Halloween party ideas 2015

कोटा;
वसुंधरा राजे के खाते में एक और उपलब्धि की कहानी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्य स्तरीय  योग दिवस समारोह कोटा में  लिखी गयी। रामदेव बाबा में साथ कोटा के आरएसी के मैदान पर 1 लाख 75 हजार लोग योग करने के लिए उपस्थित थे। लेकिन एक लाख पांच हजार योगार्थी ही गिनीज बुक आॅफ रिकाॅर्ड के मापदंड पर खरे उतरे। इसलिए इग्लैंड से आए अधिकारियों ने बाबा रामदेव को 1 लाख 5 हजार लोगों के एक साथ योग करने का विश्व कीर्तमान का प्रमाण पत्र दिया।
कलेक्टर गौरव गोयल ने बताया कि विश्व रिकाॅर्ड के लिए व्यापक तैयारियां की गई थी। गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड के अधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप ही सभी लोगों को प्रवेश बार कोड के जरिए दिया गया।

लेकिन इनमें से अनेक व्यक्ति तीस मिनट के योगाभ्यास में सक्रिय नहीं रहे। कोई 100 कैमरों के माध्यम से एक एक व्यक्ति पर निगरानी रख कर एक लाख पांच हजार लोगों को निर्धारित मापदंडों पर खराब पाया गया।

पिछले एक माह से कलेक्टर गोयल ने विश्व रिकाॅर्ड के लिए जो मेहनत की उसकी प्रशंसा योग गुरु बाबा रामदेव ने भी की। बाबा ने माना कि कलेक्टर के प्रयासों से ही कोटा के मैदान पर इतनी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं।

आमलोगों के साथ राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने भी योग में भाग लिया। योग का पिछला विश्व रिकाॅर्ड 45 हजार लोगों का है। कोटा में एक लाख पांच हजार का विश्व रिकाॅर्ड बनवाने में कोटा के कोचिंग सेंटरों में पढ़ रहे युवाओं का भी विशेष योगदान रहा है। कलेक्टर ने विभिन्न कोचिंग के मालिकों से आग्रह कर विद्यार्थियों को आरएसी के मैदान में लाने की अपील की थी। माना जा रहा है एक लाख से भी ज्यादा कोचिंग विद्यार्थी मैदान पर योग के लिए उपस्थित थे।

कोटा में पौने दो लाख में से 1 लाख 5 हजार योगार्थी गिनीज बुक आॅफ रिकाॅर्ड के मापदंड पर खरे उतरे। बाबा रामदेव ने कलेक्टर गोयल की प्रशंसा की।

हालांकि उनका कार्यक्रम अजमेर में भी सफल रहा --
योग दिवस पर अजमेर के पटेल मैदान पर भी योग का कार्यक्रम सफल रहा। पंतजलि योग पीठ के जिला संयोजक नेमीचंद तम्बोली के नेतृत्व में सभी लोगों को योगाभ्यास कराया गया। कोई एक घंटे के कार्यक्रम में मंत्री वासुदेव देवनानी, श्रीमती अनिता भदेल, जिला कलेक्टर आरती डोगरा आदि उपस्थित थे।

साभार
एस.पी.मित्तल

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.