Halloween party ideas 2015

 देहरादून:

सार्वजनिक स्थान पर दबंगई दिखाने वालों को पुलिस लायी घुटनो पर


सोशल मीडिया पर मार पीट के  वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी दून ने दिए थे कार्यवाही के निर्देश दिए,


 पर सवाल यह उठता है कि ये सुट्टा बार की संस्कृति देवभूमि में क्या कर रही है? इनको मान्यता क्यों मिली,जबकि हिमालयन चौक न केवल एयरपोर्ट के नज़दीक है बल्कि ऋषिकेश देहरादून को भी जोड़ता है, अस्पताल के तीमारदार और खुद मरीज पढ़ने वाले विद्यार्थी वहां भारी संख्या में  पाए जाते है। सार्वजनिक स्थान जहाँ महिलाएं बस ऑटो का इंतजार करती है।

तो फिर ये बात शासन प्रशासन पुलिस, समाजसेवी संस्थाओं, नशा उन्मूलन संस्थाओं को दिखाई क्यों नही देती? किस संस्कृति की तरफ धकेल रहे है हम बच्चो को?

मात्र वायरल वीडियो का संज्ञान लेना एक तरफा कार्यवाही को दर्शाता है। काश इन पकड़े गए युवकों के बजाय इसकी जड़ में जाने का प्रयास किया जाए और अभिभावक भी शर्म करें उन्होंने अपने बच्चों को क्या दिया है?  वरना वो दिन दूर नही की   बेटे ही नही बेटियां भी सुट्टा लगाती नज़र आएंगी।


दून पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वीडियो में दिख रहे अभियुक्तो की करी पहचान*


*सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध की वैधानिक कार्यवाही* 


* डोईवाला*


सोशल मीडिया पर वायरल एक विडियो, जिसमें कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर लडाई-झगडा कर माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे है,  उक्त विडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वीडियो में दिख रहे अराजक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को निर्देशित किया गया। 


उक्त निर्देशो के क्रम में वीडियो में दिख रहे अभियुक्तो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त वीडियो की जाँच की गयी उक्त वायरल वीडियो चाय-सुट्टाबार, जौलीग्रान्ट के बाहर का होना प्रकाश में आया तथा विडियो में झगड़ा करते हुए दिख रहे व्यक्तियों के भी डोईवाला क्षेत्र के निवासी होने की जानकारी मिली।


जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों के संबंध में मुखबिर के माध्यम से जानकारी प्राप्त की गई तो  उक्त व्यक्तियो की पहचान 


1- अर्पित पुत्र विनोद कुमार निवासी आर्य नगर डोईवाला, उम्र 27 वर्ष

 2-आदित्य  पुत्र सुभाष कुमार निवासी प्रेम नगर, डोईवाला, उम्र 25 वर्ष त

था

 3- गुरतेज सिंह पुत्र श्री सुरेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 2, आर्य नगर, डोईवाला, उम्र 24 वर्ष* के रूप मे हुई। 


डोईवाला पुलिस द्वारा उक्त तीनो अभियुक्तो को हिरासत में लेते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।


*जिले के सबसे बड़े बकायेदारों पर डीएम का निर्भीक दबंग  एक्शन, 12 करोड़ की कुर्क सम्पति नीलाम* 


*पब्लिक  धन लुटने वालो पर डीएम ने डाला कानून का फंदा।* 



देहरादून ;

DM sawin bansal action on fraud


जिलाधिकारी सविन बसंल बड़े बकायेदारों पर सख्त रूख अपनाए हुए है। डीएम ने सभी तहसीलों के अन्तर्गत बड़े बकायेदारों से शतप्रतिशत वसूली के निर्देश दिए गए है।


 डीएम के निर्देशों के क्रम में जिलाप्रशासन की टीम द्वारा तहसील सदर अन्तर्गत जनपद के खनन के बड़े बकायेदार शिवममाईन्स, प्रदीप अग्रवाल पुत्र जयप्रकाश अग्रवाल 11 डी राजपुर रोड की सम्पति नीलाम कर वसूली की गई है। 


धनराशि रू0 12.93 करोड़ की बकायेदारी के सापेक्ष 16.21 करोड़ की सम्पति नीलाम की गई है। *इस बड़ी संपत्ति की पूर्व नीलामी में अपने ही लोगों को बोलीदाता बनाकर संपत्ति को हड़पने हेतु प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया गया जिस पर डीएम सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया  गया, जिस पर विधिक कार्रवाई  गतिमान है।

 यह वसूली लगभग 03 वर्षों से लम्बित थी, रसूखदार उंची पहुंच दबाव और सिफारिश  के कारण यह वसूली नही हो पा रही थी, डीएम के संज्ञान में मामला आने पर इस पर सख्त एक्शन लेते हुए डीएम ने सभी बड़े बकायेदारों से शत्प्रतिशत् वसूली के निर्देश दिए गए हैं, डीएम स्वयं राजस्व वसूली कार्यों की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। 

वंही एक अन्य प्रकरण में रेरा देय के बकायेदार की 78 लाख वसूली में, गोल्डन एरा इन्फोटेक प्रा0लि0 फैले आरकेडिया दिलाराम बकरालवाला में जिला प्रशासन की टीम ने फ्लेट सील किया गया है। 


*डीएम सविन बंसल के जिलाधिकारी देहरादून के कार्यभार ग्रहण करने के समय  जनपद की राजस्व वसूली 30% थी जो अब राज्य में सर्वाधिक बढ़कर 95% हो गई है।*

जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम  एंव तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय करते हुए समस्त तहसील अन्तर्गत बड़े बकायदारों से वसूली करने के निर्देश दिए हैं, डीएम स्वयं वसूली प्रकरणों की मॉनिटिरिंग कर रहे  है। डीएम के निर्देशन में जनपद के बड़े बकायेदारों पर वसूली कार्यवाही की जा रही है डीएम ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में बड़े बकायदारों शत्प्रतिशत्  वसूली के निर्देश दिए गए है। जिस पर तहसील को शमन की कार्यवाही करते हुए वसूली बढाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम एवं शासन ने इस कार्य हेतु एसडीएमकुमकुम जोशी एवं तहसीलदार तथा तहसील प्रशासन की सराहना की।  उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने विशेष प्रयास इस वसूली को अंजाम दिया जो अन्य अधिकारियों के लिए नजीर है ।


आज का राशिफल

*दिनांक:- 03/02/2025, सोमवार*

षष्ठी, शुक्ल पक्ष, 

माघ

Rashifal-today 03 feb 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *पंचक समाप्त 23:16 पर 


*भास्कार श्रीनिवासाचार्य एवं श्रीदेवाचार्य पाटोत्सव 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


सा भार्या या शुचिर्दक्षा सा भार्या या पतिव्रता ।

सा भार्या या पतिप्रीता साभार्या सत्यवादिनो ।।

।। चा o नी o।।


वही अच्छी पत्नी है जो शुचिपूर्ण है, पारंगत है, शुद्ध है, पति को प्रसन्न करने वाली है और सत्यवादी है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:  क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग अo-13


अनादित्वान्निर्गुणत्वात्परमात्मायमव्ययः ।,

शरीरस्थोऽपि कौन्तेय न करोति न लिप्यते ॥,


हे अर्जुन! अनादि होने से और निर्गुण होने से यह अविनाशी परमात्मा शरीर में स्थित होने पर भी वास्तव में न तो कुछ करता है और न लिप्त ही होता है॥,31॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। भूमि व भवन की खरीद-फरो्ख्‍त की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। लंबी यात्रा का मन बनेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। भय रहेगा। चोट व रोग से बचें।


🐂वृष

प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। शत्रु पस्त होंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।


👫मिथुन

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। क्रोध व उत्तेजना से बाधा उत्पन्न होगी। नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों के काम में दखल न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें।


🦀कर्क

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन व लेखन आदि में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। राजभय है। जल्दबाजी न करें। वाणी में संयम रखें।


🐅सिंह

देव-दर्शन का कार्यक्रम बनेगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। प्रभावशालीव व्यक्तियों से परिचय बढ़ेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा।


🙍‍♀️कन्या

किसी अपरिचित की बातों में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में अधिक प्रयास करना पड़ेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी झगड़े में न पड़ें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कुसंगति से हानि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।


⚖️तुला

भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। बनते काम बिगड़ सकते हैं, धैर्य रखें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। किसी के उकसावे में न आएं। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है।


🦂वृश्चिक

घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। नौकरी व व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।


🏹धनु

सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा की योजना बनेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। प्रयास सफल रहेंगे।


🐊मकर

प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विरोध करने का अवसर दूसरों को न दें। प्रसन्नता बनी रहेगी।


🍯कुंभ

यात्रा मनोरंजक रहेगी। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। व्यस्तता के चलते थकान महसूस होगी। विवेक से कार्य करें। लाभार्जन सहज होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।


🐟मीन

यात्रा मनोरंजक रहेगी। नई योजना बनेगी। व्यवसाय में वृद्धि के लिए सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्र‍ाप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से बचें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*


38वें राष्ट्रीय खेल में वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं ने खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया, जहां कई एथलीटों ने अपने दमदार प्रदर्शन से नए रिकॉर्ड बनाए और पदक तालिका में अपना स्थान सुनिश्चित किया।  

Record breaking in 38th national game weightlifting


महिला 81 किग्रा वर्ग  

चंडीगढ़ की वंशिता वर्मा ने कुल 208 किग्रा (स्नैच – 93 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 115 किग्रा) उठाकर स्वर्ण पदक जीता। पंजाब की मनप्रीत ने 197 किग्रा (स्नैच – 85 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 112 किग्रा) के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि केरल की अंजना श्रीजित 196 किग्रा उठाकर कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।  

महिला 87 किग्रा वर्ग  

तमिलनाडु की अरोक्या अलीश ने कुल 221 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। असम की मोधुस्मृता बरुआ ने 208 किग्रा के साथ रजत और कर्नाटक की उषा ने 197 किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक जीता।  

पुरुष 102 किग्रा वर्ग  

महाराष्ट्र के वैशव शाहाजी ठाकुर ने 160 किग्रा स्नैच उठाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, हालांकि सर्विसेज के जगदीश विश्वकर्मा ने कुल प्रदर्शन में बाज़ी मारते हुए स्वर्ण पदक जीता। वैशव को रजत पदक मिला, जबकि हरियाणा के हर्षित सेहरावत ने 329 किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक हासिल किया।  

वैशव ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "हम सभी जगदीश भैया को देखकर बड़े हुए हैं। उनका रिकॉर्ड तोड़ना मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है। हालांकि, उन्होंने कुल भार में मुझसे बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन आज का दिन मेरे लिए खास रहेगा।"  

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जगदीश ने कहा, "मैं हमेशा युवाओं को कहता हूं कि पदकों से ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ने पर ध्यान दो। वैशव ने आज यह कर दिखाया, लेकिन मैं अभी रुका नहीं हूं – यह मुझे और प्रेरित करेगा!"  

पुरुष 109 किग्रा वर्ग  

राजस्थान के हरचरण सिंह ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 347 किग्रा (स्नैच – 160 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 187 किग्रा) उठाकर स्वर्ण पदक जीता। सर्विसेज के मोहम्मद जामीर हुसैन 337 किग्रा के साथ रजत पदक विजेता बने। हरियाणा के मनीष ने क्लीन एंड जर्क में 193 किग्रा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे और कुल 331 किग्रा भार के साथ कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा।  

38वें राष्ट्रीय खेल में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता ने भारत के उभरते हुए टैलेंट को मंच दिया, जहां खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए।


38वें राष्ट्रीय खेल बैडमिंटन: पुरुष और महिला सिंगल्स के रोमांचक मुकाबले शुरू*


देहरादून के मल्टीपर्पस हॉल, परेड ग्राउंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल के बैडमिंटन स्पर्धा में टीम मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और अब पुरुष एवं महिला सिंगल्स के रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। रविवार को खेले गए राउंड-16 के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए जबरदस्त संघर्ष किया।  

पुरुष सिंगल्स के मुकाबले  

हरियाणा के रवि ने उत्तराखंड के चिराग सेन को सीधे सेटों में 21-17, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। महाराष्ट्र के कौशल ने कर्नाटक के रघु को 18-21, 21-13, 21-12 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मध्य प्रदेश के आलाप मिश्रा ने चंडीगढ़ के रौनक चौहान को कड़े मुकाबले में 21-18, 15-21, 21-18 से मात दी।  

महाराष्ट्र के दर्शन पुजारी ने राजस्थान के शंकर सरस्वत को 21-8, 22-24, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उत्तराखंड के सूर्यक्श रावत ने कर्नाटक के भार्गव एस को 10-21, 21-14, 21-16 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। मध्य प्रदेश के सौरभ वर्मा ने तेलंगाना के लोकेश रेड्डी को 15-21, 21-19, 21-9 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।  

हरियाणा के भरत राघव को चोट के कारण मैच छोड़ना पड़ा, जिससे कर्नाटक के सनीत 21-16, 13-3 के स्कोर पर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।  

महिला सिंगल्स के मुकाबले  0

असम की इशारानी बौराह ने पंजाब की तन्वी शर्मा को 21-15, 21-16 से हराया। गुजरात की श्रेया लेले ने हरियाणा की देविका सिहाग को 16-21, 21-16, 22-20 से कड़े मुकाबले में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।  

दिल्ली की अनुपमा उपाध्याय ने श्रीयंशी वालिशेट्टी को 29-30, 21-12, 21-17 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। राजस्थान की साक्षी फोगाट ने उत्तराखंड की अक्षिता मनराल को 15-21, 21-13, 21-7 से हराया।  

उत्तर प्रदेश की मानसी सिंह ने महाराष्ट्र की आलिशा नाइक को 21-9, 21-19 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। गुजरात की तस्नीम मीर ने चंडीगढ़ की आकर्षी कश्यप को 19-21, 21-19, 21-15 से हराया।  

उत्तराखंड की आदिति भट्ट ने गुजरात की आदिति राव को 21-18, 15-21, 21-6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। हरियाणा की अनमोल खरब को वॉकओवर मिला क्योंकि तेलंगाना की रक्षित श्री चोट के कारण मैच नहीं खेल सकीं।  

आगे की प्रतिस्पर्धा होगी रोमांचक  

क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों के बीच अब और कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। देहरादून में चल रहे इन मैचों में दर्शकों का उत्साह भी चरम पर है। सभी की निगाहें अब अगले दौर के मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां खिलाड़ी सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए जोरदार टक्कर देंगे।

 38वें राष्ट्रीय खेल लॉन बॉल: दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, झारखंड और असम का दबदबा*

मोनाल को राष्ट्रीय पहचान: उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा का राष्ट्रीय खेल में भव्य प्रदर्शन

Lawn ball 38थ national game


उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता न केवल खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक क्षण लेकर आई है, बल्कि इस आयोजन ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी है। प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को राष्ट्रीय खेल के माध्यम से देशभर से आए खिलाड़ियों और दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।  

इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। खेलों के दौरान मोनाल को "मौली" के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो खेल भावना को प्रेरित करने और आयोजन में उत्साह व रोमांच भरने का कार्य कर रहा है।  

राष्ट्रीय खेल में मौली का आकर्षण 

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज सहित विभिन्न खेल स्थलों पर 20 से अधिक स्थानों पर मौली के स्टैचू स्थापित किए गए हैं। ये स्टैचू न केवल खेल आयोजन की शोभा बढ़ा रहे हैं, बल्कि खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।  

इसके अतिरिक्त, मौली खेल मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों से संवाद स्थापित कर खेलों के प्रति जोश और उमंग बढ़ा रहा है। खिलाड़ी न केवल मौली के साथ सेल्फी ले रहे हैं, बल्कि पहाड़ी गीतों पर थिरकते हुए खेल आयोजन का आनंद भी उठा रहे हैं।  


38वें राष्ट्रीय खेल के लॉन बॉल मुकाबलों के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विभिन्न कैटेगरी में हुए रोमांचक मुकाबलों में झारखंड और असम का दबदबा देखने को मिला।  

मेंस पेयर्स कैटेगरी:  

झारखंड ने ओडिशा को 26-10 से करारी शिकस्त दी, जबकि पश्चिम बंगाल ने उत्तराखंड को 19-16 से हराया। दिल्ली ने मणिपुर के खिलाफ 23-18 से जीत दर्ज की, वहीं असम ने बिहार को 20-07 के बड़े अंतर से हराया।  

मेंस ट्रिपल्स कैटेगरी: 

असम ने बिहार को 24-11 से मात दी, जबकि पश्चिम बंगाल ने ओडिशा को 18-14 से हराया। दिल्ली ने उत्तराखंड को 22-07 से हराकर शानदार जीत दर्ज की, वहीं झारखंड ने मणिपुर को 34-07 से करारी शिकस्त दी।  

अंडर-25 बॉयज़ कैटेगरी:  

असम ने दिल्ली को 21-14 से हराया, जबकि उत्तराखंड ने मध्य प्रदेश को 21-10 से मात दी। झारखंड ने ओडिशा को 21-03 से हराकर अपना दमखम दिखाया, वहीं बिहार ने पश्चिम बंगाल को 20-16 के करीबी मुकाबले में हराया।  

अंडर-25 गर्ल्स कैटेगरी:

झारखंड ने हरियाणा को 21-05 से हराकर शानदार जीत दर्ज की, जबकि राजस्थान ने बिहार को 21-17 से मात दी। दिल्ली और ओडिशा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें दिल्ली ने 17-15 से जीत हासिल की। उत्तराखंड ने असम को 21-16 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।  

विमेंस सिंगल्स मुकाबले:

असम ने दिल्ली को 21-13 से हराया, जबकि उत्तराखंड ने मणिपुर को 20-14 से मात दी। झारखंड ने ओडिशा को 21-03 से करारी शिकस्त दी, वहीं पश्चिम बंगाल ने बिहार को 20-18 से हराकर अपनी जीत सुनिश्चित की।  

विमेंस फोर्स कैटेगरी:

असम ने दिल्ली को 25-3 के बड़े अंतर से हराया। बिहार ने उत्तराखंड को 11-9 से मात दी, जबकि पश्चिम बंगाल ने झारखंड को 21-13 से हराया। ओडिशा ने मणिपुर को 15-12 से हराकर संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की।  

दूसरे दिन के मुकाबले काफी रोमांचक रहे, जहां खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। आगामी दौर में और भी कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिससे प्रतियोगिता और दिलचस्प हो जाएगी।

 महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में साइकिल सुविधा से 38वें राष्ट्रीय खेल को मिलेगा नया आयाम*

National game 2025 uttarakhand,


उत्तराखंड सरकार के प्रयासों से 38वें राष्ट्रीय खेल को और अधिक पर्यावरण-अनुकूल और स्वास्थ्यप्रद बनाने के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोर टीम, वॉलंटियर और दर्शकों के लिए साइकिल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस पहल का उद्देश्य न केवल प्रदूषण को कम करना है, बल्कि लोगों को फिट और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। 


इस सुविधा के माध्यम से दर्शक और वॉलंटियर खेल परिसर के विभिन्न स्थलों तक साइकिल के माध्यम से आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे ट्रैफिक और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। यह उत्तराखंड सरकार की पर्यावरण संरक्षण की नीति को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 


माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को सुचारू रूप से आयोजित करने और खिलाड़ियों व दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस पहल से न केवल राष्ट्रीय खेल को एक नया रूप मिलेगा, बल्कि उत्तराखंड को पर्यावरण-अनुकूल और स्वास्थ्यप्रद खेल आयोजनों के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करने में भी सहायता मिलेगी। 


उत्तराखंड सरकार का यह अभिनव प्रयास खेलों के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाने की प्रेरणा देगा।


  

-राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं सबरजोत

*Record Alert*

 1.Maharashtra's Vaishav Shahaji Thakur creates a New National Record in snatch with a lift of 160 kgs in  Men's 102 kg category.. He broke the last National Record of jagdish Vishwakarma who had lifted 157 kgs

2.राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में 50 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग  में आशी चौकसी ने 598 अंक के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने सिफ़त कौर द्वारा 594 अंक  जो कि 2023 में ISSF National Championship (India) में बनाया गया था उसे तोड़ा है।



देहरादून, 02 फरवरी:

Sarabjaut of hariyana  reached in final


 महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में निशाना साधते हरियाणा के इस शूटर पर सबकी निगाहें थीं। दस मीटर रेंज की शूटिंग स्पर्धा में इस शूटर ने सटीक निशाने लगाए और फाइनल में जगह बना ली। यह शूटर कोई और नहीं सरबजोत सिंह थे। पेरिस ओलंपिक में मनुभाकर के साथ कांस्य पदक जीतने वाले। सरबजोत सिंह त्रिशूल शूटिंग रेंज से गदगद नजर आए। उनकी पहली प्रतिक्रिया गौर करने लायक है। उन्होंने कहा-ऐसी शूटिंग रेंज में देश में कहीं नहीं है।

सरबजोत सिंह राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दस मीटर रेंज की शूटिंग स्पर्धा का फाइनल वह सोमवार को खेलेंगे। एक बातचीत में सरबजोत सिंह ने कहा-जिस तरह की यह शूटिंग रेंज बनाई गई है, वो विदेशों में ही देखने को मिलती है। दिल्ली, भोपाल की शूटिंग रेंज अच्छी है, लेकिन देहरादून की यह रेंज सबसे अच्छी लगी। उन्होंने कहा-शूटिंग में देश का भविष्य अच्छा है। उत्तराखंड से भी अच्छी संभावनाएं हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक में कांस्य जीतने के बाद निश्चित तौर पर लोकप्रियता तो बढ़ गई है। मगर बहुत सामान्य ढंग से अपनी जिंदगी को जीते हैं। लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी वह सिर्फ अपने खेल पर फोकस करना चाहते हैं।

सरबजोत के खेलने, तारीफ करने के मायने

-राष्ट्रीय खेलों की शूटिंग स्पर्धा में सरबजोत सिंह जैसे स्टार खिलाड़ी की भागीदारी और शूटिंग रेंज की तारीफ के बडे़ मायने निकाले जा रहे हैं। त्रिशूल शूटिंग रेंज को बनाने में तकनीकी सहयोग देने वाले अरूण ंिसह का कहना है कि शूटिंग रेंज लगातार कसौटी पर खरी उतर रही है। सरबजोत सिंह जैसे बडे़ खिलाड़ी इस रेंज पर खेलकर इसकी तारीफ कर रहे हैं, तो इससे बड़ी कोई बात नहीं है।


सरबजोत सिंह से मिलकर प्रशंसक झूमे

-अपना मैच खत्म करके जैसे ही सरबजोत सिंह बाहर आए, उनके प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया और फोटो खिंचवाने लगे। छह वर्ष की सानवी हो या फिर वाॅलंटियर अनिरूद्ध, सरबजोत सबसे बहुत प्यार से मिले। भारतीय शूटिंग टीम में जगह बनाने के लिए प्रयासरत अर्श ठाकुर व उन्नति के लिए सरबजोत से मिलना किसी सपने के पूरा होने जैसा रहा। उन्होंने कहा-सरबजोत से मिलना उत्साह बढ़ाने वाला है।


www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.