38वें राष्ट्रीय खेल लॉन बॉल: दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, झारखंड और असम का दबदबा*
मोनाल को राष्ट्रीय पहचान: उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा का राष्ट्रीय खेल में भव्य प्रदर्शन
उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता न केवल खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक क्षण लेकर आई है, बल्कि इस आयोजन ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी है। प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को राष्ट्रीय खेल के माध्यम से देशभर से आए खिलाड़ियों और दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। खेलों के दौरान मोनाल को "मौली" के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो खेल भावना को प्रेरित करने और आयोजन में उत्साह व रोमांच भरने का कार्य कर रहा है।
राष्ट्रीय खेल में मौली का आकर्षण
देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज सहित विभिन्न खेल स्थलों पर 20 से अधिक स्थानों पर मौली के स्टैचू स्थापित किए गए हैं। ये स्टैचू न केवल खेल आयोजन की शोभा बढ़ा रहे हैं, बल्कि खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
इसके अतिरिक्त, मौली खेल मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों से संवाद स्थापित कर खेलों के प्रति जोश और उमंग बढ़ा रहा है। खिलाड़ी न केवल मौली के साथ सेल्फी ले रहे हैं, बल्कि पहाड़ी गीतों पर थिरकते हुए खेल आयोजन का आनंद भी उठा रहे हैं।
38वें राष्ट्रीय खेल के लॉन बॉल मुकाबलों के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विभिन्न कैटेगरी में हुए रोमांचक मुकाबलों में झारखंड और असम का दबदबा देखने को मिला।
मेंस पेयर्स कैटेगरी:
झारखंड ने ओडिशा को 26-10 से करारी शिकस्त दी, जबकि पश्चिम बंगाल ने उत्तराखंड को 19-16 से हराया। दिल्ली ने मणिपुर के खिलाफ 23-18 से जीत दर्ज की, वहीं असम ने बिहार को 20-07 के बड़े अंतर से हराया।
मेंस ट्रिपल्स कैटेगरी:
असम ने बिहार को 24-11 से मात दी, जबकि पश्चिम बंगाल ने ओडिशा को 18-14 से हराया। दिल्ली ने उत्तराखंड को 22-07 से हराकर शानदार जीत दर्ज की, वहीं झारखंड ने मणिपुर को 34-07 से करारी शिकस्त दी।
अंडर-25 बॉयज़ कैटेगरी:
असम ने दिल्ली को 21-14 से हराया, जबकि उत्तराखंड ने मध्य प्रदेश को 21-10 से मात दी। झारखंड ने ओडिशा को 21-03 से हराकर अपना दमखम दिखाया, वहीं बिहार ने पश्चिम बंगाल को 20-16 के करीबी मुकाबले में हराया।
अंडर-25 गर्ल्स कैटेगरी:
झारखंड ने हरियाणा को 21-05 से हराकर शानदार जीत दर्ज की, जबकि राजस्थान ने बिहार को 21-17 से मात दी। दिल्ली और ओडिशा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें दिल्ली ने 17-15 से जीत हासिल की। उत्तराखंड ने असम को 21-16 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विमेंस सिंगल्स मुकाबले:
असम ने दिल्ली को 21-13 से हराया, जबकि उत्तराखंड ने मणिपुर को 20-14 से मात दी। झारखंड ने ओडिशा को 21-03 से करारी शिकस्त दी, वहीं पश्चिम बंगाल ने बिहार को 20-18 से हराकर अपनी जीत सुनिश्चित की।
विमेंस फोर्स कैटेगरी:
असम ने दिल्ली को 25-3 के बड़े अंतर से हराया। बिहार ने उत्तराखंड को 11-9 से मात दी, जबकि पश्चिम बंगाल ने झारखंड को 21-13 से हराया। ओडिशा ने मणिपुर को 15-12 से हराकर संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की।
दूसरे दिन के मुकाबले काफी रोमांचक रहे, जहां खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। आगामी दौर में और भी कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिससे प्रतियोगिता और दिलचस्प हो जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें