Halloween party ideas 2015

 

आज का राशिफल

दिनाँक- 06अगस्त,2026

दिन- गुरुवार

rashifal today 06 august 2026


मेष


अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से मन में नया उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी निर्णय क्षमता और नेतृत्व की सराहना होगी। क्रोध और जल्दबाजी में कोई वित्तीय फैसला न लें। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। सिरदर्द या आंखों में खिंचाव महसूस हो सकता है, पर्याप्त नींद लें।



वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, बजट प्रभावित हो सकता है। विदेश से जुड़ा व्यापार करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। दफ्तर की राजनीति से दूरी बनाकर अपने काम पर ध्यान दें। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी से बचें। आंखों की सेहत और खान-पान का विशेष ध्यान रखें।



मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

मंगल आपकी राशि में होने से ऊर्जा और साहस में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ और आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। दोस्तों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में नया उत्साह और आकर्षण बढ़ेगा। व्यायाम करते समय मांसपेशियों में खिंचाव से बचें।



कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

सूर्य, बुध और गुरु आपकी राशि में होने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर और व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। उच्च अधिकारियों से आपके काम की प्रशंसा मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, फिर भी संतुलित दिनचर्या अपनाएं।



सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, अटके हुए काम पूरे होंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है। लव पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। मानसिक शांति महसूस होगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।



कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज लेनदेन के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। अचानक किसी काम में रुकावट आ सकती है, धैर्य बनाए रखें। गोपनीय बातों को सहकर्मियों के साथ साझा न करें। रिश्तों में पारदर्शिता रखें, वाणी में मधुरता बनाए रखें। पेट से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें, हल्का भोजन लें।



तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

व्यापार में साझेदारी से बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, योग और ध्यान से लाभ होगा।



वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर आपकी विजय होगी। नौकरी में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और काम में तेजी आएगी। व्यर्थ के विवादों से खुद को दूर रखें। लव लाइफ में संवाद बनाए रखें, छोटी बातों को तूल न दें। थकावट और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।



धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए शुभ दिन है। बौद्धिक कार्यों और रचनात्मकता से धन लाभ होगा। शेयर बाजार या निवेश से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतें। प्रेमी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, ध्यान और मेडिटेशन करें।



मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

भौतिक सुख-सुविधाओं और संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कार्यस्थल पर काम का दबाव रह सकता है, तनाव से बचें। माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनके साथ समय बिताएं। जीवनसाथी के साथ घरेलू विषयों पर सकारात्मक चर्चा होगी। छाती में जकड़न या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।



कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

राहु आपकी राशि में होने से विचारों में स्पष्टता बनाए रखें। आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी यात्रा के योग हैं। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है, संवाद बेहतर रहेगा। गर्दन या कंधे में दर्द महसूस हो सकता है, पोस्चर का ध्यान रखें।



मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

शनि आपकी राशि में होने से हर काम में अनुशासन रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। मधुर वाणी से आप दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। दांतों या गले से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है।


हल्दूचौड़-दौलिया, 05 अगस्त

multipurpose camp halduchod


 ग्राम पंचायत हल्दूचौड़-दौलिया में ग्राम प्रधान श्रीमती राधा कैलाश भट्ट के प्रयासों से तथा माधवी फाउंडेशन के अध्यक्ष पीयूष जोशी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पशुपालन विभाग, उत्तराखण्ड, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, नैनीताल एवं प्रभु नेत्रालय, रुद्रपुर के सहयोग से आयोजित बहुउद्देशीय जनहित शिविर में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एक ही स्थान पर राशन कार्ड समाधान, पशु चिकित्सा एवं परामर्श तथा निःशुल्क नेत्र जांच जैसी महत्वपूर्ण सेवाएँ उपलब्ध होने से ग्रामीणों ने शिविर की सराहना की।


शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे शहीद जगदीश जोशी सभागार, दौलिया में हुआ। दिनभर बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने परिवारों एवं पशुओं के साथ शिविर में पहुँचे और विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।


खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से सप्लाई इंस्पेक्टर श्री मोहित कठायत, श्री अजय एवं श्रीमती सुनीता भट्ट सहित विभागीय टीम पूरे समय मौजूद रही। शिविर में 40 से अधिक लाभार्थियों की राशन कार्ड संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान नए राशन कार्ड हेतु आवेदन, राशन कार्ड का नवीनीकरण, ई-केवाईसी, राशन कार्ड में यूनिट जोड़ने एवं हटाने, आधार लिंकिंग तथा अन्य तकनीकी त्रुटियों का निराकरण किया गया। विभागीय अधिकारियों ने लाभार्थियों को सरकार की खाद्य सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी दी।


वहीं पशुपालन विभाग की ओर से पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीता तोलिया, गोविंद बल्लभ सती, फार्मासिस्ट सरिता तारागी शाह सहित विभागीय टीम ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में 150 से अधिक पशुपालकों ने अपने पशुओं की स्वास्थ्य जांच कराई। पशुओं को विभिन्न बीमारियों के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयाँ शासकीय निर्धारित पंजीकरण शुल्क ₹10 प्रति पशु पर उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही कुत्तों एवं बिल्लियों के एंटी-रेबीज टीकाकरण तथा पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य एवं देखभाल संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया।


प्रभु नेत्रालय, रुद्रपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आँखों की जांच कराई। जांच के दौरान 10 से अधिक लाभार्थियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। चयनित मरीजों के आने-जाने की व्यवस्था, आवश्यक समन्वय एवं सहयोग माधवी फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा, जबकि ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कराया जाएगा।


इस अवसर पर माधवी फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष पियूष जोशी ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और जनहितकारी सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े ऐसे बहुउद्देशीय शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे।


ग्राम प्रधान श्रीमती राधा कैलाश भट्ट ने कहा कि ग्राम पंचायत का प्रयास है कि ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। विभिन्न विभागों को एक मंच पर लाकर लोगों को उनके गाँव के निकट ही सुविधाएँ उपलब्ध कराना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य रहा। उन्होंने सभी विभागों, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।


उप प्रधान सुधांशु भट्ट ने कहा कि ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि ऐसे जनहित शिविरों की क्षेत्र में आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ग्राम पंचायत जनसुविधाओं को लोगों तक पहुँचाने के लिए इसी प्रकार के प्रयास करती रहेगी।


इस दौरान कमल भट्ट, गोपाल जोशी, कैप्टन गिरीश जोशी सहित ग्राम पंचायत के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे बहुउद्देशीय शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की पहुँच बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं।

 

ऋषिकेश:

devbhumi udhaymita yojana


उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII), अहमदाबाद के सहयोग से संचालित देवभूमि उद्यमिता योजना 2.0 के अंतर्गत श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में सत्र 2026-27 का प्रथम ओरिएंटेशन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार तथा स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित कर उन्हें रोजगार खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले युवा उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर अम्बरीश कुमार महाजन ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि आज का युग नवाचार और उद्यमिता का युग है। उत्तराखंड प्राकृतिक संसाधनों, पर्यटन, आयुष, कृषि, जैविक उत्पादों तथा स्थानीय हस्तशिल्प की दृष्टि से अपार संभावनाओं वाला राज्य है। यदि युवा इन अवसरों को नवाचार एवं तकनीक के साथ जोड़कर उद्यम के रूप में विकसित करें, तो वे न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि राज्य और राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से देवभूमि उद्यमिता योजना द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे निःशुल्क प्रशिक्षण, रेसिडेंशियल बूटकैंप, विशेषज्ञ मार्गदर्शन, बिजनेस आइडिया पिचिंग तथा सीड फंडिंग जैसी सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में उद्यमिता एवं नवाचार की संस्कृति को और सुदृढ़ बनाने के लिए सभी आवश्यक सहयोग का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में परिसर निदेशक प्रोफेसर महावीर सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना विद्यार्थियों के लिए स्वरोजगार एवं स्टार्टअप की दिशा में एक सशक्त मंच प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने नवाचारी विचारों को व्यवसायिक रूप देकर आत्मनिर्भर भारत और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

विश्वविद्यालय की देवभूमि उद्यमिता योजना की नोडल अधिकारी एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन एंटरप्रेन्योरशिप एंड इन्क्यूबेशन (पर्यटन) की निदेशक प्रोफेसर अनीता तोमर ने स्वागत भाषण एवं योजना की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय ने उद्यमिता विकास को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में सम्मिलित किया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम, बूटकैंप, मेंटरिंग सत्र, बिजनेस प्लान प्रतियोगिताएँ, उद्योग भ्रमण, बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) जागरूकता कार्यक्रम तथा स्टूडेंट एंटरप्रेन्योरशिप क्लब जैसी अनेक गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय को उत्तराखंड सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन एंटरप्रेन्योरशिप एंड इन्क्यूबेशन स्थापित करने का दायित्व सौंपा गया है। यह केंद्र इको-टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, वेलनेस एवं स्पिरिचुअल टूरिज्म, सांस्कृतिक विरासत पर्यटन, सामुदायिक पर्यटन, कृषि पर्यटन तथा शैक्षिक पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है।

प्रोफेसर तोमर ने विश्वविद्यालय की उल्लेखनीय उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय की छात्रा मान्या राजपाल को अपने वेलनेस एवं स्पिरिचुअल टूरिज्म आधारित स्टार्टअप के लिए उत्तराखंड सरकार से ₹75,000 का सीड फंड प्राप्त हुआ, जो विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के छात्र अभिषेक घंसाला द्वारा स्थापित कसेरा एंटरप्राइजेज हिमालयी जैविक उत्पादों के माध्यम से स्थानीय संसाधनों, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने का उत्कृष्ट उदाहरण बन चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक सफल स्टार्टअप की शुरुआत एक छोटे से विचार से होती है, जिसे सही मार्गदर्शन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प सफलता तक पहुँचाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक (District Coordinator) सुश्री सपना नेगी तथा डॉ. मनीष चन्द्र ने देवभूमि उद्यमिता योजना 2.0 की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने योजना के उद्देश्यों, प्रशिक्षण प्रक्रियाओं, रेसिडेंशियल बूटकैंप, विशेषज्ञ मेंटरशिप, बिजनेस आइडिया पिचिंग, सीड फंडिंग तथा राज्य में स्थापित 11 उत्कृष्टता केंद्रों (Centres of Excellence) की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में उद्यमिता के उभरते अवसरों से परिचित कराया।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर धर्मेन्द्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम में फैकल्टी मेंटर्स प्रोफेसर धर्मेन्द्र तिवारी,  ने विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ नवाचार, नेतृत्व क्षमता, समस्या समाधान कौशल तथा उद्यमिता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में उद्यमिता केवल व्यवसाय स्थापित करने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक विकास का प्रभावी साधन भी है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में लगभग 68 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और योजना के विभिन्न आयामों की जानकारी प्राप्त की। 

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की छात्रा एवं देवभूमि उद्यमिता योजना की सफल युवा उद्यमी मान्या राजपाल ने अपने उद्यमिता सफर को प्रतिभागियों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक साधारण विचार, उचित मार्गदर्शन, निरंतर परिश्रम तथा देवभूमि उद्यमिता योजना के सहयोग से उनके स्टार्टअप को आकार मिला और उन्हें उत्तराखंड सरकार से ₹75,000 का सीड फंड प्राप्त हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने, नवाचार को अपनाने तथा चुनौतियों से न घबराकर अपने विचारों को सफल उद्यम में परिवर्तित करने का आह्वान किया। उनका प्रेरणादायी अनुभव उपस्थित छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत उत्साहवर्धक एवं प्रेरणास्पद रहा। 

इस अवसर पर फैकल्टी मेंटर्स प्रोफेसर अंजनी प्रसाद दुबे तथा डॉ. शालिनी रावत,  प्रोफेसर सुरमान आर्य, डॉ. सुनीति कुमार कुडियाल, डॉ. श्रीकृष्ण नौटियाल सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन इस विश्वास के साथ हुआ कि देवभूमि उद्यमिता योजना 2.0 के माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थी नवाचार आधारित स्टार्टअप स्थापित कर उत्तराखंड में उद्यमिता की नई पहचान बनाएंगे तथा आत्मनिर्भर भारत और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

 जिला देहरादून में कल कक्षा 1 से 12 तक के सभी शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र भारी वर्षा के अलर्ट के चलते बंद रहेंगे जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान के निर्देशानुसार कल देहरादून जिले के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद रखा जाएगा


06august 2026 hopiday heavy rain ddun


सीएम ने निर्देश दिए हैं कि राज्य आपदा प्रतिवादन बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिवादन बल, जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ हाई अलर्ट पर रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में बिना विलंब राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी रखी जाए, नदी-नालों के जलस्तर पर सतत दृष्टि बनाए रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


 मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र चौबीसों घंटे सक्रिय रहें तथा प्रत्येक घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में जनहानि को रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी अधिकारी पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।


सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा गुरुवार के लिए देहरादून, चमोली एवं बागेश्वर जनपदों में ऑरेंज अलर्ट तथा राज्य के शेष जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा कुछ स्थानों पर तीव्र वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसी परिस्थितियों में सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है तथा राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा प्रदेशभर की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने प्रदेशवासियों एवं राज्य में आए पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा सावधान, सचेत एवं सतर्क रहें। अनावश्यक यात्रा से बचें तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व मौसम एवं मार्ग की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करें।


सचिव श्री सुमन ने कहा कि प्रदेश सरकार की सभी आपदा प्रबंधन एजेंसियां पूरी तरह तैयार हैं तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं राहत दलों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल प्रशासन एवं अधिकृत सरकारी माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें।


क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुरू हुआ पंजीकरण, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार*

देहरादून:

rojgar mela dehradun


जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा आगामी 11 अगस्त, 2026 को प्रातः 9.30 बजे से कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां कुल 559 रिक्त पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया संपन्न करेंगी।


क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीकरण 04 अगस्त, 2026 से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार में सम्मिलित होने से पूर्व किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।


उन्होंने बताया कि पंजीकरण के समय अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, मूल शैक्षिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र तथा उनकी छायाप्रतियां, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो एवं वैध पहचान-पत्र (आईडी प्रूफ) साथ लाना अनिवार्य होगा।


रोजगार मेले में सीएएमपी-108, एनआईटीटी लिमिटेड, परिश्रम रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सॉन, एक्सिस बैंक, आईजोन, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, बारबेक्यू नेशन, आईपीसीए, मोचिको तथा टीआई मेडिकोज सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इन कंपनियों द्वारा कुल 559 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।


क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों एवं उपलब्ध रिक्तियों की संख्या परिस्थितियों के अनुसार घट या बढ़ सकती है। उन्होंने जनपद के अधिक से अधिक शिक्षित एवं रोजगार के इच्छुक युवाओं से समय रहते पंजीकरण कराकर रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की।


भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश*

*सभी एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहें- सीएम* 

*मुख्यमंत्री  ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश*


देहरादून में लगातार हो रही वर्षा तथा आगामी दिनों के लिए जारी मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन से दूरभाष पर वार्ता कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। माननीय मुख्यमंत्री ने संभावित आपदा की किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य की सभी आपदा प्रबंधन एवं राहत एजेंसियों को पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।


  alert of heavy rain in Dehradun bageshwar 06 august 2026


सीएम ने निर्देश दिए हैं कि राज्य आपदा प्रतिवादन बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिवादन बल, जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ हाई अलर्ट पर रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में बिना विलंब राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी रखी जाए, नदी-नालों के जलस्तर पर सतत दृष्टि बनाए रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


 मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र चौबीसों घंटे सक्रिय रहें तथा प्रत्येक घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में जनहानि को रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी अधिकारी पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।


सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा गुरुवार के लिए देहरादून, चमोली एवं बागेश्वर जनपदों में ऑरेंज अलर्ट तथा राज्य के शेष जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा कुछ स्थानों पर तीव्र वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसी परिस्थितियों में सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है तथा राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा प्रदेशभर की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने प्रदेशवासियों एवं राज्य में आए पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा सावधान, सचेत एवं सतर्क रहें। अनावश्यक यात्रा से बचें तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व मौसम एवं मार्ग की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करें।


सचिव श्री सुमन ने कहा कि प्रदेश सरकार की सभी आपदा प्रबंधन एजेंसियां पूरी तरह तैयार हैं तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं राहत दलों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल प्रशासन एवं अधिकृत सरकारी माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें।


भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद देहरादून में 05 एवं 06 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सभी विभागों को पूर्ण सतर्कता बरतने तथा आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ऑरेंज अलर्ट की अवधि में पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी तथा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति नहीं दी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को न्यूनतम किया जा सके।


सभी विभागीय अधिकारियों, आपदा प्रबंधन प्रणाली से जुड़े नामित अधिकारियों तथा विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपदा अथवा दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए संबंधित विभागों के बीच सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाएगा।


लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा अन्य संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की स्थिति में उसे तत्काल खोलने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। वहीं नगर निकायों को नालियों एवं कल्वर्टों से अवरोध हटाकर जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।


समस्त राजस्व उपनिरीक्षकों, ग्राम विकास अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया है। साथ ही सभी थाना एवं चौकियों को आपदा राहत उपकरणों एवं वायरलेस संचार व्यवस्था के साथ हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मोबाइल फोन हर समय सक्रिय रखने तथा बरसाती, टॉर्च, हेलमेट सहित आवश्यक उपकरण अपने वाहनों में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।


जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यiदि किसी क्षेत्र में लोग फंसते हैं तो उनके लिए खाद्य सामग्री, पेयजल एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था की जाए। विद्यार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।


जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 7534820006, 0135-2720000, 0135-2620006 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर उपलब्ध कराएं।


 


- सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण: सीईओ

- 19 लाख मतदाताओं को अबतक नोटिस डिलिवर

- फार्म 6 के 93 हजार आवेदन, फार्म 8 के 40 हजार आवेदन प्राप्त


देहरादून:

CEO  taken feedback  by parties SIR uttarakhand


 मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को मोन्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक कर एसआईआर के सम्बंध में विस्तृत चर्चा कर फीडबैक प्राप्त किया। इस अवसर एसआईआर के नोटिस फेज में चल रही सुनवाई के सम्बंध में भी राजनैतिक दलों को विस्तृत प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अवगत कराया।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से बैठक के दौरान बताया कि एसआईआर के दौरान किसी नागरिक को परेशानी ना हो इसका पूर्ण रुप से ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बैठक में बताया कि वर्तमान में 24 लाख नोटिसों के सापेक्ष लगभग 19 लाख (77 प्रतिशत) नोटिस बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं तक पंहुच चुके हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फार्म 6 के 93 हजार से अधिक, फार्म 7 के 1 लाख 39 हजार एवं फार्म 8 के 40 हजार से अधिक आवेदन अबतक प्राप्त हो चुके हैं। बैठक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फार्म 7 के लिए ईआरओ/एईआरओ स्तर पर सत्यापन के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।


दावे-आपत्तियों की सघन जांच


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे एवं आपत्तियों के चरण में एक मतदाता द्वारा अधिकतम 5 मामलों में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। अगर किसी क्षेत्र में इस से इतर मामले आते हैं तो इसके लिए नियत प्रावधानों के अनुसार ईआरओ स्वंय अपने स्तर विधिवत जांच एवं सत्यापन की कार्रवाही करेंगे। इसके अतरिक्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स एक दिन में अधिकतम 10 फार्म प्रस्तुत कर सकते हैं तथा पुनरीक्षण की अवधि में 30 फार्म प्रस्तुत करने पर ईआरओ द्वारा स्वंय अपने स्तर विधिवत जांच एवं सत्यापन की कार्रवाही की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर. सी. पुरुषोत्तम बताया कि सभी जनपदों को निर्देश दिए गए हैं सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ दस्तावेज लेकर सत्यापित करते हुए अपने स्तर पर निस्तारण करें ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है उनपर विशेष फोकस करते हुए ईआरओ/एईआरओ स्तर पर सुनवाई कर नियमानुसार कार्यवाही करें।


`बैठक में भारतीय जनता पार्टी से राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस से सूर्यकांत धस्माना, अमेंद्र बिष्ट, बीएसपी से सतेंद्र चोपड़ा, जसपाल, सीपीआई (एम) अनंत आकाश उपस्थित रहे।

  देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार


*114वीं बोर्ड बैठक में लैण्ड पूलिंग, पर्यटन, होटल, औद्योगिक भवन और व्यावसायिक परियोजनाओं पर अहम फैसले, नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश*


मसूरी-देहरा

MDDA board meeting

दून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक बुधवार को गढ़वाल आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के सुनियोजित विकास से जुड़े करीब 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन्हें नियमानुसार स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें लैण्ड पूलिंग योजना, पर्यटन अवसंरचना, होटल, औद्योगिक भवन, रिटेल आउटलेट, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल और रेस्टोरेंट निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इन फैसलों से देहरादून और मसूरी क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।


*लैण्ड पूलिंग योजना को मिलेगा विस्तार*

बैठक की शुरुआत उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा गढ़वाल आयुक्त एवं बोर्ड सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद 113वीं बोर्ड बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई, जिसे बोर्ड ने अनुमोदित किया। इसके पश्चात 114वीं बैठक की कार्यवाही शुरू हुई। बैठक में विकासनगर क्षेत्र के कल्याणपुर परगना पछवादून में एमडीडीए द्वारा लैण्ड पूलिंग योजना के तहत खरीदी गई भूमि के प्रथम चरण के लिए तैयार तलपट का भू-उपयोग निःशुल्क परिवर्तित किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे बोर्ड ने नियमानुसार आगे बढ़ाने की अनुमति दी।


*पर्यटन और निवेश को मिलेगा बढ़ावा*

बोर्ड बैठक में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों पर भी सहमति बनी। होटल, पर्यटन इकाई, रिटेल आउटलेट, औद्योगिक भवन, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल और रेस्टोरेंट भवन निर्माण से संबंधित विभिन्न प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। बोर्ड ने सभी मामलों में नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से रोजगार, निवेश और आधुनिक शहरी सुविधाओं का विस्तार होगा।


*नियोजित विकास पर रहा विशेष जोर*

बैठक में स्पष्ट किया गया कि एमडीडीए का उद्देश्य तेजी से बढ़ते शहरी क्षेत्र में योजनाबद्ध विकास को बढ़ावा देना है। इसी सोच के तहत सभी प्रस्तावों की तकनीकी और नियामकीय समीक्षा के बाद स्वीकृति दी गई, ताकि विकास कार्य पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे बढ़ सकें।


*उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान*

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय क्षेत्र के संतुलित और नियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। लैण्ड पूलिंग सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ निवेश और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। प्राधिकरण पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य संस्कृति के साथ विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आमजन को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके।


*सचिव मोहन सिंह बर्निया का बयान*

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि बोर्ड से स्वीकृत सभी प्रस्तावों पर नियमानुसार और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक परियोजना की तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा करते हुए विकास कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे बढ़ाया जाएगा।


बैठक में आनन्द स्वरूप आयुक्त, गढवाल मण्डल (अघ्यक्ष), श्री बंशीधर तिवारी , उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (सदस्य), श्री विजय कुमार, संयुक्त सचिव वित्त नामित प्रतिनिधि (सदस्य), श्री कृष्ण कुमार मिश्र अपर जिलाधिकारी एफ0आर0 नामित प्रतिनिधि (सदस्य), श्री तनवीर सिंह उप नगर आयुक्त नामित प्रतिनिधि (सदस्य),श्री एस0एम0 श्रीवास्तव मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक उत्तराखण्ड (सदस्य), श्री सौरभ शर्मा अधिशासी अभि0 पेयजल निगम (सदस्य) श्री मोहन सिंह बर्निया सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, श्री गौरव चटवाल, संयुक्त सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, श्री संजीव कुमार सिंह वित्त नियंत्रक मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, श्री शांति सिंह रावत अधिशासी अभियन्ता, श्री सुनील कुमार, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, उपस्थित रहे।

  अंत में अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी मा0 सदस्यों का धन्यवाद ज्ञयाापित करते हुये बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी।


- *सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण : सीईओ*

- ⁠*अनमैप्ड मतदाताओं को विशेष फोकस करते हुए ईआरओ/एईआरओ स्तर पर हो नियमानुसार सुनवाई*



देहरादून;


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को जनपद देहरादून के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर एसआईआर प्रकिया के तहत चल रही नोटिसों की सुनवाई के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से उनका फीडबैक भी लिया।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को जनपद देहरादून के राजपुर विधानसभा स्थित बूथ संख्या 65 प्राथमिक विद्यालय दिलाराम बाजार और रायपुर विधानसभा स्थित बूथ संख्या 10 प्राथमिक विद्यालय डांडा खुदानेवाला का निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस फील्ड विजिट का उ‌द्देश्य धरातल पर आ रही व्यवहारिक समस्याओं को समझने का है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी मंडल आयुक्तों, जिलाधिकारियों, ईआरओ को फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने हरिद्वार जनपद का भ्रमण कर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया था। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह, ईआरओ रायपुर डॉ. अपूर्वा सिंह, ईआरओ राजपुर श्री तनवीर मारवाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र देवली उपस्थित रहे।


*सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण*


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम् ने निर्देश देते हुए कहा कि सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ दस्तावेज लेकर सत्यापित करते हुए अपने स्तर पर निस्तारण करें ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है उनपर विशेष फोकस करते हुए ईआरओ/एईआरओ स्तर पर सुनवाई कर नियमानुसार कार्यवाही करें।


*जनपद भ्रमण पर सीईओ कार्यालय के अधिकारी*


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर सीईओ कार्यालय के अधिकारियों को भी जनपदों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण करने के आदेश जारी किए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को देहरादून, हरिद्वार, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र दुम्का को नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास को जनपद ऊधमसिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Rashifal

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

आज रुका धन मिलेगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।



कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।



वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।



धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।



मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।



कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

रुका धन मिलेगा। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।



मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।


 

Rashifal

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।



 गोरसाड़ा गाँव पहुँचे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, सऊदी अरब में फंसे इंद्रमणी नौटियाल की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास का दिया भरोसा

vijaypal sajwaan Forner MLA


उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण शनिवार को गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गाँव पहुँचे और सऊदी अरब में पिछले लगभग आठ वर्षों से फंसे इंद्रमणी नौटियाल के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए उनकी सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिये प्रभावी पहल करने की बात कही।


पूर्व विधायक सजवाण ने कहा कि गोरसाड़ा निवासी दीपिका की अपने पिता की सुरक्षित घर वापसी को लेकर की गई मार्मिक अपील ने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया है। परिवार से मुलाकात के दौरान उन्होंने उनकी पीड़ा को करीब से समझा और कहा कि यह केवल एक परिवार की समस्या नहीं, बल्कि पूरे समाज की संवेदनाओं से जुड़ा मानवीय विषय है।


परिजनों ने बताया कि इंद्रमणी नौटियाल एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पिछले करीब आठ वर्षों से सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। 

इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा दीपिका और उनके परिवार के साथ जिस संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया गया है, मैं स्वयं को इस प्रयास से पूर्णतः सम्बद्ध करते हुए अपनी ओर से हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हूँ।


उन्होंने समाज के सभी सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से भी इस मानवीय अभियान में आगे आकर सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी एक परिवार का दुःख पूरे समाज की जिम्मेदारी होता है। सभी के सामूहिक प्रयासों से निश्चित रूप से एक बेटी की उम्मीद और एक परिवार की खुशियाँ वापस लौटाई जा सकती हैं।


इस अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि राय सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य बड़ाहाट प्रतिनिधि अनिल रावत, नाल्डकठूड़ से जिला पंचायत प्रतिनिधि राजेंद्र राणा (राजू), बढ़ेथ प्रधान आशुतोष बिष्ट, सीरी प्रधान तेजपाल सिंह राणा, पीएम जनकल्याण समिति के अध्यक्ष नितिन नौटियाल, युवा नेता दिनेश राणा सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शिक्षा, पेयजल एवं धार्मिक पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।


मुख्यमंत्री द्वारा वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली, उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से ₹ 33.54 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।


मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अंतर्गत विकासखण्ड कीर्तिनगर स्थित खोलाकडाकोट में डुण्डेश्वर महादेव मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु  ₹1.05 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।


मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत की चम्पावत शाखा के अंतर्गत विकासखण्ड लोहाघाट में पाऊ पम्पिंग योजना के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹2.69 करोड़ तथा केन्द्रपोषित अमृत 2.0 योजनान्तर्गत सहस्त्रधारा पेयजल योजना हेतु ₹113.15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोतम ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा*

*पात्र मतदाता का नाम न छूटे, अपात्र व्यक्ति का नाम न जुड़े तथा बिना नोटिस के किसी भी मतदाता का नाम सूची से न हटाया जाए*


हरिद्वार  :

   


      मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोतम ने सोमवार को हरिद्वार जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

        उन्होंने संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए कि मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटि रहित, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक न किया जाए तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो।उन्होंने कहा कि एसआईआर के सफल क्रियान्वयन के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हर सप्ताह ने अनिवार्य रूप से संवाद किया जाए तथा किसी भी विसंगति एवं नोटिस की सुनवाई बीएलओ स्तर पर करते हुए इसका समाधान किया जाएं।

     उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि एसआईआर का कार्य पारदर्शिता एवं आपसी समन्वय के साथ  सफलता पूर्वक किया जाए।

                बैठक के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जनपद में मतदाताओं के डिजिटाइजेशन का कार्य 90.54 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों एवं 'नो मैपिंग (Unmapped)' श्रेणी के 92,594 मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी मामलों की सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बीएलओ स्तर पर की जा रही है।


*मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक*


       मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी  सुझाव एवं समस्याओं को सुना गया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।

     उन्होंने कहा कि विसंगतियों पर जो नोटिस  निर्गत किए गए है उनकी सुनवाई बीएलओ स्तर पर ही की जाएगी तथा 

 अनमैपिंग (Unmapped) मतदाताओं के संबंध में उन्होंने कहा कि निर्धारित 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी, जिससे पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

  उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि किसी भी मतदाता का नाम बिना नोटिस के हटाया नहीं जायेगा।

                मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने हरिद्वार जनपद में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व एवं निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद में अभियान सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों, एईआरओ, बीएलओ एवं निर्वाचन कार्य में लगे समस्त कार्मिकों की हौसला-अफजाई करते हुए इसी समर्पण और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


*मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया  रानीपुर बीएचईएल केंद्रीय विद्यालय बूथ का निरीक्षण*


          बैठक के उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित बीएचईएल केंद्रीय विद्यालय

मतदान केंद्र का किया निरीक्षण । उन्होंने बूथ पर तैनात बीएलओ से विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत किए जा रहे मतदाता सत्यापन, नोटिस वितरण एवं अभिलेखों के रख-रखाव की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

        इस अवसर विधायक फुरकान अहमद,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा,उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला, एसएलओ आकाश जोशी, वर्चुअल माध्यम से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ,उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी एवं नगर आयुक्त रुड़की सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जिला महानगर कांग्रेस कमेटी अमन गर्ग, चंद्रपाल सिंह,राजेंद्र चौधरी, कैलाश चन्द्र, चंद्रपाल सिंह, सीपीआई राजीव गर्ग ,जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी मदन पाल,जिला विकास अधिकारी केके पंत

सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह,जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद खां, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धर्मपाल सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन*

DM dehradun ,


*समझौता योग्य मामलों का होगा त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण, समय-धन की होगी बचत*

देहरादून :


उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद देहरादून में आगामी 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने जनपद के नागरिकों एवं वादकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।


उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति के आधार पर फौजदारी के समझौता योग्य वाद, धारा 138 एनआई एक्ट के प्रकरण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बैंक ऋण एवं वसूली संबंधी मामले, वैवाहिक विवाद, श्रम एवं दीवानी वाद, विद्युत एवं जल से जुड़े प्रकरण सहित अन्य समझौता योग्य मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इच्छुक पक्षकार 11 सितंबर 2026 तक संबंधित न्यायालय में स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निस्तारण सरल, त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया जाता है। इससे पक्षकारों के समय और धन की बचत होती है तथा पात्र मामलों में न्यायालय शुल्क वापसी का लाभ भी प्राप्त हो सकता है। लोक अदालत का निर्णय दोनों पक्षों के लिए अंतिम एवं बाध्यकारी होता है।


सचिव सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत केवल मुकदमों के निस्तारण का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी संवाद, समझौते और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का प्रभावी मंच है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि जिन मामलों का समाधान आपसी सहमति से संभव है, उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत कर शीघ्र न्याय प्राप्त करें तथा इस वैकल्पिक न्याय व्यवस्था का अधिकतम लाभ उठाएं।


*समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण*

*नातिन के व्यवहार से आहत 75 वर्षीय बुजुर्ग दादी ने मांगी सुरक्षा, महिला सेल को कार्रवाई के निर्देश*

*डोईवाला-थानों मार्ग पर बस सेवा के अभाव पर डीएम सख्त, एसीईओ को किया तलब*

*अनुदान भुगतान में देरी का डीएम ने लिया संज्ञान, अधिशासी अभियंता से मांगी तत्काल आख्या*

*भूमि विवाद से लेकर मुआवजे तक, समाधान दिवस में हर फरियाद पर हुई सुनवाई*


*देहरादून, :

आमजन की समस्याओं का त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समाधान दिवस में जनसुनवाई का व्यापक आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 109 फरियादियों ने अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, अवैध कब्जा, सीमांकन, पारिवारिक विवाद, ऋण माफी, मुआवजा, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े प्रकरण प्रमुखता से सामने आए।


समाधान दिवस में एक अत्यंत मार्मिक मामला भी सामने आया। कोविड-19 महामारी और पारिवारिक त्रासदियों से गुजर चुकीं 75 वर्षीय विधवा माया देवी ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि बड़े बेटे की कोविड काल में तथा छोटे बेटे की गत वर्ष मृत्यु हो जाने के बाद वह अपने पुस्तैनी मकान में अकेली रह गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी नातिन गलत संगति और नशे की गिरफ्त में आने के बाद अपने एक मित्र के साथ पुस्तैनी मकान में ‘लिव-इन’ में रह रही है तथा उनका मानसिक एवं घरेलू उत्पीड़न कर उन्हें घर से बेदखल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा, सम्मानपूर्वक जीवन तथा अपनी गुमराह नातिन को सही मार्ग पर लाने में सहयोग की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रभारी महिला सेल, देहरादून को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।


विधवा भगवान देई ने शिकायत की कि दोनों पुत्रों में संपत्ति का बराबर बंटवारा होने के बावजूद छोटा पुत्र एवं बहू बड़े पुत्र के हिस्से की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर एवं क्षेत्राधिकारी रायपुर को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


कांवली रोड निवासी सुरेन्द्र कुमार ने पुत्र एवं बहू द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और धमकी दिए जाने की शिकायत करते हुए बड़े पुत्र को अपनी चल एवं अचल संपत्ति से बेदखल करने की मांग की। इस मामले में जिलाधिकारी ने सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


देहरादून-डोईवाला-भानियावाला-जौली-थानो मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम, स्मार्ट सिटी अथवा इलेक्ट्रिक बस सेवा संचालित न होने से आमजन को हो रही परेशानी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) को तत्काल वार्ता के लिए तलब किया।


विकासखंड कालसी के लूहन गांव के छह कृषक परिवारों ने लखवाड़ बांध परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहित कृषि भूमि का पुनर्स्थापन अनुदान न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंता को तत्काल आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


प्रेमनगर निवासी सुनील कुमार ने शिकायत की कि डोईवाला-प्रेमनगर सड़क चौड़ीकरण के दौरान छह वर्ष पूर्व उनका मकान पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, लेकिन लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पात्र मुआवजे का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


बल्लूपुर निवासी रमेश चन्द्र द्वारा भूमि की पैमाइश कराने की मांग पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं अधोईवाला स्थित आंचल डेयरी परिसर में दुग्ध संघ में कथित अनियमितताओं की शिकायत पर निदेशक डेयरी को उच्चस्तरीय जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।


हरिपुर ढकरानी निवासी बाबूराम द्वारा पेयजल कनेक्शन का अत्यधिक बिल आने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता, जल संस्थान को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।


सेंट्रल होप टाउन निवासी सहाना प्रवीन द्वारा जमनपुर (सेलाकुई) में बरसाती निकासी नाले की सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने तथा रायवाला क्षेत्र में सीलिंग भूमि पर अवैध दीवार निर्माण की शिकायतों पर संबंधित उप जिलाधिकारियों को जांच कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।


वाणी विहार, जैन प्लॉट, रामगढ़ तथा भगत सिंह कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता को तत्काल जलापूर्ति सुचारु कराने के निर्देश दिए गए।


बनियावाला निवासी विधवा विद्या सिंह ने पति के निधन के बाद आर्थिक संकट का हवाला देते हुए बच्चों की स्कूल फीस माफ कराने एवं रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं नेहरू कॉलोनी निवासी पूनम भटनागर ने भी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पुत्री की स्कूल फीस माफ कराने की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने दोनों मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण करें।

 

समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशा) स्मृता परमार, एसडीएम विनोद कुमार, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।  

                       

*मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएंः अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी*

*निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप करें सत्यापन, अधूरी मैपिंग पर रखें विशेष फोकसः  विजय कुमार जोगदंडे*

*सहसपुर, डोईवाला, विकासनगर और मसूरी विधानसभा पर विशेष फोकस के निर्देश*


*विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक*


*देहरादून, :

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदंडे ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जनपद की विधानसभावार प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अभियान की अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से सहसपुर, डोईवाला, विकासनगर एवं मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में अभियान को और अधिक गति देने तथा विशेष फोकस के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग अभी तक नहीं हो पाई है, उन पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा प्रत्येक ऐसे प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी किसी प्रकार की समस्या या बाधा आ रही हो, वहां संबंधित बीएलओ से समन्वय स्थापित करते हुए स्वयं फील्ड विजिट करें और समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करें।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 मान्य अभिलेखों के आधार पर ही मतदाता सत्यापन एवं मैपिंग की जाए। इसके साथ ही वर्ष 2003 की एसआईआर प्रति, परिवार रजिस्टर तथा अन्य उपलब्ध अभिलेखों का मिलान करते हुए प्रत्येक प्रविष्टि का सावधानीपूर्वक सत्यापन किया जाए, जिससे निर्वाचक नामावली की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

बैठक में विधानसभावार नोटिसों की स्थिति, 100 से अधिक नोटिस प्राप्त मतदेय स्थलों की प्रगति तथा बीएलओ स्तर पर किए जा रहे कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी टीमें आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए माइक्रो लेवल प्लान के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करें तथा किसी भी पात्र मतदाता का सत्यापन लंबित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ सफल बनाया जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्र0 स्मृता परमार, समस्त ईआरओ, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली आदि उपस्थित रहे।

-

इसके उपरान्त भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदंडे एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की संयुक्त अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार, देहरादून में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मंत्रियों एवं सचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा बूथ स्तर पर मतदाताओं तक आयोग की जानकारी पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करना तथा अपात्र प्रविष्टियों को हटाकर मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है।

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कहा कि जनपद की सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं को नोटिस वितरित किए जा रहे हैं। विशेष रूप से ऐसे मतदाता जिनके अभिलेखों में विसंगतियां हैं, जिनकी मैपिंग शेष है अथवा जिनके प्रपत्र-6, 7 एवं 8 प्राप्त हुए हैं, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदाताओं को निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें।

बैठक में बताया गया कि जनपद की 10 विधानसभा सीटों में कुल 2045 बूथ  पर विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य संचालित है। जनपद में कुल 11,90,805 प्रारूप मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 3,95,772 मतदाताओं के अभिलेखों में विसंगतियां तथा 1,52,170 मतदाताओं की मैपिंग शेष है। कुल 5,47,942 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से 3,91,810 मतदाताओं तक नोटिस वितरित किए जा चुके हैं।*

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि 03 अगस्त से सभी विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित मतदान स्थलों पर सुनवाई प्रारंभ कर दी गई है, जो विधानसभावार निर्धारित तिथियों तक चलेगी। सुनवाई के दौरान मतदाता निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण करा सकेंगे।

बैठक में बताया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-1 एवं बीएलए-2) की नियुक्ति की जा रही है। साथ ही सभी राजनीतिक दलों से अधिक से अधिक बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया गया, ताकि पुनरीक्षण कार्य निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुनवाई के दौरान मतदाता आधार कार्ड के अतिरिक्त आयोग द्वारा निर्धारित अन्य वैध दस्तावेज जैसे सरकारी पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि अथवा आवास संबंधी अभिलेख आदि प्रस्तुत कर सकते हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने समस्त ईआरओ के नम्बर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधयों से साझा करवाए तथा एसआईआर से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या, शंका के समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने समस्त ईआरओ अपनी-2 विधानसभा अन्तर्गत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठक करने के निर्देश दिए। 

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्र0 स्मृता परमार, सहित समस्त ईआरओ, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली आदि उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी चकराता एवं ऋषिकेश आनलाईन माध्यम से जुड़े रहे तथा भाजपा से अरविन्द जैन, महेश गुप्ता, कांग्रेस से डॉ0 जसविन्दर सिंह, रितेश जोशी व प्रशांत कण्डारी, सीपीआईएम से अनंत आकाश, आप से दीप्ति रावत व कमल राना, बसपा से सतेन्द्र सिंह व सतेन्द्र चोपड़ा आदि उपस्थ्तिा रहे


*पहले और दूसरे चरण को मिलाकर अब तक साढ़े छह लाख के पार पहुंची जनभागीदारी* 



जन समस्या निराकरण और आम आदमी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में अब तक 1.34 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी हो चुकी है। इसी के साथ अभियान के प्रथम और दूसरे चरण को मिलाकर, कुल जनभागीदारी साढ़े 6 लाख के पार पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत लोगों को जहां जन समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है, वहीं समाज कल्याण पेंशन, आयुष्मान कार्ड, चिकित्सा उपकरण, कृषि उपकरणों सहित अन्य सेवाएं भी निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जन समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इन शिविरों में पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजना का लाभ देने के साथ ही विभिन्न प्रमाणपत्र भी बनाकर दिए जा रहे हैं। 


*198 शिविरों का आयोजन*

चार जुलाई से शुरु इस विशेष अभियान के दौरान अब तक कुल 198 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें मानसूनी सीजन के बावजूद 1 लाख 34 हजार 740 लोगों ने प्रतिभाग किया है। इस दौरान प्राप्त 23 हजार 219 जन शिकायतों में से 20 हजार 808 का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है। जबकि 81 हजार 753 प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया गया।



*5 लाख से अधिक की थी जनभागीदारी* 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि लोगों को जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े, बल्कि विभाग अधिकारी कर्मचारी खुद लोगों के पास पहुंच शिकायतों का निस्तारण करें। मुख्यमंत्री की इसी सोच को केंद्र में रखते हुए प्रदेश सरकार ने गत दिसंबर माह से 45 दिन का ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान शुरु किया था। दिसंबर माह में शुरु किए गए 45 दिन के ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत 681 शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 5,33,452 नागरिकों ने प्रत्यक्ष तौर पर भागीदारी निभाई, यही नहीं इस दौरान करीब 33 हजार जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया। इस अभियान को गवर्नेंस की बेस्ट प्रैक्टिस के रूप भी सराहा गया। 

---

*'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत प्रशासन स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर उनकी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर रहा है। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान और जनसंतुष्टि के संकल्प के साथ निरंतर जनता की सेवा में समर्पित है। 


पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड




 देहरादून;



अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा हरेला उत्सव में भागीदारी करते हुए प्रथम चरण मे आज होरावाला क्षेत्र में 251 औषधिय पौधों को लगाया गया समिति द्वारा मानसून मे गयारह सौ पेड़ पौधे लगाने /वितरित करने का लक्ष्य है जिसमे 300 विभिन्न प्रजातिओं के पौधे तीज उत्सव मे वितरित किये गए।


समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहाँ की पौधारोपण /वृक्षारोपण तभी सार्थक होता है ज़ब पौधों को लगाने के बाद उनकी उचित देखभाल हो अन्यथा रोपे गए पौधे काल के गर्त मे समा नष्ट हो जाते है।

समिति ने होरवाला क्षेत्र मे समिति के एक साथी श्री अभय उनियाल जी की भूमि पर आज जामुन आंवला, अर्जुन, नीम, हरड़, बेलपत्र, बहेड़ा, सहजन, सहतूत, तुलसी, अमलतास, हार श्रीगार, अमरुद, जामुन, बकायन  व कचनार के 251 पौधे लगाए जिनकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी अभय उनियाल जी व उनके परिवार ने ली तथा कहाँ की अपनी संतान की तरह सभी पौधे की देखभाल कर उनको वृक्ष बना देहरादून के पर्यावरण की रक्षा मे योगदान दिया जायेगा।


पौधरोपण के उपरांत समिति के उपस्थित समिति की समन्वय समिति के अध्यक्ष अभय उनियाल जी व केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बैठक कर सदस्यो को वृक्षरोपण कार्यक्रम मे योगदान पर धन्यवाद दे सभी सदस्यो से निष्ठा पूर्वक समिति के कार्यों मे सहयोग प्रदान करते रहने का आवाहन किया।

श्री अभय उनियाल जी व रश्मि उनियाल जी ने सभी साथियो को दोपहर का पोष्टीक भोजन  करा उपहार के रूप मे प्रत्येक परिवार को मानसून मे वर्षा से बचाव को छतरी भेंट की।

 आज के कार्यक्रम मे अरुण कुमार शर्मा, रूचि शर्मा, अभय उनियाल, रश्मि उनियाल,आभा बडथवाल, डॉ अजय वशिष्ठ,  आभा, श्री,वासु वशिष्ठ, वसुधा वशिष्ठ,निधि, ,अरुण वर्मा, प्रेम खुराना,मुकेश शर्मा पूनम शर्मा रचना,आदि सम्मलित रहे।

    


 

देहरादून:



 मातृशक्ति अठूरवाला, देहरादून के तत्वावधान में आगामी 9 अगस्त 2026 (रविवार) को अठूरवाला में पहली बार "सावन सेलिब्रेशन" का भव्यp आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक चेतना एवं आपसी आत्मीयता को समर्पित होगा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "मिसेज़ सावन क्वीन–2026" प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रतिभागियों का मूल्यांकन केवल सौंदर्य के आधार पर नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, पारंपरिक सावन श्रृंगार, मंच प्रस्तुति, अभिव्यक्ति एवं सांस्कृतिक जुड़ाव के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

कार्यक्रम में लोकनृत्य, समूह गान, काव्य पाठ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए मनोरंजक एवं मस्ती से भरपूर खेलों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रत्येक प्रतिभागी इस उत्सव का आनंद ले सके।

प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित एवं अनुभवी बाहरी निर्णायकों (जूरी) को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. ममता कुंवर ने बताया कि यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और उनकी प्रतिभा के उत्सव का अवसर है। उन्होंने कहा, "घर-परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाली हमारी महिलाएँ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देती हैं। परिवार की खुशियों के पीछे उनका समर्पण और परिश्रम होता है, किंतु स्वयं के लिए समय निकालना उनके लिए अक्सर आसान नहीं होता।

इसी भावना के साथ 'सावन सेलिब्रेशन' का आयोजन किया जा रहा है, ताकि महिलाएँ एक दिन अपनी खुशियों को भी जी सकें, खुलकर हँसें, नई सखियों से मिलें, अपनी प्रतिभा को मंच दें और प्रेम, अपनापन तथा आत्मीयता के इस उत्सव का आनंद लें। हमारा उद्देश्य प्रतियोगिता से अधिक महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ना और उनके जीवन के उल्लास का उत्सव मनाना है।"

उन्होंने क्षेत्र की सभी महिलाओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में सहभागी बनें और इसे अपनी सहभागिता से यादगार बनाएँ।

इस अवसर पर सुमन गुसाईं, मधु डोभाल, ममता जोशी, मिनाक्षी बिष्ट, बबिता पंत, रक्षा पंत, रीता नेगी, राजबाला डोभाल, सीमा सेमवाल, ममता रावत, शोभा गुसाईं, आरती गुसाई, कमला ममगाईं,अन्नू रावत सहित कई लोग उपस्थित थे.



हरिद्वार, 02 अगस्त 2026।




श्रावण मास की पावन काँवड़ यात्रा के अवसर पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन, हरिद्वार द्वारा जल लेने आए शिवभक्त काँवड़ यात्रियों के लिए सेवा शिविर आयोजित कर फल एवं जूस का वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों ने श्रद्धा, समर्पण एवं सेवा भाव के साथ शिवभक्तों का स्वागत करते हुए उन्हें फल एवं जूस वितरित किए।


इस अवसर पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन, हरिद्वार की वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती रेणुका श्रीवास्तव ने कहा, "भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। काँवड़ यात्रियों की सेवा करना केवल सामाजिक उत्तरदायित्व नहीं, बल्कि भगवान शिव के प्रति हमारी आस्था और समर्पण की सच्ची अभिव्यक्ति है।"


शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन, हरिद्वार की अध्यक्षा श्रीमती शिप्रा गुप्ता ने कहा, "मानव सेवा ही हमारी संस्था का मूल उद्देश्य है। समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश पहुँचाना हमारा संकल्प है। जनसहयोग से ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।"


संस्था के उपाध्यक्ष श्री भूपेश पांडेय ने कहा, "काँवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, अनुशासन एवं सामूहिक सेवा भावना का अद्भुत उदाहरण है। प्रत्येक सक्षम नागरिक को अपनी सामर्थ्य के अनुसार ऐसे सेवा कार्यों में सहभागी बनना चाहिए।"


सचिवा श्रीमती पूनम पांडेय ने कहा, "निस्वार्थ सेवा से समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना विकसित होती है। संस्था का प्रत्येक स्वयंसेवक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।"


वरिष्ठ फार्मासिस्ट श्री संदीप धीमान ने कहा, "काँवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और ऊर्जा का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। फल एवं जूस का वितरण यात्रियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।"


वरिष्ठ फार्मासिस्ट श्री अजय सिंह मेहरा ने कहा, "शिवभक्तों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। सेवा का प्रत्येक कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और मानवता का संदेश देता है तथा यही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है।"


इस सेवा कार्य में वरिष्ठ प्रवक्ता रेणुका श्रीवास्तव, अध्यक्षा शिप्रा गुप्ता, सचिवा पूनम पांडेय, उपाध्यक्ष भूपेश पांडेय, सेवानिवृत्त वरिष्ठ बैंक प्रबंधक श्री विनय श्रीवास्तव, मुकेश गोयल, अनुज कुमार, वरिष्ठ फार्मासिस्ट संदीप धीमान, हिमांशु अरोड़ा, सुषमा अग्रवाल, मनीषा वर्मा, वरिष्ठ फार्मासिस्ट अजय सिंह मेहरा, मनोज सैनी, विपुल गोयल एवं नीतू सहित संस्था के अनेक सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


अंत में शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन, हरिद्वार की ओर से सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनहित एवं समाज सेवा के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया गया।


"नर सेवा ही नारायण सेवा है तथा शिवभक्तों की सेवा ही भगवान शिव की सच्ची आराधना है।"

 


मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

व्यापार-व्यवसाय में बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी।


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।




www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.