ऋषिकेश :
लोक गायक स्व. किशन सिंह पंवार की स्मृति में वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में गढ़ कलाकरों ने गढ़वाली लोक गीतों की श्रृंखला प्रस्तुत कर ग्रामीणों को खूब झुमाया।
लोक गायिका मीना राणा, महिमा उनियाल व सचिन भारद्वाज ने 'ओ साहिबा...', 'आंख्यो का बाण ना चला...', 'कोट का बटण...', 'कै गऊं की होली छोरी तिमलू दाणी…’ ‘न प्ये सपुरी तमाखू…’, ‘ऋतु बौडी़ ऐगी…’, ‘बीडी़ को बंडल…' गीत प्रस्तुत किए। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में गायक सचिन भारद्वाज ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। निर्वतमान ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह नेगी, निर्वतमान ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा,रवि पोखरियाल,सुरेन्द्र बिष्ट ,हुकम सिंह रागड, शैलेन्द्र रागड, समा पवार ,अनीता राणा,समा पवार आदि ने लोक गायक किशन सिंह पंवार के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन बरफ सिंह पोखरियाल व सोबन सिंह कैंतुरा ने किया।
एक टिप्पणी भेजें