Halloween party ideas 2015
.मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं



एम्स ऋषिकेश में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र पर्व पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने ध्वजारोहण कर देश की आन, बान और शान तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान प्रोफे. मीनू सिंह ने देश के शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया और अपने सम्बोधन में संस्थान की उपलब्धियों गिनाते हुए भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। संस्थान परिसर क्षेत्र में एम्स की पाईप बैंड टोली द्वारा निकाली गई शानदार परेड समारोह का विशेष आकर्षण रही। 



उन्होंने बताया कि संस्थान ने  पिछले वर्ष एन.आई.आर.एफ. की रैंकिंग में देशभर में 13वां स्थान प्राप्त किया है, जो संस्थान के बुनियादी ढांचे और शिक्षण व्यवस्था के मानकों में लगातार हो रहे सुधार को दर्शाता है। ड्रोन-आधारित चिकित्सा सेवाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा संचालित इस तकनीक आधारित मेडिकल सेवा से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक दवाएं पहुँचाने का समय काफी कम हो गया है। कहा कि हमने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत रोगी पंजीकरण को सुव्यवस्थित किया है, जिससे न केवल अस्पताल 'पेपरलेस' हुआ है अपितु रोगियों को ओपीडी की लंबी लाइनों से छुटकारा मिल रहा है। प्रोफे मीनू सिंह ने सुरक्षा कर्मियों द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना  की। कहा कि उपनल के माध्यम से सेवा दे रहे सुरक्षाकर्मी रात दिन इस संस्थान के विशाल परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। निदेशक ने हाइपरबेरिक ऑक्सीजन यूनिट की शुरुआत और रोबोटिक सर्जरी विंग का भी जिक्र किया। उन्होंने इसे आम आदमी तक स्वास्थ्य सुविधाओं की वैश्विक तकनीक पहुँचाने की उपलब्धि से जोड़ा। शीघ्र शुरू होने जा रही संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा उन्होंने भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों व योजनाओं के बाबत विस्तृत जानकारी के साथ ही उनका महत्व भी बताया। 


इस अवसर पर संस्थान परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। साथ ही कार्यकारी निदेशक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में डीन एकेडमिक प्रोफेसर (डॉ.) सौरभ वार्ष्णेय, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो बी सत्या श्री, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल गोपाल मेहरा, अधीक्षण अभियंता ले. कर्नल राजेश जुयाल, डिप्टी चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर कमांडेंट अनिल चन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, चिकित्सक, मेडिकल स्टूडेंट्स, संस्थान के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


देहरादून :


मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गुरूवार को देर सांय मुख्यमंत्री आवास में फिल्म अभिनेता श्री सुरेश ओबेराॅय ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र रावत से उत्तराखण्ड में फिल्मांकन एवं पर्यटन से सम्बंधित संभावनाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्मांकन के लिए प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ ही शांति का वातावरण है। उत्तराखण्ड सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध राज्य है। राज्य में फिल्म निर्माण व शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विण्डो सिस्टम लागू किया गया है। राज्य को फिल्मों के निर्माण हेतु अनुकूल वातावरण बनाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ हैं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड मंे टिहरी, हर्षिल, त्रिजुगी नारायण जैसे अनेक स्थान फिल्मांकन के लिए बेहद अनुकूल हैं। 

फिल्म अभिनेता श्री सुरेश ओबेराॅय ने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य वास्तव में फिल्मांकन के लिए अनुकूल है। त्रिजुगी नारायण जहाँ की मान्यता है कि यहाँ शिव-पार्वती का विवाह हुआ था। यह स्थान बेहतर धार्मिक पर्यटन गंतव्य व फिल्मांकन स्थल भी बन सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड से उनका विशेष लगाव रहा है। उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा फिल्मों के फिल्मांकन के लिए फिल्म जगत को दी जा रही सुविधाआंे की पहल को भी सराहनीय बताया।
इस अवसर पर फिल्म अभिनेता श्री विवेक ओबेराॅय भी उपस्थित थे।


रूद्रप्रयाग :
भूपेंद्र भंडारी


अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का संगम स्थल समेत कोटेश्वर तीर्थ अब बड़े पर्दे पर नजर आयेगा। आरटीएम इन्टर टेनमेन्ट 
प्राइवेट लिमिटेड मुम्बई और नेटरैक्स इन्टर टेनमेन्ट प्राइवेट लिमिटेड मुम्बई की टीम ने इन जगहों का भ्रमण कर लोकेशन का चयन 
किया है। जल्द ही बाॅलीबुड हिन्द फिल्मों में रूद्रप्रयाग जनपद के कई सुन्दर स्थान दिखाई देगें। इसके लिए जिन-जिन स्थानों केा
चिहिन्त किया गया हैं। वहां पर अप्रैल माह में शूटिंग  की जायेगी। 

देखिए रिपोर्ट- 
.
 प्रकृति की अनुपम छठाओं से परिपूर्ण रूद्रप्रयाग जनपद मुख्यालय के कई तीर्थ स्थल बाॅलीबुड को भी भा गए हैं। यही कारण है कि अब बाॅलीबुड इन स्थानों पर फिल्म की सूटिंग करने जा रहे हैं। जल्द ही अलकनंदा और मंदाकिनी की अठखेलियों के साथ ही कोटेश्वर के खूबसूरत नजारे हिन्दी फिल्मों के बडे रूपहले पर्दे पर नजर आएंगे। अप्रैल के महिने में एक नयी हिन्दी फिल्म की सूंटिग रूद्रप्रयाग जनपद के कई हिस्सेंा में होने वाली ह,ैं जिसके लिए विभिन्न  स्थानों  का चयन किया गया है। और जनपद के अधिकारीयेां से भी इस सम्बन्ध में जानकारी दी गयी है। जिसके लिए जिलाधिकारी और साहसिक पर्यटन अधिकारी ने अपनी पूर्ण सहमति और सहयोग करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। 

स्थान का चयन करने आये बाॅलीबुड के अधिकारियों  सचिन पाल सहायक निदेशक  आरटीएम इन्टरटेन्डमेन्ट प्रा0लि0 मुम्बईका कहा कि उत्तराखण्ड़ कई ऐसे खूबसूरत स्थान हैं जो देश दुनियां की नजरों से ओझल हैं। प्रचार-प्रसार के अभाव में इन खूबसूरत स्थानों की महत्ता कम होती जा रही हैं। इन्हीं स्थानों को व्यापाक रूप से 
दुनियां में फैलाने के लिए यहां हिन्दी फिल्म की शूटिंग की जा रही है। 
.
.बाॅलीवुड के पहाड़ों में आना एक सुखद संदेश है। हिन्दी फिल्मों की शूटिंग से न केवल पहाड़ों के कई खूबसूरत स्थानों का व्यापाक रूप से प्रचार प्रसार होगा बल्कि बेरोजगार को भी रोजगार मिलेगा और पर्यटन भी यहां बढ़ेगा। जरूरत उत्तराखण्ड सरकार भी फिल्म निर्माताओं को उत्तराखण्ड की वादियों में फिल्म शूटिंग के लिए आमंत्रित करें ताकि यहां देश दुनियां का ध्यान आकृष्ठ हो और रोजगार के नए द्वार खुले। 

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.