Halloween party ideas 2015

 


ऋषिकेश : 




छिद्दरवाला क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकजोगीवाला में गुलदार की लगातार बढ़ती चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुधवार देर रात एक घर के आंगन में गुलदार के टहलने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इससे पहले गुलदार एक ग्रामीण की बछड़ी को घर के आंगन में ही मार चुका है।

स्थानीय ग्रामीण मुरारी सिंह रावत ने बताया कि बुधवार देर रात घर के बाहर कुत्ते के लगातार तेज भौंकने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो आंगन में गुलदार टहलता हुआ दिखाई दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार लगातार पालतू मवेशियों को निशाना बना रहा है और अब उसकी चहलकदमी घरों के आंगन तक पहुंच गई है। इससे ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.