Halloween party ideas 2015

 

श्री केदारनाथ धाम: 8 जून



  थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी  आज पूर्वाह्न श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। मंदिर  में रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की । देश के सुख समृद्धि की कामना की।


मंदिर में दर्शन के पश्चात श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से मुख प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।

 ऋषिकेश : 


क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना बाघ दिखने से क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। वायरल वीडियो में गढ़ी मयचक स्थित टी. एच. डी. सी. निर्मित साहब नगर, श्यामपुर विस्थापित आमबाग सिंचाई नहर में भरी दोपहरी टहल कदमी करता दिखाई दिया। वायरल वीडियो में देखकर यह अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है कि टहल कदमी करने वाला जानवर बाघ है या गुलदार। बरहाल वीडियो के वायरल होने के चलते वन क्षेत्र से सटे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। उधर वायरल वीडियो में दिख रहे जंगली जानवर के बारे में विभाग से कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।


आज परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय,डोईवाला में एनएसयूआई व युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई


 डोईवाला:



परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि एनएसयूआई व युवा कांग्रेस, कांग्रेस के अनुषांगिक संगठन हैं व कांग्रेस की नींव हैं । डोईवाला महाविद्यालय के उच्चीकरण के लिए एनएसयूआई संगठन द्वारा संघर्ष किया गया है । आगामी छात्र संघ चुनावों के लिए एनएसयूआई को छात्रों के बीच मे संघर्ष करने की जरूरत है। 


कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी ने कहा कि डोईवाला एनएसयूआई द्वारा छात्र हितों के लिये संघर्ष किया गया है ।

जल्द ही डोईवाला एनएसयूआई व युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा । 


बैठक में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,परवादून कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी,गजेंद्र विक्रम शाही,मुकेश प्रसाद,सभासद गौरव मल्होत्रा,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष उमेद बोरा,कांग्रेस एससी विभाग जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार,तेजपाल सिंह मोंटी,सावन राठौर,आशिक अली,विमल गोला,आरिफ़ अली,स्वतंत्र बिष्ट, सतनाम सिंह,अनुज कुमार,साहिल अली,अमित सैनी,सोहैब अली आदि उपस्थित रहे ।



*डीएम के निर्देश, हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति, जिला प्रशासन की प्राथमिकता* 


*20 अप्रैल से कंट्रोल रूम 24x7 तैनात कार्मिक, अब तक मिली 128 शिकायत, 125 निस्तारित।* 

देहरादून :

DM Dehradun active for drinking water supply properly


 मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन तत्परता से जुटा है।

 जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रहे है।

 डीएम के निर्देश पर पेयजल सप्लाई से जुडे 07 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से जिला कंट्रोल रूम में तैनात किए गए है और डे-टू-डे पेयजल समस्याओं का त्वरित निस्तारण जारी है।

 विगत 14 अप्रैल से लेकर 04 जून तक पेयजल की 128 शिकायतें मिली है, जिसमें से 125 शिकायतों का समाधान कर पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। 


मेंहूवाला क्लस्टर पेयजल योजना पर अंबीवाला मुख्य मार्ग पर पानी लिकेज होने की समस्या पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए अंबीवाला में उपभोक्ता के व्यक्तिगत कनेक्शन से पानी लिकेज हो रहा था, जिसको मौके पर ही ठीक कर दिया गया है।

 कृष्णापुरम माजरी माफी में गंदे पानी की शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि पाइपलाइन में मिट्टी जमा हो रखी थी, जिसकी सफाई करके शुद्ध पेयजलापूर्ति सुचारू कर दी गई है। 


वहीं "ओंकार रोड़ के मकानों में एक सप्ताह से गंदा पानी" के सम्बन्ध में  बताया कि पेयजल संयोजन पुरानी क्षतिग्रस्त पीवीसी पाइप लाईन से होने के कारण गंदे पानी आ रहा था। 

वर्तमान में समस्याग्रस्त क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पेयजल लाईन के स्थान पर नई पेयजल लाईन बिछा दी गयी है और पेयजल लाईन के अन्र्त्तसंयोजन हेतु लोक निर्माण विभाग से रोड़ कटिंग की अनुमति मांगी गई है। 

रोड कटिंग की अनुमति मिलने पर अन्र्तसंयोजन कर उक्त गली में गंदे पानी की समस्या स्थायी रूप से दूर किया जाएगा।  प्रभावित उपभोक्ताओं को अभी टैंकरों के माध्यम से शुद्ध जलापूर्ति की जा रही है। 


जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।    

       

 

 सरकार द्वारा मा उच्चतम न्यायालय मा उच्च न्यायालय एवं सत्र न्यायालय में  सरकारी पक्ष की  पैरवी के लिए एल आर मैन्युअल 2013 के अनुसार के अनुसार अधिवक्ताओं की नियुक्ति होती 

है,जो सरकार के पक्ष से सरकारी पक्ष को रखते हैं.

 यह कहना है अधिबक्त उच्च न्यायालय डॉ मुरलीधर  शास्त्री का ।


Dr Muralidhar Shastri Adv high court lucknow


 सरकारी अधिवक्ताओं की नियुक्ति के लिए सरकार एवं न्याय विभाग द्वारा एक स्क्रीनिंग कमेटी बनानी चाहिए जिससे कि योग्य अधिवक्ताओं की नियुक्ति हो सके।

 तथा सरकारी अधिवक्ताओं की सरकार के प्रति पूर्ण निष्ठा होनी चाहिए


 लखनऊ :

उनका यह भी कहना है कि सामान्यतः  देखने में आता है की इधर सरकार के तरफ से नियुक्त होने वाले अधिवक्ताओं में सीनियरिटी  लार मैन्युअल का ध्यान नहीं रखा जाता अनेक अधिवक्ता नियुक्त होते हैं जो मानक पूरा भी नहीं करते है

 इसमें हमारे माननीय उच्च न्यायालय से जो न्यायिक सेवा के अधिकारी न्याय विभाग में तैनात होते हैं वही यह काम करते हैं हो सकता है और किसी दबाव में हो या सरकार भी किसी दबाव में हो नियमानुसार कार्य करना चाहिए है।


 खयड भी वह  भारतीय अधिवक्ता है तथा भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है। उनका मानना है कि हमसे अनेक लोग मिलते रहते हैं जो बताते हैं कि हमारा कार्य नहीं हुआ उसका हो गया तो सरकार को एक इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनानी चाहिए की जो भी सरकारी वकील बनता है उसका पहला टेस्ट ले और जो सरकारी वकील बने हैं उसको न्याय विभाग की को अपने वेबसाइट पर बार में रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ उनके तैनाती स्थान  विवरण लोड करना चाहिए जो अभी तक लोड नहीं किया गया  और तथा महीने में वह कितना काम करते है।

 बार मैनुअल के अनुसार इसकी भी परीक्षा समीक्षा होनी चाहिए क्योंकि हमारे प्रदेश में या देश में न्यायपालिका पर मुकदमों का बोझ है इस मुकदमे के निस्तारण में सरकारी वकीलों की भी प्रमुख भूमिका होती है 

यदि सरकार के तरफ से इस समय से जवाब आ जाए तो मुकदमे के जल्द निस्तारित  हो जाते हैं ।

हम लोग भी सरकारी पक्ष और विपक्षों के बातों को देखते रहते हैं छोटे-छोटे जवाब आने में विलंब होते हैं तथा सरकार के नामित सक्षम अधिकारी उश पर हस्ताक्षर नहीं करते हस्ताक्षर करने से डरते हैं नीचे के अधिकारी से हस्ताक्षर करते हैं जैसे निर्देशक की जगह उपनिदेशक सचिव की जगह अनु/संयुक्त सचिव जिलों में जिलाधिकारी की जगह उप जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक की जगह उप पुलिस अधीक्षक करते हैं तो सरकार को इसके लिए व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे कि मुकदमों की समय से पर भी हो और सरकारी अधिवक्ताओं के नियुक्ति में एक सरकार को स्क्रीनिंग कमेटी बनानी चाहिए जो स्क्रीनिंग कमेटी के टेस्ट में सफल हो उसी को सरकारी अधिवक्ता नियुक्त करना चाहिए क्योंकि सरकारी अधिवक्ता का काम एक सरकारी अधिकारी के तहत तथा सरकार का पक्ष रखना अलग ढंग का होता है उसकी सत्य निष्ठा भी सरकार के प्रति होनी चाहिए.

 

 बॉक्सिंग का पावर सेंटर बन रहा उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या

*पदक विजेताओं को मिलेगा सरकार नौकरियों में चार फ़ीसदी आरक्षण


देहरादून, 7 जून:

state level junior boxing championship uttatakhand


 प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कुल 170 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 

खेल विभाग और उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के समन्वय से आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 4% आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव के बाद प्रदेश में यह ऐसी पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हो रही है जिसके पदक विजेता इस आरक्षण लाभ के दायरे में आएंगे। 


खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड बहुत तेजी से बॉक्सिंग का पावर सेंटर बन रहा है और 38 वें राष्ट्रीय खेलों में भी प्रदेश के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा जिस तरह उत्तर पूर्व के राज्यों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर निकलते रहे हैं ठीक वैसे ही अब उत्तराखंड के खिलाड़ी भी दुनिया में चमक बिखरने लगे हैं। 


खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश को खेल भूमि बनने के शिखर तक पहुंचाने के लिए जरूरी है कि यहां हर घर से एक चैंपियन पैदा हो, हमें ऐसी खेल संस्कृति विकसित करने में जुटना होगा। 


इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने बीते दिनों विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और उनके कोचों को भी सम्मानित किया। शाम के समय प्रतियोगिता के शुरुआती दौर के मुकाबले खेले गए और यह प्रतियोगिता 9 जून तक आयोजित होगी।  


इस अवसर पर खेल उपनिदेशक संजीव पौरी, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन सचिव गोपाल सिंह खोलिया, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मेद्र भट्ट, प्रभारी जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी आदि उपस्थित रहे।



*कराटे प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण*


खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार शाम को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में चल रहे कराटे के राज्य स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों से यहां मिल रही सुविधाओं और कोचिंग के बारे में जानकारी हासिल की।


ऋषिकेश  : 



लोक गायक स्व. किशन सिंह पंवार की स्मृति में वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में गढ़ कलाकरों ने गढ़वाली लोक गीतों की श्रृंखला प्रस्तुत कर ग्रामीणों को खूब झुमाया।

लोक गायिका मीना राणा, महिमा उनियाल व सचिन भारद्वाज ने 'ओ साहिबा...', 'आंख्यो का बाण ना चला...', 'कोट का बटण...', 'कै गऊं की होली छोरी तिमलू दाणी…’ ‘न प्ये सपुरी तमाखू…’, ‘ऋतु बौडी़ ऐगी…’, ‘बीडी़ को बंडल…' गीत प्रस्तुत किए। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में गायक सचिन भारद्वाज ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। निर्वतमान  ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह नेगी, निर्वतमान  ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा,रवि पोखरियाल,सुरेन्द्र बिष्ट ,हुकम सिंह रागड, शैलेन्द्र रागड, समा पवार ,अनीता राणा,समा पवार  आदि ने लोक गायक किशन सिंह पंवार के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन बरफ सिंह पोखरियाल व सोबन सिंह कैंतुरा ने किया।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.