ऋषिकेश :
उत्तम सिंह
नशा मुक्त देव भूमि अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी के खिलाफ प्रभावी रोकथाम व काउंसलिंग किये जाने को लेकर उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज खदरी श्यामपुर में एंटी ड्रग्स क्लिनिक की स्थापना हो गयी ।
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित "नशा मुक्त देव भूमि" अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज खदरी व गढ़ी मयचक में नशा पीड़ितों को विधिक सहायता , नशा उन्मूलन, व पुनर्वास हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पी.एल.वी. एस एम सिलस्वाल ने छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थ की जानकारी देते हुए युवाओ में बढ़ती नशे की लत के कारण, मादक पदार्थ के शरीर पर पड़ने वाले दुःप्रभाव, मादक पदार्थ से बचने के उपाय, व सम्बन्धित अधिनियम के महत्वपूर्ण प्राविधान , किशोर न्याय अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शादी में शराब के बढ़ते चलन के खिलाफ मुहिम चला रही मैत्री संस्था की अध्यक्ष, समाज सेवी कुसुम जोशी ने युवओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि नशे की लत से व्यक्ति की जिंदगी व घर परिवार तबाह हो जाते है। नशे के खिलाफ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज को भी इसके लिए आगे आना होगा तभी इस पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। इस मौके पर सभी छात्रों को नशा नही करने व अन्य को नशा नही करने के लिए प्रेरित करने की शपथ भी दिलायी।इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून की गाइड लाइन के अनुसार विद्यालय में एंटी ड्रग्स लीगल क्लिनिक की भी स्थापना की गयी । इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रणवीर सिंह पुंडीर, कुसुम जोशी, वरिष्ठ समाज सेवी कमला नेगी, सत्यकाम पोखरियाल, महावीर उपाध्याय, सुनीता उपाध्यय, निवर्तमान उपप्रधान टेक सिंह राणा व विद्यालय के छात्र- छात्राये व अभिभावक मौजूद रहे ।
ये बनाये गये एंटी ड्रग्स क्लीनिक के सदस्य-
1-प्रवक्ता महताब सिंह
2- डॉ टी एस पडियार
3-पी टी ए अध्यक्ष राकेश रयाल
4- छात्र- ऋतेश कुमार
5-छात्र- दीपक बिष्ट
6- एस एम सिलस्वाल
.png)

एक टिप्पणी भेजें