Halloween party ideas 2015

देहरादून;

OBC ordinance approved by governor


उत्तराखंड में निकाय चुनाव का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

 गर्वनर  उत्तराखंड द्वारा राज भवन में निकायों में ओबीसी आरक्षण के अध्यादेश को मंजूरी दे दी गई है ।

अब एकल सदस्य समर्पित आयोग की रिपोर्ट के अनुसार ही ओबीसी आरक्षण लागू होगा। 

इस महीने के अंत में निकाय की अधिक सूचना जारी होने की संभावना है।

उम्मीद है कि राष्ट्रीय खेलों के पश्चात चुनावी बिगुल बज़ जाएगा।

 *बिखरेंगे छोलिया नृत्य के रंग, काफली-लाल भात के संग*

*वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस में भोजन से लेकर मनोरंजन तक में उत्तराखंडी छाप*


*डेलीगेट्स के लिए तैयार मैन्यू में दो दर्जन से ज्यादा पहाड़ी आइटम*


*हर शाम होंगे गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी लोक नृत्य के कार्यक्रम*


*पदमश्री प्रीतम भरतवाण, संगीता ढौंडियाल और साथी देंगे प्रस्तुतियां*

*वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेसः नया रिकार्ड बना सकता है उत्तराखंड*


*आयोजन में भाग लेने के लिए साढे़ छह हजार रजिस्ट्रेशन से उम्मीदों को लगे पंख*


*12 दिसंबर से आरंभ हो रहा महा आयोजन, 15 दिसंबर तक चलेगा*


देहरादून;

10th world ayurveda congress


 वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में उत्तराखंड नया रिकार्ड बना सकता है। 


आयुर्वेद के इस महाकुंभ के लिए हो रहे रजिस्ट्रेशन से ऐसे संकेत उभर रहे हैं। अभी तक साढे़ छह हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कार्यक्रम 12 दिसंबर से शुरू होना है।

 पिछले वर्ष गोवा में आयोजित इस आयोजन के नौवें संस्करण में सबसे ज्यादा 5102 डेलीगेट्स पहुंचे थे। जिस हिसाब से रजिस्ट्रेशन हुए हैं, उसके मुताबिक ही डेलीगेट्स की उपस्थिति रहने पर उत्तराखंड के नाम एक उपलब्धि दर्ज होना तय है।


वर्ष 2002 से वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन हो रहे हैं। इस बार मेजबानी का अवसर उत्तराखंड को मिला है। अब तक के इस आयोजन के सफर में डेलीगेट्स की संख्या बढ़ती-घटती रही है। 


मगर रजिस्ट्रेशन को पैमाना माने, तो उत्तराखंड के लिए अच्छी तस्वीर दिखाई दे रही है। देवभूमि उत्तराखंड आने में डेलीगेट्स की दिलचस्पी नजर आ रही है। आयुष सचिव रविनाथ रामन के अनुसार अभी तक साढे़ छह हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस महा आयोजन की तैयारी जोरों पर है और इसे अभूतपूर्व बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है।


*देशों की संख्या, प्रतिनिधियों पर भी नजर*

वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में देशों की संख्या और प्रतिनिधियों पर भी उत्तराखंड की नजर है। पिछले वर्ष गोवा में आयोजित इस आयोजन में सबसे ज्यादा 53 देशों ने भागीदारी की थी। विदेशी प्रतिनिधियोें की संख्या भी पिछले वर्ष ही सबसे ज्यादा रही थी और 295 विदेशी प्रतिनिधि आयोजन का हिस्सा बने थे। इस बार उत्तराखंड 54 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधित्व की उम्मीद कर रहा है। इसी तरह, विदेशी प्रतिनिधियों की संख्या को लेकर भी निगाहें टिकी हैं।

*उत्तराखंड आयुष की धरती है। हमारा सौभाग्य है कि उत्तराखंड में आयुर्वेद का यह विश्वस्तरीय आयोजन हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि विषय विशेषज्ञों के विचार मंथन से आयुर्वेद के क्षेत्र में पूरे विश्व को जगाने का काम करेगा।*

*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री*

आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में खाने से लेकर मनोरंजन तक में उत्तराखंडी छाप देखने को मिलेगी। देश-विदेश के डेलीगेट्स की थाली में दो दर्जन से ज्यादा पहाड़ी आइटम परोसे जाएंगे। चार दिन का मैन्यू तैयार कर लिया गया है। दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तय हुए हैं, जिसमें मांगल गायन से लेकर छोलिया और अन्य उत्तराखंडी नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी।


विश्व स्तरीय यह आयोजन 12 से 15 दिसंबर तक परेड ग्राउंड देहरादून में होने जा रहा है। इस दौरान आयुर्वेद पर गहन मंथन किया जाएगा। इस बडे़ अवसर पर पहाड़ी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए भी कदम उठाए गए हैं। आयुष सचिव रविनाथ रमन के अनुसार डेलीगेट्स के भोजन और इस दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।


*देश-विदेश के डेलीगेट्स के लिए तय मैन्यू*


12 दिसंबर 2024

मंडुवे की रोटी, घर का मक्खन, गहत की भरवा रोटी घी में सेकी, राई की सब्जी, गहत की दाल/तुअर की दाल, लाल साठी भात, झंगोरे की खीर, टिमरू की चटनी।


13 दिसंबर 2024

मंडुवे की रोटी, घर का मक्खन, पालक की काफली, उड़द की दाल, लाल साठी भात, बाल मिठाई, रोटने, भंगेरे/भंगजीरे की चटनी।


14 दिसंबर 2024

मंडुवे की रोटी, घर का मक्खन, गहत की भरवा रोटी घी में सेकी, आलू की थिच्वाणी, भट्ट की चुटकाणी, झंगोरे का भात, सिंगोरी मिठाई, केले के गुलगुले, सफेद भुने भट्ट और तिल की चटनी।


15 दिसंबर 2024

मंडुवे की रोटी, घर का मक्खन, तिल कुचाई, भट्ट की चुटकाणी, चंबा का राजमा, लाल साठी भात, घुगती, अस्के, पीली राय की चटनी।


*उत्तराखंडी लोक संगीत के ये होंगे कार्यक्रम*


*12 दिसंबर 2024 सुबह के सांस्कृतिक कार्यक्रम*

सुश्री कंचन भंडारी एवं साथी-मांगल गायन

उद्यांचल पर्वतीय कला समिति-छोलिया नृत्य

*12 दिसंबर 2024 शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम*

नव हिमालय लोक कला समिति-कुमाऊंनी लोक नृत्य

ब्रहम कमल सांस्कृतिक समिति-गढ़वाली लोक नृत्य

जौनसार बावर सांस्कृतिक गांव का रिवाज संस्था-जौनसारी लोक नृत्य

पदमश्री प्रीतम भरतवाण-जागर


*14 दिसंबर 2024 शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम*

संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति-कुमाऊंनी लोक नृत्य

संगम सांस्कृतिक समिति-गढ़वाली लोकनृत्य

स्पर्श जनजाति सामाजिक एवं सांस्कृतिक संध्या-जौनसारी लोक नृत्य

श्रीमती संगीता ढौंडियाल-लोक गायन


 डोईवाला ;

ED Sugar mill Doiwala Dehradun



शुगर मिल द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान की प्रथम किश्त जारी करने पर कृषकों में खुशी की लहरआज दिनांक 10.12.2024 को डोईवाला शुगर कम्पनी लि०, डोईवाला द्वारा भिन्न भिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से पेराई सत्र 2024-25 हेतु दिनांक 19.11.2024 से 24.11.2024 तक कृषकों द्वारा मिल में आपूर्ति किये गये गन्ने का भुगतान हेतु प्रथम किश्त जारी की गई। 


जिसके अन्तर्गत डोईवाला शुगर मिल द्वारा सहकारी गन्ना विकास, समिति डोईवाला को रू0 36.94 लाख, देहरादून समिति को रू0 25.56 लाख, ज्वालापुर समिति को रू0 54.09 लाख, रूड़की समिति को रू0 71.55 लाख, दि पाँवटा वैली शुगर केन ग्रोवरस सहकारी समिति पाँवटा को रू0 05.48 लाख एवं दि शाकुम्बरी शुगर केन ग्रोवरस सहकारी समिति पाँवटा को रू० 01.67 लाख, लक्सर समिति को रू0 02.32 लाख, कुल रू0 197.61 लाख के चैक गन्ना मूल्य भुगतान हेतु जारी किये गये, जिससे लगभग कई हजार कृषक लाभान्वित होंगे।श्री डी०पी०सिंह, अधिशासी निदेशक ने बताया कि विगत पेराई सत्र 2023-24 में विभिन्न समितियों के माध्यम से मिल में आपूर्ति किये गये गन्ने की प्रथम किश्त दिनांक 21.12.2023 को जारी की गई थी ।

जबकि वर्तमान पेराई सत्र 2024-25 में मिल में आपूर्ति किये गये गन्ना मूल्य का भुगतान की प्रथम किश्त विगत वर्ष की अपेक्षा 11 दिन पूर्व जारी की गई हैं।

 अधिशासी निदेशक ने समस्त कृषकगणों से मिल में साफ-सुथरा ताजा, जड़ एवं अगोला रहित गन्ना आपूर्ति करने का अनुरोध किया।


सहकारी गन्ना विकास समितियों के सम्मानित कृषकगणों द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान की प्रथम किश्त जारी होने पर हर्ष व्यक्त कर उत्तराखण्ड राज्य में डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक श्री डी०पी० सिंह० जी आभार व्यक्त किया गया।


 ।

 डोईवाला:

Smart phone using byworkers banned during duty


चीनी मिल डोईवाला अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने एक बड़ा फैसला लेते हुए में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों द्वारा स्मॉर्ट मोबाईल फोन के प्रयोग को प्रतिबंधित कर दिया है।

 श्री डी०पी०सिंह, पी०सी०एस०, अधिशासी निदेशक ने मिल हित में कठोर निर्णय लेते हुए ड्यूटी के समय कर्मचारियों के द्वारा स्मॉर्ट मोबाईल फोन का प्रयोग करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगा दिया है। 


इस सम्बन्ध में उन्होंने आदेश जारी कर स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि ड्यूटी पर तैनात कोई भी कर्मचारी मिल के अन्दर स्मॉर्ट मोबाईल फोन का प्रयोग नहीं करेगा। 

मिल के अन्दर ड्यूटी पर तैनात कोई भी कर्मचारी यदि स्मॉर्ट मोबाईल फोन का प्रयोग करते हुए पाया गया तो सम्बन्धित कर्मचारी का उक्त तिथि का वेतन काट दिया जायेगा

 हल्द्वानी :




बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए आयुक्त कुमाऊं से दीपक रावत ने रेन बसेरा व्यवस्थाओं की जानकारी ली एवं निरीक्षण कर कड़े निर्देश दिए इसके अलावा जगह-जगह अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए जिससे कि ठंड में कोई भी पर्यटक अथवा व्यक्ति प्रभावित न हो सके।

आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को कैम्प कार्यालय में सूदखोरों द्वारा जब्त की गई कार को मालिक को वापस दिलाई। 


संगीता भाकर ने आयुक्त कुमायू के सम्मुख पूर्व में ज्वैलर्स राजेन्द्र सिंह से 15 हजार सूद में लेने के एवज में ज्वैलर द्वारा उनकी वैगनार का को गिरबी के तौर पर रख लिया था और 15 हजार की धनराशि 10 प्रतिशत ब्याज में देने की बात हुई थी तय समय सीमा के भीतर संगीता द्वारा धनराशि नही चुकाने पर ब्याज की धनराशि के तीगुना कर दिया। 

आयुक्त ने सोमवार को दोनो पक्षो का अपने कैम्प कार्यालय मे बुलाकर दोनो पक्षों से इस सम्बन्ध में वार्ता करते हुये सम्पूर्ण जानकरी प्राप्त कर  संगीता को उनकी कार वापस दिलाई साथ ही एक हजार रूपये प्रतिमाह ज्वैलर राजेन्द्र सिंह को देने के निर्देश दिये, और ज्वैलर को आगाह किया कि इस प्रकार के कृत्य में भविष्य में दोबारा पाये जाने पर कठोर कानूनी कार्यवाही जायेगी। संगीता ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

 आज का राशिफल

*दिनांक:- 10/12/2024, मंगलवार*

दशमी, शुक्ल पक्ष, 

मार्गशीर्ष

Rashifal today 10 dec,2024



*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *सर्वार्थ सिद्धि योग 13:39


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


यो ध्रुवाणि परित्यज्य अध्रुवं परिषेवते ।

ध्रुवाणि तस्य नश्यन्ति अध्रुवं नष्टमेव हि ।।

।। चा o नी o।।


जो व्यक्ति कसी नाशवंत चीज के लिए कभी नाश नहीं होने वाली चीज को छोड़ देता है, तो उसके हाथ से अविनाशी वस्तु तो चली ही जाती है और इसमे कोई संदेह नहीं की नाशवान को भी वह खो देता है।


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:     विश्वरूपदर्शनयोग अo-11


इत्यर्जुनं वासुदेवस्तथोक्त्वा

 स्वकं रूपं दर्शयामास भूयः ।,

आश्वासयामास च भीतमेनं

भूत्वा पुनः सौम्यवपुर्महात्मा ॥,


 संजय बोले- वासुदेव भगवान ने अर्जुन के प्रति इस प्रकार कहकर फिर वैसे ही अपने चतुर्भुज रूप को दिखाया और फिर महात्मा श्रीकृष्ण ने सौम्यमूर्ति होकर इस भयभीत अर्जुन को धीरज दिया॥,50॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।


🐂वृष

क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।


👫मिथुन

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।


🦀कर्क

मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति।   अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।


🐅सिंह

उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।


🙎‍♀️कन्या

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।


⚖️तुला

प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।


🦂वृश्चिक

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।


🏹धनु

घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है।  दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें।


🐊मकर

यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अज्ञात भय व चिंता रहेंगे।


🍯कुंभ

पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।


🐟मीन

पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

देहरादून:

Snowfall first इन season 2024



आखिरकार उत्तराखंड की पहाड़ियां लंबे इंतजार के बाद बर्फ से ढक गई हैं। मौसम की पहली बर्फबारी ने व्यापारियों के चेहरे खिला दिए हैं बद्री केदार गंगोत्री यमुनोत्री सहित अनेक पर्यटक स्थलों में बर्फ ने क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया है।

बिना बर्फ के पहाड़ का जीवन सूना है इसी बर्फबारी के इंतजार में

विश्वप्रसिद्ध हिम क्रीड़ा स्थली औली भी था जहां विंटर गेम्स शुरू होने है।  इस बार औली में स्कीइंग के राष्ट्रीय खेलों की प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं।


उत्तराखंड के पहाड़ी इलाको में देर रात जमकर हिमपात हुआ हैं।चारो धामो में गंगोत्री,यमुनोत्री,बद्रीनाथ,केदारनाथ धाम हेमकुंड साहिब,और कुमाऊँ के पिथौरागढ़,बागेश्वर,अल्मोड़ा ज़िले के ऊंचाई वाले इलाको और गढ़वाल के उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग,चमोली सहित टिहरी जनपद के भी मसूरी और जौनसार वाले इलाके में हल्का हिमपात हुआ हैं।

वहीं बर्फबारी होने से निचले इलाको में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी हैं। देहरादून के निचले इलाकों हरिद्वार के क्षेत्र यहां तक की दिल्ली तक हल्की-फुल्की बारिश हुई है जिससे ठंड ने पूरे उत्तर भारत में ठंड को बढ़ा दिया है।


www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.