Halloween party ideas 2015

 उत्तराखंड में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर के सभी पार्टियों प्रभारी की नियुक्ति करने में जुट गई है और साथ ही संपर्क अभियान की तैयारी भी करने लगी है हालांकि अभी तक चुनाव की तिथि की घोषणा नहीं हुई है ।

इसी परिप्रेक्ष्य में जहां बीजेपी कांग्रेस क्षेत्रीय दल मैदान में है तो वही आम आदमी पार्टी भी डोईवाला में चुनाव मैदान में उतरी है।

 अब देखना यह है कि यह चुनाव दलों के बीच जनता के मुद्दों को लेकर होगा  अथवा इसके भी धार्मिक समीकरण बन जौएँगे।

उत्तराखण्ड के महासचिव थॉमस मैसी के नेतृत्व में  नगरपालिका चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की डोर टू डोर  संपर्क अभियान  शुरू हो।गया है जिसमे 15 गारंटियों को ले जाने का काम शुरू कर दिया गया है।



जिला मीडिया प्रभारी पास्टर न्यूटन ऑस्टिन ने बताया कि उत्तराखंड के महासचिव  थॉमस मेस्सी डोईवाला के वार्ड नं 18 में संपर्क अभियान में शामिल।रहे और 15 गारंटियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सीएम धामी चुनाव तो कराने से रहे ,परन्तु तैयारी तो करनी ही है अतः आप भी अभियान तेज करेगी।




सचिवालय घेराव के लिए तैयार कांग्रेस, कल उत्तराखंड आगमन पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का देहरादून एयरपोर्ट पर स्वागत  किया गया।

National congress youth chairman uday bhanu at jolpygrant


युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के आज सुबह 9:00 बजे की इंडिगो फ्लाइट से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस व युवा कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया । 

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि आज उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर सचिवालय घेराव किया जाएगा,जिस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब उपस्थित रहेंगे ।

 इस घेराव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रदेश के हर जिले से हज़ारों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून पहुंच रहे हैं ।


स्वागत करने वालों में उत्तराखण्ड कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान,राष्ट्रीय सचिव,कांग्रेस संचार विभाग वैभव वालिया,युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत भट्ट,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर,राष्ट्रीय संयोजक कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग गौतम नौटियाल,कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी,आरिफ अली,शुभम काम्बोज,साहिल,राहुल आर्य आदि उपस्थित रहे

जबकि  आज डोईवाला नगर पालिका चुनावों के संबंध में आज पूर्व राष्ट्रीय सचिव,कांग्रेस व देहरादून जिला कांग्रेस,नगर निकाय चुनाव प्रभारी प्रकाश जोशी डोईवाला पहुंचकर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे ।




डोईवाला;




आज दिनांक को उपजिलाधिकारी, डोईवाला/प्रशासक नगर पालिका परिषद् डोईवाला द्वारा निर्माणाधीन लाईब्रेरी एवं मोक्षधाम के कार्य की प्रगति के संबंध मे कार्य का निरीक्षण किया गया। 


निरीक्षण के दौरान श्री उत्तम सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी एवं श्री अखिलेश खण्डूड़ी, अवर अभियन्ता द्वारा कार्य के विषय मे आवश्यक जानकारियां प्रशासक महोदय को उपलब्ध करायी गयी। उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्य की प्रगति पर सन्तोष व्यक्त करते हुए कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयअवधि मे पूरा करते हुए आम जनता को उपलब्ध कराये जाने के संबंध मे आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये। निरीक्षण के दौरान श्री रविन्द्र सिंह पंवार, कर एवं राजस्व अधीक्षक, ठेकेदार श्री हर्ष शर्मा आदि उपस्थित रहे।


*सनातन की शक्ति और घायल हिंदुओं की हिम्मत व धैर्य की परीक्षा न लें कट्टरपंथी!*

Don't threat hindus


बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले, हत्या, लूट, आगज़नी व महिलाओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार बेहद चिंताजनक हैं! 



इतना ही नहीं इस्कॉन के संन्यासी चिन्मय कृष्णदास को अन्यायपूर्ण कारावास रखा जाना पूरे विश्व के लिए चुनौती है! अगर इस तरह से संत, संयासी, महात्मा, धर्म गुरुओं को बेवजह किसी भी देश में धर्म के नाम पर प्रताड़ित किया जाता रहेगा! 


अंतर्राष्ट्रीय भगवा सनातन के संयोजक यशपाल विद्रोही का कहना है कि वर्तमान की बांग्लादेश सरकार तथा अन्य एजेंसियां इसे रोकने की जगह केवल मूकदर्शक बनी हुई है। वर्तमान में इस प्रकार एजेंसियां हिंदूओ के साथ अन्याय और अनैतिकता पर मौन रहते हैं तो भविष्य में हिंदू आक्रामक होगा जिसे संभाल पाना मुश्किल भी होगा! हिंदुओं के धैर्य की परीक्षा कोई भी देश कोई भी सरकार न लें! विद्रोही नें वैश्विक शांति को सनातन से ही संभव बताया!



इस्कॉन के संन्यासी की  अनैतिक्, अमानवीय कारावास की कार्यवाही की घोर निंदाकर बांग्ला देश की सरकार को मुक्त करनें की चेतावनी भी दी! 




अपना वजूद मिटता देख वेवश दुखी, घायल बांग्लादेश का हिन्दू अपनीं रक्षा के लिए लोकतांत्रिक पद्धति से उठाता आवाज़ बांग्लादेश की सरकार उस कराहते स्वर को सुननें की वजाय दबा रही है! अन्याय अत्याचार का नया दौर वैश्विक पटल पर साफ–साफ दिख रहा है।

 

ऐसे ही शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में हिन्दुओं का नेतृत्व ही नहीं मरते, कटते, लूटते, और घटते हिंदुओं की पीड़ा पर मानवता की दृष्टि से आगे आना इस्कॉन के संन्यासी चिन्मय कृष्णदास को बांग्लादेश सरकार द्वारा कारावास भेजना अन्यायपूर्ण है। 


भारत का हिंदू ही नहीं प्रवासी भारतीय हिंदू भी इस बात को समझ रहा है! उत्तराखंड के उत्तरकाशी ही नहीं पूरे देश में इस तरह की हिंदू महापंचायतें इस प्रकार के कुकृत्यों से सामना करनें और एक होनें रहने की सीख है! 


जो मानवता से प्रेम नहीं बल्कि महज उपभोग करनें की वस्तु समझते हैं! ऐसी  कट्टरपंथी विचारधारा विश्वभर में इस्लाम को लाना चाहती हैं! जो हिंदुओं से काट–मार कर रहे हैं! वह आज भी अफगनिस्तान, ईरान, इजराइल का आईना उठाकर देख लें! 

जिसमें इस्लाम की क्रूर हिंसक तस्वीर दिखाई देती है! 


बेशक बांग्ला देश की पूर्व प्रधानमन्त्री शेख हसीना इस्कान संयासी चिन्मय कृष्णदास के समर्थन में क्यों न उतरी हो लेकिन वह महज एक खेल ही हो सकता है! जिसे वहाँ की कट्टरपंथी विचारधारा नें 5अगस्त को इस्तीफा देकर खुद का देश छोड़ जाने पर मजबूर किया गया था वह कैसे संयासी चिन्मय कृष्णदास का समर्थन कर सकती हैं!


बिना रैली आक्रोश के शांति पूर्ण तरीके से हिंदू महापंचायत पर  देवभूमि विचार मंच द्वारा ली गई अनुमति के बाद भी प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना हिंदू संगठनों के अंदर डर पैदा करना था! या कट्टर पंथियों के द्वारा उपद्रव फैलानें का डर था! 


इन दोनों के बीच सड़क मार्ग को परिवर्तन कर शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हिंदू महापंचायत में जनता पिसती नजर आई!

बांग्लादेश की घटना हिंदू समाज के लिए बहुत बड़ी सीख है! पुलिस, प्रशासनिक तंत्र सब पिटते, मिटते, मरते नजर आयेंगे! अभी से इस नफरत को हिंदू आपसी एकजुटता से खत्म कर सकते हैं!

यशपाल बिष्ट उत्तरकाशी की कलम से

आज का राशिफल

*दिनांक:- 05/12/2024, गुरुवार*

चतुर्थी, शुक्ल पक्ष, 

मार्गशीर्ष

Rashifal today 05 december 2024


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *विनायक चतुर्थी व्रत 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


यस्मिन् देशे न सम्मानो न वृत्तिर्न च बान्धवः ।

न च विद्यागमऽप्यस्ति वासस्तत्र न कारयेत् ।।

।। चा o नी o।।


 उस देश मे निवास न करें जहाँ आपकी कोई ईज्जत नहीं हो, जहा आप रोजगार नहीं कमा सकते, जहा आपका कोई मित्र नहीं और जहा आप कोई ज्ञान आर्जित नहीं कर सकते।


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:     विश्वरूपदर्शनयोग अo-11


अदृष्टपूर्वं हृषितोऽस्मि दृष्ट्वा

 भयेन च प्रव्यथितं मनो मे।,

तदेव मे दर्शय देवरूपं

प्रसीद देवेश जगन्निवास ॥,


मैं पहले न देखे हुए आपके इस आश्चर्यमय रूप को देखकर हर्षित हो रहा हूँ और मेरा मन भय से अति व्याकुल भी हो रहा है, इसलिए आप उस अपने चतुर्भुज विष्णु रूप को ही मुझे दिखलाइए।, हे देवेश! हे जगन्निवास! प्रसन्न होइए॥,45॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। किसी प्रभावशाली वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।


🐂वृष

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है।


👫मिथुन

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेवजह चिड़चिड़ापन रह सकता है। धनागम होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।


🦀कर्क

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। व्यापार ठीक चलेगा। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। कुसंगति से बचें। धनहानि हो सकती है।


🐅सिंह

प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। दुष्टजनों से सावधान रहें। हानि पहुंचा सकते हैं। प्रमाद न करें।


🙎‍♀️कन्या

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


⚖️तुला

प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।


🦂वृश्चिक

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक मित्र व संबंधी अतिथियों के रूप में घर आ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। बुरे लोगों की पहचान जरूरी है। उनसे दूर रहें।


🏹धनु

घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। दौड़धूप होगी। विवाद से क्लेश होगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। धनहानि की आशंका बनती है। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त होगा, धैर्य रखें।


🐊मकर

किसी व्यक्ति के व्यवहार से लगेगा कि अपमान हुआ है। नई योजना बनेगी। कार्यस्‍थल पर परिवर्तन पर विचार हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्‍य कमजोर रह सकता है।


🍯कुम्भ

ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों से मतभेद दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।


🐟मीन

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। नकारात्मकता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दूसरों पर भरोसा न करें। आशंका-कुशंका के चलते कोई बड़ी गलती हो सकती है।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में श्री प्रकाश सुमन ध्यानी द्वारा लिखित पुस्तक ‘उपनिषदीय दर्शन बोध’ का विमोचन किया।



 पुस्तक विमोचन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूरी भूषण एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी उपस्थित थे। 


मुख्यमंत्री ने ‘उपनिषदीय दर्शन बोध’ पुस्तक के लेखक श्री प्रकाश सुमन ध्यानी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भारतीय वैदिक दर्शन और सनातन संस्कृति के संवाहक के रूप में एक नई पहचान स्थापित कर रहे हैं इस पुस्तक के माध्यम से उन्होंने उपनिषद के जटिल और गूढ़ रहस्यों को साधारण तरीके से लिखा है। 

भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न आयामों को सबके समक्ष रखा है। उपनिषद भारतीय संस्कृति और दर्शन की अमूल्य निधि है, जिसने संपूर्ण विश्व को ज्ञान और चेतना का मार्ग दिखाया है। हमारी ज्ञान परंपरा संपूर्ण विश्व को वसुधैव कुटुम्बकम के रूप में मानती है। उपनिषद आध्यात्मिक चितंन के स्रोत के साथ ही मानवता को व्यावहारिक जीवन दृष्टि भी प्रदान करते हैं।  


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से ज्ञान-विज्ञान आगे बढ़ रहा है, तब उपनिषदों और वेदों का ज्ञान हमारे लिए और भी प्रासांगिक हो जाता है। जीवन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा, भौतिकवाद की चकाचौंध के बीच में आत्मा और ब्रह्मा की खोज निश्चित रूप से हमें प्रेरणा देने का कार्य करेगी। 

यह पुस्तक सभी को आत्म विकास, आत्म चिंतन और स्वयं की खोज के लिए भी प्रेरित करेगी।

 उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश देवभूमि होने के साथ ही आध्यात्मिक चिंतन का एक महत्वपूर्ण केन्द्र है। आदि शंकराचार्य, स्वामी विवेकानन्द और ऋषि-मुनियों ने इस पुण्य धरा को अपनी शरण स्थली बनाया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक हमारी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। 

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि श्री प्रकाश सुमन ध्यानी ने जीव विज्ञान की पढ़ाई कर आत्मज्ञान तक पहुंचकर ‘उपनिषदीय दर्शन बोध’ पुस्तक लिखी इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। 

उन्होंने कहा कि उपनिषद जैसे विषय पर व्याख्यान करना बड़ी बात है। आज भारत की आस्था, निधि और गौरव ‘अध्यात्म’ की ओर आज पूरी दुनिया आ रही है। उन्होंने कहा कि भारत के मूल में आध्यात्मिक इंटेलीजेंस है। आध्यात्मिक इंटेलीजेंस हमारे देश की ख्याति है। भारत दुनिया को अध्यात्म और योग का ज्ञान देने वाला है। 


विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूरी भूषण ने कहा कि ‘उपनिषदीय दर्शन बोध’ पुस्तक के माध्यम से लेखक ने आम जनमानस को उपनिषद और वेदों से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया है।  हमारे वेद उपनिषद और प्राचीन ग्रंथ 21वीं सदी की आवश्यकता बन रहे हैं। जीवन जीने की शैली हमारे ये ग्रंथ सिखाते हैं। भावी पीढ़ी को अपने नैतिक मूल्यों से जोड़ना जरूरी है। आसान भाषा में हमारे ग्रंथो को बच्चों और जनमानस के साथ जोड़ना जरूरी है। आत्मा का चिंतन और परमात्मा से जुड़ाव होना आवश्यक है। इस पुस्तक के माध्यम से इस दिशा में सराहनीय प्रयास किया गया है। 



इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, ‘उपनिषदीय दर्शन बोध’ पुस्तक के लेखक श्री प्रकाश सुमन ध्यानी, श्री गणेश खुगशाल एवं साहित्य से जुड़े लोग उपस्थित थे।

 

उत्तराखण्ड शासनपंचायती राज, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत के अवसान के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य के समस्त जनपदों ( जनपद - हरिद्वार को छोड़कर)  उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम 2016 के सुसंगत प्रावधानों के अन्तर्गत क्षेत्र पंचायत / ग्राम पंचायतों में प्रशासक की तैनाती सम्बन्धी व्यवस्था के अध्ययन एवं नियमानुसार कार्यवाही की संस्तुति करने हेतु निम्नवत् समिति का गठन किया गया है जिसमे

-1. श्री युगल किशोर पंत, अपर सचिव पंचायतीराज विभाग, उत्तराखण्डशासन / अध्यक्ष |


2. श्रीमती निधि यादव, निदेशक, पंचायतीराज निदेशालय, उत्तराखण्ड / सदस्य ।


 3. श्रीमती हिमानी जोशी पेटवाल, संयुक्त सचिव, पंचायतीराज निदेशालय,उत्तराखण्ड / सदस्य  रहेंगे।


Administrator appointment committees  for  gram panchayat


उपरोक्त समिति उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम-2016 के सुसंगत प्रावधानों के अन्तर्गत परीक्षणोंपरान्त दिनांक 09.12.2024 तक सम्बन्धित प्रकरण पर सुस्पष्ट आख्या (साक्ष्य सहित) अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि प्रकरण पर अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके ।


www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.