Halloween party ideas 2015

 उत्तराखंड सरकार द्वारा बड़े स्तर पर पीसी सेवा आईएएस अधिकारियों के प्रभाव में फेर बदल किया गया है शुगर 

 मिलमें डोईवाला के निदेशक दिने प्रताप सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

जिलाधिकारी हरिद्वार करविंदर सिंह को मेला अधिकारी कुंभ हरिद्वार के पद से हटाया गया। श्रीमती सोनिका को फिर एक बड़ी जिम्मेदारी। मुख्य सचिव उत्तराखंड आनंद वर्धन को केंद्र की और से मिली  जिम्मेदारी, कुछ प्रभार हटाये गए। 



IAS transfer
















 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्र द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में राज्य स्तर पर की गई तैयारियों एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक ली।

Dense checking in border area uttarakhand


*बॉर्डर एरिया में चलेगा सघन चैकिंग अभियान*


मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में वर्तमान समय में स्थिति सामान्य है परंतु सभी विभाग और अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को बॉर्डर एरिया में सघन चैकिंग अभियान एवं जनपदों में सामरिक महत्व के स्थलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में संवेदनशील स्थानों, महत्वपूर्ण स्थानों, चारधाम यात्रा स्थलों, अन्य मार्गों पर सुरक्षा के समुचित उपाय किए जाए।  उन्होंने वेरिफिकेशन ड्राइव में तेजी लाने के साथ ही संदिग्ध लोगों की पहचान तथा सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम में संवेदनशील खबरों एवं फेक न्यूज का संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। 


*सीमांत क्षेत्रों के लोगों के साथ प्रशासन करेगा संवाद स्थापित*


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, राज्य भर में मॉक ड्रिल का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा सम्भावित खतरों की चेतावनी हेतु सभी जनपदों में सायरन की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने सीमांत क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों के साथ प्रशासन को संवाद स्थापित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा देश की वर्तमान स्थिति पर सभी प्रदेशवासी देश के सैनिकों के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केंद्र द्वारा जारी दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत सख्ती से पालन करने के भी निर्देश दिए।


*हर स्थिति में राज्य सरकार, सैनिकों और उनके परिजनो के साथ है*


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सर्व धर्म सभा, और पद यात्रा का आयोजन करके इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेना के मानोबल बढ़ाया जाएगा । राज्य सरकार हर स्थिति में सैनिकों और उनके परिजनो के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य में हर परिवार का कोई सदस्य सेना में है, ऐसे में सभी का मनोबल बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा भारत को एकता में ही उसकी शक्ति है। हम हर चुनौती से निपटने के लिए सक्षम हैं। 


मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से सख्त निगरानी रखे जाने, जरूरत पड़ने पर CCTV कैमरों की संख्या को बढ़ाया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में खाद्यान्न और चिकित्सा उपकरणों और दवाइयों की उपलब्धता पूरी तरह बने रहे।


*चार धाम का हो रहा सुगम संचालन, हेली सेवाओं का संचालन भी निरंतर जारी*


सभी सचिवों को विभिन्न यात्रा मार्ग में स्थलीय निरीक्षण करने के लिए भेजा जाएगा, जिसके निर्देश मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा चार धाम यात्रा का सुगम और सुरक्षित संचालन राज्य में हो रहा है। यात्रियों की सुरक्षा, सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा सभी सचिवों को समय-समय पर चार धाम यात्रा का स्थलीय निरीक्षण करने यात्रा मार्ग पर भी भेजा जाएगा। उन्होंने कहा राज्य में चार धाम यात्रा पूर्ण रूप से सुरक्षित है।


मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा के साथ ही अन्य धार्मिक यात्राओं में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा राज्य में हेली सेवाओं का संचालन भी सुगमता से हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा चार धाम यात्रा की रियल टाइम मॉनिटरिंग भी की जाए। उन्होंने सभी विभाग आगामी मानसून से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। 


*भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लें*


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार को जीरो टॉलरेंस का संकल्प है। ऐसे में सभी अधिकारी भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उसपर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा आमजन को परेशान करने वाले किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ा नहीं जाएगा एवं भ्रष्टाचार के मामलों पर प्राथमिकता से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 



इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, डीजीपी श्री दीपम सेठ, प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु, सचिव श्री मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगौली, श्री सचिन कुर्वे, श्री रविनाथ रामन, श्री  पंकज पांडे, एडीजी श्री ए पी अंशुमन, श्री नीतेश झा, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

*राजभवन में आयोजित  सर्वधर्म गोष्ठी में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी* 



    वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए शनिवार को राजभवन में सर्वधर्म गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन राष्ट्र के प्रति हमारे साझा उत्तरदायित्व की अभिव्यक्ति है।


      राज्यपाल ने कहा कि आज हम सब यहां धर्म, जाति और मत की सीमाओं से दूर एक साथ खड़े है और सीमाओं पर खड़ी हमारी सेना व भारत की आत्मा की तरह जीवंत दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक पूर्व सैनिक होने के नाते मैं जानता हूं कि एक सैनिक की सबसे बड़ी ताकत उसका परिवार, उसका देश और उसका मनोबल होता है और आज की यह हमारी गोष्ठी सैनिकों के मनोबल को सशक्त करने का प्रतीक है।


       राज्यपाल ने कहा कि सभी धर्मों का मूल संदेश एक ही है। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म सर्वे भवंतु सुखिनः की शिक्षा देता है वहीं सिख धर्म एकम की भावना से सभी को देखता है। बुद्ध कहते हैं कि अपने दीपक खुद बनो, वहीं जैन धर्म का सिद्धांत है कि अहिंसा ही परम धर्म है। उन्होंने कहा इस्लाम हमें सिखाता है कि विभाजन मत करो वहीं ईसाई धर्म में कहा गया है कि शांति फैलाने वाले ईश्वर की संतान होते हैं, इस प्रकार सभी शिक्षाओं में हमें एकता, करुणा और शांति का ही संदेश देता है।


      राज्यपाल ने कहा कि हमारी सेना ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद और आतंकवाद फैलाने वालों पर कड़ा प्रहार कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां कर्नल सोफिया कुरेशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी लगातार हम तक पहुंचा रही हैं और वे दोनों सशक्त भारत की सशक्त मातृशक्ति का प्रदर्शन भी कर रही हैं।



इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह  धामी ने कहा कि  जब भी  हमारे राष्ट्र को युद्ध जैसे हालातों का सामना करना पड़ा, ऐसे समय में समाज के सभी मत, पंथ, समुदायों और संप्रदायों के लोगों ने मिलकर राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और शांति का संदेश देना है। जब-जब देश पर संकट आया है, भारतवासियों ने धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर देशहित में एकजुट होकर उसका सामना किया है।  हमारे वेदों में भी कहा है “संगच्छ ध्वं संवदद ध्वं सं वो मनांसि जानताम्।” अर्थात्, "हम सभी साथ चलें, एक मन से विचार करें, और एक लक्ष्य की ओर अग्रसर हो।" धर्म का मूल उद्देश्य समाज में सत्य, प्रेम, करूणा और समरसता की स्थापना करना है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रेता में भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म की स्थापना की। द्वापरयुग में भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अधर्म के विरुद्ध अर्जुन को धर्म युद्ध के लिए प्रेरित किया|गुरु गोविंद सिंह जी ने धर्म और देश की रक्षा हेतु अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया। ईसा मसीह ने प्रेम और क्षमा का संदेश दिया और पैगम्बर मोहम्मद साहब ने समरसता का मार्ग दिखाया। हमारे सभी धर्मों द्वारा सदैव यही शिक्षाएं दी गई कि जब अधर्म सिर उठाए, तो चुप रहना भी अधर्म को बढ़ावा देना होता है। हमारा राष्ट्र सदैव ही धर्म, सत्य और न्याय के पक्ष में खड़ा रहा है। 



मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की वीर भूमि ने सदैव राष्ट्रभक्ति, बलिदान और त्याग का उदाहरण प्रस्तुत किया है। हमारे वीर सैनिकों ने प्रत्येक संघर्ष में राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है आज हमें भी उनके साथ मजबूती से खड़ा होना है।

     


       इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि हम सब की पूजा पद्धति भले ही अलग हो परंतु हमारी भक्ति सिर्फ राष्ट्र भक्ति है। वहीं उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री शादाब शम्स ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत से सुंदर मुल्क कोई नहीं है और हम सब भारत माता की संतान है। 



इस अवसर पर बौद्ध धर्मावली श्री सोनम चोग्याल, ब्रदर जोसेफ एम. जोसेफ एवं सरदार गुरबक्श सिंह राजन ने भी अपने विचार रखते हुए भारत की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल श्री रविनाथ रामन, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी सहित विभिन्न पंथों के अनुयायी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

                                                                   

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शासकीय आवास में केंद्र द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में राज्य स्तर पर की गई  तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। 



इस समीक्षा बैठक में चार धाम यात्रा सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हो रही है। इस बैठक में सभी उच्च अधिकारी एवं सभी जिला अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित हैं।*

चारों धाम में चलने वाली हेली  सेवा भी सुचारू रूप से गतिमान है।

 

हरिद्वार:


संस्कृति स्कूल में स्कूल परिसर मे मदर डे का आयोजन किया गया है, 

संस्कृति स्कूल परिसर में श्रीमती वंदना खुराना, श्रीमती रीमा भल्ला जी ने इस कंपीटिशन के लिए अत्यंत उत्साहवर्घक भाव प्रकट किए तथा प्रसन्नता व्यक्त की,


इस आयोजन के माध्यम  से माताओं  के बीच हैंडमेड ज्वेलरी कंपटीशन कराया गया

इस कंपीटिशन में हमारे स्कूल के बच्चों की माताओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया एवं बहुत आनन्द लिया

इस कंपीटिशन में तरह तरह के आभूषण बनाए।


एक तरफ कुछ माताओं ने इस कंपीटिशन में हिस्सा लिया वहीं दूसरी तरफ जिन माताओं ने ज्वैलरी कंपटीशन में हिस्सा नहीं लिया उन सभी माताओं को विभिन्न प्रकार के खेल खिलाए गए ।

अंत में सभी माताओं को कृतज्ञता के भाव से उपहार प्रस्तुत किए गए।


निर्देशिका श्रीमती दिव्या पंजवानी जी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती श्वेता सहगल जी ने सभी माताओं की मेहनत एवं उनके द्वारा बनाए गए आभूषण की प्रशंसा की और उनकी प्रस्तुति की सराहना की,


इस प्रकार मदर डे सेलिब्रेशन अत्यंत उत्साहपूर्ण मनाया गया।


इस कंपीटिशन के दौरान सभी माताएं अत्यंत प्रसन्न व प्रभावित हुई।

 

आज का राशिफल

*दिनांक:- 10/05/2025, शनिवार*

त्रयोदशी, शुक्ल पक्ष, 

वैशाख

Rashifal today 10 may 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *सर्वार्थ सिद्धि योग 27:14  से 


*श्री निंबार्कश्री राधाकृष्ण बिहारी जी का 37 पाटोत्सव  निंबार्क तपस्थली 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


दुतो न सञ्चरति खे न चलेच्च वार्ता ।

पुर्व न जल्पितमिदं न च सड्गमोऽस्ति ।

व्योम्नि स्थितं रविशाशग्रहणं प्रशस्तं

जानाति यो द्विजवरः सकथं न विद्वान् ।।

।। चा o नी o।।


   कोई संदेशवाहक आकाश में जा नहीं सकता और आकाश से कोई खबर आ नहीं सकती. वहा रहने वाले लोगो की आवाज सुनाई नहीं देती. और उनके साथ कोई संपर्क नहीं हो सकता. इसीलिए वह ब्राह्मण जो सूर्य और चन्द्र ग्रहण की भविष्य वाणी करता है, उसे विद्वान मानना चाहिए.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:श्रद्धात्रयविभागयोग :- अo-17


सद्भावे साधुभावे च सदित्यतत्प्रयुज्यते।,

प्रशस्ते कर्मणि तथा सच्छब्दः पार्थ युज्यते॥,


 'सत्‌'- इस प्रकार यह परमात्मा का नाम सत्यभाव में और श्रेष्ठभाव में प्रयोग किया जाता है तथा हे पार्थ! उत्तम कर्म में भी 'सत्‌' शब्द का प्रयोग किया जाता है॥,26॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।


🐂वृष

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी।


👫मिथुन

पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें।


🦀कर्क

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।


🐅सिंह

कुसंगति से हानि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।


🙍‍♀️कन्या

वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा।


⚖️तुला

शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🦂वृश्चिक

लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🏹धनु

किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।


🐊मकर

पुराना रोग उभर सकता है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।


🍯कुंभ

प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। घर में तनाव रह सकता है।


🐟मीन

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष आईएमएफ ने आज पाकिस्तान को एक अरब डॉलर की ऋण सुविधा और 1.3 अरब डॉलर के नए लोन को लेकर के समीक्षा बैठक की .

एक जिम्मेदार देश के तौर पर आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान को लोन देने के मामले में भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

India steps taken regardimg loan to pak by IMF


 भारत में आईएमएफ को पाकिस्तान के उसे ट्रैक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा है कि आईएमएफ द्वारा दिए गए फंड का इस्तेमाल सीमा पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता है। 


भारत ने स्पष्ट किया है कि 1989 से लेकर अब तक 35 सालों में 28 बार आईएमएफ पाकिस्तान को लोन दे चुका है। 

 पिछले 5 वर्षों में ही चार बार आईएमएफ ने पाकिस्तान को कर्ज दिया है।

  पाकिस्तान अगर आईएमएफ फंडिंग का इस्तेमाल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए करता तो उसे बेलआउट पैकेज के लिए आईएमएफ के पास आना ही नहीं पड़ता। 

भारत में स्पष्ट कहा है कि पाकिस्तान का ट्रैक रिकॉर्ड  आईएमएफ फंडिंग के इस्तेमाल और उसकी निगरानी प्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा करता है। 


भारत ने साल 2021 में यूनाइटेड नेशन की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान में रक्षा विभाग ही देश का सबसे बड़ा बिजनेस है .

भारत में एक बार फिर से साफ कर दिया है कि इस स्थिति में अब कोई भी सुधार नहीं हुआ है और यहां तक की पाकिस्तान कि सेना ही अब पाकिस्तान के विशेष निवेश सुविधा परिषद के रूप में काम करती है। 


भारत में आईएमएफ को याद दिलाया कि बार-बार बिलव्ड पैकेज देने से पाकिस्तान का खुद का कर्ज़ का बोझ कितना बड़ा हो गया है कि वह खुद आईएमएफ के लिए सर दर्द बन चुका है 


 भारत ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को प्रोत्साहित करना पुरी वैश्विक व्यवस्था के लिए एक खतरनाक संदेश है इससे फंडिंग एजेंसीज के खुद की साख सवालों के घेरे में आ जाती है।


हरिद्वार;



 कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार की शाम धर्मनगरी हरिद्वार में आतंक के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए मां गंगा की आरती की। 


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार शाम को हरिद्वार पहुंची और उन्होंने गंगा तट पर आरती में हिस्सा लिया। आरती के बाद मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उन्होंने मां गंगा से ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सफलता की कामना की है। 


उन्होंने कहा कि हमारे बहादुर सेना के अधिकारी व सैनिक, पाकिस्तान के हर दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं और पिछले तीन दिनों में पूरी दुनिया ने देखा है कि मा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत कितना मजबूत है। हमारी सेना ने न सिर्फ पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों को नष्ट किया बल्कि उसके बाद पाकिस्तान की सेना ने जो भी दुस्साहस करने की कोशिश की उसे नाकाम किया। 


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्होंने मां गंगा से देश के बहादुर सपूतों की सफलता का आशीर्वाद मांगा है। 


उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान में हमारे देश की महिलाएं बहुत बड़ी भूमिका निभा रही है और इसके जरिए पूरी दुनिया में संदेश गया है कि हमारे देश की महिलाएं कितनी सशक्त है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.