Halloween party ideas 2015


विचार--



             भारत के पड़ोसी मुल्क स्वयं की समस्याओं से दिमाग भटकाने एवं भारत में गृहयुद्ध की स्थिति पैदा करके भारतीय विकास को अवरूद्ध करने के लिए "पहलगाम" की जघन्य कृत्य को अंजाम दिया गया, उसका परिणाम है कि आज हम सब युद्ध के मुहाने तक आ पहुंचे हैं।                      भारतीय जनाक्रोश ने समक्षदारी का परिचय दिया और गृह युद्ध के बजाय आतंक के आका , आतंकवादियों का प्रशिक्षण स्थल एवं आतंक प्रायोजित करने वाले पाकिस्तान को हीं निशाने पर लिया गया।    

                              आक्रोश को शांत करने के लिए युद्ध का सहारा न लेकर,कुछ विलम्ब करके -केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया  जाना  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादी क्रिया कलापों के खात्मा एवं विश्व शांति की दिशा में शुरूआती कदम था। लेकिन आतंक के आका(पाकिस्तान) को यह हजम नहीं हुआ और सर्जिकल स्टाईक (6/7 मई 2025) के बाद मारे गए आतंकियों के जनाजे में शामिल होना और भारतीय सीमा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ ड्रोन हमला उसी अंदाज में करना जैसे आतंकी संगठन "हमास ने इजरायल में करता रहता है-किया। भारत जिसे आतंकवादियों तक सीमित  (operation Sindoor) रखना चाहता था । उसे युद्ध में बदलने की लगातार कार्रवाई कर रहा है।             जबकि भारत ने अपने मारक क्षमता का परिचय देते हुए यह समक्षाने का पुरजोर प्रयास किया है कि "भारतीय जान- माल को हानि पहुंचाने वाले कार्यवाही बंद करो अन्यथा पुरा पाकिस्तान हमारे रेंज में है। हमें युद्ध के लिए विवश किया गया तो हम बख्शेंगे नहीं।                                             जहां तक पाकिस्तान के तरफ़ से सहयोग की अपील की जा रही है। उसमें अमेरिका ने साफ इंकार कर दिया है। कारण कि  ""जब भी अमेरिका ने सहयोग किया है - उसे बेईज्जती का सामना करना पड़ा था""। जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण अमेरिकी पैटर्न टैंक जिसे वीर अब्दुल हमीद ने RCL Gun से उड़ा दिया। एक जबरदस्त पनडुब्बी जहाज गाजी को पुराना जर्जर I.N.S.Rajput  ने डुबा दिया था। यही नहीं 1970 माडल के MiG-21 जहाज से अत्याधुनिक अमेरिकी जहाज F-16 को भी भारतीय जवान ने हवा में टक्कर मार कर गिरा दिया था। यही कारण है कि- अमेरिका को यह समक्ष में आ गया कि -"" दोस्ती हो या दुश्मनी हमेशा बराबरी में ही करानी चाहिए।"" बेजोड़ हथियारों का संचालन भी बेजोड़ ही कर सकते हैं।                               ""इस आपरेशन सिंदूर ने प्रतिरोधक क्षमता के लिए भारत को दुनिया का नम्बर वन सिद्ध कर दिया है ""। हवाई हमलों को रोकने में इजरायल (98 %) प्रथम, तो रूष 80% के साथ द्वितीय रहा है। भारत ने अभी तक 100% हवाई हमलों (Air Attack) को रोकने में कामयाब रहा है। यही कारण है कि किसी भी देश की उन्नत किस्म के युद्धक साजो सामान हो भारतीय फौजी उसे अपने लगन, उत्साह एवं साहस के बल पर सर्वोच्च सिद्ध कर ही देते हैं। यह है भारतीय जवानों का जज्बा और पराक्रम का अनुठा मिशाल।                                             प्रोफेसर (कैप्टन) अखिलेश्वर शुक्ला का मानना है कि- "भारतीय फौज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर यह सिद्ध करने में कामयाब होगी कि हम युद्ध नहीं चाहते, हम जान- माल की क्षति नहीं चाहते भले ही वह पाकिस्तानी अवाम हीं क्यों ना हो।" ‌‌                  राजनीति वैज्ञानिक प्रोफेसर अखिलेश्वर शुक्ला ने कहा कि" यदि भारतीय फौज को मजबुर होकर युद्ध लड़ना पड़ा तो - आतंक का पर्याय बन चुका पाकिस्तान विश्व के लिए भविष्य में आतंकवादियों का प्रशिक्षण स्थल नहीं रहेगा। साथ ही बलोच, पख्तून तथा सिन्धी समस्या से मुक्त हो जायेगा।"                                        वसुधैव कुटुम्बकम् एवं विश्व शांति की बात करने वाले भारत की जय हो                               प्रोफेसर (कैप्टन) अखिलेश्वर शुक्ला, पूर्व प्राचार्य /विभागाध्यक्ष- राजनीति विज्ञान, राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय -जौनपुर (उप्र) भारत


आज का राशिफाल

*दिनांक:- 11/05/2025, रविवार*

चतुर्दशी, शुक्ल पक्ष, 

वैशाख

Rashifal today 11 may 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *श्री नृसिंह जयंती 


*मातृ दिवस 


*श्री आद्यशंकराचार्य कैलाश गमन 


 *छिन्नमस्ता जयंती 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


विद्यार्थी सेवकः पान्थः क्षुधार्तो भयकातरः ।

भाण्डारी प्रतिहारी च सप्त सुप्तान् प्रबोधयेत् ।।

।। चा o नी o।।


   इन सातो को जगा दे यदि ये सो जाए...

१. विद्यार्थी 

२. सेवक 

३. पथिक 

४. भूखा आदमी 

५. डरा हुआ आदमी 

६. खजाने का रक्षक 

७. खजांची


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:श्रद्धात्रयविभागयोग :- अo-17


यज्ञे तपसि दाने च स्थितिः सदिति चोच्यते।,

कर्म चैव तदर्थीयं सदित्यवाभिधीयते॥,


तथा यज्ञ, तप और दान में जो स्थिति है, वह भी 'सत्‌' इस प्रकार कही जाती है और उस परमात्मा के लिए किया हुआ कर्म निश्चयपूर्वक सत्‌-ऐसे कहा जाता है॥,27॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। गृहिणियां विशेष सावधानी रखें। रसोई में चोट लग सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।


🐂वृष

अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घरेलू कार्य समय पर होंगे। सुख-शांति बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी।


👫मिथुन

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रुता में वृद्धि हो सकती है। भूमि व भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ के योग हैं। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें।


🦀कर्क

धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।


🐅सिंह

पुराने शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। शारीरिक कष्ट के योग हैं। लापरवाही न करें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय-व्यापार लाभदायक रहेगा।


🙍‍♀️कन्या

परिवार के छोटे सदस्यों के अध्ययन तथा स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लापरवाही न करें। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश में विवेक का प्रयोग करें। धनार्जन होगा।


⚖️तुला

थकान महसूस होगी। शारीरिक आराम की आवश्यकता रहेगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। धनागम होगा।


🦂वृश्चिक

शरीर साथ नहीं देगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। उत्साह बढ़ेगा। कार्य की बाधा दूर होकर स्थिति लाभप्रद रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रमाद न करें।


🏹धनु

प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेगी। तनाव रहेगा। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। व्यवसाय ठीक चलेगा।


🐊मकर

कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास मनोनुकूल रहेंगे। अपनी देनदारी समय पर चुका पाएंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।


🍯कुंभ

आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। योजना में परिवर्तन हो सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबारी अनुबंध होंगे।


🐟मीन

अनहोनी की आशंका रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 पाकिस्तान ने 4 घंटे में ही संयम खो दिया और अपनी औकात दिखा दी।। एलओसी पर सीज़ फायर तोड़ते हुए हमले शुरू कर दिए। 


रात्रि 10 :56 बजे 10 मई 2025 को MEA द्वारा की गई प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया गया है कि पाकिस्तान ने स्वयं के द्वारा किये गए समझौते को कुछ ही घंटों में तोड़ दिया है।

 अगर वह इस बात को नही समझता है तो  एलओसी पर अतिक्रमण और  आक्रमण हेतु स्वयं जिम्मेदार होगा। भरतोय सेना उसके किसी भी आक्रम्ब का जवाब  पूरे दमखम से देगी।

इसी बीच जम्मू से खबर है कि ब्लैक आउट के बीच पाक की और से फायरिंग हो रही है। सेक्टर RS पुरा  में  भारी गोलाबारी में हताहत की खबर भी है।

अपनी पुरानी चाल चलता हुआ पाकिस्तान IMF की भीख पर इतरा रहा है। देश की जनता  की आवाज़ यही है कि अब सबक देना ही होगा।


 उत्तराखंड सरकार द्वारा बड़े स्तर पर पीसी सेवा आईएएस अधिकारियों के प्रभाव में फेर बदल किया गया है शुगर 

 मिलमें डोईवाला के निदेशक दिने प्रताप सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

जिलाधिकारी हरिद्वार करविंदर सिंह को मेला अधिकारी कुंभ हरिद्वार के पद से हटाया गया। श्रीमती सोनिका को फिर एक बड़ी जिम्मेदारी। मुख्य सचिव उत्तराखंड आनंद वर्धन को केंद्र की और से मिली  जिम्मेदारी, कुछ प्रभार हटाये गए। 



IAS transfer
















 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्र द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में राज्य स्तर पर की गई तैयारियों एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक ली।

Dense checking in border area uttarakhand


*बॉर्डर एरिया में चलेगा सघन चैकिंग अभियान*


मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में वर्तमान समय में स्थिति सामान्य है परंतु सभी विभाग और अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को बॉर्डर एरिया में सघन चैकिंग अभियान एवं जनपदों में सामरिक महत्व के स्थलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में संवेदनशील स्थानों, महत्वपूर्ण स्थानों, चारधाम यात्रा स्थलों, अन्य मार्गों पर सुरक्षा के समुचित उपाय किए जाए।  उन्होंने वेरिफिकेशन ड्राइव में तेजी लाने के साथ ही संदिग्ध लोगों की पहचान तथा सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम में संवेदनशील खबरों एवं फेक न्यूज का संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। 


*सीमांत क्षेत्रों के लोगों के साथ प्रशासन करेगा संवाद स्थापित*


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, राज्य भर में मॉक ड्रिल का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा सम्भावित खतरों की चेतावनी हेतु सभी जनपदों में सायरन की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने सीमांत क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों के साथ प्रशासन को संवाद स्थापित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा देश की वर्तमान स्थिति पर सभी प्रदेशवासी देश के सैनिकों के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केंद्र द्वारा जारी दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत सख्ती से पालन करने के भी निर्देश दिए।


*हर स्थिति में राज्य सरकार, सैनिकों और उनके परिजनो के साथ है*


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सर्व धर्म सभा, और पद यात्रा का आयोजन करके इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेना के मानोबल बढ़ाया जाएगा । राज्य सरकार हर स्थिति में सैनिकों और उनके परिजनो के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य में हर परिवार का कोई सदस्य सेना में है, ऐसे में सभी का मनोबल बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा भारत को एकता में ही उसकी शक्ति है। हम हर चुनौती से निपटने के लिए सक्षम हैं। 


मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से सख्त निगरानी रखे जाने, जरूरत पड़ने पर CCTV कैमरों की संख्या को बढ़ाया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में खाद्यान्न और चिकित्सा उपकरणों और दवाइयों की उपलब्धता पूरी तरह बने रहे।


*चार धाम का हो रहा सुगम संचालन, हेली सेवाओं का संचालन भी निरंतर जारी*


सभी सचिवों को विभिन्न यात्रा मार्ग में स्थलीय निरीक्षण करने के लिए भेजा जाएगा, जिसके निर्देश मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा चार धाम यात्रा का सुगम और सुरक्षित संचालन राज्य में हो रहा है। यात्रियों की सुरक्षा, सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा सभी सचिवों को समय-समय पर चार धाम यात्रा का स्थलीय निरीक्षण करने यात्रा मार्ग पर भी भेजा जाएगा। उन्होंने कहा राज्य में चार धाम यात्रा पूर्ण रूप से सुरक्षित है।


मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा के साथ ही अन्य धार्मिक यात्राओं में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा राज्य में हेली सेवाओं का संचालन भी सुगमता से हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा चार धाम यात्रा की रियल टाइम मॉनिटरिंग भी की जाए। उन्होंने सभी विभाग आगामी मानसून से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। 


*भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लें*


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार को जीरो टॉलरेंस का संकल्प है। ऐसे में सभी अधिकारी भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उसपर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा आमजन को परेशान करने वाले किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ा नहीं जाएगा एवं भ्रष्टाचार के मामलों पर प्राथमिकता से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 



इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, डीजीपी श्री दीपम सेठ, प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु, सचिव श्री मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगौली, श्री सचिन कुर्वे, श्री रविनाथ रामन, श्री  पंकज पांडे, एडीजी श्री ए पी अंशुमन, श्री नीतेश झा, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

*राजभवन में आयोजित  सर्वधर्म गोष्ठी में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी* 



    वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए शनिवार को राजभवन में सर्वधर्म गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन राष्ट्र के प्रति हमारे साझा उत्तरदायित्व की अभिव्यक्ति है।


      राज्यपाल ने कहा कि आज हम सब यहां धर्म, जाति और मत की सीमाओं से दूर एक साथ खड़े है और सीमाओं पर खड़ी हमारी सेना व भारत की आत्मा की तरह जीवंत दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक पूर्व सैनिक होने के नाते मैं जानता हूं कि एक सैनिक की सबसे बड़ी ताकत उसका परिवार, उसका देश और उसका मनोबल होता है और आज की यह हमारी गोष्ठी सैनिकों के मनोबल को सशक्त करने का प्रतीक है।


       राज्यपाल ने कहा कि सभी धर्मों का मूल संदेश एक ही है। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म सर्वे भवंतु सुखिनः की शिक्षा देता है वहीं सिख धर्म एकम की भावना से सभी को देखता है। बुद्ध कहते हैं कि अपने दीपक खुद बनो, वहीं जैन धर्म का सिद्धांत है कि अहिंसा ही परम धर्म है। उन्होंने कहा इस्लाम हमें सिखाता है कि विभाजन मत करो वहीं ईसाई धर्म में कहा गया है कि शांति फैलाने वाले ईश्वर की संतान होते हैं, इस प्रकार सभी शिक्षाओं में हमें एकता, करुणा और शांति का ही संदेश देता है।


      राज्यपाल ने कहा कि हमारी सेना ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद और आतंकवाद फैलाने वालों पर कड़ा प्रहार कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां कर्नल सोफिया कुरेशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी लगातार हम तक पहुंचा रही हैं और वे दोनों सशक्त भारत की सशक्त मातृशक्ति का प्रदर्शन भी कर रही हैं।



इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह  धामी ने कहा कि  जब भी  हमारे राष्ट्र को युद्ध जैसे हालातों का सामना करना पड़ा, ऐसे समय में समाज के सभी मत, पंथ, समुदायों और संप्रदायों के लोगों ने मिलकर राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और शांति का संदेश देना है। जब-जब देश पर संकट आया है, भारतवासियों ने धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर देशहित में एकजुट होकर उसका सामना किया है।  हमारे वेदों में भी कहा है “संगच्छ ध्वं संवदद ध्वं सं वो मनांसि जानताम्।” अर्थात्, "हम सभी साथ चलें, एक मन से विचार करें, और एक लक्ष्य की ओर अग्रसर हो।" धर्म का मूल उद्देश्य समाज में सत्य, प्रेम, करूणा और समरसता की स्थापना करना है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रेता में भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म की स्थापना की। द्वापरयुग में भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अधर्म के विरुद्ध अर्जुन को धर्म युद्ध के लिए प्रेरित किया|गुरु गोविंद सिंह जी ने धर्म और देश की रक्षा हेतु अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया। ईसा मसीह ने प्रेम और क्षमा का संदेश दिया और पैगम्बर मोहम्मद साहब ने समरसता का मार्ग दिखाया। हमारे सभी धर्मों द्वारा सदैव यही शिक्षाएं दी गई कि जब अधर्म सिर उठाए, तो चुप रहना भी अधर्म को बढ़ावा देना होता है। हमारा राष्ट्र सदैव ही धर्म, सत्य और न्याय के पक्ष में खड़ा रहा है। 



मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की वीर भूमि ने सदैव राष्ट्रभक्ति, बलिदान और त्याग का उदाहरण प्रस्तुत किया है। हमारे वीर सैनिकों ने प्रत्येक संघर्ष में राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है आज हमें भी उनके साथ मजबूती से खड़ा होना है।

     


       इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि हम सब की पूजा पद्धति भले ही अलग हो परंतु हमारी भक्ति सिर्फ राष्ट्र भक्ति है। वहीं उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री शादाब शम्स ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत से सुंदर मुल्क कोई नहीं है और हम सब भारत माता की संतान है। 



इस अवसर पर बौद्ध धर्मावली श्री सोनम चोग्याल, ब्रदर जोसेफ एम. जोसेफ एवं सरदार गुरबक्श सिंह राजन ने भी अपने विचार रखते हुए भारत की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल श्री रविनाथ रामन, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी सहित विभिन्न पंथों के अनुयायी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

                                                                   

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शासकीय आवास में केंद्र द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में राज्य स्तर पर की गई  तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। 



इस समीक्षा बैठक में चार धाम यात्रा सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हो रही है। इस बैठक में सभी उच्च अधिकारी एवं सभी जिला अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित हैं।*

चारों धाम में चलने वाली हेली  सेवा भी सुचारू रूप से गतिमान है।

 

हरिद्वार:


संस्कृति स्कूल में स्कूल परिसर मे मदर डे का आयोजन किया गया है, 

संस्कृति स्कूल परिसर में श्रीमती वंदना खुराना, श्रीमती रीमा भल्ला जी ने इस कंपीटिशन के लिए अत्यंत उत्साहवर्घक भाव प्रकट किए तथा प्रसन्नता व्यक्त की,


इस आयोजन के माध्यम  से माताओं  के बीच हैंडमेड ज्वेलरी कंपटीशन कराया गया

इस कंपीटिशन में हमारे स्कूल के बच्चों की माताओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया एवं बहुत आनन्द लिया

इस कंपीटिशन में तरह तरह के आभूषण बनाए।


एक तरफ कुछ माताओं ने इस कंपीटिशन में हिस्सा लिया वहीं दूसरी तरफ जिन माताओं ने ज्वैलरी कंपटीशन में हिस्सा नहीं लिया उन सभी माताओं को विभिन्न प्रकार के खेल खिलाए गए ।

अंत में सभी माताओं को कृतज्ञता के भाव से उपहार प्रस्तुत किए गए।


निर्देशिका श्रीमती दिव्या पंजवानी जी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती श्वेता सहगल जी ने सभी माताओं की मेहनत एवं उनके द्वारा बनाए गए आभूषण की प्रशंसा की और उनकी प्रस्तुति की सराहना की,


इस प्रकार मदर डे सेलिब्रेशन अत्यंत उत्साहपूर्ण मनाया गया।


इस कंपीटिशन के दौरान सभी माताएं अत्यंत प्रसन्न व प्रभावित हुई।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.