Halloween party ideas 2015

 उत्तरकाशी 28 जनवरी,

युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में  सांसद चैम्पियनषिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। मनेरा स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता आज चौथे दिन अण्डर 19 बालक/बालिकाओं की पिट्ठू, बैडमिंटन, मुर्गाझपट एवं बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया

uttarkashi patliament member trophy



। अण्डर 19 बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता यमुनोत्री विधानसभा के नेहा ने जीत दर्ज की जबकि यमुनोत्री विधानसभा की ही आरती ने द्वितीय तथा प्रताप नगर विधानसभा की बालिका नन्दन सेमवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उधर बालक वर्ग की बैडमिंटन युगल प्रतियोगिता में धनसाली विधानसभा के जोड़ी अंषित तथा आदीप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि यमुनोत्री विधानसभा की जोड़ी आयूश चौहान, रितिक राणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं दानिष एवं प्रियांषु की यमुनोत्री विधानसभा की जोड़ी को तृतीय स्थान से संतोश प्राप्त करना पड़ा। वहीं बालिका वर्ग की युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में गंगोत्री विधानसभा का दबदबा रहा,स्वस्ती राणा तथा इषिका भण्डारी की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गंगोत्री विधान की ही जोड़ी स्नेहा एवं रषमी ने द्वितीय तथा यमुनोत्री विधानसभा की जोड़ी लक्ष्मी एवं आंषिका नेगी ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। 

उधर अण्डरी 19 बालक वर्ग पिट्ठू प्रतियोगिता में पुरोला विधानसभा की टीम ने बाजी मारी जबकि यमुनोत्री विधानसभा की जोड़ ने द्वितीय तथा धनोल्टी विधानसभा की जोड़ी को तृतीय स्थान से संतोश करना पड़ा। जबकि बालिका वर्ग में गंगोत्री ने प्रथम, पुरोला ने द्वितीय तथा यमुनोत्री की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भण्डारी एवं पूर्व जिला युवक समिति के अध्यक्ष आजाद डिमरी के द्वारा प्रमाण पत्र एवं मेंडल वितरित किये। 

इस अवसर पर आयोजक जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री विजय प्रताप भण्डारी एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी टिहरी श्री पंकज तिवारी, नोडल अधिकारी खेल महाकुम्भ श्री सन्दीप राणा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रवेष चन्द्र पैन्यूली, श्री मानवेन्द्र राणा, श्री लोकेन्द सिंह नेगी, श्री प्रकाष भण्डारी, कु0 किरन राणा, श्री सुरेष गंुसाई एवं व्यायाम प्रषिक्षक श्री संजय रावत, श्री सचिन रावत, श्रीमती ममता भट्ट, कु0 ज्योति, खेल प्रषिक्षक श्री राकेष कलूडा, श्री विनोद भण्डारी, श्री अमित राणा, श्री चन्द्रमोहन, श्री सिद्धि भट्ट एवं षिक्षा विभाग के क्रीडाध्यक्ष श्री गिरीष असवाल, श्री षूरवीर मार्ताेलिया, श्री अजय नौटियाल, श्री महावीर कलूडा, श्री महेन्द्र सिंह मटूडा, श्री महावीर सिंह राणा, श्री हासिम बैग श्रीमती गीता भारती आदि मौजूद रहे। 




डोईवाला:


uttarakhand co incharge congress welcome at airport jollygrant



कल28 जनवरी2026 को उत्तराखंड कांग्रेस सह-प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा एवं मनोज यादव के देहरादून आगमन पर देहरादून एयरपोर्ट पर परवादून जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दोनों नेता शाम 7:30 के इंडिगो विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। 


एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ दोनों नेताओं का स्वागत किया और संगठनात्मक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की। सह-प्रभारियों के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि उनके मार्गदर्शन से प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती मिली है। पार्टी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करते रहेंगे और आगामी चुनावों के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की जनता के अधिकारों, विकास और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर आवाज़ उठाती रहेगी।


इस अवसर पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष मोहित कपूर्वान, नथनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील थपलियाल,अरुण पाल,रायपुर ज्येष्ठ प्रमुख संजय सिंधवाल,जिला महासचिव शार्दूल नेगी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



एम्स ऋषिकेश में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र पर्व पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने ध्वजारोहण कर देश की आन, बान और शान तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान प्रोफे. मीनू सिंह ने देश के शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया और अपने सम्बोधन में संस्थान की उपलब्धियों गिनाते हुए भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। संस्थान परिसर क्षेत्र में एम्स की पाईप बैंड टोली द्वारा निकाली गई शानदार परेड समारोह का विशेष आकर्षण रही। 



उन्होंने बताया कि संस्थान ने  पिछले वर्ष एन.आई.आर.एफ. की रैंकिंग में देशभर में 13वां स्थान प्राप्त किया है, जो संस्थान के बुनियादी ढांचे और शिक्षण व्यवस्था के मानकों में लगातार हो रहे सुधार को दर्शाता है। ड्रोन-आधारित चिकित्सा सेवाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा संचालित इस तकनीक आधारित मेडिकल सेवा से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक दवाएं पहुँचाने का समय काफी कम हो गया है। कहा कि हमने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत रोगी पंजीकरण को सुव्यवस्थित किया है, जिससे न केवल अस्पताल 'पेपरलेस' हुआ है अपितु रोगियों को ओपीडी की लंबी लाइनों से छुटकारा मिल रहा है। प्रोफे मीनू सिंह ने सुरक्षा कर्मियों द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना  की। कहा कि उपनल के माध्यम से सेवा दे रहे सुरक्षाकर्मी रात दिन इस संस्थान के विशाल परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। निदेशक ने हाइपरबेरिक ऑक्सीजन यूनिट की शुरुआत और रोबोटिक सर्जरी विंग का भी जिक्र किया। उन्होंने इसे आम आदमी तक स्वास्थ्य सुविधाओं की वैश्विक तकनीक पहुँचाने की उपलब्धि से जोड़ा। शीघ्र शुरू होने जा रही संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा उन्होंने भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों व योजनाओं के बाबत विस्तृत जानकारी के साथ ही उनका महत्व भी बताया। 


इस अवसर पर संस्थान परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। साथ ही कार्यकारी निदेशक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में डीन एकेडमिक प्रोफेसर (डॉ.) सौरभ वार्ष्णेय, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो बी सत्या श्री, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल गोपाल मेहरा, अधीक्षण अभियंता ले. कर्नल राजेश जुयाल, डिप्टी चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर कमांडेंट अनिल चन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, चिकित्सक, मेडिकल स्टूडेंट्स, संस्थान के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत सिंह पवार के आकस्मिक निधन पर, मुख्यमंत्री शिव पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है विमान हादसे में श्री अजित सिंह पंवार  नेता का जाना देश के लिये अपूरणीय क्षति  है.


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार  के विमान दुर्घटना में निधन पर दुःख व्यक्त किया। 


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री अजीत पवार  ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए सदैव करुणा, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुःखद हादसे में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, सहयोगियों एवं समर्थकों को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड की कैबिनेट ने भी विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा ।



महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की बुधवार, 28 जनवरी को मौत हो गई, जब महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग की कोशिश करते समय उनका विमान क्रैश हो गया, उनके एक करीबी सहयोगी ने इसकी पुष्टि की।

क्रैश के समय विमान में पांच यात्री सवार थे। DGCA के अनुसार, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेता के साथ-साथ विदित जाधव, पिंकी माली, सुमित कपूर, शंभवी पाठक भी विमान में सवार थे। 

बारामती में अजीत पवार के करीबी सहयोगी किरण गुर्जर, जो स्थानीय अस्पताल में मौजूद हैं, ने कहा, "अजीत पवार सहित सभी छह लोगों को मृत लाया गया।"

66 वर्षीय अजीत पवार जिला परिषद चुनावों से पहले चार जनसभाओं को संबोधित करने के लिए बारामती जा रहे थे, तभी यह घटना हुई।

 

मोथरोवाला से वाया बंजारावाला, इन्द्रेश अस्पताल, लालपुल होते हुए राजपुर रोड़ तक इलैक्ट्रिक बस संचालित करवाने के सम्बन्ध में  लक्षेन्द्र प्रसाद थपलियाल ने एक ज्ञापन दिया ।



 उन्होंने कहा है कि विषयगत मार्ग पर कोई भी यात्री बस संचालित न होने से इस क्षेत्र की जनता को अत्यधिक असुविधाओं से गुजरना पड़ता है।

 जीवन यात्रा की हर जरूरत के लिए क्षेत्रीय जनता को घंटाघर आना-जाना ही पड़ता है, फिर चाहे स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो या जिला प्रशासन सम्बन्धी कार्य। 

बंजारवाला से अभी तक कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस मार्ग पर उपलब्ध न होने से वरिष्ठ नागरिकों को ई-रिक्शा एवं टैक्सी की सेवा लेनी पड़ती है जिसके कारण अत्यधिक आर्थिक भार एवं परेशानी होती है, क्योंकि उम्र के इस पड़ाव में वे निजी वाहन होकर भी उन्हें चलाने में असमर्थ होते हैं।

 इतना ही नहीं बस के संचालित होने से इस मार्ग पर वाहनों का दबाव भी कम होगा, जिससे दुर्घटनाओं में भी कमी आयेगी। यह क्षेत्र अब घनी आबादी वाला क्षेत्र बन गया है तथा बिना किसी पब्लिक वाहन के क्षेत्रीय जनता को विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को अधिक कठिनाईयां होती हैं।

वरिष्ठ नागरिकों द्वारा इस क्षेत्र में विगत 15 वर्षों से अपना एक संगठन स्थापित किया गया है जिसके माध्यम से ये अपनी समस्याओं को समय-समय पर आयोजित की जाने वाली आम बैठकों में उठाते हैं, एवं अपेक्षा करते हैं कि उनकी समस्याओं को सरकार की विभिन्न एजेन्सियों तक पहुँचा कर उनका निवारण किया जाए।

इसी क्रम में 16 जनवरी 2026 को वरिष्ठ नागरिकों की एक आम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें इलैक्ट्रिक बस संचालन करवाने हेतु सभी क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा सर्व सम्मति से मांग की गई। अतः क्षेत्र में घनी आबादी होते हुए भी पब्लिक यातायात सुविधा न होना यहाँ के वरिष्ठ नागरिकों के लिए गम्भीर असुविधा बनी रहती है। अतः शासन प्रशासन से उन्होंने आग्रह किया है कि है कि इस मार्ग पर शीघ्र ही इलैक्ट्रिक बस संचालित कर क्षेत्रीय जनता को राहत देने की कृपा की जाएगी।




मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चलाए जा रहे "जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार" के तहत आयोजित विशेष कैम्पों को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। राज्य सरकार की प्रभावी कार्ययोजना और प्रशासनिक सक्रियता का ही परिणाम है कि बड़ी संख्या में आम नागरिक इन कैम्पों के माध्यम से लाभान्वित हो रहे हैं।



आज आयोजित किए गए कुल 10 कैम्पों में 12,510 व्यक्तियों ने सहभागिता की, जो सरकार की जनहितकारी नीतियों पर आम जनता के विश्वास को दर्शाता है। वहीं, अब तक की कुल अवधि में राज्यभर में 484 कैम्पों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से कुल 3,89,868 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया है।



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। इसके लिए प्रशासन को जनता के द्वार तक ले जाने की नीति पर कार्य किया जा रहा है। ये कैम्प शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं तथा त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी सेवा वितरण सुनिश्चित कर रहे हैं।



मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे इसी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाएँ। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ये प्रयास राज्य के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

 डोईवाला;





आर्य कन्या इंटर कॉलेज डोईवाला में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  विद्यालय की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों  का पेस्तुति

विद्यालय के उपप्रबंधक पन्ना लाल अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर वृद्ध जनों श्रीमान भगत सिंह जी संस्थापक सदस्य आर्य कन्या इंटर कॉलेज  श्री नारायण दास नारंग का सम्मान किया.

क्षेत्र में पॉवर वेटलिफ्टिंग में  राष्ट्रीय स्तर पर   उत्तराखंड को पदक दिलाने वाले श्री हरविंदर को विद्यालय समिति द्वारा सम्मानित किया गया।   उन्होंने छात्राओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए, देश के सम्मान को सर्वोच्च स्थान देने के की बात कही।

उपप्रबंधक , श्री पन्ना लाल गोयल ने वृद्धजनों का सम्मान करते हुए, लोकतंत्र की महत्ता का वर्णन किया।

इस अवसर पर  

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.