Halloween party ideas 2015


रायवाला :



क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने छिद्दरवाला में एक कार्यक्रम के दौरान पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया। 


उन्होंने कहा कि पंचायत सदस्यों ने अपना कार्यकाल सच्ची कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया। क्षेत्र में पंचायत सदस्यों के काम करने के जझारूपन के चलते उनकी ओर से भी अनेकों कार्य किए गए।


छिद्दरवाला में मंत्री डा. अग्रवाल ने निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, निवर्तमान प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, चंद्रमोहन पोखरियाल, कमलदीप कौर, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, निवर्तमान वार्ड सदस्य अभिषेक रावत, गीता गौड़, सविता पंवार, सुनीता थापा, अंशी रतूड़ी, निवर्तमान उप प्रधान गीता पैंयूली, अंबिका रांगड़ आदि को सम्मानित कर सराहनीय कार्यकाल के लिये बधाई दी।


डा. अग्रवाल ने कहा कि सच्चे जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य अपने क्षेत्र का विकास करना, जनता की मूलभूत समस्याओं का निस्तारण करना होता है। उन्होंने कहा कि सम्मानित होने वाले सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया। क्षेत्र में उनकी सक्रियता के कारण विधायक निधि से भी अनेकों कार्य किए गए हैं।


डा. अग्रवाल ने कहा कि आज उनकी विधायकी के साढ़े 17 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत संवारने का काम हुआ है। अब ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों की भांति अच्छी सड़क, पानी की भरपूर व्यवस्था तथा लो वोल्टेज की बिजली की समस्या को दूर किया गया है। कहा कि अब विधायक निधि से जनता से जुड़े अन्य कार्य किये जा रहे है।


इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष समा पंवार, जिला उपाध्यक्ष अनिता राणा, पूर्व जिपंस विमला नैथानी, गीता रावत, बूथ अध्यक्ष अंबर गुरूंग, हरीश पैंयूली, पूर्व प्रधान हरीश प्रधान, पूर्व क्षेत्रंस बर्फ सिंह, बलविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

 


         वातावरणीय ठंडक में गर्मागर्म संदेश प्रसारित किये जा रहे हैं। विकास के मुद्दों से भटक कर निजी लाभके अवसर तलाशे जाने लगे हैं। दलगत विचारधारा पर निजी महात्वाकांक्षा हावी होती जा रही है। कहीं नागरिकों के रागात्मक पक्षों को प्रभावित करने के प्रयास हो रहे हैं तो कहीं राजनैतिक गठबंधनों की एकजुुटता में दरारें पैदा की जा रहीं हैं। सत्ता के गलियारे में प्रवेश पाने के लिए सिध्दान्तों को उल्टा-सीधा करने वाले दल अब नये पैतरे आजमाने में जुट गये हैं। इण्डिया गठबंधन के घटक दलों को हरियाणा, महाराष्ट्र के चुनावी परिणामों ने आत्म समीक्षा करने के लिए बाध्य कर दिया है। पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को गठबंधन का नेतृत्व स्वीकारने हेतु भूमिका लिखना शुरू कर दी थी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका जारी रखते हुए विपक्षी मोर्चे के नेतृत्व के साथ दोहरी जिम्मेदारी संभालने में सक्षम है, मैंने ही इण्डिया गठबंधन का गठन किया था। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यदि अवसर दिया गया तो मैं इसका सुचारु रूप से संचालन करूंगी। यह वक्तव्य आते ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचन्द्र पवार) के मुखिया ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की मंशा का स्वागत करते हुए कहा कि ममता बनर्जी का रुख आक्रामक है। उन्होंने कई लोगों को खडा किया है। उन्हें ऐसा कहने का पूरा अधिकार है। ममता बनर्जी में इण्डिया गठबंधन का नेतृत्व करने की क्षमता है। समाजवादी पार्टी ने भी तृणमूल कांग्रेस की मुखिया की बात का समर्थन किया। पार्टी के नेता उदयवीर सिंह ने कहा कि वे एक वरिष्ठ नेता हैं, उनके पास बहुत अनुभव है और वे सक्षम हैं। हमारी पार्टी के उनके साथ संबंध अच्छे हैं और हमें उनके नेतृत्व पर भरोसा है। जबकि राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने अपने सुप्रीमो लालू यादव को गठबंधन का नेता बनाये जाने की वकालत की। श्री तिवारी ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन के असली आर्किटेक्ट तो लालू प्रसाद यादव हैं, जिनकी पहल पर ही पटना में इण्डिया गठबंधन की पहली बैठक हुई थी। इन वक्तव्य श्रंखलाओं के मध्य कांग्रेस के इमरान मसूद ने कहा कि ममता जी एक बडी नेता के रूप में हैं परन्तु राहुल गांधी के अलावा देश में कोई नेतृत्व करने की स्थिति में नहीं है। वहीं कांग्रेस की सांसद वर्षा गायकवाड ने कहा कि उनके कहने से उनकी पार्टी चलती है, हम तो कांग्रेस के कहने पर चलते हैं। वास्तविकता तो यहा कि भाजपा का मुकाबला करने के लिए दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों ने इण्डिया गठबंधन तैयार किया था किन्तु हाल में सम्पन्न हुए चुनावों के परिणामों से लेकर नेताओं की अपनी महात्वाकांक्षाओं तक के समुच्चय ने इसमें दरार डालना शुरू कर दिया है। राजनैतिक गलियारे में ममता के बयान से पिघलते राजनैतिक लावे को ठंडा करने की गरज से एक दिन बाद ही तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुनाल घोष ने अपनी नेता के बयान को तोडमरोड कर पेश करने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर मीडिया को कटघरे में खडा कर दिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का फोकस पूरी तरह से पश्चिम बंगाल के विकास और जनता के कल्याण पर है अगर इण्डिया गठबंधन उनसे नेतृत्व की मांग करता है, तो वह कोलकता से ही नेतृत्व करेंगी। उन्हें दिल्ली आने की कोई जरूरत नहीं है। वाक्य संदेशों के माध्यम से चल रहे इण्डिया गठबंधन के आन्तरिक युध्द में शिवसेना (उध्दव बालासाहेब ठाकरे) ने एक अलग ही मोर्चा खोल दिया। पार्टी के एमएलसी मिलिंद नार्वेकर ने विध्वंस होती बाबरी मस्जिद की फोटो के साथ शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे का वक्तव्य सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर पोस्ट किया जिसमें लिखा हुआ था कि मुझे उन लोगों पर गर्व है, जिन्होंने यह किया है। पोस्ट होते ही महाविकास अघाडी के साथ जुडी समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रमुख तथा मानखुर्द शिवाजीनगर के विधायक अबू आजमी ने कहा कि शिवसेना (उध्दव बालासाहेब ठाकरे) की तरफ से बाबरी मस्जिद को गिराये जाने के लिए लोगों को बधाई देते हुए एक अखबार में विज्ञापन दिया गया था। इतना ही नहीं उध्दव ठाकरे के सहयोगी ने मस्जिद को ढहाये जाने की तारीफ करते हुए एक्स पर पोस्ट भी किया है, यही वजह है कि समजावादी पार्टी ने महाविकास अघाडी छोडने का फैसला किया है।  ज्ञातव्य हो कि महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनावों में मानखुर्द शिवाजीनगर के अलावा मुस्लिम बाहुल्य इलाके भिवंडी सीट पर भी विजय प्राप्त की थी। वर्तमान में अनेक पार्टियों की अपनी नीतियां और रीतियां गिरगिट की तरह रंग बदल रहीं हैं। अवसर की तलाश में आदर्शों की धज्जियां उडाने वाले लोगों व्दारा निहित स्वार्थों की पूर्ति हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। नेशनल कान्फ्रेंस के फारूख अब्दुल्ला ने तो बंगलादेश में हो रहे हिन्दुओं के उत्पीडन तक की जानकारी न होने की बात कहकर स्वयं की संवेदनशीलता पर ही प्रश्नचिन्ह अंकित कर दिया हैं। उन्होंने बंगलादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर टिप्पणी करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि मैंने नहीं सुना, मुझे पता नहीं है। आश्चर्य होता है कि देश-दुनिया में बंगालदेश के हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार की चर्चायें जोरों पर हैं तब देश में स्वयं को कद्दावर नेता मानने वाले फारुख अब्दुल्ला का गैर जिम्मेदाराना वक्तव्य सामने आया है। जो व्यक्ति आतंकियों को भटका हुआ मासूम करार देता हो वह हिन्दुओं के नरसंहार पर अनभिग्यता जाहिर करके मुखौल उडा रहा है। ऐसे में उसकी पार्टी के शासनकाल में जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को पक्षपात रहित व्यवस्था मिलने की संभावना क्षीण हो जाती है। कुल मिलाकर बयानवीरों के वक्तव्यों से उजागर होती मानसिकता को सुखद कदापि नहीं कहा जा सकता। सिध्दान्तों की अडिगता से कोसों दूर पहुंच चुके राजनैतिक दलों ने स्वार्थपूर्ति के परिणाम प्राप्त न होने पर नये स्वरूप को स्वीकारना शुरू कर दिया है जिसमें जातिवाद, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद और अहंकारवाद नामक पांचों तत्व मौजूद है। इस बार बस इतना ही। अगले सप्ताह एक नई आहट के साथ फिर मुलाकात होगी।






Dr. Ravindra Arjariya

Accredited Journalist

for cont. - 

dr.ravindra.arjariya@gmail.com

ravindra.arjariya@gmail.com

ravindra.arjariya@yahoo.com


  नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

 इस ऐतिहासिक निर्णय के अंतर्गत उत्तराखंड में भी 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे।

Ajay bhatt MP nainital and CM Dhami thanks to open 04 central school

इस निर्णय के लिए समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से  मुख्यमंत्री ने  प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय कैबिनेट का हृदय से आभार एवं अभिनंदन जताया है। 

इन स्कूलों को ₹5,872.08 करोड़ (लगभग) की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा, जो 82,560 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे और 5,388 स्थायी नौकरियों का सृजन करेंगे।

यह पहल न केवल देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगी, बल्कि दूरदराज क्षेत्रों में भी आधुनिक एवं सुलभ शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगी।


पूर्व केंद्रीय मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी  के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालय को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर आभार जताया है।


 जिसमें से चार नए केंद्रीय विद्यालय उत्तराखंड में भी खोले जाने हैं। 

सांसद श्री भट्ट ने बताया कि राज्य को देश की मोदी सरकार ने चार केंद्रीय विद्यालय की सौगात दी है जिसमें उनके द्वारा भी द्वाराहाट क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर पूर्व में पत्राचार करते हुए वार्ता भी की थी। आज  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति प्रदान की है.

 जिसमें चार उत्तराखंड में भी खोले जाएंगे और उनमें द्वाराहाट भी एक है। 

श्री भट्ट ने बताया कि देशभर में केंद्रीय विद्यालय लगभग 5872 करोड रुपए से बनाए जाएंगे जिसमें 82560 छात्रों को शिक्षा मिलेगी और 5388 स्थाई नौकरियां भी दी जाएगी। 


श्री भट्ट ने देश की यशस्वी प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी  वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी  का आभार जाताया है।




 

उत्तरकाशी:

Uttarkashi senior leader jagmohan singh rawat expired


विकासखंड भटवाड़ी के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख और वरिष्ठ राजनेता जगमोहन सिंह रावत का कल रात्रि को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है। 


उनके असमय निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर उनके सहपाठी मित्र रहे क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने गहरा दुःख व्यक्त किया, अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि-


राजनीतिक व सामाजिक जीवन के मेरे प्रिय साथी श्री जगमोहन सिंह रावत जी को विनम्र श्रद्धांजलि!


भटवाड़ी विकासखंड के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख वरिष्ठ नेता, मेरे सहपाठी मित्र श्री जगमोहन सिंह रावत जी के आकस्मिक निधन का समाचार हृदय को गहरे तक व्यथित कर गया। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और क्षेत्रीय विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।


वे एक प्रखर राजनेता होने के साथ-साथ आधुनिक कृषक भी थे। व्यवसाय और उद्यान के क्षेत्र में नवाचार लाकर उन्होंने क्षेत्रीय लोगों के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में अपनी पहचान बनाई। दयारा बुग्याल के विकास में उनका योगदान अद्वितीय रहा है, उनकी सोच और मेहनत ने इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। यह क्षति केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और जनपद के लिए अपूरणीय है।


इस कठिन समय में मेरी गहन संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।


ॐ शांति।

आज का राशिफल

*दिनांक:- 08/12/2024, रविवार*

सप्तमी, शुक्ल पक्ष, 

मार्गशीर्ष

Rashifal today 08 december,2024


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *भानु सप्तमी 


*भक्त नरसी मेहता जयंती 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


जानीयात् प्रेषणे भृत्यान् बान्धवान् व्यसनागमे ।

मित्रं चापत्तिकाले तु भार्यां च विभवक्षये ।।

।। चा o नी o।।


नौकर की परीक्षा तब करें जब वह कर्त्तव्य का पालन  न कर रहा हो, 

रिश्तेदार की परीक्षा तब करें जब आप मुसीबत मे घिरें हों,

मित्र की परीक्षा विपरीत परिस्थितियों मे करें,

और जब आपका वक्त अच्छा न चल रहा हो तब पत्नी की परीक्षा करे।


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:     विश्वरूपदर्शनयोग अo-11


न वेदयज्ञाध्ययनैर्न दानै

र्न च क्रियाभिर्न तपोभिरुग्रैः।,

एवं रूपः शक्य अहं नृलोके 

द्रष्टुं त्वदन्येन कुरुप्रवीर ॥,


 हे अर्जुन! मनुष्य लोक में इस प्रकार विश्व रूप वाला मैं न वेद और यज्ञों के अध्ययन से, न दान से, न क्रियाओं से और न उग्र तपों से ही तेरे अतिरिक्त दूसरे द्वारा देखा जा सकता हूँ।,48॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। गर्व-अहंकार को दूर करें। राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा।


🐂वृष

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें। पत्नी के बतलाए रास्ते पर चलने से लाभ की संभावना बनती है। यात्रा से लाभ। वाहन-मशीनरी खरीदी के योग हैं। व्यवसाय में अड़चनें आएंगी।


👫मिथुन

फालतू खर्च होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की चिंता रहेगी। आय से व्यय अधिक होंगे। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है।


🦀कर्क

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बचें। कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।


🐅सिंह

प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास सफल रहेंगे।


🙎‍♀️कन्या

पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। आपके कार्यों को समाज में प्रशंसा मिलेगी। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा।


⚖️तुला

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें। रुका धन मिलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है।


🦂वृश्चिक

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। मितव्ययिता को ध्यान में रखें। कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। खर्चों में कमी करें। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे।


🏹धनु

स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। आलस्य से बचकर रहें। परिवार की मदद मिलेगी।


🐊मकर

रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी। दुस्साहस न करें। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।


🍯कुंभ

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा आज नहीं करें। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी।


🐟मीन

किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। परिवार में तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का माहौल बन सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 मुख्यमंत्री , उत्तराखण्ड सरकार द्वारा दिनांक 07 दिसम्बर 2024 को होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य रैतिक परेड की सलामी ली गई।


 रैतिक परेड में कुल 6 प्लाटूनें सम्मिलित हुईं जिनमें 3 सशस्त्र पुरूष तथा 3 सस्शत्र  महिला प्लाटून थी।


 परेड में गढ़वाल तथा कुमांऊ मण्डलों के जनपदों से आये हुए होमगार्ड्स सम्मिलित हुए। 


इस परेड के परेड कमाण्डर श्री निर्मल जोशी, जिला कमाण्डेन्ट, पौड़ी, सेकेन्ड इन कमाण्ड श्री नितिन काकेरवाल, जिला कमाण्डेन्ट, अल्मोड़ा तथा परेड ऐडजूटेण्ट श्री चेतन मैठाणी, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, जिला प्रशिक्षण केन्द्र, रूद्रपुर थे। 






कम्पनी कमाण्डर का कार्य श्री मुकुल राठी, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, ऊधमसिंहनगर तथा श्री प्रीतम सिंह, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, चम्पावत द्वारा किया गया। 


परेड मेजर का कार्य श्री विनोद कुमार, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, बागेश्वर द्वारा किया गया।

- सर्वप्रथम कमाण्डेन्ट, जनरल, होमगार्ड्स एवं निदेशक, नागरिक सुरक्षा महोदय द्वारा विभागीय प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी, जिसमें विभाग के विगत 01 वर्षों में विशेष रूप से विभागीय भूमि आवंटन, भवन निर्माण कार्य, चारधाम हैल्पडेस्क, निर्वाचन ड्यूटी आदि किये गये महत्वपूर्ण कार्यो का वर्णन किया गया।


 मुख्यमंत्री , उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विभाग हेतु संदेश एवं घोषणाओं को पढ़ा गया, जिसके अंतर्गत होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के लिये निम्न *घोषणायें* की गयी हैं:-

- पुलिस कार्मिकों एवं एन0डी0आर0एफ0 की भांति 9000 फिट से अधिक ऊचांई पर ड्यूटीरत होमगाडर्स स्वयंसेवकों को रू 200 प्रतिदिन/प्रति जवान प्रोत्साहन राशि अनुमन्य किये जाने की घोषणा की गयी है।

- होमगार्ड्स विभाग में 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त सेवापृथक होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को कल्याण कोष से आर्थिक सहायता राशि रू0 50,000/- बढ़ाये जाने की घोषणा की गयी।

- होमगार्ड्स विभाग में राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारियों को लागू प्रतिवर्ष वर्दी भत्ता दिये जाने की घोषणा की गयी।

- एस0डी0आर0एफ0 जवानों के साथ प्रशिक्षित होमगाडर्स तैनात होने पर रू 100 प्रतिदिन/प्रति जवान प्रोत्साहन राशि अनुमन्य किये जाने की घोषणा की गयी है।

- इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कु0 प्रतिक्षा डंगवाल पुत्री श्री सुरेन्द्र दत्त डंगवाल, वैतनिक निरीक्षक, होमगार्ड्स रूद्रप्रयाग, को एम0बी0बी0एस0 कोर्स हेतु रू0 20,000/- छात्रवृत्ति तथा श्री अभय वर्मा पुत्र हो0गा0 2195 श्री गिरवर कुमार, जनपद देहरादून को 12 वीं कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने पर होमगार्ड्स कल्याण कोष से 12,000/- रू0 की छात्रवृत्ति कल्याण कोष से प्रदान की गयी।

- राज्य में प्रथम बार महिला एवं पुरूष होमगाडर्स स्वयंसेवकों द्वारा निःशस्त्र युद्ध/आत्मरक्षा (Unarmed Combat/Self Defence) का प्रशिक्षणोंपरान्त माननीय मुख्यमंत्री जी एवं अन्य विशिष्टगणों के सम्मुख प्रदर्शन किया गया।

- होमगाडर्स जवानों का मोटरसाईकिल दस्ता *'दहाड़'* जिसमें महिला एवं पुरूष होमगाडर्स जवानों द्वारा प्रतिभाग करते हुये उच्चकोटि के 18 कलाओं का प्रदर्शन माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष किया गया। 

- मुख्य अतिथि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका-2024 एवं विभागीय कलैण्डर-2025 का विमोचन किया गया। 

- मुख्य अतिथि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स एवं निदेशक, नागरिक सुरक्षा, उत्तराखण्ड डॉ0 पी0वी0के0 प्रसाद, आई.पी.एस. के नेतृत्व में विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की विशेष सराहना की गयी। 

- इस अवसर पर श्री शैलेश बगौली सचिव गृह, उत्तराखण्ड शासन, श्री दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, श्री खजानदास, विधायक, राजपुर, श्री उमेश शर्मा काऊ, विधायक, रायपुर, आदि गणमान्य अधिकारी, समाजसेवी, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी, स्थानीय जनता उपस्थित थे। 


- अन्त में  मुख्यमंत्री द्वारा संगठन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठनों के कार्यों तथा उनकें द्वारा वहन किये जाने वाले दायित्वों की अत्यन्त सराहना की गई।

डोईवाला:



बिना अनुमति के डोईवाला में प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस के उपलक्षप्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विक्ट्ररी इन क्राइस्ट चर्च, इंडिया के द्वारा शनिवार को डोईवाला में निकाली जा रही एक शोभा यात्रा का हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। 

 जिसे स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बिना अनुमति के निकाली जा रही शोभा यात्रा को तत्काल प्रभाव  से  रोक दिया। 

शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विक्ट्ररी इन क्राइस्ट चर्च, इंडिया के द्वारा डोईवाला शुगर मिल तिराहे से शाम को 4:30 बजे से डोईवाला चौक से होते हुए भानियावाला थानों तिराहे तक एक शोभा यात्रा निकाली जानी थी।





सूत्रों के अनुसार शोभायात्रा निकले जाने की प्रशासन द्वारा कोई अनुमति नहीं दी गई थी। जैसे ही इस बात की जानकारी हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को मिली दर्जनों हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता डोईवाला के शुगर मिल तिराहे पर पहुंच गए। उन्होंने प्रशासन से बिना अनुमति लिए बगैर निकले जाने वाली शोभायात्रा का नारेबाजी कर विरोध किया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बिना अनुमति के निकली जा रही शोभायात्रा को रोक दिया। 

हिंदूवादी संगठन बजरंग दल के नेता नरेश उनियाल ने कहा कि विक्ट्ररी इन क्राइस्ट चर्च, इंडिया से जुड़े कार्यकर्ता प्रशासन की बिना अनुमति के डोईवाला में शोभायात्रा निकल रहे थे।

 उन्होंने कहा कि इस संगठन के लोग डोईवाला की आसपास की बस्तियों में रहने वाले हिन्दू लोगों को विभिन्न सुविधाओं और पैसों का लालच देकर उनका धर्मांतरण कर रहे हैं। यह लोग उत्तराखंड प्रदेश में बड़े स्तर पर धर्मांतरण अभियान चला रहे हैं जो  किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इस संगठन द्वारा से डोईवाला से भानियाला के तिराहे तक शोभायात्रा निकालने के लिए संगठन से जुड़े लोगों को बाहर से बुलाया गया था, जिसके चलते यह लोग इस क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे।

 आम आदमी पार्टी  मीडिया प्रभारी परवादून  कार्यकर्ता पास्टर न्यूटन ऑस्टिन का  कहना है कि प्रशासन की पूर्ण जिम्मेदारी थी कि हमारी आस्था को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को करने की अनुमति देनी चाहिए थी।

 उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से माँग करते हुए कहा कि जिस तरह संविधान को कुचला जा रहा है उसे ध्यान में रखें और हमारी आस्था और हमारे धर्म को कुचलने वालों के ख़िलाफ़ प्रभावी कार्यवाहीं करने की मांग की।

डोईवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गोसाई का कहना है कि डोईवाला से भानियावाला तिराहे तक विक्ट्ररी इन क्राइस्ट चर्च, इंडिया संगठन एक शोभा यात्रा निकाल रहा था। जिनके पास शोभा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं मिली। जिसके चलते उन्हें रोक दिया गया।



www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.