सभा को सम्बोधित करते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा की समिति द्वारा हिन्दू नव वर्ष, संवत 2083 की पूर्व संध्या पर दिनांक 18-3-2026 बुधवार को सांय 6 बजे चिरंजीवी भगवान परशुराम चौक नेहरू कालोनी देहरादून पर 2083 दीप प्रज्लवित कर व मिष्ठान वितरित कर हिन्दू नव वर्ष, संवत 2083 का स्वागत किया जायेगा।
जिसमे देहरादून मेयर श्री सौरभ थपलियाल , गंगोत्री धाम के रावल पंडित हरीश सेमवाल जी, पूर्व मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी आदि अतिथि होंगे।इस कार्य मे समिति के सभी सदस्य सक्रियता से कार्य करते हुए सम्मलित रहेंगे।
पूर्व में प्रचलित फवारा चौक नेहरू कालोनी देहरादून को वर्ष 2023 में विधिवत रूप से भगवान परशुराम चौक बना दिया गया है परंतु अभी भी कुछ विभाग अपने पत्राचार व लेखन में फवारा चौक नाम ही उपयोग कर रहे हैं इस कड़ी में जल्द ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से मिलकर फवारा चौक पुलिस चौकी का नाम संशोधित करवा परशुराम चौक पुलिस चौकी करवाने के प्रयास होंगे।
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभा में उपस्थित नारी शक्ति श्रीमती रुचि शर्मा ,श्रीमती आभा बड़थ्वाल,श्रीमती राजगीता शर्मा ,श्रीमती भारती जोशी ,श्रीमती मधु शर्मा ,श्रीमती सुशीला शर्मा,श्रीमती सुमित्रा ध्यानी ,श्रीमती सुधा डबराल जी को उपहार प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।
आज की सभा मे समिति संरक्षक श्री रामनरेश शर्मा ,श्री पवन शर्मा ,श्रीमती आभा बड़थवाल समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, व रूचि शर्मा, अभय उनियाल,पंकज शर्मा ,राजेश पंत , डॉ अजय वशिष्ठ ,राजगीता शर्मा ,भारती जोशी ,मधु शर्मा ,सुशीला शर्मा,सुमित्रा ध्यानी ,सुधा डबराल,शक्ति सागर कौशिक ,विचित्र सारस्वत, शक्ति सागर कौशिक, तुषार शर्मा आदि सम्मलित रहे।
.png)

एक टिप्पणी भेजें