उत्तरकाशी :
दिनांक 27.10.2026, समय सायं लगभग - 6:39 बजे ।
जिला आपातकालीन परिचालन, उत्तरकाशी से प्राप्त सूचना के अनुसार-
दिनांक 30.10.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे DEOC उत्तरकाशी द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 27.10.2026 को एक 12 सदस्यीय दल (07 ट्रेकर्स, 01 गाईड, 01 कुक एवं 03 पोर्टर) वन विभाग से अनुमति लेकर गंगोत्री से केदारताल ट्रैक पर गये थे, जिनकी गंगोत्री वापसी दिनांक 29.10.2026 को होनी थी मौसम खराब होने एवं अत्यधिक बर्फबारी / हिमस्खलन के कारण उक्त ट्रैकरों का भोजखड़क के समीप फंसे होने के बारे में
बताया गया ।
दिनांक 31.10.2026 को की गयी कार्यवाही का विवरण-
• दिनांक 31.10.2026 को प्रातः उत्तरकाशी जिला प्रशासन एवं जिला आपातकालीन केन्द्र द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेते हुए SDRF, NDRF, वन विभाग एवं स्थानीय पुलिस तथा संबंधित ट्रैवल एजेंसी के साथ SAR Operation टीम को घटना स्थल के लिए भेजा गया ।
• DEOC उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि उपरोक्त रास्ते में जगह-जगह हिमस्खलन / बर्फ हो रखी है, जिसे SAR टीम द्वारा बर्फ को हटाकर लगातार नया रास्ता बनाया गया तथा स्थान कच्ची ढांग के समीप से 03 पोर्टर एवं 01 कुक ( कुल 04 व्यक्ति) को सुरक्षित रैस्क्यू किया गया । जिन्हें SAR की स्पेशल टीम द्वारा दिनांक 31.10.2026 को गंगोत्री लाया गया। आगे के रास्ते में भारी बर्फवारी तथा हिमस्खलन आने से ट्रैक अवरूद्ध होने के कारण SAR टीम आगे नहीं जा सकी ।
• दिनांक 31.10.2026 को हैली द्वारा केदारताल के मध्य गहन रैकी किया गया, लेकिन जिसमें उन्हें कोई भी ट्रैकर्स एवं उनका कोई भी सामान दिखाई नहीं दिया । दिनांक 01.11.2026 को की गयी कार्यवाही का विवरण-
• आज दिनांक 01.11.2026 को यूकाड़ा के हैली द्वारा एस. डी. आर.एफ. के जवान के साथ घटना स्थल की 02 बार पुनः सघन रैकी की गई, जिसमें कोई भी ट्रैकर्स एवं सामान इत्यादि कुछ भी नहीं दिखाई दिया।
• मौसम खराब होने के कारण हैली रैकी को कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई है। मौसम साफ होने पर हैली रैकी उपरोक्त ट्रैकरों को खोजने हेतु जारी रखा जायेगा ।
• एन०डी०आर०एफ० की 01 स्पेशल एम.आर.टी. टीम एवं चिकित्सक टीम तथा Soul Seeker Trekking Agency के 04 सदस्यों के साथ गंगोत्री से पैदल रैस्क्यू की टीम घटना स्थल के लिए रवाना है तथा रास्ते में है। मौसम खराब होने के कारण एवं ट्रैक में भारी बर्फबारी के कारण बाधाएं उत्पन्न हो रही है ।
• हर्षिल हैलीपैड़ पर डिप्टी डायरेक्टर गंगोत्री नेशनल पार्क, पुलिस, आर्मी, मेडिकल टीम एवं राजस्व टीम तैनात है साथ ही आज दिनांक 01.11.2026 को निम के 05 सदस्यों को हर्षिल के लिये रवाना किया गया ।
• दिनांक 02.11.2026 को प्रातः हैली द्वारा एस०डी०आर०एफ० के 05 सदस्यीय हाई एलटीट्यूड रेस्क्यू दल एवं निम के 04 सदस्यों को उक्त क्षेत्र में ड्रॉप किया जायेगा एवं पुनः ग्राउड सर्च अभियान आरम्भ किया जायेगा ।9
.png)

एक टिप्पणी भेजें