Halloween party ideas 2015

ऋषिकेश / रायवाला:



 भारतीय जनता पार्टी जिला- ऋषिकेश के रायवाला मंडल में चल रहे पण्डित दीन द‌याल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान-2026 की दो दिवसीय सत्र सात सत्रो के साथ सम्पन्न हुआ।

 प्रत्येक सर्वे में वक्ताओं में तरुण बंसल प्रदेश महामंत्री व दान सिंह रावत जिला प्रभारी ज्योति सजवान पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु संगरानी , दीप्ति भारद्वाज रावत, पंकज गुप्ता, और प्रेमचन्द्र अग्रवाल  ने अपने संबोधन दिया और अध्यक्षता श्री राजेन्द्र तड़ियाल  जिलाध्यक्ष  राजपाल नेगी , मोहित शर्मा , सरदार बलविंदर सिंह ,संदीप गुप्ता , पूर्व राज्य मन्त्री, सतपाला सैत्री ने की। 

प्रशिक्षन में मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट बूथ पालक गणेश रावत, मण्डल महामंत्री , सुन्दरलाल गोड, मनोज डंगवाल, मंडल उपाध्यक्ष, विनोद भट्ट बबीता  रावत, हुकम रागंड, बबीता  कमला कुमार मण्डलमंत्री - मनोज शर्मा, मनीष कुकरेती, अर्जना चौहान, प्रमोद धनाई अब सोशल मीडिया अतुल शर्मा और मीडिया प्रभारी रेनू शर्मा व विजय शर्मा व सुरेंद्र रायल उपस्थित रहे।

 अन्य पदाधिकारी, प्रदेश, जिला पदाधिकारी, मोचौ के अध्यस बूथ अध्यक्ष मण्डल कार्यकारिणी सदस्य, BLA-2 आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


*देहरादून :



उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में गुरुवार को राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, पिथूवाला (देहरादून) में भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने की। इस अवसर पर प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं तथा सफल आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों को बधाई दी।


प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले में 81 प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों एवं कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में रोजगार प्राप्ति हेतु लगभग 1600 पॉलीटेक्निक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1285 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार दिया।


मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति एवं सशक्तिकरण के लिए तकनीकी उन्नति अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और रोबोटिक्स इंजीनियरिंग का है, ऐसे में युवाओं को बदलती तकनीकों के अनुरूप स्वयं को निरंतर अपडेट करना होगा। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने क्षेत्र में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।


कैबिनेट मंत्री ने राज्य में तकनीकी शिक्षा के सुदृढ़ीकरण हेतु मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पॉलीटेक्निक संस्थानों को आधुनिक संसाधनों, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं एवं उन्नत शैक्षणिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के समय में सरकारी नौकरियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र और स्वरोजगार में भी व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं, जहां प्रतिभा के अनुरूप प्रगति के अवसर उपलब्ध होते हैं।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक विनोद चमोली ने कहा कि रोजगार मेलों के माध्यम से कुशल युवाओं को सहजता से रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपनल के माध्यम से युवाओं को विदेशों में भी रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही बेरोजगारी उन्मूलन हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने युवाओं से इन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा निदेशक देशराज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि विगत वर्ष आयोजित रोजगार मेलों में 71 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को कैंपस प्लेसमेंट प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य शत-प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष के मेले में देश-प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों की सहभागिता से युवाओं को व्यापक अवसर प्राप्त हो रहे हैं।


इस अवसर पर सचिवालय के संयुक्त सचिव विक्रम यादव, उप सचिव ब्योमकेशन दुबे, अनुभाग अधिकारी चन्द्र शेखर उपाध्याय, उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव डॉ मुकेश पाण्डे, संयुक्त निदेशक देवेन्द्र गिरी, उप निदेशक एमके कन्याल व एसके वर्मा, संस्था के प्रधानाचार्य अवनीश जैन, तकनीकी शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण, विभिन्न पॉलीटेक्निक संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि सहित पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राएं मौजूद थी।


जिला प्रशासन की क्यूआरटी की कार्यवाही घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर 06 सिलेंडर जब्त;


देहरादून दिनांक  02 अप्रैल  2026, (सूवि),  एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी।  

जिला प्रशासन की क्यूआरटी द्वारा घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग को रोकने हेतु संयुक्त रूप से रिंग रोड 6 नंबर पुलिया रायपुर रोड रायपुर बाजार में लगभग 40 होटल ढाबा एवं रेस्टोरेंट की जांच की गई जिसमें 6 सिलेंडर घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग होते हुए पाए गए जिन्हें मौके पर सीज किया गया एवं आधुनिक गैस सर्विस जोगीवाला की सुपुर्द की में दिया गया। इसके साथ ही टीम द्वारा दून फ्यूल सहस्त्रधारा रोड पेट्रोल पंप एवं नंदा गैस सर्विस सहस्त्रधारा क्रॉसिंग का निरीक्षण किया गया। 

जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित  1077, 0135-2626066, 2726066  और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 8 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 15185  अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 1056 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। एलपीजी का घरेलू 48503 तथा व्यवसायिक का 4301 स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।    

--

नगरीय क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर डीएम सख्त; होमस्टे, होटल एवं वेडिंग प्वाइंट्स पर सघन सत्यापन के निर्देश

डीएम ने सीडीओ को दिए टीम गठित कर होमस्टे व्यापक सत्यापन के निर्देश

मादक वस्तु में लिप्त रहने वाले होमस्टे, होटल्स की अब खैर नही; सीधे जेल 

सरकार की होमस्टे हेतु गाईडलाईन मानक अनुरूप चैकलिस्ट की होगी सघन निगरानी  

जिले में 1057 होमस्टे पंजीकृत;  नगरीय क्षेत्र में 350 होमस्टे पंजीकृत  

देहरादून, दिनांक 02 अपै्रल 2026, (सूवि) जनपद के नगरीय क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं एवं नशे से संबंधित गतिविधियों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने सीडीओ, एसडीएम, डीटीडीओ, डीईओ के साथ महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि टीम गठित कर जनपद में संचालित होमस्टे, होटल, वेडिंग प्वाइंट्स एवं अन्य आवासीय/व्यावसायिक इकाइयों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले होमस्टे, होटल एवं अन्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित होमस्टे गाइडलाइन के अनुरूप चेकलिस्ट बनाकर सघन निरीक्षण किया जाए तथा सभी मानकों का शत्-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। जनपद में वर्तमान में कुल 1057 होमस्टे पंजीकृत हैं, जिनमें से लगभग 350 नगरीय क्षेत्रों में संचालित हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने इन सभी इकाइयों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि होमस्टे, होटल एवं वेडिंग प्वाइंट्स में ओकेजनल बार लाइसेंस जारी करने से पूर्व सभी मानकों एवं शर्तों की गहन जांच की जाए। बिना लाइसेंस या निर्धारित समयावधि के उपरांत मदिरा परोसने की शिकायत मिलने पर संबंधित संपत्ति स्वामी, लीजधारक अथवा किरायेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को निर्देश दिए कि बिना अनुमति मदिरा परोसने अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए न्यूनतम रू0 1 लाख का जुर्माना लगाया जाए तथा आवश्यकतानुसार विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सतत निगरानी एवं प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध गतिविधि, बिना लाइसेंस मदिरा परोसने या नियमों के उल्लंघन की जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। 

 आज़ का राशिफल

दिनाँक 03 अप्रैल 2026

दिन शुक्रवार


rashifal today 03 april 2026


मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।

मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।



कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे


महिलाओं ने सड़क पर उतरकर किया चक्का जाम, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप

देहरादून : 



.देहरादून–धनोल्टी मार्ग पर स्थित ग्राम झोल शेरकी (मालदेवता, ब्लॉक रायपुर) में 1 मार्च 2026 को हुए दर्दनाक हादसे की यादें अभी लोगों के दिलों से मिट भी नहीं पाई हैं कि एक बार फिर उसी संकरी ग्रामीण सड़क पर भारी डंपरों का संचालन शुरू हो गया है। इस कदम से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है।

ज्ञात हो कि 1 मार्च को एक तेज रफ्तार डंपर ने एक युवक को कुचल दिया था | जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया था और ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद गांववासियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी थी कि इस मार्ग से डंपरों का संचालन बंद किया जाए, क्योंकि यह सड़क अत्यंत संकरी है और घनी आबादी के बीच से होकर गुजरती है। इसके बावजूद क्रशर और खनन माफियाओं द्वारा नियम-कानूनों को दरकिनार कर दोबारा भारी वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने न तो सड़क की क्षमता की तकनीकी जांच करवाई और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था लागू की। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।इस पूरै मामले की जानकारी  स्थानीय निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता आदर्श राठौर ,अजय कप्तान,हिमांशु सिंह एवं अन्य साथियों द्वारा समाने लायी गयी | बुधवार  सुबह जैसे ही भारी डंपर गांव की सीमा में प्रवेश करने लगे, ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सड़क पर उतरकर डंपरों को रोक दिया और चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

महिलाओं का कहना है कि यह सड़क भारी वाहनों के लिए नहीं बनी है और यदि डंपर संचालन बंद नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

एक ओर पीड़ित परिवार अपने जवान बेटे को खोने के गम से उबर नहीं पाया है, वहीं दूसरी ओर उन्हें न्याय के नाम पर केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। अब तक न तो दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया गया है।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

इस मार्ग से भारी डंपरों का संचालन तत्काल बंद किया जाए।

मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

क्षेत्र में चल रहे अवैध क्रशरों की उच्चस्तरीय जांच कर उन्हें बंद किया जाए।

सड़क की क्षमता के अनुसार तकनीकी जांच और सुरक्षा मानक लागू किए जाएं।

भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण हेतु पुलिस निगरानी बढ़ाई जाए।बड़ा सवाल क्या प्रशासन किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या फिर ग्रामीणों की सुरक्षा से ज्यादा माफियाओं के हित अहम हैं?

 

छिद्दरवाला : 



।उत्तराखण्ड पावर कापोरेशन लिमिटेड  के विद्युत वितरण खंड ऋषिकेश द्वारा जारी सूचना के अनुसार छिद्दरवाला क्षेत्र में 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 33/11 केवी         लालतप्पड़ उपसंस्थान से पोषित 11 केवी छिद्दरवाला फीडर पर आरडीएसएस योजना के अंतर्गत आवश्यक निर्माण एवं सुधार कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के चलते छिद्दरवाला सम्पूर्ण क्षेत्र में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

विभाग ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें तथा विभागीय कार्य में सहयोग प्रदान करें।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय से पहले आवश्यक कार्य निपटा लें।


विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा भव्य वीर हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा का आयोजन किया गया शोभा यात्रा रेलवे स्टेशन डोईवाला से भानियावाला चौक दुर्गा चौक रानी पोखरी चौक नटराज चौक होते हुए त्रिवेणी घाट में समापन हुआ .

doiwala हनुमान जन्म उत्सव



कार्यक्रम में हनुमान जी की विशाल मूर्ति एवं झांकियां आकर्षण का केंद्र रही कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में युवा उपस्थित रहे जय श्री राम के नारों के साथ पूरा क्षेत्र गूंज मंत्र कार्यक्रम में मुख्य व्यक्ति *अर्जुन जी विभाग संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद, नरेश उनियाल प्रांत गोरक्षा प्रमुख बजरंग दल, राखी छेत्री जिला सयोजिका का दुर्गा वाहिनी, प्रदीप राजपूत, प्रखंड अध्यक्ष विक्रम जी, डोईवाला  अध्यक्ष राकेश सिंह जी, जिला संयोजक अजय व्यास जी, जिला सहसंयोजक अविनाश सिंह, अक्षय त्यागी, शुभम नौटियाल, Vipin Kumar, राहुल राजपूत, भारत ठाकुर ,अमित ठाकुर, रोशन कुमार अनिल गुप्ता, आदि कार्यकर्ता लोग उपस्थित है*


 *संत समागम और हरि कथा को जीवन का सर्वोच्च सौभाग्य बताया*

 *सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध* 

 *उत्तराखंड में धार्मिक और सांस्कृतिक परियोजनाओं को मिल रहा नया विस्तार* 

 *समान नागरिक संहिता और धर्मांतरण विरोधी कानून को बताया ऐतिहासिक कदम* 

 *दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज’ की स्थापना* 

 *राज्य में केदारखंड और मानसखंड के मंदिरों के सौंदर्यीकरण के साथ ही हरिपुर कालसी में यमुनातीर्थ के पुनरुद्धार का कार्य* 

devakinandAn thakur ji bhagwat katha dehradun CM dhami



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित रेंजर्स ग्राउंड में विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित संतजनों, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की गरिमा को नमन किया।


*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट* 



 *महाराज जी ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की* 



 *सीएम धामी के नेतृत्व में यात्रा हुई अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित* 



 *श्रद्धालुओं की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार पर जताई संतुष्टि* 



 *केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं की प्रशंसा* 


 *सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक जागरण पर हुई सार्थक चर्चा* 





मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध कथा वाचक एवं आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की।


इस अवसर पर दोनों के बीच सनातन संस्कृति के संरक्षण, आध्यात्मिक जागरूकता के प्रसार तथा समाज में नैतिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने महाराज जी के आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है और युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, सदियों से आध्यात्मिक साधना और धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। राज्य सरकार इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं का विकास भी प्राथमिकता में रखा गया है।


इस दौरान देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों एवं सांस्कृतिक संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं में किए गए सुधारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा पहले की अपेक्षा अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुदृढ़ हुई है।


महाराज जी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं और इससे देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को बेहतर अनुभव प्राप्त हो रहा है। उन्होंने केदारनाथ एवं हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की और इसे श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।


मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश में सनातन संस्कृति और धार्मिक स्थलों के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं, जिनसे पूरे विश्व में भारत की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत हुई है। इसी क्रम में राज्य सरकार भी केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित अन्य धार्मिक स्थलों के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए व्यापक कार्य कर रही है।


महाराज जी ने अपने विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक अभियानों की जानकारी भी साझा की और राज्य में भविष्य में आयोजित होने वाले आध्यात्मिक कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार ऐसे सभी प्रयासों में सहयोग प्रदान करेगी, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में सहायक हों।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजनों में सम्मिलित होना जीवन का अत्यंत सौभाग्यपूर्ण क्षण होता है। उन्होंने संतों के सानिध्य और उनके मार्गदर्शन को जीवन के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि ऐसे अवसर व्यक्ति को आध्यात्मिक उन्नति और आत्मिक शांति की ओर अग्रसर करते हैं।

 मुख्यमंत्री ने  कथा व्यास ‘धर्मरत्न’ परमपूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके जीवन को भक्ति, साधना और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराज जी ने अल्पायु में ही श्रीमद्भागवत महापुराण को कंठस्थ कर समाज को आध्यात्मिक दिशा देने का कार्य प्रारंभ कर दिया था, जो अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि महाराज जी का अनुशासन और तपस्या समाज के लिए अनुकरणीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य मानवता के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विशेष रूप से “प्रियाकांत जू विद्या धन योजना” के माध्यम से बेटियों की शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।



 मुख्यमंत्री ने श्रीमद्भागवत महापुराण को आध्यात्मिक चेतना का आधार बताते हुए कहा कि यह ग्रंथ भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और धर्म का समन्वय प्रस्तुत करता है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उपदेशों के माध्यम से जीवन के गूढ़ रहस्यों का सरल समाधान मिलता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब भौतिकता की दौड़ में मनुष्य मानसिक रूप से अशांत है, ऐसे में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण आंतरिक शांति और आत्मबोध का मार्ग प्रशस्त करता है।


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, केदारनाथ और बद्रीनाथ धामों का पुनर्निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर तथा महाकाल लोक जैसी परियोजनाएं भारत की सांस्कृतिक चेतना को पुनर्स्थापित कर रही हैं।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केदारखंड और मानसखंड के मंदिरों के सौंदर्यीकरण के साथ ही हरिपुर कालसी में यमुनातीर्थ के पुनरुद्धार का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज’ की स्थापना कर भारतीय संस्कृति, दर्शन और इतिहास के अध्ययन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इसी क्रम में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही समानता और न्याय की स्थापना हेतु समान नागरिक संहिता लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

उन्होंने अंत में कहा कि सरकार समाज में समरसता, सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर विभिन्न संत-महात्मा, विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.