Halloween party ideas 2015


‘हर काम देश के नाम’


सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 16 मार्च 2025 को श्री संजय सेठ, माननीय रक्षा राज्य मंत्री का दौरा

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को 16 मार्च 2025 को माननीय रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ की मेज़बानी का विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। यह दौरा एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसने संस्थान की प्रतिबद्धता को सशक्त किया, जिसमें कैडेटों के बीच नेतृत्व और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए प्रयासों को और मजबूती मिली।



Sainik school Ghorakhaal


 स्कूल के प्रिंसिपल, ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल, स्टाफ और कैडेटों ने आरआरएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान, माननीय मंत्री ने स्कूल के बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया और कैडेटों और कर्मचारियों से बातचीत की।


अपने संबोधन में श्री संजय सेठ ने माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को साझा किया, जो 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखता है, जब भारत अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा। उन्होंने बताया कि यह परिवर्तनकारी रोडमैप समावेशी विकास, सतत प्रगति और प्रभावी शासन पर जोर देता है। उन्होंने कैडेटों से सफलता प्राप्त करने के लिए तीन मुख्य सिद्धांतों — समर्पण, अनुशासन और भक्ति — को अपनाने का आग्रह किया, जो नेतृत्व करने की इच्छा रखने वाले हर व्यक्ति के लिए आवश्यक गुण हैं। उन्होंने कैडेटों के साथ कई प्रेरक उपाख्यान साझा किए, जो उनकी प्रेरणा को जागृत करने के लिए थे। इसके साथ ही उन्होंने कैडेटों को अपने माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का आदर करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के भविष्य के मार्गदर्शक के रूप में उन्हें राष्ट्र की सेवा के प्रति अडिग समर्पण दिखाना चाहिए और राष्ट्र की भलाई को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए।


प्रिंसिपल, ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने स्कूल के विकास और प्रगति के लिए माननीय रक्षा राज्य मंत्री के व्यावहारिक मार्गदर्शन और अटूट समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। यात्रा का समापन ग्रुप कैप्टन डंगवाल द्वारा मुख्य अतिथि को स्मारिका भेंट करने के साथ हुआ। श्री संजय सेठ का यह दौरा कैडेटों और कर्मचारियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरा और स्कूल के मिशन को और अधिक सशक्त किया, जो सशस्त्र बलों और राष्ट्र के लिए भविष्य के नेताओं को तैयार करने के लिए समर्पित है।

 संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत  सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बालावाला में अमर शहीद पद्म विभूषण CDS जनरल स्व. बिपिन रावत जी की जन्मजयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनरल साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

MP Trivendra  singh Rawat pay tribute  to CDS Bipin Rawat


उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के आधुनिकीकरण एवं सशक्तिकरण हेतु जनता के जनरल द्वारा किए गए प्रयास अविस्मरणीय रहेंगे। 

राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा अविस्मरणीय है, उनके साहस एवं शौर्य को  देश की जनता सदैव नमन करती है। 


उन्होंने शहीदों के परिजनों एवं पूर्व सैनिकों को  भी इस अवसर पर सम्मानित किया।

 आज का राशिफालल

*दिनांक:- 16/03/2025, रविवार*

द्वितीया, कृष्ण पक्ष,

चैत्र

Rashifal today 16 march-2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *रंगजी उत्सव प्रारम्भ 


*सर्वार्थ सिद्धि अमृत सिद्धि योग 11:44 तक 


*श्री गांगलभट्टाचार्य पाटोत्सव 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


कुराजराज्येन कुतः प्रजासुखं

कुमित्रमित्रेण कुतोऽभिनिर्वृतिः ।

कुदारदारैश्च कुतो गृहे रतिः

कुशिष्यमध्यापयतः कुतो यशः ।।

।। चा o नी o।।


एक बेकार राज्य में लोग सुखी कैसे हो? एक पापी से किसी शान्ति की प्राप्ति कैसे हो? एक बुरी पत्नी के साथ घर में कौनसा सुख प्राप्त हो सकता है. एक नालायक शिष्य को शिक्षा देकर कैसे कीर्ति प्राप्त हो?


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: पुरुषोत्तमयोग :- अo-15


यदादित्यगतं तेजो जगद्भासयतेऽखिलम्‌ ।,

यच्चन्द्रमसि यच्चाग्नौ तत्तेजो विद्धि मामकम्‌ ॥,


सूर्य में स्थित जो तेज सम्पूर्ण जगत को प्रकाशित करता है तथा जो तेज चन्द्रमा में है और जो अग्नि में है- उसको तू मेरा ही तेज जान॥,12॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। आलस्य से बचकर रहें। परिवार की मदद मिलेगी।


🐂वृष

भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी। दुस्साहस न करें। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।


👫मिथुन

कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का माहौल बन सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। परिवार में तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।


🦀कर्क

प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास सफल रहेंगे।


🐅सिंह

शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। आपके कार्यों को समाज में प्रशंसा मिलेगी। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी।


🙍‍♀️कन्या

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा आज नहीं करें। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी।


⚖️तुला

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बचें। कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।


🦂वृश्चिक

भ्रम की स्थिति बन सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें। रुका धन मिलेगा।


🏹धनु

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। मितव्ययिता को ध्यान में रखें। कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। खर्चों में कमी करें। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे।


🐊मकर

फालतू खर्च होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की चिंता रहेगी। आय से व्यय अधिक होंगे। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है।


🍯कुंभ

राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। गर्व-अहंकार को दूर करें। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा।


🐟मीन

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें। पत्नी के बतलाए रास्ते पर चलने से लाभ की संभावना बनती है। यात्रा से लाभ। वाहन-मशीनरी खरीदी के योग हैं। व्यवसाय में अड़चनें आएंगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 जनपद देहरादून: 



चकराता क्षेत्रांतर्गत लोखंडी के पास ऑल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन


आज दिनांक 15 मार्च 2025 को प्रातःथाना चकराता के माध्यम से SDRF टीम को सूचना मिली कि लोखंडी के पास बुंदेल रोड पर एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई है,जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना पर पोस्ट चकराता से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


उक्त कार (UK16F8124 ऑल्टो) चकराता क्षेत्रांतर्गत लोखंडी के पास अनियंत्रित होकर लगभग 900 मीटर गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 04 लोग सवार थे।


SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में उतरकर जिला पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

 टीम द्वारा वाहन में सवार 02 व्यक्तियों को घायल अवस्था में खाई से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा अन्य 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। 

टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों के शव खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।



जनपद टिहरी: नीम बीच पर नहाते समय डूबे युवक का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।* 


आज दिनांक 14 मार्च 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी के माध्यम से SDRF टीम को सूचना दी गई कि थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत नीम बीच के पास एक व्यक्ति के नदी में डूबने की सूचना है,जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।


सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट ढालवाला से मुख्य आरक्षी दरमान सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक *(संदीप थापा पुत्र श्री प्रकाश थापा उम्र-21वर्ष, निवासी घुगतानी तल्ली तपोवन)* अपने दोस्तों के साथ नीम बीच पर नहा रहा था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।


एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया गया, सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा 20 से 25 फीट की गहराई से उक्त युवक का शव बरामद किया गया। शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपर्द किया गया।


*मेले को वर्ष भर चलाने के लिए संकल्पित है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री*

*जनपद चंपावत संस्कृति,आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का है संगम*


*नीतियों और निर्णयों के माध्यम से पर्यटन व रोजगार को बढ़ाने हेतु किए जा रहे ठोस कार्य: मुख्यमंत्री*



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ठूलीगाड़, टनकपुर (चम्पावत) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तर भारत के प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेला - 2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने मां पूर्णागिरी को नमन करते हुए  प्रदेश में समृद्धि, तरक्की और शांति की कामना की। 


मुख्यमंत्री ने इस दौरान संपूर्ण पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में भीड़ व आपदा प्रबंधन की दृष्टि से स्मार्ट कंट्रोल रूम व सीसीटीवी निगरानी तंत्र ठुलीगाड़ में स्थापित किए जाने। पूर्णागिरि मेले हेतु सेलागाढ़ में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन बनाए जाने (जिसमें मेला मजिस्ट्रेट, मेला अधिकारी व पुलिस के साथ ही चिकित्सकों को एक साथ एक स्थान पर कार्य करने की सुविधा मिलेगी)। पूर्णागिरि क्षेत्र में लादीगाड़ में पूर्णागिरि पंपिंग पेयजल योजना बनाई जाने एवं  पूर्णागिरि क्षेत्र में ठुलीगाड़, बाबलीगाड़ पंपिंग परियोजना बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा इन घोषणाओं के माध्यम में इस क्षेत्र में विकास की यात्रा को आगे बढ़ाया जा सकेगा। 



मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की भूमि को देवी- देवताओं का भूमि बताते हुए कहा कि प्रदेश के कण-कण में दिव्यता समाई हुई है। उन्होंने कहा माँ पूर्णागिरि धाम, उत्तराखंड का प्रमुख आध्यात्मिक स्थल है। उन्होंने कहा वो हमेशा अन्य लोगों को भी धार्मिक यात्रा के लिए माँ पूर्णागिरि आने हेतु आग्रह करते हैं। कुंभ और कांवड़ यात्रा के बाद सबसे अधिक श्रद्धालु माँ पूर्णागिरि के धाम पर आते हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार मेले को वर्षभर संचालित करने के लिए संकल्पित है। जिसके लिए पूर्णागिरि धाम में स्थायी बुनियादी ढांचों का विकास किया जा रहा है। आगामी वर्षों में यह स्थान और भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप लेगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी।


मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से चम्पावत के अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का आग्रह करते हुए कहा कि हमने भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने के साथ यात्रा का आध्यात्मिक अनुभव भी लेना चाहिए। राज्य सरकार माँ पूर्णागिरि धाम के विकास के लिए सतत प्रयासरत है और आने वाले समय में इसे एक विशाल आध्यात्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगी। चम्पावत में 11 से बढ़ाकर 13 मल्टी-लेवल पार्किंग को स्वीकृति दी गई है, जिससे यातायात प्रबंधन सुगम होगा।टनकपुर में 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आईएसबीटी को विकसित किया जा रहा है।मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊँ के प्रमुख मंदिरों का सौंदर्यीकरण और उनके रास्तों का चौड़ीकरण कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में अधिक सुविधा मिलेगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्णागिरि क्षेत्र में संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। माँ पूर्णागिरि धाम में रोपवे निर्माण कार्य भी जारी है, जिससे यात्रियों को सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा पूर्णागिरि धाम के आसपास स्थित सभी प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को जोड़कर एक विशेष पर्यटन सर्किट विकसित किया जा रहा है। राज्य सरकार इस सर्किट को सफल बनाने के लिए जिले में बेहतर सड़क संपर्क, संचार व्यवस्था, पर्यटक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इस पहल का उद्देश्य माँ पूर्णागिरि धाम की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना एवं चम्पावत जिले में पर्यटन को नया आयाम देना है। जिसके निर्माण से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सालभर आकर्षित किया जा सकेगा।  


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सर्किट उत्तराखंड को धार्मिक एवं पर्यटन के नए वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। सरकार इसके लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और शीघ्र ही इस पर अमल शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा चंपावत को प्रत्येक क्षेत्र में विकसित व अग्रणी जिला बनाने का कार्य किया जा रहा है। कनेक्टिविटी तथा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य किया जा रहे हैं। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कैंपस का संचालन चंपावत में शुरू हो गया है। जिले के सभी विद्यालयों व महाविद्यालय का जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जा रहा है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत में 55 करोड़ की धनराशि से साइंस सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। जिससे सभी विद्यार्थियों को ज्ञान, विज्ञान व तकनीकी और नवाचार हेतु प्रेरणा मिलेगी। चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य प्रगति पर है। 16 करोड़ की लागत से पॉलिटेक्निक कॉलेज का नया भवन बनकर तैयार हो गया है।जिला चिकित्सालय में 20 करोड़ की लागत से 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक तथा टनकपुर में 15 करोड़ की लागत से 50 बेड वाले आयुष अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। 28 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड नर्सिंग संस्थान के भवन निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 


मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार चंपावत में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ ही अपनी नीतियों और निर्णय के माध्यम से पर्यटन को प्रोत्साहित करने व रोजगार के अवसरों को बढ़ाने हेतु ठोस कार्य कर रही है। उन्होंने कहा आने वाले 25 सालों बाद मां पूर्णागिरि धाम में आज की अपेक्षा कई गुना ज्यादा श्रद्धालु पहुंचेंगे। उस समय को ध्यान में रखते हुए सभी से इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का संकल्प रखा है। टनकपुर में राष्ट्रीय खेलों की प्रतियोगिताओं से राफ्टिंग को निश्चित तौर पर पंख लगेंगे। बड़ी संख्या में देश-विदेश से लोग यहां राफ्टिंग के लिए आएंगे। उन्होंने कहा श्यामलाताल झील के विकास के लिए 5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस क्षेत्र को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। 

 

मुख्यमंत्री ने मेला समिति को आश्वास्थ करते हुए कहा कि यह मेला हमारी प्राथमिकता में है। मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं को आतिथ्य प्रदान करना ,अच्छी सुविधा व स्वच्छ वातावरण प्राप्त हो यह हमारा कर्तव्य है। ताकि प्रत्येक वर्ष मेले में आने वाले श्रद्धालु अपना अच्छा अनुभव लेकर जाएं और मेले के अच्छे अनुभव लोगों को साझा कर अन्य लोगों को भी मेले में आने के लिए प्रेरित करें। 


इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर श्री दीपक रजवार, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री  किशन तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेखा देवी, प्र० जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।




बनबसा पहुंचने पर भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं, सम्मानित वरिष्ठजनों, ऊर्जावान युवाओं और माताओं-बहनों ने भव्य स्वागत किया। इस आत्मीय स्वागत हेतु आप सभी का हृदयतल से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।

 देहरादून ;

Tri panchayat election uttarakhand


मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून अभिनव शाह ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग  द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों की त्रुटिहीन, शुद्ध एवं परिपूर्ण निर्वाचक नामावलियां तैयार कराये जाने हेतु दिनांक-01.03.2025 से 15.03.3025 तक विषेश अभियान चलाये जाने के निर्देश निर्गत किये गये है। 


राज्य निर्वाचन आयोग के  द्वारा उक्त विषेश अभियान की समयावधि को विस्तारित करते हुए दिनांक 01.03.2025 से 22.03..2025 तक संशोधित किया गया है।


 मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों/ नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया  है कि आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिहीन, शुद्ध एवं परिपूर्ण तैयार करवाना सुनिश्चित करें। 


 रंगों का पर्व होली की अनेकानेक शुभकामनायें*

परमार्थ निकेतन में दिव्य गंगा आरती और पवित्र संगीत का अद्भुत संगम*

ड्रम मास्टर शिवमणि और रुणा रिजवी के साथ एक आत्म-संवेदनशील संगीतमय संध्या का अद्भुत आनंद*

शिवमणि के ड्रम की7 yu बीट्स और रुणा रिजवी के सुरों पर मंत्रमुग्ध हुये योगी*



International yoga festival parmarth niketan


माँ गंगा की पावन धाराओं के साथ, एक अद्वितीय और दिव्य संगीतमय यात्रा का परमार्थ निकेतन में आयोजन किया गया है, जिसमें भक्तिमय माहौल के साथ संगीत और भक्ति का अद्भुत संगम हुआ। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की प्रत्येक संध्या संगीत की विभिन्न विधाओं को समर्पित रही परन्तु आज की इस विशेष संध्या में प्रतिष्ठित ड्रम मास्टर शिवमणि और सुरों की जादूगरी से भरपूर रुणा रिजवी ने अपनी आवाज से परमार्थ निकेतन गंगा तट पर एक नया रंग भर दिया।

योग, भक्ति और संगीत की इस संध्या ने प्रतिभागियों को आध्यात्मिक रूप से भावविभोर कर दिया। सभी के दिलों में संगीत और भक्ति का एक अद्भुत संगम हुआ। भारतीय संस्कृति और भक्ति का दिव्य प्रतीक गंगा जी की आरती व शिवमणि के संगीत  और ड्रम की थाप के साथ मिलकर एक अनूठी भव्यता और दिव्यता का सभी को अहसास कराया। रुणा रिजवी की मधुर और मंत्रमुग्ध करने वाली आवाज ने इस संगीतमय यात्रा को और भी समृद्ध बना दिया।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती  ने कहा कि माँ गंगा की पवित्रता और संगीत का संगम हमें जीवन के शाश्वत सत्य से जोड़ता है। जब हम माँ गंगा के तट पर भक्ति और संगीत के इस दिव्य अनुभव में सम्मिलित होते हैं, तो हम न केवल बाहरी दुनिया से, बल्कि अपने भीतर की आंतरिक शांति से भी जुड़ते हैं। यह संगीतमय यात्रा हमें याद दिलाती है कि जीवन की वास्तविक यात्रा केवल बाहरी नहीं, बल्कि आत्मिक और मानसिक शांति की ओर है। 

डा साध्वी भगवती सरस्वती  ने कहा कि योग, भक्ति और संगीत के संगम ने इस संध्या को अद्वितीय बना दिया है। गंगा की आरती के साथ शिवमणि के ड्रम की थाप और रुणा रिजवी की सुरमयी आवाज ने वातावरण को दिव्यता और शांति से भर दिया।




आज अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के छटवें दिन इस अद्भुत संगीतमय यात्रा में 75 से भी अधिक देशों से आये योग जिज्ञासु और योगाचार्य हिस्सा बनें और इस पवित्र अनुभव को आत्मसात किया। 

स्वामी चिदानन्द सरस्वती  ने शिवमणि और रूणा रिज़वी को रूद्राक्ष का दिव्य पौधा भेंट कर उनका अभिनन्दन किया।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.