Halloween party ideas 2015

 

छिद्दरवाला : 



।उत्तराखण्ड पावर कापोरेशन लिमिटेड  के विद्युत वितरण खंड ऋषिकेश द्वारा जारी सूचना के अनुसार छिद्दरवाला क्षेत्र में 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 33/11 केवी         लालतप्पड़ उपसंस्थान से पोषित 11 केवी छिद्दरवाला फीडर पर आरडीएसएस योजना के अंतर्गत आवश्यक निर्माण एवं सुधार कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के चलते छिद्दरवाला सम्पूर्ण क्षेत्र में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

विभाग ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें तथा विभागीय कार्य में सहयोग प्रदान करें।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय से पहले आवश्यक कार्य निपटा लें।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.