Halloween party ideas 2015

 खता रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी सवार 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी 17 वर्षीय रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गई।



हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाद में ट्रैक्टर को पकड़कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोनों किशोरियां स्कूटी से अपने घर जा रही थीं।

इसी दौरान सामने से खनन सामग्री लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में उनकी स्कूटी आ गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे अतिक्रमण और अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण सड़क पर निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी।

हादसे के समय सड़क किनारे एक अन्य ट्रॉली भी खड़ी थी। ऐसे में स्कूटी सवार किशोरियों को बचने का पर्याप्त रास्ता नहीं मिल पाया और वे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गईं। हादसे में एक किशोरी के ऊपर से ट्रैक्टर गुजर गया, जिससे उसके पेट में गंभीर चोटें आईं।


दोनों घायल किशोरियों को 108 एंबुलेंस से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 16 वर्षीय जूही को मृत घोषित कर दिया। स्वजनों के अनुसार अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हुई। वहीं 17 वर्षीय दीपाली की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

 तेज रफ्तार दौड़ रहे खनन वाहन भी आमजन के लिए खतरा बने हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश गुंसाई ने बताया कि घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.