Halloween party ideas 2015

 अठुरवाला प्रथम में सभासद प्रत्याशी  हृदय राम डोभाल  के साथ जनसंपर्क करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी..

डोईवाला



नगर निकाय चुनाव डोईवाला में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पद  प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने अठुरवाला,  जॉली ग्रांट , डोईवाला  में जनसंपर्क अभियान किया , अठुरवाला में ढोल दमो के साथ मातृशक्ति,  युवा शक्ति , ने भारत जनता पार्टी  जिंदाबाद के जयकारों के साथ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं अठुरवाला प्रथम सभासद प्रत्याशी हृदय राम डोभाल के समर्थन में क्षेत्र की जनता से भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में मतदान की अपील । नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि संपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर हम जनता के बीच में है और डोईवाला नगर पालिका को भविष्य में आदर्श नगर पालिका बनाएंगे। मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता   नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी एवं सभी सभासद प्रत्याशियों को विजय दिलाने हेतु अपनी पूरी ताकत से  प्रचार प्रसार में लगी है। संपर्क अभियान में पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल,  पूर्व प्रधान मंजू चमोली , राजन गोयल,  सम्पूर्ण सिंह रावत , विनोद नेगी, रामेश्वर लोधी , वीरेंद्र नेगी,  राजपाल नेगी , दीपक नेगी,  मुकेश बिष्ट , सुनील नेगी कमल राणा, युवा मोर्चा मंडल अद्यक्ष नितिन कोठारी अंकित   काला , सुबोध नौटियाल, नीरज प्रजापति, अजय रावत , रोशन भट्ट , मनीष डोभाल , पूनम चौधरी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.