Halloween party ideas 2015

 आज का राशिफल

*दिनांक:- 30/05/2025, शुक्रवार* 

चतुर्थी, शुक्ल पक्ष, 

ज्येष्ठ

rashifal today 30 may 3025

*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*

 *सर्वार्थ सिद्धि योग 21:28 तक 

*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*

लुब्धानां याचकः शत्रुमूर्खाणां बोधको रिपुः ।

जारस्त्रीणां पतिः शत्रुश्चौराणां चन्द्रमा रिपुः ।।

।। चा o नी o।।

  भिखारी यह कंजूस आदमी का दुश्मन है. एक अच्छा सलाहकार एक मुर्ख आदमी का शत्रु है.

वह पत्नी जो पर पुरुष में रूचि रखती है, उसके लिए उसका पति ही उसका शत्रु है.

जो चोर रात को काम करने निकलता है, चन्द्रमा ही उसका शत्रु है.

*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*

गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18

ज्ञानं कर्म च कर्ता च त्रिधैव गुणभेदतः ।,

प्रोच्यते गुणसङ्ख्याने यथावच्छ्णु तान्यपि ॥,

 गुणों की संख्या करने वाले शास्त्र में ज्ञान और कर्म तथा कर्ता गुणों के भेद से तीन-तीन प्रकार के ही कहे गए हैं, उनको भी तु मुझसे भलीभाँति सुन॥,19॥

*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।

🐂वृष

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें।

👫मिथुन

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूँजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें।

🦀कर्क

क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।

🐅सिंह

मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।

🙍‍♀️कन्या

मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

⚖️तुला

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।

🦂वृश्चिक

वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।

🏹धनु

नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

🐊मकर

नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।

🍯कुंभ

कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।

🐟मीन

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

  देहरादून:

Rs 33 lakh drugs caught by doiwala dehradun narcotics police

नशे के सौदागर भले ही देहरादून वासी हो , बरेली से कनेक्शन हो, परन्तु उनकी सक्रियता के चलते ही निस्संदेह वह डोईवाला क्षेत्र से पकड़े गए है। जिससे संकेत यही जाता है कि डोईवाला क्षेत्र नशा बेचने का हॉट स्पॉट बन रहा है।

पुड़िया में नशे की खेप किसको जाती है यह जानना भी अत्यंत आवश्यक है कहीं स्कूल कॉलेज या अन्य शिक्षण संस्थाएं इनकी चपेट में तो नही है। 

फिर यही बात आती है कि डोईवाला क्षेत्र में सत्यापन की गंभीर आवश्यकता है। पिछले कुछ वर्षों में ग्रामीण इलाकों में जमींन खरीद  करनेवाले बाहरी लोगों पर नकेल कसनी आवश्यक है जो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर  नशे को बढ़ावा दे रहे है।

नशे के सौदागरों पर एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.)  उत्तराखंड का फिर चला डंडा ।

एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.)टीम ने कोतवाली डोईवाला पुलिस टीम के साथ कल देर रात से करीब 33 लाख रूपये कीमती स्मैक के साथ 02 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार ।

       मुख्यमंत्री  उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 जिसके अनुपालन में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में डोईवाला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में दिनांक 28-05-2025 की देर रात को कोतवाली डोईवाला क्षेत्र  से दो अभियुक्त 1- विशाल जोशी पुत्र महेन्द्र दत्त जोशी पता- 1065 ब्रहमपुरी, लोहियानगर पटेलनगर देहरादून 2- दिलशाद पुत्र नूरहसन पता- 1301 ब्रहमपुरी लोहिया नगर पटेलनगर देहरादून को 104 ग्राम स्मैक कीमत लगभग 33 लाख रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया ।

 अभियुक्तों द्वारा पूछने पर बताया गया कि वह यह माल जनपद बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। 

अभियुक्त इस ड्रग्स को स्थानीय लड़कों को बेचता है। अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो इनके द्वारा बताया गया कि वह इस स्मैक को स्थानीय स्तर पर छोटी छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई करने वाला था ।

यह काम हम दोनो काफी समय से कर रहे है । अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर एकत्रित जानकारी से एसटीएफ अब इन नशा तस्करों की कुंडली खंगाल रही है तथा इनके हैंडलर और पैडलरों पर कार्यवाही की योजना बना रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-*

1- विशाल जोशी पुत्र महेन्द्र दत्त जोशी पता- 1065 ब्रहमपुरी, लोहियानगर पटेलनगर देहरादून 

2- दिलशाद पुत्र नूरहसन पता- 1301 ब्रहमपुरी लोहिया नगर पटेलनगर देहरादून

*बरामदगी का विवरण-*

1– 104 ग्राम अवैध स्मैक

(कीमत लगभग 33 लाख रूपये)

      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ "श्री नवनीत सिंह भुल्लर" द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। 

किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536

*एएनटीएफ/एसटीएफ उत्तराखण्ड और डोईवाला पुलिस टीम*

1- निरीक्षक विपिन बहुगुणा

2- उ0नि0 रघुवीर कप्रवाण

3- हे0का0 मनमोहन कुकरेती

4- का0 रामचन्द्र सिंह

5- का0 दीपक नेगी

6- का0 आमिर

7- का0 गय्यूर

8- का0 दिनेश रावत

देवभूमि विकास संस्थान द्वारा “अपने हाथों – अपने विकास” विषयक संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन

पौड़ी गढ़वाल :

MP Haridwar Trivendra  singh Rawat in Pauri Garhwal

देवभूमि विकास संस्थान एवं पर्यटक गृह आवास उद्यम सहकारी समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 28 मई 2025 को जयहरीखाल ब्लॉक, पौड़ी गढ़वाल में “अपने हाथों – अपने विकास” विषय पर संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमशीलता, स्वरोज़गार तथा नवाचार को प्रोत्साहित करना और युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि हरिद्वार से सांसद माननीय त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी ने उद्घाटन संबोधन में कहा कि स्थानीय संसाधनों के सदुपयोग, नवाचार, स्वरोज़गार और महिला सशक्तिकरण के ज़रिए ही वास्तविक विकास संभव है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास खंड जयहरीखाल के ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ने की।

संवाद कार्यक्रम में स्थानीय युवा उद्यमियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, स्वरोज़गार से जुड़े लोगों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की।

 संवाद सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव, चुनौतियाँ और समाधान साझा किए, जिससे नीति-निर्माताओं को जमीनी स्तर की वास्तविकताओं से रूबरू होने का अवसर मिला।

देवभूमि विकास संस्थान द्वारा सफल उद्यमियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 

सम्मान समारोह के उपरांत आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने खुले मन से विचार रखे और अधिकारियों से संवाद स्थापित किया।

समापन भाषण में ब्लॉक प्रमुख श्री दीपक भंडारी ने ऐसे आयोजनों की निरंतरता की आवश्यकता पर बल देते हुए स्थानीय स्तर पर नवाचार और स्वावलंबन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख प्रतिभागियों में दिनेश रावत, कृति रावत, नम्रता कंडवाल, यशवंत सिंह, विक्की रावत, सोनिका रावत, सिद्धार्थ सेमवाल, उदय रावत जैसे प्रेरणादायक उद्यमियों के साथ-साथ “जय माँ काली”, “जय भैरों बाबा”, “ताड़केश्वर”, “रघुनाथ मंदिर मोहल्ला”, “ओम शांति”, एवं “उन्नति” महिला स्वयं सहायता समूहों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी और बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा रोजगारपरक सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई।

मसूरी:

*दिनांक: 29 मई 2025

*स्थान: गलोगी, मसूरी, जनपद देहरादून*

sdrf  uttarakhandrescue operation day and night

आज दिनांक 29 मई 2025 को समय प्रातः लगभग 0200 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष/डीसीआर/थाना मसूरी देहरादून के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोलूखेत से लगभग 02 किमी आगे गलोगी नामक स्थान पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा को सूचित किया गया, जहां से पोस्ट प्रभारी उप निरीक्षक श्री सावर सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए प्रस्थान किए। टीम समय 0211 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वाहन में कुल 03 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 01 व्यक्ति घायल अवस्था में पाया गया, जबकि अन्य 02 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।

SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों एवं अंधकार के बीच लगभग 300 मीटर गहरी खाई से शवों को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। 

*घायल का विवरण:-*

1. मेजर अंशुमन त्रिखा

*मृतकों का विवरण:-*

1. सौरभ त्रिखा पुत्र श्री सुभाष

2. कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व कैलाश त्रिखा

उपरोक्त सभी सेवक आश्रम रोड, देहरादून के निवासी है। 

जनपद पौड़ी: सतपुली क्षेत्रांतर्गत बगेली गाँव के पास ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया चालक का शव बरामद

आज दिनांक 28 मई 2025 को तहसील सतपुली के माध्यम से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बगेली गाँव, पाटीसेण सतपुली में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सतपुली से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी आशीष रावत के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन *(UK09CA-0849 ट्रक)* बगेली गाँव,पाटीसेण के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 70 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त ट्रक में एक व्यक्ति ( चालक) सवार था जिसकी ट्रक के केबिन में फंसकर मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू उपकरण की सहायता से ट्रक के केबिन को काटकर चालक *(साहिल उर्फ बंटी उम्र 26 वर्ष, निवासी -खारसाड़ा पोस्ट कोटि तहसील गजा टिहरी)* के शव को बाहर निकाला गया जिसको आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

कटापत्थर, देहरादून:

यमुना नदी में डूबे युवक को एसडीआरएफ ने नदी से निकालकर पहुँचाया गया अस्पताल

आज दिनांक 28 मई, 2025 को पुलिस चौकी डाकपत्थर से SDRF को सूचित किया गया कि कटापत्थर क्षेत्र, यमुना नदी में एक बालक डूब गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही ASI सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम के डीप डाइवर्स द्वारा मौके पर पहुँचकर तत्काल सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तत्परता एवं कुशलता से कार्य करते हुए टीम द्वारा डूब रहे युवक को मूर्छित अवस्था में नदी से बाहर निकाला गया। SDRF टीम द्वारा युवक को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल निकटतम अस्पताल भेजा गया। 

*युवक का विवरण*:- सत्यम S/O श्यामवीर उम्र -21 वर्ष

पता -पूर बालियान, मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश।

[

 लखनऊ:

Dr muralidhar shastri become long life member of avadh baar association

पूर्व उप सूचना निदेशक एवं मुख्यमंत्री मीडिया सेंटर के प्रभारी डॉक्टर मुरलीधर सिंह हाई कोर्ट लखनऊ के  अवध बार एसोसिएशन के आजीवन सदस्य बन गए है साथ ही उन्हें कार्ड भी उपलब्ध हो गया है। 

 उनका कहना है कि इसमें हमारे गुरुदेव गुरुदेव एवं राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य स्वामी परमानंद जी गुरुदेव बालमुकुंद जी गुरुदेव प्रभु दास जी गुरुदेव प्रभुपाद जी बाबा बाबा कीनाराम जी बाबा नीम करोली बाबा जी का विशेष साक्षात आशीर्वाद गुरुदेव बलराम दास गुरुदेव जयरामदास का आशीर्वाद रहा है ,जो  लगभग हमे  35वर्ष की  भारत सरकार एवं राज्य सरकार सेवा करने के उपरांत प्राप्त हुआ है।

 समाज के लोगों के लिए राष्ट्र के लोगों के लिए तथा पत्रकारों गरीबों साधु महात्मा माता बहनों आदि के लिए निशुल्क विधिक रूप से अधिवक्ता एवं विधि अधिकारी के रूप में आज भी मैं कार्य कर रहा हूं ।

आजीवन सदस्य होने से जहां माननीय अधिवक्ताओं से माननीय न्याय मूर्तियों से जुड़ने का मौका मिलेगा वहीं अधिवक्ता कार्य को भी बेहतर ढंग से किया जाएगा अधिवक्ता हमारे संविधान का एक सच्चा सिपाही होता है ।

अधिवक्ता और पत्रकार में दोनों में समानता दोनों समाज की के प्रमुख अंग हैं तथा उनकी जवानी का ज्यादा मुख्य भाग संघर्ष में गुजर जाता है इसीलिए हमने इस रास्ते को चुना है।

आज का राशिफल

*दिनांक:- 29/05/2025, गुरुवार*

तृतीया, शुक्ल पक्ष, 

ज्येष्ठ

rashifal today 29 may 2025

*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*

 *सर्वार्थ सिद्धि योग 22:38 से 

*रंभा तीज 

*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*

रंक करोति राजानं राजानं रंकमेवच ।

धनिनं निर्धनं चैव निर्धनं धनिनं विधिः ।।

।। चा o नी o।।

  वह क्या है जो कवी कल्पना में नहीं आ सकता. वह कौनसी बात है जिसे करने में औरत सक्षम नहीं है. ऐसी कौनसी बकवास है जो दारू पिया हुआ आदमी नहीं करता. ऐसा क्या है जो कौवा नहीं खाता.

*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*

गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18

ज्ञानं ज्ञेयं परिज्ञाता त्रिविधा कर्मचोदना ।,

करणं कर्म कर्तेति त्रिविधः कर्मसङ्ग्रहः ॥,

ज्ञाता (जानने वाले का नाम 'ज्ञाता' है।,), ज्ञान (जिसके द्वारा जाना जाए, उसका नाम 'ज्ञान' है।, ) और ज्ञेय (जानने में आने वाली वस्तु का नाम 'ज्ञेय' है।,)- ये तीनों प्रकार की कर्म-प्रेरणा हैं और कर्ता (कर्म करने वाले का नाम 'कर्ता' है।,), करण (जिन साधनों से कर्म किया जाए, उनका नाम 'करण' है।,) तथा क्रिया (करने का नाम 'क्रिया' है।,)- ये तीनों प्रकार का कर्म-संग्रह है॥,18॥,

*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।

🐂वृष

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें।

👫मिथुन

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूँजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें।

🦀कर्क

क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।

🐅सिंह

मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।

🙍‍♀️कन्या

मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

⚖️तुला

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।

🦂वृश्चिक

वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।

🏹धनु

नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

🐊मकर

नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।

🍯कुंभ

कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।

🐟मीन

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

ऋषिकेश:

fogging in rishikesh

दिनांक 28/05/2025 को नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत गुमानीवाला में सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम, एवं गंदगी  के संबंध में निरीक्षण करते हुए आवश्यक चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 09 चालान कर रुपए 3,300/-  धनराशि अधिरोपित की गई।

टीम में मुख्य सफाई निरीक्षक  अमित नेगी, सफाई निरीक्षक सुभाष सेमवाल  एवं रोहित  उपस्थित रहे। 

मानसून पूर्व तैयारी के अंतर्गत मनसा देवी वार्ड में नाला गैंग की सहायता से बड़े नाला एवं छोटी नालियों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है जिसमें पार्षद श्री विनोद नाथ भी उपस्थित रहे।

नगर निगम ऋषिकेश द्वारा दिनांक 28/5/25 निम्न धर्मशालाओं एवं आश्रमों में यात्रा सीजन को देखते हुए फागिंग की गई-

1- दादू बाड़ा अन्न क्षेत्र रेलवे रोड

2- पंजाब सिंह क्षेत्र धर्मशाला मुखर्जी मार्ग

3- काली कमली धर्मशाला छेत्र रोड

4- बिश्नोई धर्मशाला माया कुंड

5- हेमकुंड गुरुद्वारा लक्ष्मण झूला रोड

6- कबीर चौराहा आश्रम लक्ष्मण झूला रोड

7- शील नाथ समाधि आश्रम लक्ष्मण झूलारोड

8- जयराम आश्रम

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.