खेलों की शुरुआत कर दी है।

*प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पल : रेखा आर्या*

*आयोजन में हज़ारों की संख्या में आए लोगों ने किया अभिनन्दन*

देहरादून :

अद्भुत...अकल्पनीय... अविस्मरणीय

38वीं राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह के साक्षी बने हर व्यक्ति के मन से मंगलवार को रजत जयंती खेल परिसर में यही उदगार निकले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक यादगार भाषण दिया।


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 38 राष्ट्रीय खेलों को ग्रीन गेम्स के तौर पर आयोजित करने के लिए प्रदेश सरकार को बधाई दी। उन्होंने शीतकालीन यात्रा पर आने के लिए देशवासियों का आवाहन किया।मोदी ने कहा कि हमें फिट इंडिया बनाना है। 


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश को खेलों के आयोजन का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।


खेल मंत्री रेखा आर्या ने जैसे ही मंच पर आकर भारत माता की जय का उद्घोष किया तो दर्शकों की हर्ष ध्वनि गूंज उठी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इतिहास कई बार सदियों को विस्मृत कर देता है लेकिन चंद पल अमर हो जाते हैं। हर देश, राज्य और समाज के जीवन में एक ऐसा पल आता है जब एक एक क्षण का इतिहास सदियों के इतिहास से भी ज्यादा अहम बन जाता है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि  आज हमारी देवभूमि के लिए एक ऐसा ही पल आया है जब हम संकल्प से शिखर तक जाने के अपने आहवान को साक्षात होते देख रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश भर के सांस्कृतिक कलाकारों ने अपने कार्यक्रमों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पांडवाज बैंड, जुबिन नौटियाल की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम का समापन 2025 युवाओं के शंखनाद ने किया। हिमालय द्वारा संकल्प से शिखर तक की यात्रा का सफर का वर्णन आयोजन की खास पेशकश रही।


38th national game uttatakhand


आयोजन अवधि

-28 जनवरी 2025 से लेकर 14 फरवरी 2025 तक आयोजित होंगी खेल गतिविधियां


खेल स्पर्धाएं

-कुल 35 खेल स्पर्धाएं होनी हैं। इसमें से 33 मेडल टेली गेम, दो डेमो गेम।


नए खेल

-योग व मलखंब को इस बार मेडल टेली गेम बतौर शामिल किया गया है।


प्रतिभागिता

-पूरे देश से लगभग दस हजार खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा दिखाएंगे।


पहाड़ से मैदान तक

-आठ जिलों में गतिविधियां, दून-हरिद्वार से खटीमा-टिहरी तक आयोजन


हरित पहल

-ग्रीन गेम थीम है। पदकों से लेकर तमाम कार्यक्रमों में हरित पहल की छाप।


प्रतीक-पहचान

-राज्य पक्षी मोनाल मौली के रूप में शुभंकर। मशाल का तेजस्विनी नाम।


ध्येय वाक्य

-खेलों की टैगलाइन संकल्प से शिखर तक है, जिसका जिक्र एंथेम में भी है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.