Halloween party ideas 2015

 रामगढ़/नैनीताल:



भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा, जिला नैनीताल में आदित्य बिष्ट को जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर उन्होंने पार्टी के जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

आदित्य बिष्ट ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व का वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा किसानों, संगठन और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

गौरतलब है कि आदित्य बिष्ट पूर्व में भाजपा में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वे भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सहित अन्य संगठनात्मक जिम्मेदारियों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही वे भाजपा सोशल मीडिया प्रमुख, मंडल रामगढ़ के पद पर भी कार्य कर चुके हैं और लंबे समय से संगठन एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं।

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.