Halloween party ideas 2015





उत्तराखंड स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (UCOST) तथा दिव्य हिमगिरी के संयुक्त तत्वावधान में इंस्टिट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स (इंडिया ), देहरादून के सभागार में आयोजित आठवें हिमालयी नारी शक्ति सम्मान–2026 समारोह में पूर्व जिलापंचायत सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता, संस्कृति कर्मी डॉ . ममता कुंवर को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ . भानु दुग्गल कुलपति हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा विश्वविद्यालय रहीं। विशिष्ट अतिथियों में कुमकुम रानी तथा डॉ . दुर्गेश पंत , महानिदेशक उत्तराखंड स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी उपस्थित रहे।

समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 महिलाओं को ‘हिमालयी नारी शक्ति सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया, जबकि 7 महिलाओं को ‘विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान’ प्रदान किया गया। यह सम्मान महिलाओं को स्टार्टअप, नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक योगदान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया।

इस अवसर पर डॉ. ममता कुंवर को साहित्य, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. कुंवर  हिमालयी जीवन, लोक संस्कृति, पर्यावरणीय संवेदनाओं और समाज की जमीनी सच्चाइयों को अभिव्यक्ति देती रही हैं। उनकी रचनाएँ पहाड़ की माटी, लोक परंपराओं और मानवीय संवेदनाओं से गहराई से जुड़ी हैं, जो पाठकों को अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करती हैं।

        डॉ. ममता कुँवर ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की महिलाएँ अपनी प्रतिभा, परिश्रम और रचनात्मकता से समाज में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान कार्यक्रम महिलाओं के योगदान को पहचान देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

        इस अवसर पर विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरक शक्ति बताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.