Halloween party ideas 2015


डोईवाला:


 एमडीडीए (MDDA) द्वारा आर्यनगर, डोईवाला के निवासियों को सीलिंग के नोटिस जारी किए जाने पर परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।


मोहित उनियाल ने डोईवाला तहसील में स्थानीय निवासियों के बीच पहुंचकर एमडीडीए के अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की तथा प्रस्तावित सीलिंग की कार्रवाई का विरोध करते हुए आमजन की समस्याओं और चिंताओं से अवगत कराया।


उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उत्तराखंड सरकार द्वारा अब तक आवश्यक कदम नहीं उठाए गए हैं, जिसका खामियाजा स्थानीय निवासियों और आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। 


सरकार और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि आम नागरिकों को राहत देने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें, न कि उन्हें अनिश्चितता और भय के माहौल में रहने को मजबूर किया जाए।


उन्होंने स्पष्ट कहा कि परवादून कांग्रेस संगठन आर्यनगर सहित डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के साथ मजबूती से खड़ा है। जनता के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर हर स्तर तक संघर्ष करेगी और आखिरी दम तक आमजन की आवाज बुलंद करती रहेगी।



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.