मेलाधिकारी दीपक रावत ने कांवड़ पटरी के चैडी़करण एवं सुदृढीकरण कार्यों का निरीक्षण किया, समयबद्ध ढंग से कार्य को करने पर बल दिया
हरिद्वार ;
महाकुम्भ मेले में सिंचाई विभाग के अन्तर्गत होने वाले कांवड़ पटरी के चैडी़करण एवं सुदृढीकरण कार्यों का निरीक्षण आज मेलाधिकारी दीपक रावत ने किया। मेलाधिकारी ने निर्देश दिया की आगामी कांवड़ मेला के पूर्व जून माह तक कांवड़ पटरी के चैडी़करण एवं सुदृढीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने समयबद्ध ढंग से इस कार्य को करने पर बल दिया। 55 किलोमीटर में से सिंचाई विभाग के अधीन 32 किलोमीटर वाले कांवड़ पटरी का चैडी़करण एवं सुदृढीकरण होना है। वर्तमान में 3.5 मीटर कांवड़ पटरी का चैड़ीकरण कर 7 मीटर किया जायेगा। कांवड़ पटरी के चैडी़करण एवं सुदृढीकरण के अतिरिक्त सौंदर्यीकरण का भी कार्य किया जायेगा। इसके अन्तर्गत शौचालय, साईनएज, विश्रामालय एवं लाइटिंग का भी प्रबन्ध किया जायेगा। मेलाधिकारी दीपक रावत ने इस कार्य के गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि होने वाले कार्य की जांच थर्ट पार्टी से कराया जायेगा।मेलाधिकारी दीपक रावत ने कावड़ पटरी के किनारे पौधा रोपड़ किया। इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा, उप मेलाधिकारी गोपाल सिंह चैहान, अधिशासी अभियंता सिचाई पुरुषोत्तम एवं सहायक अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अनन्त सैनी मौजूद थे।

.png)

एक टिप्पणी भेजें