Halloween party ideas 2015

 





अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 12 मार्च 2026 को श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक, SDRF के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट, देहरादून (एयरपोर्ट के निकट) में आयोजित निःशुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 180 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया। शिविर में डॉ. समर्थ गुप्ता (फिजिशियन) एवं डॉ. सत्या सागर (स्त्री रोग विशेषज्ञ) सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श प्रदान किया गया।


कैम्प के दौरान आगंतुकों के लिए शुगर, यूरिक एसिड एवं कोलेस्ट्रॉल की निःशुल्क जांच की गई, साथ ही अन्य विभिन्न स्वास्थ्य जांच रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान विशेष रूप से महिलाओं एवं पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया गया।


SDRF द्वारा आयोजित इस मेगा हेल्थ कैम्प का उद्देश्य आमजन एवं पुलिस कर्मियों को सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। शिविर में आए लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए SDRF का आभार व्यक्त किया।

मेडिकल कैम्प के दौरान उपसेनानायक  श्री शुभांक रतूड़ी, श्री शान्तनु पाराशर, सहायक सेनानायक श्री सुशील रावत, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार रावत, सब इंस्पेक्टर श्री जयपाल राणा सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.