Halloween party ideas 2015

' ऋषिकेश :
उत्तम सिंह

गढ़वाल महासभा द्वारा आज रचनाकार एवं संगीतज्ञ डॉ उषा कटियार जी के काव्य संग्रह "निर्झरा" का भव्य लोकार्पण नगर निगम ऋषिकेश के स्वर्ण जयंती सभागार हाल में मुख्य अतिथि राज्य बाल संरक्षण आयोग उत्तराखंड की अध्यक्ष श्रीमती उषा नेगी जी, कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य पंकज, साहित्यकार डॉ उमेश चमोला, गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे नेगी, वरिष्ठ साहि्यकार एवं समाज सेवी आर पी डंगवाल ने सयुक्त रूप से किया। काव्य संग्रह निर्झरा की रचनाकार डॉ उषा कटियार ने बताया कि यह उनकी पहली काव्य रचना है जिसमें करीब छपन्न कविताएं एवं क्षणिकाएं है।
मुख्य अतिथि राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रसर होकर अपनी प्रतिभाओं से समाज को जागृत करने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। उषा नेगी ने कहा कि उनके आयोग द्वारा जल्द ही शिक्षा के क्षेत्र में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सक्त कानून लाया जा रहा है जिससे काफी हद तक एस पर नकेल कसी जा सकेगी।। कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य पंकज ने पुस्तक कि समीक्षा करते हुवे बताया कि काव्य संग्रह के माध्यम से लेखिका ने अपनी रचनाओं में पाठकों की हर दिनचर्या के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता, देशभक्ति त्योहारों,शिक्षा, खेल, सभी पहलुओं से पाठकों को छूने का प्रयास किया है। कार्यक्रम का संचालन आचार्य रामकृष्ण पोखरियाल एवं उत्तम असवाल ने किया। इस मौके पर डॉ संजीव चेतन, डॉ एम पी जोशी कमल सिंह राणा उषा रावत सरोज डिमरी रवि जैन मनोहर सिंह चौहान, दीपक शर्मा कमलेश गुप्ता महेश चिटकरिया,सुनील थपलियाल वीरेंद्र नौटियाल हर्षित गुप्ता दीपक शर्मा उपस्तिथि थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.