उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश को देखते हुए, सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन या मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं। जिन्हें सरकार प्राथमिकता पर खोल रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा ओर सुविधा को देखते हुए, फिलहाल चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा को 05 सितम्बर 2025 तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करें। मौसम सामान्य होने एवं मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के उपरांत यात्राओं को पुनः प्रारम्भ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा सड़क मार्गों की निगरानी, सफाई तथा यात्रियों की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि धैर्य एवं संयम बनाए रखें तथा यात्रा संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करते रहें।
अगले 24 घंटों में रेड अलर्ट
दिनांक 01.09.2025, 1:42 PM बजे से दिनांक 02.09.2025, 1:42 PM बजे तक )
👉🏻बागेश्वर
👉🏻चंपावत
👉🏻देहरादून
👉🏻हरिद्वार
👉🏻नैनीताल
👉🏻पौड़ी गढ़वाल
👉🏻 टिहरी गढ़वाल
👉🏻 ऊधमसिंहनगर
के अलग-अलग स्थानों यथा- मसूरी, ऋषिकेश, काशीपुर, कपकोट, लक्सर, रूड़की, लोहाघाट, चकराता, कोटद्वार, रामनगर, लैंसडाउन, खटीमा,चंबा, घनसाली तथा इनके आस पास वाले क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा / बिजली के साथ तूफान / बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र वर्षा होने की संभावना है |
आज दिनांक 01.09.2025 को समय प्रातः 7.34 स्थान मुनकटिया में 01 बुलोरो वाहन संख्य यू0के0 11 टी0ए0 1100 के ऊपर मलवा आ गया है, जिसमें 08व्यक्ति सवार थे, जिसमें से 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी हैं एवं 04 व्यक्ति गम्भीर घायल हो गये है तथा उन्य व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार हेतु सोनप्रयाग लाया गया है.
जाहॉ से 04 व्यक्तियों को हायर सेन्टर रेफर किया गया है।
*सामान्य घायलों का विवरण :-*
1. मोहित चौहान पुत्र श्री उपेन्द्र चौहान
2. राजेश्वरी पत्नी नवीन , उम्र -35 वर्ष , पता - उत्तरकाशी।
*गम्भीर घायल व्यक्तियो का विवरण :-*
1. नवीन सिह रावत पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत, उम्र - 35 वर्ष ,पता - बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)
2. प्रतिभा पुत्री गिरवीर सिंह ,उम्र -25 वर्ष , पता - बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)
3. ममता पुत्री चेन सिंह, उम्र - 35 वर्ष, पता - बडकोट उत्तरकाशी । (गम्भीर घायल)
4. पंकज पुत्र हुकम सिंह , उम्र - 24 वर्ष , पता - कोकमल्ला नन्दानगर , चमोली। (गम्भीर घायल) (वाहन चालक)
*मृतक व्यक्तियों का विवरणः-*
1..रीता पत्नी उदय सिंह, उम्र - 30 वर्ष , पता - बडकोट उत्तरकाशी।...
2.चन्द्र सिंह पुत्र कलम सिंह, उम्र - 68 वर्ष , पता - बडकोट उत्तरकाशी।...
वही ऋषिकेश में विभिन्न घाटों पर गंगा का जलस्तर बढ़ने पर घाटों के किनारों पर मुनादी करवाई जा रही है।
नगर पंचायत तपोवन, टिहरी गढ़वाल।
एक टिप्पणी भेजें