Halloween party ideas 2015

 

आज का राशिफल

*दिनांक:- 18/03/2025, मंगलवार*

चतुर्थी, कृष्ण पक्ष,

चैत्र

Rashifal today 18 march 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


*रात्रि बासौडा निर्माण 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


इन्द्रियाणि च संयम्य वकवत् पण्डितो नरः ।

देशकालबलं ज्ञात्वा सर्वकार्याणि साधयेत् ।।

।। चा o नी o।।


बुद्धिमान व्यक्ति अपने इन्द्रियों को बगुले की तरह वश में करते हुए अपने लक्ष्य को जगह, समय और योग्यता का पूरा ध्यान रखते हुए पूर्ण करे.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: पुरुषोत्तमयोग :- अo-15


अहं वैश्वानरो भूत्वा प्राणिनां देहमाश्रितः ।,

प्राणापानसमायुक्तः पचाम्यन्नं चतुर्विधम्‌ ॥,


मैं ही सब प्राणियों के शरीर में स्थित रहने वाला प्राण और अपान से संयुक्त वैश्वानर अग्नि रूप होकर चार (भक्ष्य, भोज्य, लेह्य और चोष्य, ऐसे चार प्रकार के अन्न होते हैं, उनमें जो चबाकर खाया जाता है, वह 'भक्ष्य' है- जैसे रोटी आदि।, जो निगला जाता है, वह 'भोज्य' है- जैसे दूध आदि तथा जो चाटा जाता है, वह 'लेह्य' है- जैसे चटनी आदि और जो चूसा जाता है, वह 'चोष्य' है- जैसे ईख आदि) प्रकार के अन्न को पचाता हूँ॥,14॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी।


🐂वृष

वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी। अप्रत्याशित खर्च होंगे। तनाव रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।


👫मिथुन

अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे।


🦀कर्क

तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। पूंजी संचय की बात बनेगी।


🐅सिंह

घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।


🙍‍♀️कन्या

संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।


⚖️तुला

वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। आर्थिक तंगी रहेगी।


🦂वृश्चिक

चोट व रोग से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। दूसरों की नकल न करें।


🏹धनु

घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।


🐊मकर

शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें। मेहनत अधिक होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।


🍯कुंभ

पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।


🐟मीन

पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 

देहरादून;




आदर्श संस्था के तत्वाधान में *देवभूमि मा औली बहार* गीत एल्बम का  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री आवास में विमोचन किया गया।


गीत एल्बम में विजेंद्र सिंह बर्तवाल व उत्तम सिंह भंडारी ने स्वर दिया है।  गीतकार सत्यपाल सिंह भंडारी,संगीतकार शैलेंद्र शैलू व दिलीप अंजवाल हैं। अभिनव उत्तम सिंह भंडारी व हरीश कोठारी द्वारा किया गया है। इसके प्रोड्यूसर उत्तम सिंह भंडारी हैं।


इस दौरान अध्यक्ष आदर्श संस्था आशा कोठारी और सचिव हरीश कोठारी सहित सिद्धार्थ वासन, भावना सभरवाल आदि उपस्थित थे।


आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता समिति (डोईवाला देहरादून) के तत्वाधान में *ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड* को लेकर बाइक रैली को मुख्यमंत्री; श्री पुष्कर सिंह धामी  द्वारा हरी झंडी  दिखाकर रवाना किया गया।


आदर्श संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी ने बताया कि तिलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित आदर्श संस्था समाजिक व रचनात्मक क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है।  कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में ड्रग मुख्य उत्तराखंड को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। इससे पूर्व स्काउट गाइड विभाग के साथ पूरे प्रदेश में भी यह अभियान चलाया गया था।


इस मौके पर आदर्श संस्था के अध्यक्ष हरीश कोठारी, अध्यक्ष वांडरर्स सिद्धार्थवासन  श्रीमती ममता पांगती नागर, श्रीयाक्ष  गौड, दिनेश नागर, हिमांशु रतूड़ी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विनायक नौटियाल,  सारांश डोगरा, अभिषेक राणा, कार्तिक बुटोला, सागर ठाकुर, भावना सभरवाल आदि उपस्थित थे।

डोईवाला;

MLA reached Doiwala to apeal open shpps


शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल इस्तीफा के पश्चात अपने नगर डोईवाला पहुंचे जहां पर उनके स्थिति के विरोध में व्यापार मंडल अध्यक्ष के आह्वान पर सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद किए हुए थे और वह चौक बाजार में एकत्रित होकर अपना विरोध जाता रहे थे।

 

बाजार बंद के दौरान सैकड़ो व्यापारी और अन्य राजनीतिक दल सामाजिक कार्यकर्ता डोईवाला चौक पर एकत्र हुए जहां पर उन्होंने आक्रोश व्यक्त कर धरना दिया। 

डोईवाला बाजार बंद होने की खबर लगते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व्यापारियों और जनता की बीच पहुंचे।

 उन्होंने कहां की जिंदगी स्थान पर व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठान बंद किया जा रहे हैं उनसे मैं अपने प्रतिष्ठान खोलने की अपील करता हूं और इसी कारण में हुई वाला भी पहुंचा हूं ।

 उन्होंने व्यापारियों से  अपने प्रतिष्ठान खोलने की अपील करते हुए कहा कि सबका साथ,सबका विकास और सबके सहयोग से उत्तराखंड प्रदेश को बनाने में सभी ने एक साथ मिलकर लड़ाई लड़ी है! देवभूमि की धरती पर सभी लोग संयम से काम ले,तभी उत्तराखंड का विकास संभव है ।

  व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन ने कहा कि उत्तराखंड में जिस तरह का माहौल बनाकर कुछ चंद लोग पहाड़-मैदान की गंदी राजनीति कर रहे हैं ।वह प्रदेश के लिए ठीक नहीं है। कांग्रेस  प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक और बसपा नेता गोपाल शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड सर्व समाज का प्रदेश है सभी को आपस में भाईचारा बनाकर प्रेम भाव के साथ रहना चाहिए। 

उत्तराखंड राज्य आंदोलन की लड़ाई मैं सभी का सहयोग बराबर बराबर रहा है

इसलिए क्षेत्रवाद जातिवाद मैदानीवाद पहाड़ी वाद की बात ना करके विकास वाद की बात करनी चाहिए। 

कार्यक्रम का संचालन भीम गुप्ता ने किया।

इस दौरान पूर्व प्रधान अब्दुल रज्जाक, व्यापार मंडल महामंत्री सुबोध जिंदल, फुरकान अहमद कुरेशी,एडवोकेट मनीष धीमान, भीम गुप्ता, प्रतीक अरोड़ा, कमल गोला, सोनी कुरैशी, दीपक गोयल अजय गुप्ता, मनीष नारंग, गगन नारंग,राकेश गुप्ता नवीन अग्रवाल, सुनील सैनी, अजय सैनी, अनूप अग्रवाल,गोपाल शर्मा विनय जिंदल,सुबोध जिंदल,रमेश वासन, कुरैशी,राजेश शृंगारी,दीपक गोयल,प्रमोद गोयल,प्रतीक अरोड़ा, इंद्रेश अरोड़ा, ललित सिंगल, विशाल गुप्ता, उपकार अग्रवाल,कमल अरोड़ा,प्रमोद गोयल,मनुज गुप्ता,विमल गोला,कमल गोला, गौरव गोयल,विशाल गुप्ता,नवीन अग्रवाल,अजय सैनी,कैलाश मित्तल,आनंद गुप्ता, ऋषि अग्रवाल अब्दुल कादिर आदि सैकड़ो की संख्या में व्यापारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे!

  भविष्य की आहट:घातक होती जा रही है आतंक से वोट बटोरने की प्रथा

       


  देश की आन्तरिक सुरक्षा व्यवस्था को नित नई चुनौतियां मिल रहीं हैं। बिहार में अररिया के बाद मुंगेर में भी पुलिस अधिकारी की हत्या का मामला सामने आया है। अतीत गवाह है कि देश में अपराधियों के हौसले निरंतर बुलंद होते जा रहे हैं। कहीं असामाजिक तत्वों की हरकतें भीड की शक्ल में सामने आतीं हैं तो कहीं खूनी घटनाओं को जानबूझकर साम्प्रदायिक रंगों में रंगने की कोशिशें होती हैं। धर्म का अपमान, नेता पर ज्यादतीजातिगत मान्यताओं पर कुठाराघातइबादतगारों की बेअदबी जैसे शब्दों को लेकर अपराधों की इबारतें लिखी जा रहीं हैं। लोगों के मन से खाकी का खौफ खत्म होता जा रहा है। इसके पीछे अनेक कारण हैं। एक ओर खाकी पर मनमानी के आरोपों की लम्बी फेरिश्त है जिसे बढाने में खद्दरधारियों से लेकर काले कोटधारियों तक की सक्रिय भागीदारी दर्ज होती रही है तो दूसरी ओर पुलिस पर विधायिका का दबाव भी ऐसी घटनाओं को बढावा देता रहा है। सत्ताधारी दलों और विपक्षी जमातों के मध्य देश की आपराधिक घटनाओं पर सदन में होने वाली बहसोंअमर्यादित व्यवहारों और हो-हल्ला के प्रकाशनों-प्रसारणों ने असामाजिक तत्वों के मनोबल बढा दिये हैं। अवैध कारोबारों से कमाये गये धनबल से बाहुबल खरीदने वाले अब जनबल का कवच बनाकर मनमानियां करने में जुटे हैं। गैरकानूनी घटनाओं पर सियासी जंग शुरू करके उसे विवादास्पद बनाने के लिए खद्दरधारी हमेशा ही तैयार रहते हैं। वोट बैंक की राजनीति के लिए कभी रुपये के राजकीय चिन्ह को बजट से हटा दिया जाता है तो कभी अल्पसंख्यकों के नाम पर कथित बहुसंख्यकों के हितों पर प्रहार होने लगते हैं। सत्ता तक पहुंचने के लालच में लिपटे दलों का दबाव भी पुलिस पर अक्सर दिखाई पडता है। संविधान में आम नागरिक को समान रूप से प्राथमिकी दर्ज का अधिकार दिया गया है परन्तु छुटपुट घटनाओं को छोडकर विशेष घटनाओंसरकारी अधिकारी-कर्मचारी के विरुध्द मामलोंराजनेता के खिलाफ प्रकरणधनबली के आतंक की शिकायतपहुंचबली की तानाशाही वाले मामलों आदि पर शायद की कभी पुलिस थानों में पीडित की तत्काल प्रथम सूचना आख्या दर्ज हुई हो। अधिकांश मामलों में वरिष्ठ अधिकारियोंराजनैतिक नेताओं या फिर जनप्रतिनिधि के दखल के बिना प्राथमिकी दर्ज होती ही नहीं है। सूचना के पंजीकरण की कौैन कहे पीडित को आवेदन की पावती तक नहीं दी जाती है। इस दिशा में कभी भी खद्दरधारियोंकाले कोटधारियों या फिर कथित समाजसेवियों ने सार्थक पहल नहीं की है। ऐसे अनेक मामलों में तो न्यायपालिका को सीधा दखल करना पडातब कही जाकर पीडित की प्राथमिकी दर्ज हुई परन्तु प्राथमिकी दर्ज न करने वाले उत्तरदायी अधिकारी को फिर भी इस धृष्टता के लिए दण्ड नहीं मिला। ज्यादा हाय-तोबा होने पर चेतावनी देकरजांच बैठाकरलाइन अटैच करके मामले को ठंडे बस्ते में पहुंचाने का ही प्रयास किया जाता रहा है। वर्तमान हालात तो यहां तक बिगड गये हैं कि असामाजिक तत्वोंअपराधियों और आरोपियों ने राजनैतिक दलों के मुखौटे ओढकर अपने गैर कानूनी धन से प्रतिष्ठिता के कीर्तिमान स्थापित करने शुरू कर दिये हैं। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने तो एक अरोपी के बचाव में उच्चतम न्यायालय तक आवाज बुलंद की थी। घातक होती जा रही है आतंक से वोट बटोरने की प्रथा। मणिपुर जैसे राज्यों में खुलेआम कानून की धज्जियां उड रहीं हैं। आतंकियों के खेमे विस्तार लेते जा रहे हैं। नक्सलियों के पक्ष में वामपंथियों की जमातें सुरक्षा घेरा बनाये दिखती है। हथियार बेचने वाले देश तो अपने कारोबार का विस्तार करने हेतु आतंकियोंनक्सलियों और अपराधियों को खुल्लम खुल्ला अपने ब्रान्डेड हथियारों की खेपें पहुंचा रहे हैं। अपराधियों को दण्डित करानेे हेतु पुलिस की डायरी में अपराध से जुडा विवरण तो होता है परन्तु शायद ही कभी अपराधियों के पास से मिलने वाले हथियारों की आपूर्ति करने वाली श्रंृखला पर पुलिस ने विवरण प्रस्तुत किया हो। चीनअमेरिकापाकिस्तानकनाडा जैसे देशों से निरंतर अपराधियों तक हथियारों की खेपें पहुंच रहीं हैं। राजनैतिक दलों का दबावदबंगों का रुतवाधनबल की चमकजनबल की दहशतप्रभावबल का भौंकाल तो रेडलाइट चौराहों से लेकर गांव की चौपालों तक देखने को मिलता है। राजनैतिक संरक्षण मिलते ही अपराधी के चेहरे पर भइयासाहबनेताजीमसीहा जैसे मुखौटे चिपक जाते हैं। डर के मारे लोग उन्हें सम्मान देने की मजबूरी वाले गलियारे से गुजरने लगते हैं। आंतक का संदेश अब कानून बनकर स्थापित होने लगा है। कानून की धाराओं से खेलने में महारत हासिल करने वाले खद्दरधारियों की फौज जब सार्वजनिक रूप से अपराध करने वालों के पक्ष में खडी होकर वास्तविकता को प्रभावित करने लगी हो तब न्याय की देवी से वरदान की आशा करना गरीब की किस्मत में कैसे हो सकता है। सत्य की हत्या के प्रयासों में लगी स्वार्थवादियों की सेना ने देश की आन्तरिक व्यवस्था को सरेआम बंधक बना लिया है। गोरों के पदचिन्हों पर चलने वाले तत्कालीन आयातित नेताओं ने देश के संविधान में भी अंग्रेजी के बिना उच्च और उच्चतम न्यायालय के दरवाजे पर दस्तक देने तक की मनाही दर्ज करा दी थी। परिणाम सामने है कि अंग्रेजी न जानने वाले व्यक्ति को स्वयं पर लगाये गये आरोपों पर स्पष्टीकरण तक देने का अधिकार नहीं है। उसके मामले में कौन क्या बोल रहा हैक्या सबूत पेश हो रहे हैंबहस में किन बातों को उठाया जा रहा हैघटना को किस रूप में प्रस्तुत किया जा रहा हैआदि जाने बिना ही आरोपी कब अपराधी बना दिया जाये और कब अपराधी निर्दोष साबित हो जायेकहा नहीं जा सकता। देश की कानून व्यवस्था पर जब तक प्रभावशाली लोगोंराजनेताओंदबंगोंधन-जन-बल और स्वार्थपरिता का प्रभाव हावी रहेगा तब तक पुलिस-प्रशासन का पारदर्शी होना असम्भव नहीं हो कठिन अवश्य है। इस हेतु आम आवाम की संगठित पहल ही परिणामात्मक सुधार ला सकती है अन्यथा कार्यपालिका-विधायिका के साथ माफियों की तिकडी केवल और केवल स्वार्थपूर्ति के लक्ष्य का ही भेदन करती रहेगी। इस बार बस इतना ही। अगले सप्ताह एक नई आहट के साथ फिर मुलाकात होगी।


Dr. Ravindra Arjariya

Accredited Journalist

for cont. - 

dr.ravindra.arjariya@gmail.com


आज का राशिफल

*दिनांक:- 17/03/2025, सोमवार*

तृतीया, कृष्ण पक्ष,

चैत्र 

Rashifal today 17 मार्च 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *चतुर्थी व्रत चन्द्रोदय रात्रि 21:15 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


सिंहादेकं वकादेकं शिक्षेच्चत्वारि कुक्कुटात् ।

वायसात्पञ्च शिक्षेच्चष्ट् शुनस्त्रीणिगर्दभात् ।।

।। चा o नी o।।


शेर से एक बात सीखे. बगुले से एक. मुर्गे से चार. कौवे से पाच. कुत्ते से छह. और गधे से तीन.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: पुरुषोत्तमयोग :- अo-15


गामाविश्य च भूतानि धारयाम्यहमोजसा ।,

पुष्णामि चौषधीः सर्वाः सोमो भूत्वा रसात्मकः ॥,


और मैं ही पृथ्वी में प्रवेश करके अपनी शक्ति से सब भूतों को धारण करता हूँ और रसस्वरूप अर्थात अमृतमय चन्द्रमा होकर सम्पूर्ण ओषधियों को अर्थात वनस्पतियों को पुष्ट करता हूँ॥,13॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

धनार्जन होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।


🐂वृष

संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूंजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।


👫मिथुन

जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी।


🦀कर्क

भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। फालतू खर्च होगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। आय में कमी होगी।


🐅सिंह

प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।


🙎‍♀️कन्या

मान बढ़ेगा। मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।


⚖️तुला

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।


🦂वृश्चिक

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।


🏹धनु

उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


🐊मकर

धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी।


🍯कुंभ

समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी।


🐟मीन

रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

हरिद्वार:



निराश्रित आश्रय ग्रह ,रावली मेहदूद में रह रहे सीनियर सिटीजन के साथ युवाओं द्वारा होली पर्व विगत दिवस मनाया गया।


गणपति विहार, रावली मेहदूद हरिद्वार में स्थित आश्रय ग्रह ,जो राम राज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा संचालित किया जाता है में निराश्रित वरिष्ट नागरिक रहते है।


अलग अलग राज्यों जगहों से ये लोग युवाओं द्वारा उनके बीच आकर बैठक और खड़ी होली पर्व मनाने से काफी खुश नजर आए।


अपने परिवार से दूर ये वरिष्ठ नागरिक सम्मान, प्रेम, आदर से अभिभूत होकर युवाओं को आशीर्वाद देते नजर आए।


जो मान सम्मान वे अपने परिजनों से अपेक्षित करते रहे वही होली पर अनजान ,पर अपनापन लिए इन युवाओं से पाकर वे गदगद और भावविभोर दिखे।


ये वॉलंटियर  आर एच आर पी फाउंडेशन से जुड़े हुए है और हर दीपावली, होली, नव वर्ष, इत्यादि त्योहार पर जरूरत मंद लोगो, विशेषकर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चो के साथ व्यतीत करते है।


राज्य अध्यक्ष अनन्या भटनागर के नेतृत्व में सदस्य आश्रय ग्रह में रंग, तिलक, गुजिया संग भक्ति और होली गीत में वरिष्ठ नागरिकों के साथ होली खेलते नजर आए।


साथ ही सभी से बैठक होली में आत्म परिचय भी लिया गया ।जिला अध्यक्ष अभिषेक भगत ने बताया की वे हर महीने सामाजिक कार्य करते है।


इस अवसर पर सदस्य संदीप रावत ने राज्य अध्यक्ष अनन्या भटनागर के विभिन्न सामाजिक कार्य में कई वर्षो का उल्लेख करते हुए कहा की पूरी टीम तन्मयता से उनके नेतृत्व में कार्य करती रहती है।

इस अवसर का काजोल रौतेला, प्रिया, आर्यन बक्शी सहित आश्रय ग्रह के प्रबंधक और सेवारत लोग मौजूद रहे।

 

कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर मंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा।कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर अपने मंत्री पद से इस्तीफा सौंपा। मुख्यमंत्री ने श्री अग्रवाल का त्यागपत्र अग्रिम कार्यवाही के लिए राज्यपाल महोदय को अग्रसारित कर दिया है।

MLA Premchand Agarwal resigned from minister post


इससे पूर्व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने  अपनी धर्मपत्नी के साथ मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में बने उत्तराखंड शहीद स्मारक पहुंचे। यहाँ उन्होंने अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश विकास की तरफ बढ़े और प्रदेश में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे, इसका संकल्प लिया।


गौरतलब है कि मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल भी एक राज्य आंदोलनकारी रहे हैं, उन्होंने धर्मपत्नी श्रीमती शशिप्रभा अग्रवाल के साथ शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वह भावुक हुए और प्रदेश के हित में काम करने का संकल्प दोहराया।

ज्ञात हो कि उत्तराखंड में  विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का विरोध पिचले दिनोंसे शिखर पर पंहुच गया था। 

गैरसैण में भारी विरोध के बाद आंदोलनकारी  पीएम मोदी को खून से पत्र लिखकर इन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की थी। इससे पहले आला कमान कोई कदम उठाते म

उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा सीएम धामी को सौंप दिया। 



www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.