हरिद्वार:
निराश्रित आश्रय ग्रह ,रावली मेहदूद में रह रहे सीनियर सिटीजन के साथ युवाओं द्वारा होली पर्व विगत दिवस मनाया गया।
गणपति विहार, रावली मेहदूद हरिद्वार में स्थित आश्रय ग्रह ,जो राम राज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा संचालित किया जाता है में निराश्रित वरिष्ट नागरिक रहते है।
अलग अलग राज्यों जगहों से ये लोग युवाओं द्वारा उनके बीच आकर बैठक और खड़ी होली पर्व मनाने से काफी खुश नजर आए।
अपने परिवार से दूर ये वरिष्ठ नागरिक सम्मान, प्रेम, आदर से अभिभूत होकर युवाओं को आशीर्वाद देते नजर आए।
जो मान सम्मान वे अपने परिजनों से अपेक्षित करते रहे वही होली पर अनजान ,पर अपनापन लिए इन युवाओं से पाकर वे गदगद और भावविभोर दिखे।
ये वॉलंटियर आर एच आर पी फाउंडेशन से जुड़े हुए है और हर दीपावली, होली, नव वर्ष, इत्यादि त्योहार पर जरूरत मंद लोगो, विशेषकर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चो के साथ व्यतीत करते है।
राज्य अध्यक्ष अनन्या भटनागर के नेतृत्व में सदस्य आश्रय ग्रह में रंग, तिलक, गुजिया संग भक्ति और होली गीत में वरिष्ठ नागरिकों के साथ होली खेलते नजर आए।
साथ ही सभी से बैठक होली में आत्म परिचय भी लिया गया ।जिला अध्यक्ष अभिषेक भगत ने बताया की वे हर महीने सामाजिक कार्य करते है।
इस अवसर पर सदस्य संदीप रावत ने राज्य अध्यक्ष अनन्या भटनागर के विभिन्न सामाजिक कार्य में कई वर्षो का उल्लेख करते हुए कहा की पूरी टीम तन्मयता से उनके नेतृत्व में कार्य करती रहती है।
इस अवसर का काजोल रौतेला, प्रिया, आर्यन बक्शी सहित आश्रय ग्रह के प्रबंधक और सेवारत लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें