Halloween party ideas 2015

 ऋषिकेश : 


ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के छिद्दरवाला में इन दिनों गैस उपभोक्ताओं को बुकिंग के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा सही तरीके से काम नहीं करने के कारण लोगों को गैस एजेंसी पहुंचकर ही सिलेंडर बुक कराना पड़ रहा है।

शनिवार को छिद्दरवाला स्थित एस.एस. इंडेन गैस एजेंसी में इसका नजारा साफ देखने को मिला, जहां सुबह से ही गैस बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में लोग गैस बुक कराने के लिए एजेंसी पहुंचे, जिससे वहां भीड़ की स्थिति बन गई।

उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग न होने से उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को इससे ज्यादा दिक्कत हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.