Halloween party ideas 2015

 

आज का राशिफल

*दिनांक:- 10/05/2025, शनिवार*

त्रयोदशी, शुक्ल पक्ष, 

वैशाख

Rashifal today 10 may 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *सर्वार्थ सिद्धि योग 27:14  से 


*श्री निंबार्कश्री राधाकृष्ण बिहारी जी का 37 पाटोत्सव  निंबार्क तपस्थली 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


दुतो न सञ्चरति खे न चलेच्च वार्ता ।

पुर्व न जल्पितमिदं न च सड्गमोऽस्ति ।

व्योम्नि स्थितं रविशाशग्रहणं प्रशस्तं

जानाति यो द्विजवरः सकथं न विद्वान् ।।

।। चा o नी o।।


   कोई संदेशवाहक आकाश में जा नहीं सकता और आकाश से कोई खबर आ नहीं सकती. वहा रहने वाले लोगो की आवाज सुनाई नहीं देती. और उनके साथ कोई संपर्क नहीं हो सकता. इसीलिए वह ब्राह्मण जो सूर्य और चन्द्र ग्रहण की भविष्य वाणी करता है, उसे विद्वान मानना चाहिए.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:श्रद्धात्रयविभागयोग :- अo-17


सद्भावे साधुभावे च सदित्यतत्प्रयुज्यते।,

प्रशस्ते कर्मणि तथा सच्छब्दः पार्थ युज्यते॥,


 'सत्‌'- इस प्रकार यह परमात्मा का नाम सत्यभाव में और श्रेष्ठभाव में प्रयोग किया जाता है तथा हे पार्थ! उत्तम कर्म में भी 'सत्‌' शब्द का प्रयोग किया जाता है॥,26॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।


🐂वृष

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी।


👫मिथुन

पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें।


🦀कर्क

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।


🐅सिंह

कुसंगति से हानि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।


🙍‍♀️कन्या

वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा।


⚖️तुला

शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🦂वृश्चिक

लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🏹धनु

किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।


🐊मकर

पुराना रोग उभर सकता है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।


🍯कुंभ

प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। घर में तनाव रह सकता है।


🐟मीन

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष आईएमएफ ने आज पाकिस्तान को एक अरब डॉलर की ऋण सुविधा और 1.3 अरब डॉलर के नए लोन को लेकर के समीक्षा बैठक की .

एक जिम्मेदार देश के तौर पर आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान को लोन देने के मामले में भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

India steps taken regardimg loan to pak by IMF


 भारत में आईएमएफ को पाकिस्तान के उसे ट्रैक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा है कि आईएमएफ द्वारा दिए गए फंड का इस्तेमाल सीमा पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता है। 


भारत ने स्पष्ट किया है कि 1989 से लेकर अब तक 35 सालों में 28 बार आईएमएफ पाकिस्तान को लोन दे चुका है। 

 पिछले 5 वर्षों में ही चार बार आईएमएफ ने पाकिस्तान को कर्ज दिया है।

  पाकिस्तान अगर आईएमएफ फंडिंग का इस्तेमाल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए करता तो उसे बेलआउट पैकेज के लिए आईएमएफ के पास आना ही नहीं पड़ता। 

भारत में स्पष्ट कहा है कि पाकिस्तान का ट्रैक रिकॉर्ड  आईएमएफ फंडिंग के इस्तेमाल और उसकी निगरानी प्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा करता है। 


भारत ने साल 2021 में यूनाइटेड नेशन की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान में रक्षा विभाग ही देश का सबसे बड़ा बिजनेस है .

भारत में एक बार फिर से साफ कर दिया है कि इस स्थिति में अब कोई भी सुधार नहीं हुआ है और यहां तक की पाकिस्तान कि सेना ही अब पाकिस्तान के विशेष निवेश सुविधा परिषद के रूप में काम करती है। 


भारत में आईएमएफ को याद दिलाया कि बार-बार बिलव्ड पैकेज देने से पाकिस्तान का खुद का कर्ज़ का बोझ कितना बड़ा हो गया है कि वह खुद आईएमएफ के लिए सर दर्द बन चुका है 


 भारत ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को प्रोत्साहित करना पुरी वैश्विक व्यवस्था के लिए एक खतरनाक संदेश है इससे फंडिंग एजेंसीज के खुद की साख सवालों के घेरे में आ जाती है।


हरिद्वार;



 कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार की शाम धर्मनगरी हरिद्वार में आतंक के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए मां गंगा की आरती की। 


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार शाम को हरिद्वार पहुंची और उन्होंने गंगा तट पर आरती में हिस्सा लिया। आरती के बाद मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उन्होंने मां गंगा से ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सफलता की कामना की है। 


उन्होंने कहा कि हमारे बहादुर सेना के अधिकारी व सैनिक, पाकिस्तान के हर दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं और पिछले तीन दिनों में पूरी दुनिया ने देखा है कि मा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत कितना मजबूत है। हमारी सेना ने न सिर्फ पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों को नष्ट किया बल्कि उसके बाद पाकिस्तान की सेना ने जो भी दुस्साहस करने की कोशिश की उसे नाकाम किया। 


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्होंने मां गंगा से देश के बहादुर सपूतों की सफलता का आशीर्वाद मांगा है। 


उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान में हमारे देश की महिलाएं बहुत बड़ी भूमिका निभा रही है और इसके जरिए पूरी दुनिया में संदेश गया है कि हमारे देश की महिलाएं कितनी सशक्त है।

 नई दिल्ली:

CBI caught FCI AGM in bribe case


सीबीआई ने एफसीआई, आरओ, मुंबई के सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) और एक व्यवसायी (निजी व्यक्ति), उसके बेटे और उसके सहयोगी सहित चार आरोपियों को एजीएम को 20 लाख रुपये की रिश्वत सौंपने के तुरंत बाद गिरफ्तार किया।


केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) और एक व्यवसायी (औरंगाबाद स्थित आरोपी निजी व्यक्ति का साझेदार) और उसके बेटे सहित चार आरोपियों को एजीएम को 20 लाख रुपये की रिश्वत सौंपने के तुरंत बाद गिरफ्तार किया।


सीबीआई ने 09.05.2025 को एफसीआई, मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय के दो सहायक महाप्रबंधकों (एजीएम), 3 निजी व्यक्तियों और औरंगाबाद स्थित निजी कंपनी तथा अन्य सहित 06 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि आरोपी एजीएम (रिश्वत प्राप्तकर्ता) ने आरोपी औरंगाबाद स्थित निजी कंपनी के भागीदार के साथ मिलकर एफसीआई मुंबई कार्यालय के टेंडर देने के मामले में व्यवसायी को अनुचित लाभ पहुंचाने के इरादे से आपराधिक साजिश रची।


नियमित मामला दर्ज करने के बाद, सीबीआई ने जाल बिछाया और एफसीआई के एक आरोपी एजीएम को आरोपी व्यवसायी (उक्त निजी कंपनी के भागीदार) के एक सहयोगी से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी व्यवसायी से 5 लाख रुपये और बरामद किए गए, जो रिश्वत के रूप में दिए जाने थे। बाद में, आरोपी लोक सेवक (रिश्वत प्राप्तकर्ता) और आरोपी व्यवसायी, उसके बेटे और उसके सहयोगी (रिश्वत देने वाले) को गिरफ्तार कर लिया गया।


सीबीआई ने मुंबई, हैदराबाद और औरंगाबाद में विभिन्न स्थानों पर आरोपियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली, जिसमें कई डिजिटल डिवाइस, नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। जांच जारी है।

 संभावित भारत पाकिस्तान युद्ध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और सहयोगी संगठनों द्वारा 'भारत ही महान' अभियान के अंतर्गत निवास, भोजन और मेडीकल सेवा के सुरक्षित प्रबंध - चार सूत्रीय अभियान  

AHP helped people diring war

भारत के कश्मीर में पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा हुएँ जिहादी हमले का कड़ा उत्तर भारत के शूर हवाई दल ने दिया,इस पर प्रवीण भाई तोगड़िया ने  सेना का अभिनंदन करते हुए सरकार से अपील की है कि भारत सरकार के द्वारा  उठाएँ  गए कड़े कदम पर भारत सरकार को सैल्यूट है।

अब युद्धजन्य स्थितियाँ खड़ी हो रही है और सरकारने भी नागरिकों को सतर्क, सुरक्षित रहने का कहा है। 

हमारी AHP अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और सहयोगी संगठनों द्वारा भारत के नागरिकों के लिए सुरक्षित घरेलू निवास ( Home Stay), भोजन आदि का प्रबंध किया है।संभावित भारत पाकिस्तान युद्ध में चार सूत्रीय अभियान1) एक लाख रक्तदाता (Blood Donors Club) - सैनिक या इजाग्रस्त नागरिकों को रक्तदान के लिए 1 लाख रक्तदाता2) युद्ध के समय इजाग्रस्त नागरिकों को निःशुल्क सेवा के लिएइंडिया हेल्थ लाइन द्वारा 10,000 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स, हजारों हॉस्पिटल्स3) नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) अभियानA) ऑनलाइनB) शहर की कॉलोनियों में मीटिंग्स कर केC) गाँवों में मीटिंग्स कर के4) नागरिक सुरक्षित निवास•युद्ध की स्थिति में सरकार की चेतावनी के बाद हवाई हमले में शहर के नागरिकों के लिए ( शहर से 50 किमी दूर के गाँवों में) अभी से गाँवों में रहने की शहर के नागरिकों के लिए व्यवस्था शहर की चारों और हजारों गाँवों में व्यवस्था सम्हाल रही है•

गाँव में व्यवस्था के लिए युवक परिषद, महिला परिषद की रचना शहर से आए नागरिकों की रहने की व्यवस्था : गाँव के स्कूल्स, मंदिर, लोगों के घर·घरों में टॉयलेट में कमोड कितने हैं,गाँव में सामूहिक भोजन व्यवस्था,गाँव या नजदीक के गाँव में मेडिकल ट्रीटमेंट की व्यवस्था भी देखी जा रही है।

हमारे इस अभियान का भारत के सभी नागरीक लाभ उठाएँ और सहयोग करें। ,डो. प्रविण भाई तोगडीया

 *भ्रष्टाचार के विरुद्ध धामी सरकार का कड़ा प्रहार जारी*



*मुख्य कोषाधिकारी, एकाउन्टेन्ट कोषागार, नैनीताल को एक लाख 20 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार* 


*पिछले तीन साल में विजिलेंस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सख्ती से 150+ आरोपी सलाखों के पीछे*


*आईएएस, आईएफएस, इंजीनियर, जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर सहित वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ तक किसी स्तर के अधिकारी/कर्मचारी को भ्रष्टाचार पर बख्शा नहीं गया*


धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार जारी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचार की शिकायत पर सघन जांच के साथ त्वरित कठोर कार्यवाही के निर्देशों का ही परिणाम है कि भ्रष्टाचार में लिप्त कार्मिकों को विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद नैनीताल में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य कोषाधिकारी, नैनीताल एवं एकाउन्टेन्ट कोषागार, नैनीताल को एक लाख 20 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने "जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन" की नीति को व्यवहार में लाते हुए बीते तीन वर्षों में ऐतिहासिक निर्णय और ठोस कार्रवाई की है। राज्य में भ्रष्टाचार और नकल माफिया के विरुद्ध जारी अभियान के अंतर्गत अब तक 150 से अधिक आरोपी अधिकारियों, कर्मचारियों और माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में पूर्व IFS अधिकारी आर.बी.एस. रावत और IAS अधिकारी रामविलास यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यह राज्य प्रशासन में पारदर्शिता और निष्पक्षता की बड़ी मिसाल है।


नकल विरोधी कानून के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई: उत्तराखंड में शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता लाने हेतु बनाए गए नकल विरोधी कानून के तहत कई संगठित गिरोहों और दलालों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 80 से अधिक नकल माफियाओ पर सख्त कार्रवाई की गई। इसी का परिणाम है कि पिछले तीन साल में 23 हजार के करीब युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद एक भी नकल की शिकायत नहीं आई। 


*प्रमुख केस जिनमें त्वरित कार्रवाई की गई:*


मुख्य कोषाधिकारी एवं एकाउंटेंट (नैनीताल): ₹1.20 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।


लोक निर्माण विभाग के AE (नैनीताल): ₹10,000 रिश्वत लेते पकड़ा गया।


बिजली विभाग का JE (हरबर्टपुर): ₹15,000 रिश्वत लेते पकड़ा गया।


एलआईयू कर्मी (रामनगर): उप निरीक्षक एवं मुख्य आरक्षी गिरफ्तार।


आरटीओ कर्मचारी (कोटद्वार): ₹3,000 रिश्वत लेते पकड़ा गया।


रोडवेज AGM (काशीपुर): ₹90,000 रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार।


खंड शिक्षा अधिकारी (खानपुर): ₹10,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार।


जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर (देहरादून): ₹75,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार।


जिला आबकारी अधिकारी (रुद्रपुर): ₹1 लाख रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार।


कानूनगो (पौड़ी): भूमि सीमांकन के नाम पर ₹15,000 रिश्वत लेते पकड़ा गया।


सीएम हेल्पलाइन कर्मचारी (हरिद्वार): शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े निर्देशों के फलस्वरूप राज्य में प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ी है और आम जनता का विश्वास शासन तंत्र में और मजबूत हुआ है। सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और नकल के विरुद्ध यह निर्णायक अभियान आगे भी जारी रहेगा।


भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्रवाई के दृष्टिगत सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को प्रत्येक परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही वहां तैनात प्रशासनिक इकाइयों को चौकस रखने के निर्देश दिए।



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्रवाई के दृष्टिगत राज्य के  उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। 


मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी अधिकारियों को प्रत्येक परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही वहां तैनात प्रशासनिक इकाइयों को चौकस रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयाँ, सर्जिकल उपकरण और अन्य आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।


मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को राज्य में आवश्यक खाद्य सामग्री, राशन और पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा राहत और बचाव दलों को भी तैयार रखा गया है ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।


मुख्यमंत्री ने अफवाहों से बचने और जनता को सही समय पर जानकारी देने के लिए सूचना विभाग को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार के लिए देवतुल्य जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और सरकार किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।


इस दौरान मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, डीजीपी श्री दीपम सेठ, सचिव गृह श्री शैलेश बगौली, एडीजी श्री ए.पी अंशुमान।

रिवर्स पलायन कर चुके लोगों को मिलेगा प्लेटफॉर्म, महिलाओं की भागीदारी से राज्य बनेगा श्रेष्ठ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में पलायन निवारण आयोग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य में रिवर्स पलायन कर चुके लोगों के अनुभवों को साझा करने के लिए एक उपयुक्त प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि अन्य लोग भी इन सफलताओं से प्रेरित होकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों के सुझावों को विभिन्न योजनाओं में सम्मिलित किया जाएगा, जिससे योजनाएं अधिक प्रभावी बन सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आने वाले समय में उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्यों में स्थान दिलाएगी। यह भागीदारी नारी शक्ति के जुनून, हौसले और हुनर का सम्मान होगा।


मुख्यमंत्री श्री धामी ने सचिव ग्राम्य विकास श्रीमती राधिका झा को निर्देशित किया कि वे रिवर्स पलायन कर चुके लोगों की सफलता की कहानियों को साझा करने के लिए प्लेटफॉर्म विकसित करने की दिशा में कार्य करें और उन्हें योजना निर्माण में शामिल करें। उन्होंने ग्रामीणों के स्थाई आजीविका हेतु कौशल विकास पर बल देते हुए स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं की पहचान कर स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को पेशेवर दक्षता प्रदान किया जाए, जिससे उनके उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग बेहतर हो सके और उन्हें उचित मूल्य प्राप्त हो।


पलायन निवारण आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एस.एस. नेगी ने बैठक में आयोग द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अब तक लगभग 2,000 लोगों ने राज्य में रिवर्स पलायन करते हुए कृषि, पशुपालन, पर्यटन, होम स्टे, बागवानी और अन्य क्षेत्रों से जुड़कर स्वरोजगार अपनाया है और अच्छा लाभ कमा रहे हैं। बैठक में अन्य सदस्यों द्वारा भी महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री ने योजनाओं के सरलीकरण के लिए भी निर्देश दिए और कहा कि आयोग को प्रभावी बनाने के लिए नियोजन, शिक्षा, पर्यटन, कौशल विकास जैसे विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।


इस अवसर पर अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री विश्वास डाबर, पलायन निवारण आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एस.एस. नेगी, सदस्य श्री रामप्रकाश पैन्यूली, श्री सुरेश सुयाल, श्री दिनेश रावत,  अपर आयुक्त ग्राम्य विकास श्री राजेन्द्र सिंह रावत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.