Halloween party ideas 2015

 


दुबई, यूएई – 28 अगस्त 2025: सामाजिक उद्यमी, अभिनेत्री और फिल्म निर्माता डॉ.आरुषि निशंक को एक निर्माता और पर्यावरणविद् के रूप में उनके योगदान के लिए एंट्रेप्रेन्योरियल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 



यह पुरस्कार उन्हें दुबई में आयोजित प्रतिष्ठित वुमनप्रेन्योर X एमिराती समिट 2025 में प्रिंसेस शेखा जवाहर बिंत खलीफा अल खलीफा द्वारा प्रदान किया गया।


यह सम्मान समिट के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक है, जो उन दूरदर्शी महिलाओं को दिया जाता है जो इनोवेशन, उद्यम और सामाजिक बदलाव के माध्यम से नेतृत्व को फिर से परिभाषित कर रही हैं। आरुषि को विशेष रूप से उद्यमिता को पर्यावरण संरक्षण और उद्देश्य-प्रेरित मीडिया के साथ सफलतापूर्वक जोड़ने के उनके अभूतपूर्व कार्य के लिए सराहा गया।


अंतरराष्ट्रीय व्यापार और इनोवेशन के केंद्र दुबई में इस वैश्विक सम्मान को प्राप्त करना, आरुषि के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को दर्शाता है। अपने प्रोडक्शन वेंचर्स और स्पर्श गंगा अभियान के माध्यम से, वह लगातार ऐसी प्रभावशाली सूत्र बना रही हैं जो जलवायु परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाती है।


एक गतिशील उद्यमी के रूप में, आरुषि ने कहानी कहने को बदलाव के एक माध्यम के रूप में इस्तेमाल करने में अपनी एक अग्रणी पहचान बनाई है, जिससे वे महत्वपूर्ण संदेशों को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचा रही हैं।


वुमनप्रेन्योर X एमिराती समिट एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच है, जो दुनिया की सबसे प्रेरणादायक महिला नेताओं, उद्यमियों और चेंजमेकर्स को सम्मानित करता है और उन्हें आपस में जोड़ता है, जो एक अधिक समावेशी, स्थायी और न्यायसंगत भविष्य का निर्माण कर रही हैं।





• *डीपीआर निर्माण से पहले  सीबीआरआई  टीम ने श्री तुंगनाथ  पहुंचकर भू -तकनीकी सर्वे पूरा किया* 


श्री तुंगनाथ / रूद्रप्रयाग/ देहरादून: 


समुद्र तल से 12074 फीट की ऊंचाई पर स्थित तृतीय केदार के नाम से विख्यात श्री तुंगनाथ मंदिर के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार - रखरखाव हेतु श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) ने प्रयास तेज कर दिये है।


बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि केंद्रीय भवन अनुसंधान  संस्थान ( सीबीआरआई) के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने बीते शनिवार 30 अगस्त को  श्री तुंगनाथ मंदिर के  भू तकनीकी सर्वे  का कार्य पूरा कर लिया है सर्वे रिपोर्ट के विश्लेषण के बाद डीपीआर बनायी जायेगा तथा  रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर के अनुरूप रखरखाव संरक्षण का कार्य  शुरू होगा।


 बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) रुड़की  तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के निर्माण और विकासात्मक गतिविधियों के लिए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अनुरोध पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रही है।



इससे पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई),  भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) और सीबीआरआई   द्वारा भी    श्री तुंगनाथ  मंदिर क्षेत्र का दौरा किया जा चुका है‌।


chardhaam -hemkund-yatra-postponed-24-hrs-red-alert-and-bolero-accident-rudraprayag



उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश को देखते हुए, सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से  प्रदेश में कई जगह भूस्खलन या मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं। जिन्हें सरकार प्राथमिकता पर खोल रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा ओर सुविधा को देखते हुए, फिलहाल चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा को 05 सितम्बर 2025 तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है।


 उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करें। मौसम सामान्य होने एवं मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के उपरांत यात्राओं को पुनः प्रारम्भ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा सड़क मार्गों की निगरानी, सफाई तथा यात्रियों की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि धैर्य एवं संयम बनाए रखें तथा यात्रा संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करते रहें।


अगले 24 घंटों में रेड अलर्ट


दिनांक  01.09.2025,  1:42 PM बजे से दिनांक 02.09.2025,  1:42 PM बजे तक )


👉🏻बागेश्वर

👉🏻चंपावत

👉🏻देहरादून

👉🏻हरिद्वार

👉🏻नैनीताल

👉🏻पौड़ी गढ़वाल

👉🏻 टिहरी गढ़वाल

👉🏻 ऊधमसिंहनगर  


के अलग-अलग स्थानों यथा- मसूरी, ऋषिकेश, काशीपुर, कपकोट, लक्सर, रूड़की, लोहाघाट, चकराता, कोटद्वार, रामनगर, लैंसडाउन, खटीमा,चंबा, घनसाली  तथा इनके आस पास वाले क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा / बिजली के साथ तूफान / बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र वर्षा होने की संभावना है |

आज दिनांक 01.09.2025 को समय प्रातः 7.34 स्थान मुनकटिया में 01 बुलोरो वाहन  संख्य यू0के0 11 टी0ए0 1100 के ऊपर मलवा आ गया है, जिसमें 08व्यक्ति सवार थे, जिसमें से 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी हैं एवं 04 व्यक्ति गम्भीर घायल हो गये  है तथा उन्य व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार हेतु  सोनप्रयाग लाया गया है.



 जाहॉ से 04 व्यक्तियों को हायर सेन्टर रेफर किया गया है।

*सामान्य घायलों का विवरण :-*

1. मोहित चौहान पुत्र श्री उपेन्द्र चौहान

2. राजेश्वरी पत्नी नवीन , उम्र -35 वर्ष , पता - उत्तरकाशी।

*गम्भीर घायल व्यक्तियो का विवरण :-*

1. नवीन सिह रावत पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत, उम्र - 35 वर्ष ,पता - बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)

2. प्रतिभा पुत्री गिरवीर सिंह ,उम्र -25 वर्ष , पता - बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)

3. ममता पुत्री चेन सिंह, उम्र - 35 वर्ष, पता - बडकोट उत्तरकाशी । (गम्भीर घायल)

4. पंकज पुत्र हुकम सिंह , उम्र - 24 वर्ष , पता - कोकमल्ला नन्दानगर , चमोली।  (गम्भीर घायल) (वाहन चालक)

*मृतक व्यक्तियों का विवरणः-*

1..रीता पत्नी उदय सिंह, उम्र - 30 वर्ष , पता - बडकोट उत्तरकाशी।...

2.चन्द्र सिंह पुत्र कलम सिंह, उम्र - 68 वर्ष , पता - बडकोट उत्तरकाशी।...


वही ऋषिकेश में विभिन्न घाटों पर गंगा का जलस्तर बढ़ने पर घाटों के किनारों पर मुनादी करवाई जा रही है।

नगर पंचायत तपोवन, टिहरी गढ़वाल।

 ऋषिकेश:  



 उत्तराखंड क्रांति दल, जिला परवांदून का द्विवार्षिक सम्मेलन रविवार को श्यामपुर स्थित अनिल फार्म हाउस में संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता सनी भट्ट ने की, जबकि चुनाव अधिकारी धनवीर सिंह गुसाईं, पर्यवेक्षक रविंद्र वशिष्ठ एवं चुनाव प्रभारी जयप्रकाश उपाध्याय रहे।

जिला अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन आए, लेकिन दिनेश सेमवाल का आवेदन प्रस्तावक व अनुमोदक उपस्थित न होने तथा हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के कारण अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद आनंद सिंह राणा को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। साथ ही पवन बिजल्वाण को जिला महामंत्री तथा रवि कलूड़ा को युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष चुना गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत मुख्य अतिथि एवं पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रत्याशी मोहन सिंह असवाल विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन रविंद्र सेमवाल  ने किया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए जबर सिंह पावेल ने संगठन को मजबूत करने के लिए घर-घर जाकर जनता से जुड़ने पर जोर दिया।

मोहन सिंह असवाल ने कहा कि प्रदेश आज भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में यूकेडी की सदस्यता लें। सम्मेलन में रवि कलूड़ा के नेतृत्व में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर ज्ञान सिंह रावत, शशि बंगवाल, मंजू, सरिता, उषा चौहान, वीरा देवी, गंगा लिंगवाल, गोकुल रावत, रवि जैन, मंगल पोखरियाल, जसवीर, अनीता कोटियाल, वीरेंद्र नौटियाल, महेंद्र सिंह, अर्जुन नेगी, कलम पंवार, रोजी, राकेश, भरत सरोला, अवतार सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद  रहे।



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान शहीद हुए आन्दोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये और उनके आश्रित्रों तथा राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानित भी किया। 

मुख्यमत्री ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड राज्य आन्दोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों  भगवान सिंह सिरौला , प्रताप सिंह ,  रामपाल, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानन्द भट्ट  और परमजीत सिंह को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का हर नागरिक  इन सभी वीर सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा।  राज्य आन्दोलन के अपने अनुभवों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कि इस घटना ने लोगों को उत्तराखंड के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। हम सभी मिलकर उनके सपनों के उत्तराखंड का निर्माण करें, यही उनके लिए हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य आंदोलनकारियों के आदर्शों और उनके सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए राज्य सरकार की नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया है। शहीद आंदोलनकारियों के परिवारों के लिए 3 हजार रुपये मासिक पेंशन की सुविधा भी शुरू की है, साथ ही घायल और जेल गए आंदोलनकारियों को 6000 रुपये और सक्रिय आंदोलनकारियों को 4500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। नए कानून के अंतर्गत चिह्नित आंदोलनकारियों की परित्यक्ता, विधवा और तलाकशुदा पुत्रियों को भी इस आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों को पहचान पत्र जारी करने के साथ ही 93 आंदोलनकारियों को राजकीय सेवा में सेवायोजित भी किया है। आंदोलनकारियों को सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के आंदोलन में नारी शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, उन्होंने आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया। राज्य निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका को देखते हुए ही राज्य सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया गया है। राज्य के समग्र विकास के साथ ही प्रदेश के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उत्तराखंड ने देश में सबसे पहले “समान नागरिक संहिता” को लागू किया है। देश का सबसे प्रभावी नकल विरोधी कानून लागू किया है, जिसके बाद लगभग 24 हजार से अधिक युवाओं ने सरकारी नौकरियां पाने में सफलता प्राप्त की है। 


सरकार देवभूमि उत्तराखंड की डेमोग्राफी को बचाए रखने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानूनों लागू किया गया है। 7 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को हिमालय बचाओ अभियान की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि हिमालय के पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।


इस अवसर पर सांसद श्री अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय मौर्य,  विधायक श्री भुवन कापड़ी,  नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश चंद जोशी, दर्जा राज्य मंत्री डॉ.अनिल कपूर डब्बू, सुभाष बर्थवाल, फरजाना बेगम, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, दान सिंह रावत, नंदन सिंह खड़ायत, जीवन सिंह धामी, गोपाल सिंह राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, डीएफओ हिमांशु बागरी, एडीएम पंकज उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, राज्य आंदोलनकारी एवं जनता मौजूद थी।


शहर के बीचो-बीच एनआईवीएच जैसे बड़े संस्थान में दृष्टिबाधितों  का वर्षों से  रास्ता रोके खड़ा था अतिक्रमण; जिला प्रशासन किया ध्वस्त 

देहरादून:



  जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में इन दिनों जिला प्रशासन देहरादून द्वार सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी ने संज्ञान में आते एनआईवीएच में अतिक्रमण कर बनाई गई मजार को एक ही झटके में ध्वस्त कर दिया गया है।   

शहर के बीचो-बीच बड़े संस्थान में दृष्टिबाधितों का रास्ता रोके खड़े निर्माण को आज जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। एनआईवीएच जहां दृष्टिबाधित बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बच्चों हेतु बनाए गए पार्क के भीतर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल नियत प्रक्रिया के तहत् कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्यवाही कर दी गई। इन दिनों जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण पर सख्त रूख अपनाते हुए ध्वस्तीकरण कार्यवाही की जा रही है। 


देहरादून:

red alert of rain in uttarakhand 01 sep 2025


1 सितंबर 2025 को भारी बारिश के अलर्ट के चलते जनपद देहरादून के समय शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।


01 sep 2025 holiday heavy rain alert



[31/08, 19:48] +91 75001 17686: *तीन दिनों के लिए रेड एवं ऑरेंज एलर्ट* 


*सीएम ने कहा-एलर्ट रहें अधिकारी*


*मौसम विभाग द्वारा जारी रेड तथा ऑरेंज अलर्ट को लेकर  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक*


*कहा-आपदा प्रभावितों के साथ भावनाओं व संवेदनाओं से भी जुड़े हैं*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों के लिए प्रदेश के अधिकांश जनपदों के लिए जारी रेड तथा ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए शासन तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने तथा 24×7 अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अत्यधिक वर्षा के कारण राज्य के सामने लगातार चुनौतियां बनी हुई हैं और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए समुचित कदम उठाए जाएं। भूस्खलन के दृष्टिगत मार्गों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा मैदानी क्षेत्रों में जल भराव की आशंका को देखते हुए सभी एहतियाती कदम उठाए जाएं। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन को निर्देश दिए कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से हर स्थिति पर नजर रखी जाए। 


रविवार को मुख्यमंत्री ने शासन तथा जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत बचाव कार्यों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग आपदाओं में बेघर हो गए हैं, सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उनके बेहतर से बेहतर पुनर्वास के लिए हर स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने दोनों मंडलायुक्तों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए शीघ्रता से कार्य करते हुए मैदानी जनपदों में पुनर्वास किए जाने के विकल्पों पर भी कार्य करें। 


 मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में हम सभी प्रभावित भाइयों-बहनों की पीड़ा को गहराई से समझते हैं। राज्य सरकार केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि हम उनकी भावनाओं और संवेदनाओं से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों से भी अपेक्षा की कि उनके दुख को अपना दुख मानकर, उनके पुनर्वास और जीवन को सामान्य बनाने के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। 


इस दौरान  मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जनपदों में अधिकारी फील्ड में रहें और राहत और बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित करें। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सचिव गृह श्री शैलेश बगौली, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव श्री आंनद स्वरूप, एससीईओ क्रियान्वयन डीआईजी श्री राजकुमार नेगी, जेसीईओ मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी, श्री हेमंत बिष्ट, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं प्रमुख सचिव श्री आरके सुधांशु, सचिव लोनिवि पंकज कुमार पाण्डेय, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार, मंडलायुक्त श्री विनय शंकर पाण्डेय, श्री दीपक रावत बैठक में वर्चुअल शामिल हुए। 


*तमक में बैली ब्रिज जल्द बनाने के निर्देश*

 मुख्यमंत्री ने ज्योतिर्मठ-मलारी नेशनल हाईवे में तमक नाले में बहे पुल को लेकर बीआरओ के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह पुल राज्य के साथ ही देश के लिए भी सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां जल्द से जल्द बैली ब्रिज बनाकर यातायात को सुचारु किया जाए। उन्होंने कहा बीआरओ को यदि राज्य के स्तर से किसी भी प्रकार की मदद की दरकार है तो वह तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सचिव लोक निर्माण विभाग श्री पंकज कुमार पांडेय को बीआरओ के अधिकारियों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए। 


*गंगोत्री हाइवे को यातायात के लिए सुरक्षित बनाया जाए*

 मुख्यमंत्री ने यात्रा प्रारंभ होने से पहले गंगोत्री हाइवे को सुरक्षित बनाने तथा बेहतर स्थिति में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से यात्री एक भरोसे के साथ चार धाम यात्रा के लिए आते हैं, उनकी यात्रा को सुरक्षित बनाना हमारा कर्तव्य है, इसमें ढिलाई की कोई गुंजाइश नहीं है। इस दौरान  मुख्यमंत्री ने पुनः दोहराया कि बरसात समाप्त होने के बाद सभी सड़कों में पेचवर्क तथा नई सड़क बनाने का कार्य हर हाल में प्रारंभ हो जाए। इसमें किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि टेंडर तथा अन्य जो भी औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं, उन्हें इसी बीच पूरा कर लिया जाए।


*हर्षिल तथा स्यानाचट्टी में रिवर चैनेलाइजेशन जरूरी*

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के हर्षिल तथा स्यानाचट्टी में बनी झीलों की स्थिति तथा जल निकासी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्यानाचट्टी में झील के जलस्तर में पुनः वृद्धि की सूचना मिली है, वहां 24×7 नजर रखी जाए तथा राहत एवं बचाव दल हर वक्त वहां तैनात रहें। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पुल को किसी प्रकार का खतरा न हो। उन्होंने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को निर्देश दिए कि झील के जलस्तर को कम करने तथा अधिक मात्रा में झील से जल निकासी के लिए समुचित प्रयास किए जाएं। उन्होंने स्यानाचट्टी के लोगों की सभी आवश्यकताओं का ख्याल रखने तथा बिजली पानी की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। माननीय मुख्यमंत्री ने एक बार फिर दोहराया कि हर्षिल तथा स्यानाचट्टी में काफी मात्रा में मलबा जमा हो गया है, जिसे नदी से हटाया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने सुरक्षित स्थानों पर मड डिस्पोजेबल साइट्स बनाने तथा वहां मलबे को डंप करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजने को भी कहा है।


*नदियों के जलस्तर पर रात्रि में भी रखी जाए नजर*

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अगले कुछ दिनों में नदियों के जलस्तर पर गहन निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय भी पहाड़ी तथा मैदानी इलाकों में नदियों के जलस्तर पर निगरानी रखी जाए। लोगों को सचेत किया जाए और कोई भी खतरा महसूस होने पर तुरंत सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएं।


*देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार के लिए रेड अलर्ट*

दिनांक 01.09.2025 को राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना है (रेड अलर्ट)। साथ ही राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने /वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना है (ऑरेंज अलर्ट)। वहीं दिनांक 02.09.2025 को राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना है (ऑरेंज अलर्ट)।

 घनसाली क्षेत्रान्तर्गत हो रही वर्षा ओर भिलंगना नदी के जल स्तर में वृद्धि के दृष्टिगत आमजनमानस को अलर्ट किया जा रहा है।

रेड अलर्ट--अगले 03 घंटे में 

 

दिनांक 31.8.2025, 10:18 PM बजे से दिनांक 01.09.2025, 01:18 AM बजे तक 


 देहरादून

टिहरी गढ़वाल

 उत्तरकाशी


के अलग-अलग स्थानों यथा-कोटी, कालसी, चकराता, नैनबाग तथा इनके आस पास वाले क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश/तेज से बहुत तेज बारिश/बिजली के साथ गरज के साथ तूफान आने की बहुत संभावना है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.