*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चारधाम यात्रा एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य यात्रा सलाहकार के रूप में भी निभा रहे हैं महत्वपूर्ण दायित्व*
देहरादून/ गोपेश्वर: 1 नवंबर ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य सलाहकार (चारधाम यात्रा एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) तथा सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी/ बीकेटीसी पूर्व प्रशासक / पूर्व मुख्य कार्याधिकारी बी.डी. सिंह को पर्यटन विभाग द्वारा हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के अंतर्गत समन्वयक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है।उनकी नियुक्ति को उत्तराखंड में चारधाम यात्रा, धार्मिक पर्यटन एवं कुंभ मेले की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि बी.डी. सिंह का दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता, दूरदर्शिता एवं धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में गहरी समझ कुंभ मेला-2027 के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी कुंभ समन्वयक का दायित्व मिलने पर बीकेटीसी सहित धार्मिक सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
कहा है कि उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से देश-विदेश से हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं, सुव्यवस्थित प्रबंधन, यातायात, स्वच्छता तथा पर्यटन संबंधी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।साथ ही उत्तराखंड की धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाई प्राप्त होगी।
बी.डी. सिंह को इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से माना जा रहा है कि उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता से हरिद्वार कुंभ मेला-2027 को भव्य, दिव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
.png)

एक टिप्पणी भेजें