नेपाल में आकस्मिक बाढ़: सहायता एवं जानकारी
◾️विदेश मंत्रालय के विशेष नियंत्रण कक्ष संपर्क सूत्र:
📞 +911123088718
📞 +911123088719
📞+911123012113
वॉट्सऐप कॉल/मैसेज: +91 9968291988
ईमेल: situationroom@mea.gov.in
◾️काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के आपातकालीन संपर्क नंबर:
📞 +9779851316807
📞 +9779709107500
📞 +9779810326117
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है और सरकार संभावित जोखिमों को कम करने के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। नेपाल में हाल में घटित आपदा से सीख लेते हुए प्रदेश में ग्लेशियर झीलों, नदियों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील ग्लेशियर झीलों का वैज्ञानिक सर्वेक्षण, नियमित मॉनीटरिंग और अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम की स्थापना पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जहां आवश्यकता होगी, वहां अतिरिक्त उपकरण एवं तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि किसी भी संभावित खतरे की सूचना समय रहते प्रशासन एवं आमजन तक पहुंचाई जा सके।
श्री कौशिक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जन-जीवन की सुरक्षा है। आपदा से पहले की तैयारी, समय पर चेतावनी, स्थानीय स्तर पर क्षमता निर्माण और विभागों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से संभावित जनहानि को न्यूनतम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मानसून के दौरान सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को सतर्क रहते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
नेपाल में घटित भीषण आपदा के उपरांत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए गए थे। अब तक कुल 6 फोन कॉल राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को प्राप्त हुए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि उपरोक्त सूचनाओं को MHA के साथ साझा किया गया है। Seoc के माध्यम से MHA के साथ लगातार संपर्क बनाया गया है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें