Halloween party ideas 2015
नन्हा प्रयास लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

 

मुज़फ्फरनगर :

canvas painting,mujjafernagar



शहर के प्रसिद्ध CSB कैफ़े में आज एक विशेष कैनवास पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का संचालन जानी-मानी आर्टिस्ट सीमा त्यागी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस रचनात्मक सत्र में बच्चों को लैंडस्केप पेंटिंग और भगवान गणेश की चित्रकारी सिखाई गई। सीमा त्यागी ने बच्चों को रंगों की समझ, ब्रश तकनीक और कल्पना को कैनवास पर उतारने के तरीके सिखाए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अत्यंत लगन और जोश के साथ अपनी-अपनी पेंटिंग्स तैयार कीं। बच्चों की रचनात्मकता और उनकी पेंटिंग्स ने सभी को प्रभावित किया।

 आज का राशिफ़ल

दिनाँक:-11/02/2023, शनिवा

पंचमी, कृष्ण पक्ष,

फाल्गुन



*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


*माता यशोदा जयंती


*भगवान गोपालबिहारी जी पाटोत्सव 


*पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्य तिथि


*द्वितीय शनिवार 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


विद्यार्थी सेवकः पान्थः क्षुधार्तो भयकातरः ।

भाण्डारी प्रतिहारी च सप्त सुप्तान् प्रबोधयेत् ।।

।। चा o नी o।।


   इन सातो को जगा दे यदि ये सो जाए...

१. विद्यार्थी 

२. सेवक 

३. पथिक 

४. भूखा आदमी 

५. डरा हुआ आदमी 

६. खजाने का रक्षक 

७. खजांची


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: राजविद्याराजगुह्य योग अo-09


मोघाशा मोघकर्माणो मोघज्ञाना विचेतसः ।,

राक्षसीमासुरीं चैव प्रकृतिं मोहिनीं श्रिताः ॥,


वे व्यर्थ आशा, व्यर्थ कर्म और व्यर्थ ज्ञान वाले विक्षिप्तचित्त अज्ञानीजन राक्षसी, आसुरी और मोहिनी प्रकृति को (जिसको आसुरी संपदा के नाम से विस्तारपूर्वक भगवान ने गीता अध्याय 16 श्लोक 4 तथा श्लोक 7 से 21 तक में कहा है) ही धारण किए रहते हैं॥,12॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना आवश्यक। पुराने रुके कामों, लेनदेन में सफलता की संभावना है। विद्यार्थियों को शिक्षा में उपलब्धि हासिल होने के योग हैं।


🐂वृष

लेनदारी वसूल होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग है। आर्थिक उन्नति होगी। सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति करेंगे। ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी।


👫मिथुन

जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगी। कामकाज का बोझ बढ़ने से व्यापार पर विपरीत असर हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें।


🦀कर्क

सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान की प्रगति होगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिकारक वातावरण का सृजन होगा। पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।


🐅सिंह

तीर्थयात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। वरिष्‍ठजनों का सहयोग मिलेगा। नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए दिन अच्छा होने की संभावना है। परिवार में मेल-मिलाप बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा।


🙍‍♀️कन्या

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। नए कार्यों से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन का संग्रह होगा। विवाद व जल्दबाजी से बचें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।


⚖️तुला

प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। मान-सम्मान मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सुख एवं पत्नी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी से बहस न करें। काम-धंधे में सफलता के शुभ संकेत हैं।


🦂वृश्चिक

यात्रा में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर संयम रखें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार की परेशानी का हल संभव है। भागीदारी के कामों में सफलता मिलेगी।


🏹धनु

अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मसम्मान बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बरकरार रहेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। यात्रा होगी।


🐊मकर

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। खर्च का बोझ बढ़ेगा। किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। व्यापार, नौकरी में अड़चनें आने से मनोबल में कमी आ सकती है। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें।


🍯कुंभ

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम उठाएं। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। सोच-समझकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा। पुरुषार्थ सफल होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखना चाहिए। व्यापार में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे।


🐟मीन

बाहर सहायता से काम होंगे। प्रसन्नता रहेगी। संतान के संबंध में संतोष रहेगा। व्यावसायिक अथवा आजीविका संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा। थकान रहेगी। शत्रु भय रहेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। पुरुषार्थ का पूर्ण फल मिलेगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

देवभूमि की प्रतिभाओ को निखारने में प्रयत्नशील चित्रकार राजेश चन्द्र के दो बाल कलाकार शिवांश व अदिति कलुड़ा ने  भारतीय सभ्यता के संदेश को विश्व स्तर पर पहुंचाया है । चित्रकार राजेश के कुछ बाल कलकारों ने पीस पेल्स अंतरराष्ट्रीय  संघटन की कला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमे विश्व भर से 5300 प्रतिभागियों ने 83 देश से हिस्सा लिया था ।


इसी के साथ विश्व शांति दिवस के लिए विश्व भर से  बच्चों ने  विश्व शांति  के लिए अपना एक सन्देश वीडियो के माध्यम से भेजे । उत्तराखंड देवभूमि के दो बाल कलाकार शिवांश व अदिति ने अपनी वीडियो में "वसुधैव कुटुम्बकम " के माध्यम से विश्व शांति के लिए अपना सन्देश भेजे जिसे संघटन के द्वारा प्रस्तुत किये गए वीडियो में प्रकाशित किया गया है । बच्चों के वीडियो के बारे में राजेश चन्द्र ने बताया कक विश्व स्तर पर हमारे राज्य के बच्चों का प्रदर्शित होने बहुत बड़ी उपलब्धि है । बच्चों के वसुधैव कुटुम्बकम के सन्देश का विश्व भर में प्रकाशित होना गौरवमयी है ।





दमयंती जन सेवा ट्रस्ट ने यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड ओसियन डे ऑर्गनाइजेशन की ओर से आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले ऋषिकेश के चित्रकार राजेश चंद्र व उनके बाल कलाकारों को आज प्रमाणित पत्र देकर सम्मानित किया ।

ट्रस्ट के संस्थापक दीपक जोशी  ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें निखारने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि राजेश चंद्र और उनकी टीम ने पेंटिंग के क्षेत्र में विश्व पटल पर भारत का प्रतिनिधित्व कर ऋषिकेश क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. 


बता दें कि यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड ओसियन डे ऑर्गनाइजेशन ने विश्व स्तर पर समुद्र बचाओ प्रदर्शनी का आयोजन किया था, जिसमें विश्व के कलाकारों ने अपनी कलाकारी के जरिए समुद्र बचाओ का संदेश दिया था। 

तीर्थनगरी के प्रसिद्ध चित्रकार राजेश चंद्र व उनके 02 बाल कलाकार शिवांश व मानव थापा की पेंटिंग को इस प्रदर्शनी में प्रकाशित किया गया है. वहीं केंद्र सरकार के नमामि गंगे व जल शक्ति मंत्रालय ने बाल कलाकार अन्वेषा पैन्यूली व हर्षिता की पेंटिंग को भी अपने सोशल मीडिया पर सरहाना कर प्रकशित किया है।

उत्तराखंड के इन  05 कलाकारों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व अपने राज्य का नाम रोशन किया है ।



          जिंदगी के सबसे अच्छे पल है बचपन,
बीत गया जो पल उस का सुकून है बचपन।
 ना किसी से बैर ना किसी से द्वेष,
 तभी तो घर आया मेहमान भी देता था इन कैश।

          यह बचपन का भी क्या जमाना था,
जिस में खुशियों का बहुत बड़ा खजाना था।
 खबर ना थी सुबह की,
और ना रात का ठिकाना था।

           चाहत तो बस चांद को पाने की थी,
 पर दिल क्रिकेट का दीवाना था।
 थका हारा आता स्कूल से,
पर खेलने भी जाना था।

            न खाने की चिंता थी,
ना पैसे की टेंशन।
बस पूरा गांव घूम कर आना,
और खर्चे के लिए दादी की पेंशन।

         देखते देखते हम इतने बड़े हो गए,
मानव शरीर लेकर हम खड़े हो गए।
अब तो जिंदगी में भी जीने का वजूद ना रहा,
 इसलिए तो अब हम टमाटर जैसे सड़े हो गए।

         बस अब एक चाहत लेकर बैठे हैं,
बचपन की याद में आज भी खड़े हैं।
 दुबारा आ जाए मेरा वह बचपन,
 बीत गया जो पल सुकून का मेरा बचपन।

              जगमोहन  राणा (बिट्टू)
        ग्राम हिमरोल पोस्ट कफनोल
    तहसील बड़कोट जिला उत्तरकाशी
                    उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जूनियर पिकासो 2019 ऑनलाइन चित्रकारी प्रतियोगिता हुई जिसमें 2 - 10 वर्ष के छात्र ,छत्राओं ने प्रतिभाग किया । ऋषिकेश के दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्राओ ने न इसमे प्रतिभाग किया बल्कि उत्कृष्ट पर्दर्शन कर बेस्ट आर्टिस्ट कैटगरी में नाम दर्ज कराया

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 23 से ज्यादा देश के  1400 बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का उदहारण दिया । कक्षा 4 की अनुष्का भट्ट, अंजलि नेगी व परिणीता कंडियाल ने अपनी कलाकारी से सिद्ध कर दिया कि हुनर हर बच्चे के भीतर छिपा है बस जरूरत है तो उसे प्रदर्शित करने के लिए एक मंच की व एक गुरु की जो उसे सही मार्ग दिखाए।  8,9 वर्ष के ये बच्चे आज अमेरिका , बुल्गेरिया,स्लोवेनिया आदि देश के बच्चों से प्रतियोगिता कर अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर आज सभी के लिए एक प्रेणा स्त्रोत बन गए है।

 विधालय की प्रधानाध्यापिका डॉ तनुजा पोखरियाल  ने पुरुस्कृत छात्राओं को बधाई दी  और बताया कि सभी को भविष्य में इस तरह की हर प्रतियोगिता में बड़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए। कलाकारी में बालिकाओं के सर्वश्रेष्ठ पर्दर्शन ने  24 जनवरी बालिका दिवस के लिए एक बेहतरीन उदहारण पेश किया है विद्यालय के कला शिक्षक राजेश चन्द्र व ईशा चौहान ने  बताया कि हर बच्चे को अगर सही मार्गदर्शन मिले तो वह अपनी प्रतिभा से न अपने माता पिता बल्कि देश का नाम रोशन कर सकता है।

हरिद्वार;


देव संस्कृति विस्वविद्यालय हरिद्वार में  उत्तराखंड  दिवस को उत्तराखंड राज्य की स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाये जाने के लिए विभिन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमे उत्तराखंड की संस्कृति के विषय पर  चित्रकारी, निबन्ध लेखन व क्विज का आयोजन किया गया। चित्रकारी प्रतियोगिता में राजेश चन्द्र पहाड़ी कलाकार जी को आमंत्रित किया गया व उनके दूंन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।  प्रतियोगिता में एनिमेशन डिपार्टमेन्ट व विद्यालय के बच्चों ने रंगीन तूलिका से उत्तराखंड की संस्कृति को जीवंत रूप से चित्रित किया। इन सभी कलाकारी  को आने वाली 9 नवम्बर को उत्तराखंड स्थापना दिवस के रूप में मनाई जा रही प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा।


पत्रकारिता विभाग ने स्कूल के विद्यर्थियों को विश्वविधालय का एक शैक्षिक वॉक कराया जिसमे बच्चों ने जाना कि कैसे पर्यावरण के साथ ताल मेल बना के जीवन को जिया जाए ।
इस मौके पर एनिमेशन डिपार्टमेन्ट  श्रीमती कावेरी बाला ,राजेश चन्द्र , दीपक कुमार मुकेश तोगड़िया, दीपक कुमार, जीवेश नंदन मनीष चन्द्र जोशी, सौरभ द्विवेदी , कंचन कापरी,व प्रतिभागियों में  खुशी धनाई,सोनम राणा,मुस्कान सैनी,गुंजन कंडवाल,विशाल रावत,जैनब खान ,आयुषी तड़ियाल ,वंशिका रतूड़ी ने दून स्कूल से प्रतिभाग किया ।

ऋषिकेश;

                                                                                                                                                                                            अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में नेशनल सिंपोजियम ऑफ ब्रेस्ट कैंसर करंटट्रेंस इन डाइग्नोसिस एंड मैनेजमेंट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न मेडिकल संस्थानों से जुटे विशेषज्ञाें ने ब्रेस्ट कैंसर के कारण व बचाव पर व्याख्यानमाला प्रस्तुत की। इस दौरान विशेषज्ञों ने लगातार बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर के मामलों पर चिंता जताई व इसके समाधान के लिए देश में आधुनिकतम तकनीक की उपलब्धता व महिला जागरुकता पर जोर दिया। एम्स परिसर में  बृहस्पतिवार को नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज ( नेम्स) के सहयोग से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर निदेशक एम्स प्रो. रवि कांत ने कहा कि देश में महानगरों की तर्ज पर दूर दराज के इलाकों में भी स्वाथ्य केंद्रों को सुविधा संपन्न बनाए जाने की जरुरत है। जिससे रोगियों को त्वरित व समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि वह देश में मरीजों को यूएसए  में संचालित मेओं क्लिनिक जैसी सु​विधा उपलब्ध कराना चाहते हैं। उनके स्तर से कई मेडिकल संस्थानों में इस दिशा में प्रयास भी किए गए। एम्स निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने बताया कि वह एम्स ऋषिकेश में भी इसी तरह पेसेंट फ्रेंडली एप्रोच को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं,जिससे रोगी एक छत के नीचे स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार संबंधी समुचित सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने ह्यूमन जिनोमिक्स स्टडी एंड इट्स इंपैक्ट ऑन सर्जिकल प्रेक्टिस विषय पर अपने व्याख्यान में बताया कि ट्यूमर के साइज से उसके बारे में कुछ नहीं बताया जा सकता, लिहाजा पेसेंट के स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से ट्यूमर का मोलिक्यूलर सिग्नेचर का पता होना आवश्यक है। एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने इसका पता लगाने के लिए टेस्टिंग सुविधा की उपलब्धता पर जोर दिया। बताया कि विदेशों में की जाने वाली तरह की टेस्ट सुविधाएं अभी देश में उपलब्ध नहीं है। लिहाजा इसका सस्ता व बेहतर विकल्प ढूंढने के लिए प्रयोगशालाओं को इस पर कार्य करने की जरुरत है। उन्होंने बताया कि मोलिक्यूलर सर्विस ही इस दिशा में प्रगति का विकल्प है लिहाजा सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में फंडिंग बढ़ानी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए पारंपरिक तौर तरीकों से हटकर नए अपडेट्स की जानकारी के साथ पठन पाठन पर जोर दिया। आयोजन समिति की अध्यक्ष व हेड ऑफ इंटीग्रेटेड ब्रेस्ट कैंसर सेंटर सीनियर प्रोफेसर बीना रवि ने कार्यशाला के आयोजन के लिए ने एम्स के  का
आभार जताया। उन्होंने कांसेप्ट ऑफ इंटीग्रेटेड ब्रेस्ट केयर क्लीनिक विषय पर जानकारी दी।

 उन्होंने बताया कि किस तरह एक ही स्थान पर चिकित्सक द्वारा रोगी का स्वास्थ्य परीक्षण,मैमोग्राफी, बायोप्सी आदि जांचें की जाती हैं। इसके बाद चिकित्सकीय दल मिलकर चर्चा के बाद रोगी के उपचार का प्लान तैयार करते हैं। प्रो. बीना रवि ने बताया कि एम्स संस्थान में आउटरीच प्रोग्राम के तहत ब्रेस्ट कैंसर एवेयरनेस के लिए संस्थान व अन्य स्थानों पर 25 से अधिक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। जिससे महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरुक हो सकें। प्रो. बीना रवि ने बताया कि संस्थान में शीघ्र ​प्रिवेंटिव ओंकोलॉजी ओपीडी शुरू करने की योजना है। वरिष्ठ सर्जन ने बताया कि ब्रेस्ट एवेयरनेस प्रोग्राम को मैटर्नल एंड चाइल्ड हेल्थ प्रोग्राम से जोड़ दिया जाना चाहिए, जिससे एएनसी क्लिनिक में परीक्षण के लिए आने वाली महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरुक किया जा सके। कार्यशाला में संस्थान के रेडियो थैरेपी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनोज गुप्ता, एम्स दिल्ली को सर्जरी हेड प्रो. अनुराग श्रीवास्तव, केजीएमयू के कैंसर सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण चतुर्वेदी, सीआरसी जौलीग्रांट के डा. सुनिल सैनी, यूसीएमएस दिल्ली की डा. नवनीत कौर, राजीवगांधी कैंसर अस्पताल के कंसल्टेंट चतुर्भुज अग्रवाल, हैदराबाद के ब्रेस्ट इमेजिंग हेड डा. विरय्या कोफुला, डा. बीके जैन, डा. गीता के., प्रो. शालिनी राव,डा.स्वीटी गुप्ता आदि ने व्याख्यान दिया। इस अवसर पर आयोजन सचिव डा.अमित गुप्ता,प्रो. सुरेश शर्मा, प्रो. नीलोत्पाल चौधरी, डा.अंजुम,डा. राजेश पसरीचा, डा. मनीषा नैथानी आदि मौजूद थे।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.