Halloween party ideas 2015

 


ऋषिकेश : 




छिद्दरवाला क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकजोगीवाला में गुलदार की लगातार बढ़ती चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुधवार देर रात एक घर के आंगन में गुलदार के टहलने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इससे पहले गुलदार एक ग्रामीण की बछड़ी को घर के आंगन में ही मार चुका है।

स्थानीय ग्रामीण मुरारी सिंह रावत ने बताया कि बुधवार देर रात घर के बाहर कुत्ते के लगातार तेज भौंकने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो आंगन में गुलदार टहलता हुआ दिखाई दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार लगातार पालतू मवेशियों को निशाना बना रहा है और अब उसकी चहलकदमी घरों के आंगन तक पहुंच गई है। इससे ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।


लंबगांव टिहरी गढ़वाल 

अनिल चन्द रमोला 





आज श्री फूल सिंह बिष्ट महाविद्यालय नौगर लंबगांव शांतिकुंज विश्व तीर्थ गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में महाविद्यालय लंबगांव गांव में राज्य आंदोलनकारी भारत अभियान के सदस्य देवी सिंह पंवार  के द्वारा विभिन्न विषयों पर खासकर नशा से संबंधित बच्चों को अवगत कराया गया शराप गांजा बीड़ी सिगरेट चाऊमीन मोम मैगी पिज्जा बर्गर कू बेशनो से छात्र छात्रों के लिए हानिकारक है इस पर प्रकाश डाला गया विशेष रूप से  जन्म मरण के बीच में जितने भी संस्कार होते हैं आते हैं उन पर बच्चों से सीधा संवाद किया गया है और एक विशेष शुभ सूचना श्री पंवार जी की द्वारा दी गई कि आज के बाद 4 अक्टूबर से शांतिकुंज हरिद्वार का जो केंद्र प्रज्ञा मंडल लंबगांव में स्थापित हो रहा है उस पर 

आप सबने जितने भी संस्कार होते है वह अब लंबगांव से ही संचालित होगें  इसका प्रचार प्रसार गांव गांव घर-घर जाकर के करें और निशुल्क संस्कार आप सबको उपलब्ध कराऐ जाएंगे हम इस के लिए आप हम सब प्रताप नगर क्षेत्र वासियों को आचार्य श्री राम शर्मा एवं वंदनीय मांता भगवती शर्मा के प्रति कृतंगियां है शांतिकुंज हरिद्वार के तरफ से भी इस क्षेत्र को ज्ञान की गंगा के रूप में मिलीं है इस कार्यक्रम में शांतिपूर्ण गायत्री परिवार के सदस्य श्री शिवांकांत त्रिपाठी जी के द्वारा बच्चों को संकल्पित कराया गया कि आज से गलत नशा धारण नहीं करेंगे और नशा ही  लेना है तो शिक्षा और दीक्षा का नशा जीवन में धारण करना चाहिए कार्यक्रम को संबोधित श्री ओम प्रकाश जी श्री रामदेव कलुडा जी श्री सुनील दत्त शर्मा जी ने बच्चों को संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन श्री डॉक्टर भरत सिंह राणा जी ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा जी ने किया  कार्यक्रम में श्री धनेश प्रसाद उनियाल जी श्री कुमार मंगलम डॉक्टर विजय राणा श्री प्रदीप रावत जी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं



*देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती*

*सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान*


देहरादून :





राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपदभर में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बापू के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।


अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बापू ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर न केवल देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि संपूर्ण मानवता को प्रेम, सद्भाव और नैतिकता का संदेश भी दिया। उनका सादा जीवन और उच्च विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों का अनुसरण कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।


अपर जिलाधिकारी स्मृता परमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा को अपना मूल मंत्र बनाकर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और उनके जीवन मूल्य सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी ने स्वच्छता के प्रति गांधीजी की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा कि बापू स्वच्छ परिवेश और स्वस्थ समाज के पक्षधर थे। उन्होंने लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वर्तमान समय में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए गांधीजी के विचार प्रासंगिक हैं।


इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को भी याद किया गया। उनकी सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को अनुकरणीय बताते हुए उनके प्रसिद्ध नारे ‘जय जवान, जय किसान’ के महत्व पर प्रकाश डाला गया।


कार्यक्रम में एसडीएम रविन्द्र ज्वांठा सहित कलेक्ट्रेट परिसर के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


 छिद्दरवाला में चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद, स्थानीय लोगों के साथ ताजा की पुरानी यादें

ऋषिकेश : 



 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गुरुवार को छिद्दरवाला में उस समय चर्चा का विषय बन गए, जब उन्होंने अचानक रामू पकौड़े वाले की दुकान पर रुककर न केवल पकौड़ी और चाय का स्वाद लिया, बल्कि खुद हाथ में छलनी थामकर पकौड़े भी तलने लगे। उनके इस सहज अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग भी उत्साहित नजर आए।

दरअसल, हरीश रावत गुरुवार दोपहर देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान छिद्दरवाला में पुलिस चेकपोस्ट के समीप स्थित रामू पकौड़े वाले की दुकान पर उनकी नजर पड़ी। उन्होंने अपना वाहन रुकवाया और दुकान के भीतर पहुंच गए। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और क्षेत्र से जुड़ी पुरानी यादों को भी ताजा किया।

कुछ देर बाद हरीश रावत ने खुद पकौड़े तलने की इच्छा जताई और दुकान संचालक के साथ खड़े होकर झारा हाथ में ले लिया। उन्होंने अपने हाथों से पकौड़े तले और बाद में वहीं बैठकर पकौड़ी का स्वाद लिया तथा चाय की चुस्की भी ली।

इस दौरान उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “वाह रे रामू, तेरे पकौड़े। यहां पकौड़ी खाई, चाय-नाश्ता किया और पुरानी यादें भी ताज़ा हो गयी।”

उन्होंने आगे लिखा कि अपनों के बीच बैठकर चाय की चुस्की और पकौड़ी का स्वाद ही अपनेपन की मिठास है।

पूर्व मुख्यमंत्री का इस तरह आम लोगों के बीच बैठकर चाय-पकौड़ी का आनंद लेना और खुद पकौड़े तलना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

 देहरादून :

CS uttarakhand and CM  gandhi jayanti


मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही, सचिवालय के अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा भी गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भारतखंडे संगीत महाविघालय द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन का समवेत गायन किया गया।


इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव श्री नितेश कुमार झा, अपर सचिव श्री विजय कुमार जोगदंडे एवं श्री नवनीत पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी - कर्मचारी भी उपस्थित थे।

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांत सदैव समाज को प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता के लिए प्रासंगिक हैं।


मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष देश के जवानों और किसानों के सम्मान तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सदैव रेखांकित करता रहेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों महान विभूतियों के आदर्श हमें राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

आज का राशिफल

दिनाँक 01 अक्टूबर

दिन, गुरुवार

rashifal today 01 october,2026


मेष

 अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

कार्यक्षेत्र में आपकी निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में नए विचारों और नेटवर्किंग से लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी और दूरियां कम होंगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, बुद्धिमानी से निवेश करें। मानसिक रूप से तरोताजा रहेंगे, दिन खुशनुमा बीतेगा।


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, धैर्य बनाए रखें। व्यापारिक मामलों में वित्तीय योजना बनाकर चलना लाभदायक रहेगा। परिवार और प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। अनावश्यक लेनदेन से बचें, आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी दिनचर्या नियमित रखें।

मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट या प्रोजेक्ट विस्तार के अवसर मिलेंगे। व्यापार में साझेदारी और संवाद कौशल से बड़ा लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता और भावनात्मक नजदीकी बनी रहेगी। आय के नए साधन बन सकते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्फूर्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा।



कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और सहयोग मिलेगा। व्यापारिक सौदों में थोड़ी सतर्कता और सोच-समझ की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और आपसी तालमेल रहेगा। पुराने रुके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, खानपान पर ध्यान दें।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

करियर में प्रगति के योग हैं, आपकी नेतृत्व क्षमता चमकेगी। व्यापार में नए सौदों पर बातचीत शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में नया उत्साह और आकर्षण बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कार्यक्षेत्र में सतर्कता से काम लें और समय सीमा का ध्यान रखें। व्यापार में किसी भी बड़े निवेश से पहले पूरी जांच-परख कर लें। परिवार में बड़ों की सलाह और सहयोग आपके काम आएगा। आय और व्यय का संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। मानसिक तनाव से बचें और पर्याप्त विश्राम लें।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

नौकरी और करियर में नए अवसर आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। व्यापार में रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। दांपत्य व प्रेम जीवन में सामंजस्य और विश्वास बढ़ेगा। अचानक धन लाभ या आर्थिक प्रगति के संकेत हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे।



वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर आपकी बुद्धिमत्ता भारी पड़ेगी। व्यापारिक योजनाओं में नया मोड़ आ सकता है, सतर्क रहें। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा, अपनों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे मजबूती आएगी। तनाव से दूर रहने के लिए योग या ध्यान का सहारा लें।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और कार्यस्थल पर प्रशंसा होगी। व्यापार में विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। संतान पक्ष से खुशी की खबर मिल सकती है। आर्थिक प्रयास सफल होंगे और आय में वृद्धि हो सकती है। उत्साह और आरोग्य अच्छा बना रहेगा।



मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

कामकाज का दबाव रहेगा, इसलिए कार्यों को प्राथमिकता दें। व्यापारिक मामलों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। घर-परिवार में किसी बात को लेकर संयम से बातचीत करें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद आवश्यक है। शारीरिक थकान महसूस हो सकती है, पर्याप्त आराम करें।



कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आपकी बुद्धिमानी से कार्यक्षेत्र की जटिल समस्याएं हल होंगी। व्यापार में नए साझेदारों या ग्राहकों से लाभ होगा। मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, नए स्रोत बन सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, मानसिक शांति मिलेगी।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

कार्यस्थल पर अपनी बात और विचारों को प्रभावी ढंग से रख पाएंगे। व्यापार में मध्यम लाभ के योग हैं, नई रणनीतियों पर ध्यान दें। परिवार में किसी मांगलिक या शुभ कार्य की रूपरेखा बनेगी। बचत पर ध्यान देने से भविष्य के लिए धन संचय होगा। मानसिक और भावनात्मक रूप से संतुष्ट रहेंगे।

 देहरादून :



*योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव*

*प्रदेश के सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग का बनेगा मैकेनिज्म*

*डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा*



मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति के साथ उनके धरातल पर असर और आमजन को मिल रहे लाभ का भी आंकलन करने के निर्देश दिए।


मुख्य सचिव ने कहा कि पिरूल कलेक्षन से लाभार्भियों को अब तक कितनी मॉनेटाइजेशन हुई है और कितने लोगों को इसका लाभ मिला है, इसका पूरा आंकड़ा तैयार किया जाए। साथ ही इससे लोगों की आय में कितना इजाफा हुआ, इसका भी आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी योजना की सफलता केवल उसके तहत किए गए कार्यों से नहीं, बल्कि उससे लोगों को मिल रहे वास्तविक लाभ से तय होनी चाहिए। उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और सेग्रिगेशन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कचरे के संग्रहण से लेकर उसके पृथक्करण और निस्तारण तक पूरी व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए। 


मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों एवं सचिव पेयजल को एसटीपी से सम्बन्धित कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता के अनुरूप एसटीपी का पूरा उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए प्रभावी एवं केन्द्रीयकृत व्यवस्था तैयार की जाए। इससे एसटीपी के संचालन और निर्धारित मानकों के अनुपालन पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।


मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को बड़े कमर्शियल संस्थानों और ग्रुप हाउसिंग में उनके स्वयं के एसटीपी की व्यवस्था को गंभीरता से लागू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए और मानकों की नियमित जांच की जाए। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के साथ ही अतिक्रमण हटाने के बाद उन क्षेत्रों पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए जिलास्तर पर नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने जनपदों में पार्किंग विकसित करने से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान लंबित योजनाओं में तेजी लाने और आ रही बाधाओं का समयबद्ध समाधान करने को कहा।


मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि 25 पॉइंट कार्यक्रम की नियमित और मासिक समीक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समीक्षा में केवल आंकड़ों की प्रगति देखने के बजाय योजनाओं की जमीनी स्थिति, लाभार्थियों को मिल रहे लाभ और सामने आ रही समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन बिंदुओं पर प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं है, वहां कारणों की पहचान कर समयबद्ध तरीके से सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित सिन्हा, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार, श्री विनोद कुमार सुमन, श्री युगल किशोर पंत, श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी, श्री मनुज गोयल, श्री रोहित मीणा, श्री नवनीत पाण्डेय, सम्बन्धित विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.