आज दिनांक 28/08/26 को जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना मुनि की रेती क्षेत्रान्तर्गत भद्रकाली मोड़ पर एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही SDRF टीम ढालवाला आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि राजस्थान नंबर RJ18PB1409 की एक 60-सीटर यात्री बस, जिसमें लगभग 50 से 55 यात्री सवार थे, नीलकंठ दर्शन के उपरांत ऋषिकेश की ओर वापस लौट रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस का ब्रेक फेल होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर भद्रकाली मोड़ के समीप सड़क पर पलट गया।
दुर्घटना में बस में सवार लगभग 04 से 05 यात्री घायल हुए, जिन्हें तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा की सहायता से उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया। वहीं दुर्घटना के दौरान बस की चपेट में आए स्कूटी सवार 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस, 108 आपातकालीन सेवा एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया गया। टीम द्वारा दुर्घटनाग्रस्त बस एवं उसके आसपास के क्षेत्र की गहन जांच कर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई अन्य व्यक्ति उसमें फंसा न हो।
घटनास्थल पर SDRF, स्थानीय पुलिस एवं 108 आपातकालीन सेवा द्वारा आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य किया गया।
.png)

एक टिप्पणी भेजें