Halloween party ideas 2015

 

डीएम के निर्देश पर विकासनगर उप  जिला चिकित्सालय में  बढ़ी  सुविधाएं 


पंजीकरण कक्ष एवं दवाई काउंटर की संख्या  बढ़ाकर 2 -2 की गई , 




 सफाई व्यवस्था हेतु सफाई कर्मी तैनात, सफाई व्यवस्था की नियमित की जा रही है मॉनिटरिंग


मरीजो के लिये प्रत्येक वार्ड, प्रसूती वार्ड/ कक्ष में हीटर एव गर्म पानी हेतु पानी की केतली  करायी गई उपलब्ध । 


चिकित्सालय में भर्ती मरीजो के लिये  1 जनवरी से निशुल्क भोजन व्यवस्था शुरू ।







 चिकित्सालय मे  बाहरी दवाईया लिखने  पर प्रतिबंध, बाहर से दवाई लिखने की दशा बताना होगा  वाजिब कारण


 एस०एन०सी०यू० का मिलने लगा है लाभ ।


ई०एन०टी कक्ष में अस्थाई व्यवस्था पर चिकित्सालय मे कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कार्मिक की तैनाती । इमरजेन्सी कक्ष को व्यवस्थित किया गया है।

देहरादून :




 डीएम सविन बंसल ने  उपजिला चिकित्सालय विकासनगर के निरीक्षण  चिकित्सालय में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में चिकित्सालय में सुविधा बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी ने नवंबर माह में उप जिला चिकित्सालय विकासनगर का औचक निरीक्षण कर दिए थे आवश्यक दिशा निर्देश, बाहर से दवाई लिखने पर प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीएम ने चिकित्सकों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देश दिए थे कि यदि बिना ठोस कारण बाहर से दवाई लिखी गई तो कड़ी कार्रवाई संबंधित के विरुद्ध की जाएगी। वही चिकित्सालय में मरीजों के लिए फैसिलिटी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए थे।


पंजीकरण कक्ष बढाने के निर्देशो के क्रम में पंजीकरण कक्ष की संख्या बडाकर 02 कर दी गयी है एवं चिकित्सालय की साफ सफाई के लिये सफाई कर्मचारियो एवं समस्त स्टाफ को भी साफ सफाई रखने के लिये आदेशित किया गया है  जिसका की नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।


चिकित्सालय में भर्ती मरीजो के लिये भोजन की व्यवस्था हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नामित धरा स्वयं सहायता समूह द्वारा किचन संचालित किया जा रहा है, एवं मरीजो को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।


 चिकित्सालय मे चिकित्सको द्वारा बाहरी दवाईया लिखने की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये सभी चिकित्सको को इ०डी०एल / चिकित्सालय में उपलब्ध दवाईयों को लिखने हेतु निर्देशत किया गया है।


 एस०एन०सी०यू० में माह अगस्त से माह अक्टूबर 2024 तक कुल 104 बच्चे एवं माह नवम्बर मे कुल 24 बच्चे भर्ती हुये है।  मरीजो के लिये प्रत्येक वार्ड, प्रसूती वार्ड/ कक्ष में हीटर एव गर्म पानी हेतु पानी की केतली उपलब्ध करायी गयी है। 


ई०एन०टी कक्ष में अस्थाई व्यवस्था पर चिकित्सालय मे कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कार्मिक तैनात किया गया है। इमरजेन्सी कक्ष मे रखे पुराने सामान को अन्यत्र स्थान पर रख दिया गया है, एवं इमरजेन्सी कक्ष को व्यवस्थित किया गया है।  दवाई वितरण हेतु पूर्व में संचालित 01 काउंटर की संख्या बडाकर 02 की गयी है।


,


डीएम की सक्रियता से रफ्तार पकड़ रहे हैं विकास कार्य, वर्षो से लम्बित भूमि विवाद सुलझाकर शुभारम्भ कराया एनएच का निर्माण कार्य। 



आशारोड़ी हाईवे  के लिए 40 हे0 सीएफ लैण्ड (क्षतिपूरक वन भूमि) स्थान्तरित कर कार्यों दी गति।   


डीएम की फ्लीट अचानक रुकी प्रेमनगर मोड़ पर, किया बल्लुपुर - पौंटा एनएच के निर्माण कार्य का मौका मुआयना।


डीएम सविन बंसल की कार्यशैली जनमानस से जुड़े विकास कार्य अथवा समस्या को तेजी से करते हैं निस्तारण।


देहरादून दिनांक 18 जनवरी 2025,(जि.सू.का),जिलाधिकारी ने प्रेमनगर में एनएच कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्य प्रगति का जायजा लिया तथा दूरभाष पर एनएच के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।   जिलाधिकारी की सक्रियता से जनपद में  विकास कार्य एवं राज्यहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट रफ्तार पकड़ने लगे हैं। वर्षों से लम्बित आशारोड़ी, बल्लुपुर,पोंटा हाईवे पर भूमि सम्बन्धी विवाद सुलझाकर कार्यों को प्रारम्भ करा दिया तथा आशारोड़ी हेतु 40 हे0 सीएफ लैण्ड  (क्षतिपूरक वन भूमि) दी गई तथा बल्लुपुर पौंटा हाईवे पर ग्रामीण एवं एनएच के विवाद को सुलझाते हुए पुनः कार्य प्रारम्भ करवा दिया है। एनएचएआई प्रोजेक्ट आशारोड़ी से झाजरा  तक के लिए भूमि अधिग्रहित कर एनएचएआई  को दी गई है, क्षेत्रीय निवासियों द्वारा अंडरपास की मांग किए जाने पर एनएचएआई  के  अधिकारियों को क्षेत्रीय ग्रामीणों से बैठक कर ग्रामीणों की अंडरपास की व्यवहारिक मांग पर  निर्धारित मानको के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सुधोवाला से मसूरी बाईपास निर्माण कार्यों  की जानकारी प्राप्त करते हुए  मानचित्र का अवलोकन किया।

देहरादून :




 मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने अवगत कराया है कि नगर निकाय निर्वाचन को सुगम निर्वाचन के तहत् दिव्यंांग मतदाताओं को सहज एंव सुलभ एवं समावेशी मतदान दिए जाने के उद्देश्य से प्रत्येक नगर निगम/नगर पालिका नगर पंचायत में दिव्यांगजनों की सहायतार्थ कार्मिक तैनात किए गए है। नोडल अधिकारी दिव्यांग/जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोलरूम स्थापित किया गया है। 

मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को को निर्देशित किया है कि नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत अन्तर्गत मतदेय स्थल पर दिव्यांगजनों के सहायतार्थ व्हीलचेयर व अन्य आवश्यक सामग्र्र्र्र्री की आवश्यकता होने पर इस निमित हेतु नगर निगम, नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायत एवं कन्ट्रोलरूम में कार्मिकों को अवगत कराएंगे, जिससे मोबाईल वेन के माध्यम से व्हीलचेयर व अन्य सहायता उपलब्ध करायी जा सके। साथ ही नोडल अधिकारी दिव्यांग/जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी दिव्यांग/जिला प्रोबेशन अधिकारी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। 

प्रेस नोट

देहरादून दिनांक 18 जनवरी 2025,(जि.सू.का), जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बसंल ने नागर निकाय निर्वाचन-2024 नगर निगम देहरादून अन्तर्गत मतदान पार्टी रवानगी स्थल रेंजर्स कालेज में सामग्री वितरण स्थल एवं स्ट्रांगरूम मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने ड्यूटी में लगे कार्मिकों के साथ भोजन करते हुए व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली,जिलाधिकारी के साथ भोजन करते हुए कार्मिकों ने प्रसन्नता जाहिर की। 

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सामग्री वितरण एंव कलैक्शन स्तर पर समुचित व्यवस्थाएं मा0 राज्य निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन के अनुसार व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि वितरण एंव कलैक्शन स्तर पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, बेरिकेटिंग के निर्देश दिए। साथ ही मतगणना स्थल पर टेबल, आब्जर्वर कक्ष, आरओ कक्ष आदि समुचित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए व्यवस्थित रूप प्रक्रिया सम्पन्न कराने को निर्देशित किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिह, उप जिलाधिकारी योगेश मेहर, अधि.अभि लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाटी उपस्थित रहे।  

-



 देहरादून :



उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षश्री करन माहरा ने राज्य निर्वाचन आयोग से नगर निकाय चुनाव 2025 में चुनावी ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मियों के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग करने की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने इस बात पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान नगर निकाय चुनाव में चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मियों के लिए बैलेट पेपर की व्यवस्था नहीं की गई है तथा उन्हें उनके मताधिकार से वंचित रखा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट द्वारा निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग, देहरादून को सौंपे पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने कहा है कि उत्तराखण्ड राज्य में नगर निकाय चुनाव गतिमान हैं तथा हमारे संविधान में लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत जिस प्रकार प्रत्येक नागरिक को मताधिकार का मौलिक अधिकार प्रदान किया गया है उसी प्रकार मतदान ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मियों को भी वोट का अधिकार होता है,  जिसके लिए सभी प्रकार के निर्वाचनों में चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मियों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोस्टल वैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की व्यवस्था की जाती है।

श्री करन माहरा ने निर्वाचन आयुक्त के संज्ञान में लाते हुए कहा कि विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मियों के माध्यम से संज्ञान में आया है कि वर्तमान नगर निकाय चुनाव में मतदान कर्मियों के लिए पोस्टल वैलेट पेपर की व्यवस्था नहीं की गई है तथा उन्हें मताधिकार के प्रयोग से वंचित किया जा रहा है जो कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों का खुला उलंघन तो है ही राज्य निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।  
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से मांग की कि नगर निकाय चुनाव में चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मियों के लिए पोस्टल वैलेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय ताकि संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों की रक्षा हो सके तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराया जा सके।


*होटल कारोबार को तात्कालिक और दीर्घकालिक दोनों तरह का लाभ मिलना तय*


*देहरादून-हरिद्वार से लेकर खटीमा-भीमताल तक हुए होटल आरक्षित*


*12 शहरों के होटलों में की गई है खिलाड़ियों के रूकने की व्यवस्था*

Hotel industries profit


राष्ट्रीय खेलों से खेल विकास की प्रबल संभावनाओं के बीच होटल इंडस्ट्री भी झूम उठी है। दून-हरिद्वार से लेकर खटीमा-पिथौरागढ़ तक के होटल राष्ट्रीय खेलों के लिए आरक्षित हो गए हैं। उत्तराखंड के 12 शहरों में खिलाड़ियों और अन्य तमाम लोगों को रूकवाने की व्यवस्था की गई है। होटल इंडस्ट्री की बेहतरी के लिए इस स्थिति को शुभ संकेत माना जा रहा है। उत्तराखंड के होटल कारोबारी उत्साहित हैं। तात्कालिक लाभ तो उन्हें मिल ही रहा है, दीर्घकालिक लाभ की भी वे उम्मीद कर रहे हैं। 


38 वें राष्ट्रीय खेलों में दस हजार से ज्यादा खिलाड़ी उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। खेलों से संबंधित अन्य अफसर व स्टाफ अलग हैं। इन सभी के लिए राष्ट्रीय खेल सचिवालय के स्तर पर होटलों में रूकने का इंतजाम कराया गया है। इसके अलावा, जिस तरह की सूचनाएं मिल रही हैं, उसमें खिलाड़ियों के रिश्तेदार व अन्य लोग भी अपने स्तर से होटलों में कमरों की बुकिंग करा रहे हैं। उत्तराखंड में कड़कड़ाती सर्दी के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होटल इंडस्ट्री को गरमी प्रदान कर रहा है। भीमताल-टनकपुर के होटल कारोबारी हों या फिर कोटी कालोनी टिहरी के होटल व्यवसायी, राष्ट्रीय खेलों की वजह से सबकी आंखों में चमक आ रही है।


हल्द्वानी होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज जायसवाल का मानना है कि राष्ट्रीय खेल होटल वालों के लिए भी बड़ा अवसर है। हम मेहमानों को अच्छी सर्विस देंगे, ताकि वे अच्छी स्मृतियां लेकर उत्तराखंड से जाएं और हमारे होटलों का नाम पूरे देश तक फैले। दून होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज को राष्ट्रीय खेलों से होटल इंडस्ट्री को तात्कालिक और दीर्घकालिक दोनों तरह के फायदे मिलते दिखते हैं। भारद्वाज का कहना है कि इस आयोजन से होटल इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी।


*होटलों में कमरों की स्थिति*


शहर                 आवश्यकता    


देहरादून                  2431          

हल्द्वानी                  1221          

हरिद्वार                    556           

रूद्रपुर                     553           

शिवपुरी ऋषिकेश      402          

कोटी कालोनी टिहरी   226          

अल्मोड़ा                    147          

पिथौरागढ़                  129          

नैनीताल                    113           

खटीमा                      118          

टनकपुर                      85          

भीमताल                     62          



*राष्ट्रीय खेलों का आयोजन न सिर्फ खेलों, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी उत्तराखंड को आगे बढ़ाने वाला साबित होगा। यह आयोजन हम सभी का है। हमारी कोशिश है कि देशभर से आने वाले खिलाड़ी उत्तराखंड में आकर अच्छा अनुभव करें। उत्तराखंड के हर एक व्यक्ति से अपील है कि वे राष्ट्रीय खेलों में अपना-अपना योगदान सुनिश्चित करें।*

*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री* 


-राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड की होटल इंडस्ट्री को देशभर में एक्सपोजर मिलेगा। इसके दीर्घकालिक फायदे में ज्यादा देखता हूं। सबसे अहम बात राष्ट्रीय खेलों का उत्तराखंड में होना है। ऐसे में इंडस्ट्री से जुडे़ हर व्यक्ति की यह जिम्मेदारी है कि देशभर से आने वाले लोगों को वह अच्छी सेवाएं दें। ताकि पूरे देश में उत्तराखंड का नाम हो। 

पंकज गुप्ता, अध्यक्ष, इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड।

आज का राशिफल

*दिनांक:- 19/01/2025, रविवार*

पंचमी, कृष्ण पक्ष,

माघ

Rashifal today 19 jan 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


*पंचमी तिथि वृद्धि 


 *सर्वार्थ, अमृत सिद्धि योग 17:29 से 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


उपसर्गेऽन्यचक्रे च दुर्भिक्षे च भयावहे ।

असाधुजनसम्पर्के यः पलायति जीवति ।।

।। चा o नी o।।


 वह व्यक्ति सुरक्षित रह सकता है जो नीचे दी हुई परिस्थितियां उत्पन्न होने पर भाग जाए.

१. भयावह आपदा.

२. विदेशी आक्रमण

३. भयंकर अकाल

४. दुष व्यक्ति का संग.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:  क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग अo-13


ज्योतिषामपि तज्ज्योतिस्तमसः परमुच्यते ।,

ज्ञानं ज्ञेयं ज्ञानगम्यं हृदि सर्वस्य विष्ठितम्‌ ॥,


वह परब्रह्म ज्योतियों का भी ज्योति (गीता अध्याय 15 श्लोक 12 में देखना चाहिए) एवं माया से अत्यन्त परे कहा जाता है।, वह परमात्मा बोधस्वरूप, जानने के योग्य एवं तत्वज्ञान से प्राप्त करने योग्य है और सबके हृदय में विशेष रूप से स्थित है॥,17॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। चिंता रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।


🐂वृष

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जुए व सट्टे से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा काम होने से उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय रहेगा। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। किसी अनहोनी होने का भय सताएगा।


👫मिथुन

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। चिंता तथा निराशा हावी रहेंगी। बेकार बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।


🦀कर्क

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी में मातहतों का साथ रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। जल्दबाजी न करें। रुके कामों में गति आएगी। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। चोट व रोग से बचें। आशंका-कुशंका से बाधा संभव है।


🐅सिंह

सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नए कार्य करने का मन बनेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। उत्साह वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। सावधानी आवश्यक है। भाग्य साथ है। अपने काम पर ध्यान दें। शत्रुओं का का पराभव होगा।


🙍‍♀️कन्या

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार व मित्रों के साथ जीवन सुखमय गुजरेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। अध्ययन में मन लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। बेचैनी रहेगी। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं।


⚖️तुला

नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी अपने के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। दूसरों के उकसावे में न आएं। व्यापार धीमा चलेगा।


🦂वृश्चिक

व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। आय बनी रहेगी। गृह क्लेश हो सकता है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। कुसंगति से हानि होगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध व उत्तेजना से समस्या बढ़ सकती है। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। तनाव रहेगा। मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।


🏹धनु

आय में वृद्धि होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जल्दबाजी न करें। अच्छी बात भी लोगों को समझ नहीं आएगी। विरोध होगा। जीवन सुखमय करने के लिए व्यय होगा। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। सामाजिक कार्य में मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा।


🐊मकर

पूजा-पाठ में मन लगेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। आय में वृद्धि होगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शुभ समय। शारीरिक कष्ट संभव है। विवाद में न पड़ें। क्लेश होगा। बेचैनी रहेगी।


🍯कुंभ

सुख के साधन जुटेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नई योजना बनेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कोई बड़ी मुश्किल का हल मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शत्रुभय रहेगा।


🐟मीन

व्यापार से अधिक लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। उत्साह वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यस्तता के चलते स्वयं का ध्यान नहीं रख पाएंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 अठुरवाला प्रथम में सभासद प्रत्याशी  हृदय राम डोभाल  के साथ जनसंपर्क करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी..

डोईवाला



नगर निकाय चुनाव डोईवाला में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पद  प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने अठुरवाला,  जॉली ग्रांट , डोईवाला  में जनसंपर्क अभियान किया , अठुरवाला में ढोल दमो के साथ मातृशक्ति,  युवा शक्ति , ने भारत जनता पार्टी  जिंदाबाद के जयकारों के साथ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं अठुरवाला प्रथम सभासद प्रत्याशी हृदय राम डोभाल के समर्थन में क्षेत्र की जनता से भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में मतदान की अपील । नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि संपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर हम जनता के बीच में है और डोईवाला नगर पालिका को भविष्य में आदर्श नगर पालिका बनाएंगे। मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता   नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी एवं सभी सभासद प्रत्याशियों को विजय दिलाने हेतु अपनी पूरी ताकत से  प्रचार प्रसार में लगी है। संपर्क अभियान में पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल,  पूर्व प्रधान मंजू चमोली , राजन गोयल,  सम्पूर्ण सिंह रावत , विनोद नेगी, रामेश्वर लोधी , वीरेंद्र नेगी,  राजपाल नेगी , दीपक नेगी,  मुकेश बिष्ट , सुनील नेगी कमल राणा, युवा मोर्चा मंडल अद्यक्ष नितिन कोठारी अंकित   काला , सुबोध नौटियाल, नीरज प्रजापति, अजय रावत , रोशन भट्ट , मनीष डोभाल , पूनम चौधरी आदि उपस्थित रहे।

 *जनपद देहरादून लच्छीवाला पुल के पास नदी किनारे शव दिखाई देने पर एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।* 



आज दिनांक 18 जनवरी 2025 को पुलिस कोतवाली डोईवाला द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि लच्छीवाला पुल के पास नदी किनारे एक शव दिखाई दे रहा है, जिसको निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। 


उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राजेंद्र नाथ के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


एसडीआरएफ टीम द्वारा 05 किलोमीटर पैदल घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नदी किनारे उक्त अज्ञात शव बरामद कर शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.