Halloween party ideas 2015

आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का निर्माण कर रहे हैं धामी: गौतम

देहरादून 15 मार्च



भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुघ ने बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी का आह्वाहन किया। 


इस मौके पर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 4 वर्ष पूरे करने वाले पार्टी के पहले सीएम बनने पर बधाई देते हुए कहा कि वह आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य निर्माण कर रहे हैं। धामी जनता के मन को भी जीत रहे हैं और पीएम मोदी के कथनानुसार  उत्तराखंड का दशक बनाने में भी जुटे हैं। 


देहरादून में कुआंवाला स्थित एक निजी संस्थान में हुई आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री श्री चुघ की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त गौतम, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में श्री तरुण चुघ ने कहा कि देशभर की तरह प्रदेश में भी पार्टी का प्रशिक्षण अभियान जारी है जिसमें हमें सर्वाधिक जोर बूथ क्षमता मजबूत करने पर देना है। 


क्योंकि हमारे राज्य में 27 में विधानसभा चुनाव भी होने हैं जिसको लेकर हम सबका एक ही मूल मंत्र होना चाहिए "बूथ जीता चुनाव जीता"। पार्टी को राजनीतिक क्षेत्र में अजर अमर बनाने की जिम्मेदारी भी हम सभी कार्यकर्ताओं की है, जिसके क्रम में मजबूत संगठन के साथ चुनावी दृष्टि से सक्रिय एवं सक्षम बीएलए 1, बीएलए 2 की जिम्मेदारी हमने सौंपी है। ये बहुत संतुष्टि जताई कि उत्तराखंड में हम शत प्रतिशत बीएलए 1 के साथ शीघ्र सभी बीएलए 2 बनाने वाले हैं। 


वहीं इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यन्त गौतम ने मुख्यमंत्री धामी को 4 वर्ष पूरे करने वाले पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी। उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा, वे आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का निर्माण कर रहे हैं। वे जनता के मन जीतने का तो काम कर ही रहे हैं, साथ ही पीएम मोदी के कहे अनुशार उत्तराखंड का दशक लाने के लिए जी जान से जुटे हैं। उनके नेतृत्व में आपदा का भी समाधान निकालकर,  राज्य आज विकसित भारत के मिशन में सर्वोपरि नामों में शुमार है। वहीं उन्होंने वर्तमान सत्र में पार्टी के विधायकों की कार्यशैली की जबरदस्त प्रशंसा करते हुए, उनका जोश और तैयारी बताती है कि नए उत्तराखंड का निर्माण हो रहा है।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता भाजपा की राष्ट्रवादी सांस्कृतिक विचारधारा के साथ है। उन्हें केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के कामों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने विपक्ष की पोल खोलते हुए कहा, जो लोग आपतकाल लगाने के साथ साथ अनेकों लोकतांत्रिक हत्या की घटनाओं के दोषी हैं, वहीं आज सभी संवैधानिक संस्थाओं और प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। कभी ये सनातन निर्णय के खिलाफ न्यायधीशों पर महाभियोग लाते हैं, कभी लोकसभा अध्यक्ष और अब मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाते हैं। इसी तरह जो अपने ऊपर सीबीआई जांच का विरोध करते हैं वहीं राज्य में बार बार राजनीति के लिए सीबीआई जांच की मांग करते हैं। देश भर के आए चुनावी परिणामों में दिखा है कि जनता झूठ और भ्रम की राजनीति करने वालों को बुरी तरह नकार रही है। हम सब कार्यकर्ताओं को हमेशा की तरह सभी संवैधानिक प्रक्रियाओं में खुलकर सहयोग करना है, ताकि मजबूत और स्वास्थ्य लोकतंत्र का निर्माण हो। 


इस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोकतंत्र में जनादेश का बड़ा महत्व होता है, जिसके लिए कार्यकर्ता निर्माण से लेकर चुनावी रणनीति बेहद अहम होती है। आज प्रदेश में संगठन उस स्थिति में है कि में आप सब कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य के आधार पर विश्वासपूर्वक कह सकता हूं कि हम तीसरी बार लगातार सरकार बनाने जा रहे हैं। जिसके लिए हमें कमल चुनाव चिन्ह और भारत माता की जय के लिए काम करते हुए आगे बढ़ना है। 


 इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री अजेय कुमार ने संगठन की सभी गतिविधियों और कार्ययोजनाओं की बारीकी से समीक्षा ली। साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह से हमें सहयोगात्मक भूमिका में संवैधानिक प्रक्रियाओं में जनता की प्रतिभागिता को बढ़ाना है। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों से शीघ्र संगठनात्मक ढांचा सौ फीसदी गठन के निर्देश दिए। 


 संगठनात्मक बैठक में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री नरेश बंसल, पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद श्री अजय भट्ट, सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महराज, श्री गणेश जोशी, श्री सौरभ बहुगुणा, श्रीमती रेखा आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री बंशीधर भगत, श्री मदन कौशिक, श्री राजकुमार पोरी, श्री राम सिंह कैड़ा, श्रीमती सरिता आर्य, श्रीमती सविता कपूर, श्री विनोद चमोली, श्री प्रदीप बत्रा, श्री विनोद कंडारी,महंत दिलीप रावत, श्री दुर्गेश्वर लाल आदि विधायक शामिल हुए। इसके अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल, श्री कुंदन परिहार, श्रीमती दीप्ति रावत, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी एवं सभी नवनियुक्त बीएलओ भी मौजूद रहे। 



 

फूल संक्रांत या फूलदेई उत्तराखंड का एक अत्यंत सुंदर लोकपर्व है, जिसे फूलों के त्योहार के रूप में जाना जाता है। 

foolsakrant fooldai



यह पर्व ऋतुराज वसंत के आगमन और प्रकृति के नवजीवन का प्रतीक है। होली के रंगों के बाद आने वाला यह त्योहार रंग-बिरंगे फूलों और प्रकृति की सुगंध से भरा हुआ होता है। 


उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में इसे स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है।

मैं गढ़वाल मंडल के टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर विकासखंड के अंतर्गत आने वाली 'दोगी पट्टी' का निवासी हूँ। इसलिए अपने क्षेत्र में इस पर्व को जिस प्रकार मनाया जाता है, उसी की एक मधुर झलक यहाँ साझा कर रहा हूँ -


जब मैं छोटा था और गाँव में रहता था, तब चैत्र (चैत) महीने का विशेष इंतज़ार रहता था—खासकर चैत्र संक्रांति के दिन आने वाली 'फूलसंक्रांत' का। इस पर्व की तैयारियाँ एक दिन पहले ही शुरू हो जाती थीं। माँ जी शाम को ही दाल (रंगणवास/नौरंगी) या पिण्डालू (अरबी) पकाने के लिए रख देती थीं।

उधर हम बच्चे भी दो–चार दिन पहले ही अपनी फूलकंडी (फूल रखने की छोटी, हत्थीदार टोकरी) तैयार कर लेते थे। यह फूलकंडी प्रायः रिंगाल के तनों से बनाई जाती थी, जिसे गाँव के कंडोलिया या कोई बुजुर्ग बड़ी कुशलता से बनाते थे। यह छोटी-सी टोकरी देखने में बहुत सुंदर और मनमोहक होती थी।

फूल संक्रांत के दिन सुबह होते ही घर में दाल या अरबी–आलू के स्वादिष्ट भरे पकोड़े, जिन्हें हमारे यहाँ स्वाले कहा जाता है, बनाए जाते थे। सबसे पहले दो स्वाले फूलकंडी में रखे जाते और उसकी पूजा की जाती। इसके बाद हम बच्चे अपनी फूलकंडी लेकर खेतों (सारियों) की ओर निकल पड़ते और वहाँ से फ्योंली के पीले-पीले फूल तोड़कर लाते।

फिर घर आकर हर देळी (दरवाजे की चौखट) के दोनों ओर थोड़े-थोड़े फूल डालते। यह परंपरा पूरे चैत्र महीने तक चलती थी।

इस एक महीने की परंपरा में भी कुछ नियम थे। शुरुआती आठ दिनों तक केवल फ्योंली के ताजे फूल ही लाए जाते थे। आठ दिन बाद अन्य फूलों का भी उपयोग किया जा सकता था, जैसे— गुरियाळ, धाई, ढाँक, दालिम, बासिंग और बुगरा (सहजन) आदि के फूल।

आठ दिनों के बाद सुबह के लिए फूल शाम को ही इकट्ठा कर लिए जाते थे। उन्हें फूलकंडी में हल्का पानी छिड़ककर घर के बाहर नीम या डैंकरण के पेड़ पर टांग दिया जाता था, ताकि वे सुबह तक ताज़ा बने रहें।

यह पूरी प्रक्रिया चैत्र महीने भर चलती थी और अंततः बैसाखी (बिखोत) के दिन एक भव्य और उल्लासपूर्ण समापन के साथ पूरी होती थी। बैसाखी के दिन विशेष रूप से दालिम और ढाँक के फूलों की सुंदर मालाएँ बनाई जाती थीं और उन्हें घर के दरवाजों की चौखट (मोरी) पर सजाया जाता था।

इसके लिए फूल दो–तीन दिन पहले से ही इकट्ठा किए जाते थे। उस दिन देळी पर सामान्य दिनों से अधिक फूल डाले जाते थे। फिर हम छोटे बच्चे खुशी-खुशी उस देळी को लाँघते थे और बदले में हमें पूरे महीने की प्रोत्साहन राशि मिलती थी।

हम बच्चों के लिए यह क्षण बहुत आनंददायक होता था, क्योंकि ठीक छह दिन बाद सात गते का हिंडौला थौल भी आने वाला होता था।

वास्तव में यह एक महीने तक चलने वाला पर्व प्रकृति, उत्साह, बालसुलभ आनंद और सामुदायिक परंपराओं का अद्भुत संगम होता था। आज समय के साथ यह परंपरा कई स्थानों पर कम होती जा रही है, परंतु इसकी मधुर स्मृतियाँ आज भी मन में उसी ताजगी और आनंद के साथ जीवित हैं।

आप सभी को प्रकृति, रंग और उमंग से भरे इस सुंदर लोकपर्व फूल संक्रांत / फूलदेई की हार्दिक शुभकामनाएँ.

प्रो. (डॉ.) राकेश चन्द्र रयाल (मनरागी)

 खटीमा:

CM Dhami khatima


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में चयनित शांभवी तिवारी निवासी किच्छा,प्रिया चौहान काशीपुर, सौम्या गर्ब्याल निवासी भीमताल से अपने निजी आवास नगला तराई में संवाद कर बधाईयां दी। मुख्यमंत्री ने कहा बेटियों ने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों बेटियों की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनके समर्पण, अनुशासन व मेहनत का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा में चयनित तीनों बेटियों को पुस्तक,उपहार व शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा इस सफलता के लिए बधाईयां दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके परिजनों से भी वार्ता की व बधाईयां दी ।


मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनपद की जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट को भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित माउंट चंद्रभागा -13 (6264 )मीटर व माउंट चंद्रभागा - 14 (6074 )मीटर के पर्वतारोहण अभियान का टीम लीडर के रूप में  नेतृत्व कर सफलता पूर्वक आरोहण करने के लिए बधाईयां दी व उन्हें शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन आदि मौजूद थे। 


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दौरान रविवार को नगला तराई व हेलीपैड, लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता  से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी  जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें।


 इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू,सतीश भट्ट , जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,  व अन्य लोग उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दौरान रविवार को नगला तराई व हेलीपैड, लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता  से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


 उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी  जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें।

 इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू,सतीश भट्ट , जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,  व अन्य लोग उपस्थित थे।

इस दौरे का उद्देश्य आधुनिक राजमार्ग का बुनियादी ढांचा किस प्रकार स्थिरता और वन्यजीव संरक्षण पर विशेष ज़ोर देते हुए विकसित किया जा रहा है रहा

- यह एक्सप्रेसवे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगा, साथ ही पूरे क्षेत्र में परिवहन दक्षता में भी सुधार करेगा


ओडिशा मीडिया प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अपने प्रेस दौरे के अंतिम चरण में दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य यह देखना था कि आधुनिक राजमार्ग बुनियादी ढांचा किस प्रकार स्थिरता और वन्यजीव संरक्षण पर विशेष ज़ोर देते हुए विकसित किया जा रहा है। इस दौरे से प्रतिनिधिमंडल को यह समझने का बेहतर अवसर मिला कि बड़े पैमाने पर कनेक्टिविटी परियोजनाएं किस तरह विकास की ज़रूरतों और पारिस्थितिक संरक्षण के बीच संतुलन बनाने के लिए डिज़ाइन की जा रही हैं।


प्रतिनिधिमंडल का स्वागत PIU वसंत विहार के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह ने गर्मजोशी से किया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को एक्सप्रेसवे की प्रगति और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मज़बूत करने में इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक बार पूरा हो जाने पर, यह एक्सप्रेसवे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगा, साथ ही पूरे क्षेत्र में परिवहन दक्षता में भी सुधार करेगा।


अधिकारियों ने बताया कि राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों से गुज़रने वाले हिस्सों में विशेष सावधानी बरती गई है। वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वन क्षेत्र में जानवरों की प्राकृतिक आवाजाही को बनाए रखने के लिए इसमें अभिनव इंजीनियरिंग उपायों को शामिल किया गया है।


दौरे के दौरान, राजाजी राष्ट्रीय वन रेंज के SDO अजय लिंगवाल ने NHAI के साइट इंजीनियर सुमित सिंह के साथ मिलकर प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की और परियोजना में शामिल वन्यजीव संरक्षण उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इन उपायों में वन्यजीवों के लिए समर्पित अंडरपास, इको-ब्रिज और प्राकृतिक गलियारों का निर्माण शामिल है, जिससे जानवर अपने आवास को बिना किसी बाधा के सुरक्षित रूप से राजमार्ग पार कर सकें।


प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि ऐसी विशेषताएं विस्तृत पारिस्थितिक अध्ययनों के बाद डिज़ाइन की जाती हैं और वन क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास का एक प्रमुख घटक बनती जा रही हैं। ये उपाय वन्यजीवों से जुड़ी सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करते हैं, साथ ही उस क्षेत्र की पारिस्थितिक निरंतरता को भी बनाए रखते हैं।


प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने परियोजना के पीछे की सोच-समझकर की गई योजना की सराहना की और कहा कि यह एक्सप्रेसवे सतत कनेक्टिविटी के प्रति एक प्रगतिशील दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करता है, जहाँ बुनियादी ढांचे का विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चलते हैं।

इस दौरे ने प्रतिनिधिमंडल को यह जानने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान किया कि भारत में बुनियादी ढांचा परियोजनाएं कनेक्टिविटी को बढ़ाते हुए जैव विविधता की रक्षा के लिए किस प्रकार अभिनव और ज़िम्मेदार प्रथाओं को अपना रही हैं।


इस मीडिया प्रतिनिधिमंडल में ओडिशा के विभिन्न मीडिया संस्थानों के नौ वरिष्ठ पत्रकार और संपादक शामिल हैं।

 ऋषिकेश : 


ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के छिद्दरवाला में इन दिनों गैस उपभोक्ताओं को बुकिंग के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा सही तरीके से काम नहीं करने के कारण लोगों को गैस एजेंसी पहुंचकर ही सिलेंडर बुक कराना पड़ रहा है।

शनिवार को छिद्दरवाला स्थित एस.एस. इंडेन गैस एजेंसी में इसका नजारा साफ देखने को मिला, जहां सुबह से ही गैस बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में लोग गैस बुक कराने के लिए एजेंसी पहुंचे, जिससे वहां भीड़ की स्थिति बन गई।

उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग न होने से उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को इससे ज्यादा दिक्कत हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

 

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

Rashifal 15 march 2026


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूँजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।



 *जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण

lok adalat in dehradun raided on cylinders and gas agency


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के तत्वावधान में दिनांक 14 मार्च 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक जिला मुख्यालय देहरादून, बाह्य न्यायालय ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाला, मसूरी एवं चकराता के न्यायालयों में वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। 


इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम, सिविल मामले, पारिवारिक मामलें, चैक बाउन्स से सम्बंधित मामले, शमनीय प्रकृति के आपराधिक मामलें तथा अन्य प्रकृति के मामले लगाये गये थे। इस लोक अदालत में जनपद देहरादून में फौजदारी के शमनीय प्रकृति के 207 मामलें, चैक सम्बंधी 693 मामलें, धन वसुली सम्बंधी 18 मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम ट्राईबुनल के 62 मामलें, पारिवारिक विवाद सम्बंधी 129 मामलें श्रम सम्बंधी 01 मामले, मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत शमनीय अपराधों के 6075 मामले, उपभोक्ता फोरम सम्बंधी 15 एवं अन्य सिविल प्रकृति के 55 मामलों सहित कुल 7255 मामलों का निस्तारण किया गया तथा 496212074/- रू0 की धनराशि पर समझौता हुआ। 


साथ ही बाह्य न्यायालय, विकासनगर के न्यायिक अधिकारियों द्वारा लोक अदालत में कुल 739 मामलों का आपसी राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया गया, जिसमें कुल 9958000/-रू० की धनराशि पर समझौता किया गया तथा बाह्य न्यायालय ऋषिकेश के न्यायिक अधिकारियों द्वारा लोक अदालत में कुल 911 मामलों का निस्तारण कर कुल 33198531/- रूपये की धनराशि पर समझौता किया गया। बाह्य न्यायालय डोईवाला द्वारा 312 मामलों का निस्तारण कर कुल 272474100/- रूपये की धनराशि पर समझौता किया गया। बाह्य न्यायालय मसूरी द्वारा 47 मामलों का निस्तारण कर कुल 2504711/- रूपये की धनराशि पर समझौता किया गया तथा बाह्य न्यायालय चकराता द्वारा 14 मामलों का निस्तारण कर कुल 1952500/- रूपये की धनराशि पर समझौता किया गया । इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों व अन्य संस्थानों द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर के मामले भी निस्तारित किये गये। उक्त लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर के कुल 4808 मामलों का सफल निस्तारण किया गया तथा 3,22,11,036/- रू0 की धनराशि पर पक्षकारों के मध्य समझौता हुआ।


एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, दो गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण


गैस डिलिविरी अनियमितता पर सुपरवाईजर, डिलिविरीमैन पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश


देहरादून दिनांक 14 मार्च 2026, (सूवि), जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के हेतु नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि द्वारा जनपद अवस्थित अमरदीप गैस एजेंसी एवं सत्यशील गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर ने गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की मांग, वितरण व्यवस्था, बैकलॉग एवं उपलब्ध स्टॉक की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं की समस्याएं भी सुनी गईं तथा उनका मौके पर समाधान किया गया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, अतः अनावश्यक रूप से घबराने की आवश्यकता नहीं है।

नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर ने उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि गैस डिलिवरी से संबंधित ओटीपी नंबर किसी भी व्यक्ति को फोन पर साझा न करें। गैस की होम डिलिवरी के समय ही डिलिवरी मैन को ओटीपी नंबर प्रदान करें। साथ ही गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति केवल होम डिलिवरी के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाए तथा उपभोक्ताओं की जागरूकता के लिए एजेंसी परिसर में बड़े फ्लेक्सी के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्रदर्शित की जाए। इसके साथ ही उपभोक्ताओं से विनम्र व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए।

अमरदीप गैस एजेंसी के निरीक्षण के दौरान कुछ उपभोक्ताओं द्वारा शिकायतें भी दर्ज कराई गईं। उपभोक्ता अरुण खरबंदा (बड़ोवाला) एवं जितेंद्र अरोड़ा (आशुतोषनगर, अमृत विहार) ने बताया कि डिलिवरी मैन द्वारा फोन पर ओटीपी नंबर मांगा गया तथा ओटीपी देने के बाद गैस डिलिवरी का मैसेज प्राप्त हो गया, लेकिन वास्तविक रूप से सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की गई। इसी प्रकार खुड़बुड़ा निवासी पंकज ठाकुर ने बताया कि उनके खाते में 6 फरवरी को गैस डिलिवरी दर्शाई गई, जबकि उन्हें सिलेंडर प्राप्त नहीं हुआ। वहीं बहादुर रोड, सेलाकुई निवासी रविंद्र ने भी शिकायत की कि 3 मार्च को गैस डिलिवरी दर्शाई गई है, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला और अब पुनः बुकिंग 25 दिन बाद ही संभव बताई जा रही है। इन शिकायतों के संबंध में जब गैस एजेंसी के सुपरवाइजर से जानकारी ली गई तो वह संतोषजनक उत्तर देने में असमर्थ रहे। इस पर नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर ने पूर्ति निरीक्षक को संबंधित सुपरवाइजर एवं डिलिवरी मैन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर ने स्पष्ट किया कि जनपद में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा उपभोक्ता पूर्व की भांति अपनी आवश्यकता के अनुसार गैस सिलेंडर प्राप्त करें। साथ ही एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया कि ओटीपी आधारित होम डिलिवरी प्रणाली का कड़ाई से पालन किया जाए तथा उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए एजेंसी के बाहर सूचना फ्लेक्सी अनिवार्य रूप से लगाई जाए। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल, पूर्ति विभाग के अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

--0--

देहरादून दिनांक 14 मार्च 2026 (सूवि), दूनमेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय की मैस में गैस सिलेंडर की किल्लत के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बसंल ने सम्बन्धित अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराने तथा समाधान करने के निर्देशों के अनुपालन में नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर ने मुख्य चिकित्साधिकारी, दूनमेडिकल कालेज के चिकित्सक एवं जिला पूर्ति अधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। 

बैठक में अवगत कराया गया कि चिकित्सालय मैस के पास खपत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर है। बताया गया कि दून मेडिकल  प्रतिमाह 30 सिलेंडर, गांधी शताब्दी चिकित्सालय में 8, जिला चिकित्सालय में 08, इन्दिरेश हास्पिटल में 12, तथा चकशाह नगर टेªनिंग सेंटर में 8 सिलेंडर प्रतिमाह खपत है तथा संस्थान में प्रतिदिन आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर की उपलब्धता है। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनोज कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल दून मेडिकल कालेज से डॉ बबली, कारोनेशन से डॉ नौटियाल उपस्थित रहेे।


जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज 


देहरादून दिनांक 14 मार्च 2026,(सूवि) जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोलरूम सक्रिय है। जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के निर्देशों जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में संचालित कंट्रोलरूम में नागरिकों की एलपीजी गैस सम्बन्धी शिकायतों/समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध कार्यवाही की जा रही है। 

जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित  1077, 0135-2626066, 2726066  और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से 05 बजे तक कुल 341 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोल रूम में मौजूद  जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में सप्लाई कर रही एलपीजी गैस के सभी एजेंसियों के प्रतिनिधित्व और जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार आ रही  एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 29120 अधिक उपभोक्ताओं कोे घरेलू तथा 69 अपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 67 हजार के लगभग बैकलॉग है। 1 मार्च से अब तक 191548 घरेलू तथा 15336 व्यवसायिक गैस सिलेंडर का वितरण किया गया है। स्टॉक में 31807 सिलेंडर शेष है   जिलें में एलपीजी गैस की मांग अनुसार आपूर्ति किये जाने हेतु लोड बढा दिए गए हैं, जिससे जल्द ही बैकलॉग में कमी आयेगी। जनमानस की सुविधा के लिए विभिन्न माध्यमों से गैस बुकिंग की सुविधा प्रदान की गई है। 

जिलाधिकारी के निर्देश पर  आज जिला प्रशासन की विभिन्न टीमों  द्वारा जिले में 17 गैस एजेसियों 45 प्रतिष्ठानो, 05 पैट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण किया गया। 19 गैस सिलेंडर जब्त किए गए डोईवाला में एक प्राथमिकी दर्ज करते हुए 2 को गिरफ्तार किया गया।  

जिला प्रशासन ने जनमानस से अपील की है कि वे घबराएं नही होमडिलिविरी के माध्यम से प्रत्येक उपभोक्ता तक घर तक गैस आपूर्ति की जाएगी। वर्तमान में शहरी क्षेत्र के लिए एक बार गैस सिलेंडर प्राप्त करने के उपरान्त 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही अगला सिलेंडर बुकिंग करा पाएंगे। 


www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.