Halloween party ideas 2015

 *मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित, कहा— “पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति”*

08 march2026 ,38 women awarded by


 *वरिष्ठ मातृशक्ति के त्याग और संघर्ष को नमन— मुख्यमंत्री ने कहा, महिलाओं के संस्कारों से मजबूत होती है समाज और राष्ट्र की नींव*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ मातृशक्ति का सम्मान "नारी तू नारायणी" कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा, समाज सेवा, उद्यमिता, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, संस्कृति, जल संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली राज्यभर से 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया। 


मुख्यमंत्री ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की  शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज उन महिलाओं का सम्मान हो रहा है, जिनके त्याग, संघर्ष, स्नेह और संस्कारों ने परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव को मजबूत किया है। उन्होंने कहा महिलाओं के स्नेह, त्याग और आशीर्वाद से पीढ़ियाँ आगे बढ़ती हैं और समाज निरंतर प्रगति करता है। महिलाएं, मां के रूप में अपने जीवन के प्रत्येक सुख को त्यागकर अपने बच्चों को आगे बढ़ाती हैं। 


मुख्यमंत्री ने कहा वरिष्ठ महिलाएं, परिवारों के साथ संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों की रक्षक भी हैं।उन्होंने कहा उत्तराखंड की मातृशक्ति का योगदान और भी अधिक प्रेरणादायी और गौरवपूर्ण है। हमारे प्रदेश की महिलाएं परिवार को संभालने के साथ खेत-खलिहानों को संवारती हैं। राज्य की महिलाएं कठिन परिस्थिति में भी मजबूती से आगे बढ़ती हैं। उत्तराखंड की माताओं ने अपने त्याग, परिश्रम और अदम्य साहस से इस राज्य को आगे बढ़ाया है। पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति है। 



मुख्यमंत्री ने कहा वरिष्ठ नागरिकों, वृद्ध माताओं की सेवा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार, महिलाओं-विशेषकर वरिष्ठ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है। राज्य सरकार, वृद्धावस्था पेंशन योजना,  विधवा पेंशन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के साथ राज्य के विभिन्न जिलों में वृद्धाश्रमों की व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क धार्मिक यात्राओं की सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड की हर वृद्ध माता को सम्मान, सुरक्षा और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का पूरा अवसर मिल सके। 


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाएं समाज के लिए भी प्रेरणादाई होती हैं। उन्होंने कहा जो व्यक्ति सक्रिय रहेगा वही जीवंत भी रहेगा। सक्रियता जीवन को संपन्न बनती है। उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण की शुरूआत स्वयं अपने घर से शुरू होकर समाज और देश में जाएगी। महिलाएं हमेशा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करती है। महिला शक्ति ही वह शक्ति है जो परिवार  के साथ समाज और देश का भी निर्माण करती हैं। 


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आज जिन वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, उनका जीवन संघर्ष, धैर्य और समाज के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज की अमूल्य धरोहर है।


सचिव श्री चंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की मुख्य थीम "Give to Gain निर्धारित की गई है। इस थीम के अनुरूप ऐसे वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, जो 60 वर्ष से अधिक आयु होने के बावजूद भी सक्रिय, आत्मनिर्भर और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। वरिष्ठ महिलाओं के चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रतिनिधिक बनाने के लिए प्रत्येक जनपद से निम्न आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग एवं उच्च आय वर्ग से एक-एक महिला का चयन किया गया है। इसके लिए जनपद स्तर पर समिति का गठन करते हुए पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयन सुनिश्चित किया गया है, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों की प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया जा सके।



इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून से श्रीमती पार्वती देवी नेगी, श्रीमती मीना रवि, श्रीमती डा० ज्योति मरवाह, जनपद नैनीताल से श्रीमती धनुली नेगी, श्रीमती मीनू जोशी, श्रीमती लता हर्बोला, जनपद रुद्रप्रयाग से  श्रीमती भादी देवी, श्रीमती गीता नौटीयाल,  श्रीमती रामेश्वरी भट्ट जनपद चंपावत से श्रीमती उर्मिला चन्द, जनपद पौड़ी गढ़वाल से डॉ कु० उर्मिला राणा, श्रीमती कमला नेगी,  श्रीमती पार्वती देवी, जनपद अल्मोडा से श्रीमती मनोरमा जोशी,  सुश्री हेमलता वर्मा, श्रीमती कामिनी कश्यप, जनपद उत्तरकाशी से श्रीमती सरतमा देवी, श्रीमती विशाला भण्डारी, श्रीमती शन्ति ठाकुर।


जनपद चमोली से सुशीला सेमवाल, श्रीमती चद्रकला बिष्ट, श्रीमती कलावती देवी, श्रीमती मुन्नी देवी, जनपद बागेश्वर से श्रीमती नीमा दफौटी,  श्रीमती नारायणी देवी, श्रीमती गंगा राम,  जनपद टिहरी गढ़वाल से श्रीमती सोबती देवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती प्रभा रतूड़ी, जनपद ऊधम सिंह नगर से  श्रीमती मीना शर्मा, श्रीमती आशा मुन्जाल, श्रीमती इन्द्रा मिश्रा, हरिद्वार से सैयदा खातुन, श्रीमती बाला देवी उर्फ ब्रज किशोरी, श्रीमती कान्ति एवं पिथौरागढ़ श्रीमती दुर्गा खड़ावत, श्रीमती शकुलन्ता दयाल,  श्रीमती देवकी जोशी को सम्मानित किया।


इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद श्री गीता राम गौड़, निदेशक श्री बीएल राणा, श्री विक्रम सिंह , श्री एस के त्रिपाठी, श्री मोहित चौधरी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।


 डोईवाला:

दिनांक 08.03.2026



देहरादून पुलिस की अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: मुख्य बाजार से हटाया अवैध कब्जा, 10 व्यापारियों के किए चालान एवं 10 उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही कर पुलिस अधिनियम मे किये चालान*  

*श्री परमेन्द्र सिह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* के निर्देशों के क्रम में, जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 08.03.2026 को कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।


*मुख्य विवरण:-


कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत रेलवे रोड और मिल रोड व मुख्य बाजार पर व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर अवैध रूप से बोर्ड व सामान रखने, तथा सड़क किनारे रेड़ी-ठेली और फड़ लगाने के कारण लंबे समय से यातायात बाधित हो रहा था, इस समस्या के समाधान हेतु प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा व्यापार मंडल के साथ पूर्व में एक गोष्ठी आयोजित की गई थी जिसमें सर्वसम्मति से अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों को 05 दिन का समय दिया गया था।


*आज की कार्यवाही:

  निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद कुछ व्यापारियों और विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण न हटाए जाने पर आज प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर अभियान चलाकर निम्नलिखित कार्यवाही की:-

*अतिक्रमण हटवाया-:* डोईवाला बाजार, रेलवे रोड और मिल रोड पर दुकानों के बाहर रखे अवैध बोर्डों, सामानों और सड़क किनारे खड़ी ठेली/फड़ को मौके से हटवाकर मार्ग को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

*दंडात्मक कार्यवाही-:* पुलिस की चेतावनी की अनदेखी करने वाले 10 उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार पुलिस अधिनियम (Police Act) के अंतर्गत चालान किया गया। 


 *पुलिस की अपील: डोईवाला पुलिस आम जनता और व्यापारियों से अपील करती है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें। सड़कों पर अवैध अतिक्रमण न करें, अन्यथा भविष्य में भी इसी प्रकार से डोईवाला पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।*

 



सभा को सम्बोधित करते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा की  समिति द्वारा हिन्दू नव वर्ष, संवत 2083 की पूर्व संध्या पर दिनांक 18-3-2026 बुधवार  को सांय 6 बजे चिरंजीवी भगवान परशुराम चौक नेहरू कालोनी देहरादून पर 2083 दीप प्रज्लवित कर व मिष्ठान वितरित कर हिन्दू नव वर्ष, संवत 2083 का स्वागत किया जायेगा।

 जिसमे  देहरादून मेयर श्री सौरभ थपलियाल , गंगोत्री धाम के रावल पंडित हरीश सेमवाल जी, पूर्व मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी आदि अतिथि होंगे।इस कार्य मे समिति के सभी सदस्य सक्रियता से कार्य करते हुए सम्मलित रहेंगे।
पूर्व में प्रचलित फवारा चौक नेहरू कालोनी देहरादून को वर्ष 2023 में विधिवत रूप से भगवान परशुराम चौक बना दिया गया है परंतु अभी भी कुछ विभाग अपने पत्राचार व लेखन में फवारा चौक नाम ही उपयोग कर रहे हैं इस कड़ी में जल्द ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से मिलकर फवारा चौक पुलिस चौकी का नाम संशोधित करवा परशुराम चौक पुलिस चौकी करवाने के प्रयास होंगे।
  आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभा में उपस्थित नारी शक्ति श्रीमती रुचि शर्मा ,श्रीमती आभा बड़थ्वाल,श्रीमती राजगीता शर्मा ,श्रीमती भारती जोशी ,श्रीमती मधु शर्मा ,श्रीमती सुशीला शर्मा,श्रीमती सुमित्रा ध्यानी ,श्रीमती सुधा डबराल जी को उपहार प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।
   
आज की सभा मे समिति संरक्षक श्री रामनरेश शर्मा ,श्री पवन शर्मा ,श्रीमती आभा बड़थवाल समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, व रूचि शर्मा, अभय उनियाल,पंकज शर्मा ,राजेश पंत , डॉ अजय वशिष्ठ ,राजगीता शर्मा ,भारती जोशी ,मधु शर्मा ,सुशीला शर्मा,सुमित्रा ध्यानी ,सुधा डबराल,शक्ति सागर कौशिक ,विचित्र सारस्वत, शक्ति सागर कौशिक, तुषार शर्मा आदि सम्मलित रहे।
       





उत्तराखंड स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (UCOST) तथा दिव्य हिमगिरी के संयुक्त तत्वावधान में इंस्टिट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स (इंडिया ), देहरादून के सभागार में आयोजित आठवें हिमालयी नारी शक्ति सम्मान–2026 समारोह में पूर्व जिलापंचायत सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता, संस्कृति कर्मी डॉ . ममता कुंवर को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ . भानु दुग्गल कुलपति हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा विश्वविद्यालय रहीं। विशिष्ट अतिथियों में कुमकुम रानी तथा डॉ . दुर्गेश पंत , महानिदेशक उत्तराखंड स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी उपस्थित रहे।

समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 महिलाओं को ‘हिमालयी नारी शक्ति सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया, जबकि 7 महिलाओं को ‘विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान’ प्रदान किया गया। यह सम्मान महिलाओं को स्टार्टअप, नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक योगदान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया।

इस अवसर पर डॉ. ममता कुंवर को साहित्य, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. कुंवर  हिमालयी जीवन, लोक संस्कृति, पर्यावरणीय संवेदनाओं और समाज की जमीनी सच्चाइयों को अभिव्यक्ति देती रही हैं। उनकी रचनाएँ पहाड़ की माटी, लोक परंपराओं और मानवीय संवेदनाओं से गहराई से जुड़ी हैं, जो पाठकों को अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करती हैं।

        डॉ. ममता कुँवर ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की महिलाएँ अपनी प्रतिभा, परिश्रम और रचनात्मकता से समाज में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान कार्यक्रम महिलाओं के योगदान को पहचान देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

        इस अवसर पर विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरक शक्ति बताया गया।




यह शानदार जीत ज़बरदस्त स्किल्स, पक्के इरादे और टीमवर्क को दिखाती है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में ज़बरदस्त हिम्मत दिखाई है।

इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है।

बहुत बढ़िया, टीम इंडिया!

पीएम मोदी

T20cricket cup 2026 w9n  by india


This victory has filled every Indian heart with pride and joy. 

Well done, Team India!

जबकि गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय टीम ने देश का मान बढ़ाया है।

लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी भारत की क्रिकेट टीम ।


अब तक भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीत चुका है।


1. अभिषेक शर्मा ने एक विकेट एक ओवर और पांच रन

 2. बुमराह ने 4 विकेट चार ओवर  में 15 रन

3. अक्षर पटेल ने तीन विकेट तीन ओवर  में 27 रन 

4. हार्दिक पांड्या ने एक विकेट चार ओवर में 36 रन बनाए

न्यू जीलैंड 19 ओवर में 159 रन बनाए जबकि भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट देकर 255 रन बनाएं इस प्रकार भारतीय टीम इंडिया  ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराते हुए T20 वर्ल्ड  कप  अपने नाम कर लिया।

संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ सीरीज और बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।


 

 

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

Rashifal today 08 march 2026


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा

कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।


 *संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखण्ड की बेटियों ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। किच्छा की शांभवी तिवारी द्वारा 46वीं तथा टिहरी की मीनल नेगी द्वारा 66वीं रैंक हासिल करना अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है। दोनों प्रतिभाशाली बेटियों से वार्ता कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।*



*यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पूर्ण विश्वास है कि आप दोनों अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण से देश सेवा के पथ पर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।*

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.